जर्जर बिजली पोल से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी जर्जर बिजली पोल से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी दूनी/टोंक (हरि शंकर माली)। देवली उपखंड क्षेत्र के पनवाड़ ग्राम में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते 11 केवी विद्युत लाइन का एक पोल जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। पोल का निचला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और सीमेंट हटने से लोहे के सरिए बाहर दिखाई देने लगे हैं। ऐसे में पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार मस्जिद के पीछे वाले रास्ते से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन का यह पोल लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में है। पोल का निचला हिस्सा पूरी तरह जर्जर होने के साथ ही आसपास बबूल की झाड़ियां भी उगी हुई हैं। इससे विद्युत लाइन के संपर्क में आने की स्थिति में ग्रामीणों और पशुओं के करंट की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण दुर्गालाल, सुरेश, राजकुमार, सुनील माली, गणेशकुमार, बबलू व रामप्रसाद सहित अन्य ने बताया कि पोल की जर्जर स्थिति के संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को पूर्व में भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक न तो पोल को बदला गया और न ही आसपास की बबूल की झाड़ियों की कटाई करवाई गई है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि हादसा होने से पहले जर्जर पोल को हटाकर नया पोल लगाया जाए तथा विद्युत लाइन के आसपास उगी बबूल की झाड़ियों को भी हटाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे ज्ञापन देकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

- User2689Tonk, Rajasthan🤝16 hrs ago
- सारसोप मे गणेश जी के पेदल जाने वाले के लिए भंडारा आयोजित किया गया है सारसोप कि ओर से गणेश जी के जाने वाले के लिए भंडारा1
- आज की तैयारी, कल का सुनहरा भविष्य! Board, JEE-NEET या Competitive Exams—Bright Future Academy के साथ पाएँ Expert Guidance, Regular Tests, Doubt Sessions और Online + Offline Classes. 📚✨ ⏰ Morning, Evening & Night Batches 📲 Online Classes Available 💰 Fees ₹2,500–₹3,500 📞 Admission: 7544862076 📥 App Download करें: https://auyzva.on-app.in/app/home?orgCode=auyzva1
- शिवाड़ में संदिग्ध हालात में मिला अज्ञात पुरुष का शव पुलिस विभिन्न पहलुओं से कर रही जांच शिवाड़ कस्बे में ईसरदा रोड स्थित आनंद कॉलेज के सामने गुरुवार को संदिग्ध हालात में एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही थानाधिकारी अजीत कुमार मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक के हाथ पर ‘राकेश संग बबली’ लिखा हुआ है। इसके आधार पर पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास कर रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस दुर्घटना, हत्या अथवा आत्महत्या समेत अन्य संभावित एंगल को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।2
- सवाई माधोपुर रणथंभौर से बढ़िया खबर बाघिन टी 127 दीखी नन्हे शावक के साथ वन्य जीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सवाई माधोपुर रणथंभौर गेम सेंचुरी मैं बाघिन टी 127 नन्हे शावक के साथ दिखाई दी खबर को साझा करते हुए डीएफओ प्रथम मानस सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम काफी दिनों से t 127 पर नजर रखे हुए हैं बाघिन आज नन्हे शावक के साथ नज़र आई। वन विभाग द्वारा बाघिन पर पूरी नजर रखी जा रही है1
- शिवाड़ रोड आनंद कॉलेज के सामने मिला अज्ञात शव सब को पहचान अब तक नहीं हुई शिवाड़ ईसरदा रोड पर ईसरदा क्षेत्र में आनंद कॉलेज के सामने खेत में मिला युवक का शव सुबह खेत पर चारा लेने गए मजदूर को खेत पर जाने के बाद खेत में पड़ा मिला शव सब की पहचान अब तक नहीं हो पाई युवक की उम्र 30 के आस पास है सिर पर चोट थी और हाथ पर मुकेश बबली नाम लिखा हुआ था1
- राजस्थान के जिला सवाई माधोपुर जिला में बसा एक शिव मंदिर जो शिवाड़ में स्थित कहा जाता है कि ये मंदिर रणथंभौर से भी पुराना माना जाता है दिख ने पुराना है पर इस की दीवारें इतिहास की पुरानी गवाही देती है इसे चोहान राजा हो ने साम्राज्य की पश्चिमी सीमा की रक्षा के लिए बनवाया था यही वो जगह थी जो हर हाल में दुश्मनो की खबर रख थे ते1
- सवाई माधोपुर से ब्रेकिंग पांच बहिनों के इकलौते ढाई वर्षीय भाई को उठा ले गया लेपर्ड । फलोदी गांव के दुमोदा में हुई बड़ी दुखद खबर । DfO मानस सिंह सहित पुलिस प्रशासन व वन विभाग के आलाधिकारी कोतवाली थाना पर ग्रामीणों से कर रहे समझाइश। सवाई माधोपुर से ब्रेकिंग पांच बहिनों के इकलौते ढाई वर्षीय भाई को उठा ले गया लेपर्ड । फलोदी गांव के दुमोदा में हुई बड़ी दुखद खबर । DfO मानस सिंह सहित पुलिस प्रशासन व वन विभाग के आलाधिकारी कोतवाली थाना पर ग्रामीणों से कर रहे समझाइश।1
- सवाई माधोपुर से ब्रेकिंग न्यूज़ जहां एक और रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है वहीं चार बहिनों के इकलौते ढाई वर्षीय भाई को उठा ले गया लेपर्ड । फलोदी गांव के दुमोदा में हुई बड़ी दुखद खबर । घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश । हालांकि वन विभाग के कार्मिकों ने लेपर्ड से बच्चे को रिकवर कर मृत बालक को पहुंचाया जिला अस्पताल । DfO मानस सिंह सहित वन विभाग के आलाधिकारियों का लगा जिला अस्पताल में जमावड़ा। घर के पास ही आंगन में खेल रहे बालक को लेपर्ड मुंह में दबाकर ले गया था पहाड़ी पर। मृतक बालक के पिता संजय बेरवा की चार बेटियों के बाद ढाई साल पहले जन्मा था यह मृत बालक। सवाई माधोपुर से ब्रेकिंग न्यूज़ जहां एक और रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है वहीं चार बहिनों के इकलौते ढाई वर्षीय भाई को उठा ले गया लेपर्ड । फलोदी गांव के दुमोदा में हुई बड़ी दुखद खबर । घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश । हालांकि वन विभाग के कार्मिकों ने लेपर्ड से बच्चे को रिकवर कर मृत बालक को पहुंचाया जिला अस्पताल । DfO मानस सिंह सहित वन विभाग के आलाधिकारियों का लगा जिला अस्पताल में जमावड़ा। घर के पास ही आंगन में खेल रहे बालक को लेपर्ड मुंह में दबाकर ले गया था पहाड़ी पर। मृतक बालक के पिता संजय बेरवा की चार बेटियों के बाद ढाई साल पहले जन्मा था यह मृत बालक।2