पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के थानों पर हुई पुलिसकर्मियों की गणना, अपराध नियंत्रण व रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के थानों पर हुई पुलिसकर्मियों की गणना, अपराध नियंत्रण व रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने के दिए निर्देश कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर के निर्देशन में जिले के समस्त थानों पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की गणना (रोल कॉल) की गई। इस दौरान सुरक्षा, सेवा और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। गणना के दौरान पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जिले में अपराध नियंत्रण प्राथमिकता पर होना चाहिए। आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके। इसके अतिरिक्त, यातायात प्रबंधन को सुगम बनाने, महिला व बाल सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने तथा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से आमजन से बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया गया। रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाने के लिए भी कड़े निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा जा सके और आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा हो। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य जिले में भयमुक्त माहौल बनाना और जन-शिकायतों को संवेदनशीलता से हल करना है। रिपोर्ट: पवन कुमार संवाददाता, कुशीनगर

- 5 हजार की रिश्वत लेते जिला उद्योग विभाग का बाबू गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा ब्यूरो प्रभारी. अजीत कुमार लोकेशन. कुशीनगर 5 हजार की रिश्वत लेते जिला उद्योग विभाग का बाबू गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा ब्यूरो प्रभारी. अजीत कुमार लोकेशन. कुशीनगर कुशीनगर। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन संगठन गोरखपुर की ट्रैप टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में तैनात कनिष्ठ सहायक (बाबू) शैलेश कुमार कुशवाहा को ₹5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वीकृत ऋण की सब्सिडी जारी कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार अमन कश्यप पुत्र अनिलेश कश्यप, निवासी मंगल बाजार, कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर ने एंटी करप्शन संगठन गोरखपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनकी पत्नी के खाते में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वीकृत 9 लाख रुपये के ऋण पर मिलने वाली सब्सिडी जारी करने के लिए जिला उद्योग विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक शैलेश कुमार कुशवाहा ₹5 हजार रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन संगठन ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। शुक्रवार को जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के कार्यालय में जाल बिछाया गया। दोपहर लगभग 12:25 बजे जैसे ही शिकायतकर्ता अमन कश्यप ने आरोपी कर्मचारी को ₹5 हजार दिए, पहले से मौजूद ट्रैप टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेश कुमार कुशवाहा पुत्र मुन्नी लाल, निवासी शेखपुर पोस्ट कुलगांव, थाना महाराजपुर, जनपद कानपुर नगर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, कुशीनगर में कनिष्ठ सहायक (बाबू) के पद पर कार्यरत था। एंटी करप्शन संगठन के प्रभारी निरीक्षक शिव मनोहर यादव ने बताया कि कुशीनगर के उद्योग विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक के विरुद्ध रिश्वत लेने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत का सत्यापन कर साक्ष्य जुटाए गए, जिसके आधार पर ट्रैप टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई रविन्द्रनगर धूस थाना में की जा रही है।4
- कुशीनगर में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्यवाही ,जिला उद्योग विभाग के लिपिक शैलेश कुशवाहा गिरफ्तार कुशीनगर में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्यवाही - जिला उद्योग विभाग के लिपिक शैलेश कुशवाहा गिरफ्तार - पांच हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार - मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना मे अनुदान दिलाने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत - अमन कश्यप की पत्नी के नाम से थी अनुदान की फ़ाइल - एंटी करप्शन टीम अपने साथ गोरखपुर ले गई लिपिक को1
- ओआरएस सप्ताह: सीएचसी देवतहा में डायरिया से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान1
- Vaibhav Suryavanshi has set a new record in international cricket1
- कुशीनगर:नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेरा बुजुर्ग गांव के सामने ड्रेन में तीन बच्चियां डूब गईं कुशीनगर:नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पटेरा बुजुर्ग गांव के सामने ड्रेन में तीन बच्चियां डूब गईं। डूबने वालों में दो सगी बहनें और उनकी एक चचेरी बहन शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। तीनों बच्चियों की तलाश जारी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों बच्चियां दुबौली गांव की रहने वाली हैं?2