l*मांझी समाज के कर्मचारियों पर हो रही कार्यवाही रोकने की मांग* सह संपादक अशोक श्रीवास्तव दतिया भद्रावती टाइम्स की विशेष खबर दतिया जिले में सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र में मांझी समाज (केवट,भोई,मल्लाह,धीवर, रायकवार,निषाद) के कर्मचारियों पर हो रही कार्यवाही को रोकने और उन्हें 12 नंबर से विलोपित करने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर मांझी समाज के जिला अध्यक्ष पूरन केवट के नेतृत्व में समाज के लोगों ने सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल जी को मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि मांझी समाज के कर्मचारियों पर हो रही कार्यवाही से समाज में चिंता का माहौल है। इसलिए इस कार्यवाही को तत्काल रोका जाए। साथ ही दतिया जिले में मांझी समाज के लोगों के जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की भी मांग की गई। जिससे समाज के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।विधायक प्रदीप अग्रवाल जी ने समाज के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे मांझी समाज की आवाज बनकर इस विषय को मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष रखेंगे और दतिया जिले में मांझी समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी कराने के संबंध में भी मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर जल्द ही समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मांझी समाज के जिला अध्यक्ष पूरन केवट,श्रीमती हेमलता मांझी,छोटू केवट,पंकज मांझी,शिवनाथ माझी,सुनील मांझी उपस्थित रहे।
l*मांझी समाज के कर्मचारियों पर हो रही कार्यवाही रोकने की मांग* सह संपादक अशोक श्रीवास्तव दतिया भद्रावती टाइम्स की विशेष खबर दतिया जिले में सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र में मांझी समाज (केवट,भोई,मल्लाह,धीवर, रायकवार,निषाद) के कर्मचारियों पर हो रही कार्यवाही को रोकने और उन्हें 12 नंबर से विलोपित करने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर मांझी समाज के जिला अध्यक्ष पूरन केवट के नेतृत्व में समाज के लोगों ने सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल जी को मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि मांझी समाज के कर्मचारियों पर हो रही कार्यवाही से समाज में चिंता का माहौल है। इसलिए इस कार्यवाही को तत्काल
रोका जाए। साथ ही दतिया जिले में मांझी समाज के लोगों के जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की भी मांग की गई। जिससे समाज के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।विधायक प्रदीप अग्रवाल जी ने समाज के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे मांझी समाज की आवाज बनकर इस विषय को मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष रखेंगे और दतिया जिले में मांझी समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी कराने के संबंध में भी मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर जल्द ही समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मांझी समाज के जिला अध्यक्ष पूरन केवट,श्रीमती हेमलता मांझी,छोटू केवट,पंकज मांझी,शिवनाथ माझी,सुनील मांझी उपस्थित रहे।
- पूरन केवट जिला अध्यक्ष दतियादतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेशgood2 hrs ago
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- Post by पूरन केवट जिला अध्यक्ष दतिया2
- थाना प्रभारी के क्वार्टर में निकला सांप, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू इंदरगढ़। थाना इंदरगढ़ के थाना प्रभारी गौरव शर्मा के शासकीय क्वार्टर में अचानक सांप निकल आने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही इसकी सूचना मिली, स्थानीय सर्प मित्र आला यादव को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र आला यादव ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद सांप को आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के दौरान थाना परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। सांप पकड़े जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली और सर्प मित्र के साहसिक कार्य की सराहना की। सर्प मित्र की अपील: सर्प मित्र आला यादव ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे मारने के बजाय तुरंत सर्प मित्र या वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।1
- भांडेर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रमोद यादव को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे थाने के पास से दबोचने में सफलता पाई। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार 21 दिसम्बर 2025 को सोफ्ता गांव में फरियादी भगवान सिंह यादव के साथ मारपीट की घटना हुई थी। आरोप है कि प्रमोद यादव ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर फरियादी पर हमला किया था, जिससे उसकी जान को खतरा पैदा हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में फरार चल रहे प्रमोद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी हैं।1
- #Datia: कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने अपनी पत्नी की जमकर की तारीफ..... #MadhyaPradesh #कलेक्टर #women #नारी #अधिकारी1
- *झाँसी जनपद में पेट्रोल-डीजल व गैस की कोई कमी नही है जनता किसी के बहकावे में ना आये। मृदुल चौधरी,डीएम,झाँसी*1
- इंदरगढ़। थाना इंदरगढ़ के थाना प्रभारी गौरव शर्मा के शासकीय क्वार्टर में अचानक सांप निकल आने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही इसकी सूचना मिली, स्थानीय सर्प मित्र आला यादव को मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र आला यादव ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद सांप को आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के दौरान थाना परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। सांप पकड़े जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली और सर्प मित्र के साहसिक कार्य की सराहना की। सर्प मित्र की अपील: सर्प मित्र आला यादव ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे मारने के बजाय तुरंत सर्प मित्र या वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।1
- कार लूट के बहुचर्चित मामले में विशेष न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मध्यप्रदेश डकैती एवं अपहरण प्रभावित क्षेत्र अधिनियम न्यायालय के विशेष न्यायाधीश राजेश भंडारी ने शासन बनाम अमित यादव आदि प्रकरण में आरोपी शालू उर्फ समीर खान को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। शुक्रवार सुबह 09 बजे अतिरिक्त लोक अभियोजक अरुण कुमार लिटौरिया के अनुसार 27 अगस्त 2018 को आरोपी शालू उर्फ समीर खान अपने साथियों अमित यादव और शेरू उर्फ शेखू मंसूरी के साथ फरियादी वीरेंद्र दोहरे के पास पहुंचे। आरोपियों ने समथर से भांडेर तक बहन को लाने के बहाने मारुति ओमनी वाहन किराए पर लिया। लौटते समय पाल ढाबा के पास फरियादी से मारपीट कर उसे वाहन से नीचे फेंक दिया और कार, मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए। मामले में सहआरोपियों को पहले ही 10-10 वर्ष की सजा हो चुकी है।1