Shuru
Apke Nagar Ki App…
new chilli video shooting time dekhe doston pura maja aaega aise hi entertainment video dekhne ke liye bahut se log kahate Hain to like karke Jana doston follow karke Jana
Vijay kumar
new chilli video shooting time dekhe doston pura maja aaega aise hi entertainment video dekhne ke liye bahut se log kahate Hain to like karke Jana doston follow karke Jana
More news from बिहार and nearby areas
- पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 31 मार्च की रात बदमाशों ने एक कारोबारी को गोली मार दी। घटना में घायल कारोबारी दिलीप सिंह को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व सचिवालय एसडीपीओ साकेत कुमार कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इस केस में चंदन कुमार (33) और शिवम चौधरी (26) को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने आरोपियों की मदद की और सबूत छिपाने की कोशिश की। जांच में अब तक कुल 6 लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, एक देसी कट्टा, चार मैगजीन, 22 कारतूस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वारदात से जुड़े कुछ अहम दृश्य कैद हुए हैं। फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।1
- #PatnaPolice की त्वरित कार्रवाई: जमीनी विवाद में फायरिंग कर 02 व्यक्तियों को जख्मी करने में संलिप्त 01 अभियुक्त गिरफ्तार। दिनांक 06.04.2026 को गोपालपुर थानांतर्गत बादशाही पाइन के पास दो व्यक्तियों को गोली मारकर जख्मी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ की गई। जख्मी व्यक्तियों के फर्दबयान, तकनीकी विश्लेषण एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर मामले के मुख्य आरोपी उदय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। उक्त घटना जमीनी विवाद के कारण कारित की गई है। इस संबंध में श्री परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना द्वारा किए गए प्रेस वार्ता का महत्वपूर्ण अंश:-1
- 31 मार्च को शास्त्री नगर इलाके में दिलीप कुमार सिंह को गोली मारने की सनसनीखेज घटना में पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले के खुलासे के लिए सचिवालय SDPO के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर शिवम् कुमार और चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 3 पिस्टल, एक देसी कट्टा और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हालांकि, इस मामले का मुख्य शूटर अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो पुराना विवाद इस हमले की वजह हो सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।2
- बिक्रम थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में धान कि पुंज में लगी अचानक आग। घटना कि जानकारी मिलते ही बिक्रम थाना के दमकल कि गाड़ी घटना स्थल से पहुंच कर ग्रामीणों कि मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया1
- aise hi entertainment video dekhne ke liye bahut se log kahate Hain to like karke Jana doston follow karke Jana1
- Mukhiyajee Reporter (Ajeet Kumar) | Fulwari Sharif (Patna) खुसरूपुर थाना क्षेत्र में 2 अप्रैल 2026 को आफताब आलम नाम के व्यक्ति की हत्या हुई थी। इस मामले में खुसरूपुर थाना में कांड संख्या 195/26 दर्ज किया गया था, जिसमें संजीत कुमार समेत कई अन्य लोगों का नाम अभियुक्त के रूप में दर्ज किया गया था। इस हत्याकांड में संजीत कुमार को भी नामजद किया गया था, हालांकि उनकी पत्नी पिंकी देवी का कहना है कि उनके पति को इस मामले में गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। पिंकी देवी ने आरोप लगाया कि उनके पति संजीत कुमार का इस हत्या से कोई संबंध नहीं है, और उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया गया है। उनका कहना है कि संजीत कुमार घटना के समय पटना में थे, और उनका नाम राजनीतिक और व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण इस कांड में डाला गया। पिंकी देवी ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पटना में डीजीपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। उन्होंने अपनी अपील में यह भी कहा कि संजीत कुमार को राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों के दबाव के कारण इस मामले में शामिल किया गया है, और उनका पति निर्दोष है। पिंकी देवी ने डीजीपी से यह अनुरोध किया है कि मामले की स्वतंत्र जांच की जाए, ताकि सत्य सामने आ सके और निर्दोष व्यक्ति को न्याय मिल सके। पिंकी देवी का कहना है कि उनके पति को एक राजनीतिक साजिश के तहत इस हत्याकांड में फंसाया जा रहा है, जबकि घटना के समय वह पटना में मौजूद थे। उनके मुताबिक, संजीत कुमार उस दिन विभिन्न राजनेताओं से मिलने के लिए विधानसभा गए थे, और सीसीटीवी फुटेज तथा मोबाइल लोकेशन से यह प्रमाणित किया जा सकता है कि वह घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे। पिंकी देवी ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस अधिकारी संतोश डॉन के करीबी हैं और उन्होंने राजनीतिक दबाव में आकर संजीत कुमार के खिलाफ झूठे आरोप लगाए हैं। खुसरूपुर नगर पालिका चुनाव की पृष्ठभूमि को देखते हुए पिंकी देवी ने यह भी कहा कि उनके पति के खिलाफ साजिश के पीछे चुनावी राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का हाथ हो सकता है, जिसमें कुछ विरोधी उम्मीदवारों ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए उनके पति को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि यह हत्याकांड और इसके बाद के घटनाक्रम में राजनीतिक ताकतें सक्रिय हैं जो अपने प्रतिद्वंद्वियों को कमजोर करने के लिए निर्दोष लोगों को फंसा रही हैं। पिंकी देवी ने डीजीपी से आग्रह किया कि संजीत कुमार के खिलाफ दर्ज किए गए सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए और उनके पति को निर्दोष साबित किया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने वीडियो फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही है। पिंकी देवी ने यह भी कहा कि उनके पति को "संजीत डॉन" के नाम से बदनाम किया जा रहा है, और यह सब एक साजिश का हिस्सा है। वह सरकार और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करती हैं, ताकि एक निर्दोष व्यक्ति को न्याय मिल सके।2
- बिहार में फिर होगा बड़ा आंदोलन? BPSC TRE 4 पर छात्र नेता दिलीप कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस; सरकार की बढ़ी मुश्किलें!"1
- #दानापुर रेल जीआरपी पुलिस ने स्टेशन पर ग़स्ती के दौरान दो व्यक्ति को प्लेटफार्म नंबर एक पश्चिमी छोर पर पकड़ कर चेक किया तो शराब बरामद हुई, देखे पूरा वीडियो #danapur #DanapurPatnaBihar #fypシ #दानापुर #FBVIDEO #followme #BreakingNews1