Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ramdeen
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आग लगानेवाले सावधान रहें। आग लगानेवाली महिला की इलाज की व्यवस्था की जाए।1
- आगरा में भीषण गर्मी का असर अब रेल यात्रियों पर साफ दिखाई दे रहा है। आगरा कैंट स्टेशन से लेकर ट्रेनों की जनरल बोगियों तक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ और गर्मी के कारण हालात बेहद कठिन हो गए हैं, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए। हालांकि रेलवे और एनजीओ की ओर से ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है, लेकिन वाटर एटीएम और RO प्लांट पर लंबी कतारें इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि इंतजाम अभी भी कम पड़ रहे हैं।2
- Post by Ramdeen1
- आगरा ब्रेकिंग न्यूज़ जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी ने इमरजेंसी एवं एसएन मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन लेडी लॉयल अस्पताल विस्तारीकरण फेज-1,मेडिकल कॉलेज ब्लॉक व यूजी/पीजी हॉस्टल के निर्माणाधीन भवन का किया भौतिक निरीक्षण निर्माणाधीन लेडी लॉयल अस्पताल विस्तारीकरण फेज- 1, व मेडिकल कॉलेज ब्लॉक में अपेक्षित कार्य प्रगति न होने, मौके पर श्रमिकों की कमी से निर्माण में विलंब पर संबंधित को लगाई कड़ी फटकार आज से दिन काउंट कर लीजिए,मैं दोबारा निरीक्षण करूंगा, 15 दिन में प्रगति परिलक्षित नहीं हुई तो शासन में आपके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु लिख कर भेज दिया जाएगा"जिलाधिकारी निर्माणाधीन यूजी/पीजी हॉस्टल का किया भौतिक निरीक्षण, धीमी गति,अधोमानक सामग्री,निर्माण में मिली खामियां, प्रोजेक्ट मैनेजर को लगाई फटकार लगाई सीडीओ को निर्माणकार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने,समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण किए जाने हेतु एक जिलास्तरीय कमेटी गठित कर सतत निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग,निगरानी करने प्रतिमाह प्रगति रिपोर्ट देने के दिए निर्देश2
- शहीद राहुल राणा के घर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता राकेश टिकैत। शहीद राहुल राणा के नाम पर सड़क और लाइब्रेरी बनाने की मांग उठाई। बंगाल चुनाव को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना। मछली-भात के मुद्दे पर बोले— हिंदू होकर भी बीजेपी नेता मीट खाते हैं। बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा— किसी की बात चोरी कर ली, किसी का सांसद चोरी कर लिया, किसी का रंग चोरी कर लिया। बीजेपी नेताओं का देश के लिए कोई योगदान नहीं है। मछली भात पर बोले हिंदू होकर भाजपा नेता खाते हैं मीट। आरोप लगाया कि हिंदू-मुस्लिम के नाम पर जनता को भटकाया जाता है। भाजपा नेता हे व्यापारी अपना व्यापार कर रहे हे। हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से बीजेपी सरकार बनती है। आम आदमी पार्टी के सांसदों को डराकर तोड़ने का आरोप लगाया। कैमरा और कलम पर बंदूक का पहरा है। बीजेपी पर संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया। महिला आरक्षण को लेकर कहा— बीजेपी महिला आरक्षण देना नहीं चाहती, इसलिए बंगाल चुनाव के बीच इसे लेकर आई।1
- आगरा के एक स्कूल से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आ रही है। कक्षा 10वीं के दो छात्रों के बीच हुई मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक छात्र ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में पीड़ित छात्र के 3 दांत टूट गए हैं और उसके जबड़े में गंभीर चोट आई है। घायल छात्र के पिता, जो कि जाने-माने इन्फ्लुएंसर पीयूष मल्होत्रा हैं, उन्होंने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब स्कूल में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। इस वीडियो में देखें: कैसे शुरू हुआ विवाद और स्कूल मैनेजमेंट का क्या कहना है? पीड़ित छात्र की हालत और अस्पताल की रिपोर्ट। पुलिस द्वारा की गई अब तक की कार्यवाही।1
- के संबंध में नगर आयुक्त, नगर निगम अलीगढ़, श्री प्रेम प्रकाश मीणा का वक्तव्य…1
- आगरा.25.04.2026.आज जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल जी ने एमजी रोड स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी तथा जनपद में चिकित्सा सुविधाओं के आधुनिकीकरण व उच्च गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु एसएन मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन लेडी लॉयल अस्पताल विस्तारीकरण फेज-1, मेडिकल ब्लॉक तथा यूजी/पीजी हॉस्टल का भौतिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी महोदय सर्व प्रथम इमरजेंसी पहुंचे जहां सर्जरी विभाग, अस्थि रोग, बाल रोग अनुभाग,पीडियाट्रिक, पैथोलॉजी,क्रिटिकल वार्ड, ब्लड लैबोरेटरी, सीटी स्कैन, ओटी इत्यादि का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने एक्सरे, सीटी स्कैन मशीन का संचालन, प्रतिदिन मरीजों की संख्या,मरीजों से लिए जा रहे चार्ज के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिलाधिकारी को इमरजेंसी में व्यवस्थाएं सही मिली। तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय एसएन मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन लेडी लॉयल अस्पताल विस्तारीकरण फेज-1 व मेडिकल ब्लॉक के कार्यों का निरीक्षण किया, तथा ले-आउट व साइट प्लान देखा।जिलाधिकारी ने संबंधित से कार्य के प्रारंभ तथा पूर्ण होने दी समय सीमा के बारे में जानकारी ली जिसमें बताया गया कि मई 2025 से कार्य प्रारंभ हुआ है तथा मई-2027 में कार्य पूर्ण होना है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जवाब तलब किया जिसमें बताया गया कि मौके पर लगभग 35 प्रतिशत कार्य हुआ है,जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर को तलब किया तथा लक्ष्य के सापेक्ष निर्माण कार्य में प्रगति न होने पर कड़ी फटकार लगाई तथा कार्य में हो रहे बिलंब का कारण पूछा जिसमें बताया गया कि बरसात के मौसम में अपेक्षानुरूप कार्य न होना, एनजीटी द्वारा कैंपस में स्थित 280 पेड़ को हटाए जाने में आया अवरोध तथा होली त्यौहार के बाद लेबर की कमी रही है जल्द ही श्रमिकों की संख्या बढ़ा कर कार्य में शीघ्रता लाई जाएगी, जिलाधिकारी ने होली के लगभग 02 माह बाद भी कम श्रमिकों की संख्या पर जवाब तलब किया, जिलाधिकारी ने अनुमन्य श्रमिकों के बारे में जानकारी ली जिसमें बताया गया कि 800 श्रमिकों के स्थान पर 350 श्रमिक कार्य कर रहे हैं, जिलाधिकारी ने 15 दिन की समय सीमा तय करते हुए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने तथा अपेक्षानुरूप कार्य प्रगति कर समय सीमा में गुणवत्तायुक्त निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी2
- Agra Politics: Rakesh Tikait का BJP पर बड़ा हमला | ‘Hindu-Muslim Politics से बनती है सरकार’ 🔥1