logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीतापुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दूल्हा-दुल्हन की हालत गंभीर सीतापुर जिले के पिसावा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। मंगलवार दोपहर दूल्हा शिवम अपनी नवविवाहिता पत्नी सालू को हरदोई से विदा कराकर महोली लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ओवरटेक करते समय साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि कार में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। घायल दूल्हा शिवम, दुल्हन सालू, चालक अंकुल वर्मा समेत चार लोगों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हा-दुल्हन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल पलभर में गम में बदल गया है। परिजन घायलों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

19 hrs ago
user_Abhishek Maurya
Abhishek Maurya
Local News Reporter Sitapur, Uttar Pradesh•
19 hrs ago

सीतापुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दूल्हा-दुल्हन की हालत गंभीर सीतापुर जिले के पिसावा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। मंगलवार दोपहर दूल्हा शिवम अपनी नवविवाहिता पत्नी सालू को हरदोई से विदा कराकर महोली लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ओवरटेक करते समय साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि कार में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। घायल दूल्हा शिवम, दुल्हन सालू, चालक अंकुल वर्मा समेत चार लोगों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हा-दुल्हन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल पलभर में गम में बदल गया है। परिजन घायलों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • सीतापुर जिले के पिसावा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। मंगलवार दोपहर दूल्हा शिवम अपनी नवविवाहिता पत्नी सालू को हरदोई से विदा कराकर महोली लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ओवरटेक करते समय साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि कार में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। घायल दूल्हा शिवम, दुल्हन सालू, चालक अंकुल वर्मा समेत चार लोगों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हा-दुल्हन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल पलभर में गम में बदल गया है। परिजन घायलों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
    1
    सीतापुर जिले के पिसावा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। मंगलवार दोपहर दूल्हा शिवम अपनी नवविवाहिता पत्नी सालू को हरदोई से विदा कराकर महोली लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ओवरटेक करते समय साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी।
हादसा इतना अचानक हुआ कि कार में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी घायलों को कार से बाहर निकाला।
घायल दूल्हा शिवम, दुल्हन सालू, चालक अंकुल वर्मा समेत चार लोगों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हा-दुल्हन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सीतापुर रेफर कर दिया गया।
इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में खुशी का माहौल पलभर में गम में बदल गया है। परिजन घायलों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
    user_Abhishek Maurya
    Abhishek Maurya
    Local News Reporter Sitapur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • *कोतवाली मैगलगंज के औरंगाबाद तिराहे पर भीषण एक्सीडेंट*
    1
    *कोतवाली मैगलगंज के औरंगाबाद तिराहे पर भीषण एक्सीडेंट*
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • तेज रफ्तार का कहर: अटरिया हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, महिलाओं समेत चार घायल, मासूम भी जख्मी संवाददाता ,,नरेश गुप्ता अटरिया सीतापुर जनपद के अटरिया कस्बे में नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए, जबकि एक मासूम बच्चा भी इस हादसे की चपेट में आकर जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल UP 34,BP-2383 सवार रजबुल अपनी पत्नी रहीसा के साथ सिधौली के महमूदाबाद मार्ग स्थित गढ़ीगांव जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक,UP 41,Z-0395 जिस पर सुधीर और किरण (निवासी अमानीगंज रोड महोलिया) सवार थे, से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में रहीसा को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों को भी चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और डायल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, घटना की सूचना घायलों के परिजनों को भी दे दी गई है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
    4
    तेज रफ्तार का कहर: अटरिया हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, महिलाओं समेत चार घायल, मासूम भी जख्मी
संवाददाता ,,नरेश गुप्ता
अटरिया सीतापुर जनपद के अटरिया कस्बे में नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए, जबकि एक मासूम बच्चा भी इस हादसे की चपेट में आकर जख्मी हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल UP 34,BP-2383
सवार रजबुल अपनी पत्नी रहीसा के साथ सिधौली के महमूदाबाद मार्ग स्थित गढ़ीगांव जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक,UP 41,Z-0395 जिस पर सुधीर और किरण (निवासी अमानीगंज रोड महोलिया) सवार थे, से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में रहीसा को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों को भी चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और डायल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।
एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, घटना की सूचना घायलों के परिजनों को भी दे दी गई है।
हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश : जिला अमरोहा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री की एक बड़ी फैक्ट्री पकड़ी गई है यहां से 10,000 पैकेट चिप्स 200 पेटी नूडल्स 1,200 पैकेट मूंगफली नमकीन 400 पैकेट काजू बर्फी 400 पैकेट रस्क 2,500 पैकेट मूंगदाल नमकीन 100 किलो खुली नमकीन जब्त किया गया है यह एक्सपायरी माल बेहद कम कीमत पर ये लोग बाजार से एकत्र करते थे , फिर यहां नई तारीख के पैकेट में पैक करके मार्केट में बेचा जाता था
    1
    उत्तर प्रदेश : जिला अमरोहा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री की एक बड़ी फैक्ट्री पकड़ी गई है
यहां से 10,000 पैकेट चिप्स
200 पेटी नूडल्स
1,200 पैकेट मूंगफली नमकीन
400 पैकेट काजू बर्फी
400 पैकेट रस्क
2,500 पैकेट मूंगदाल नमकीन
100 किलो खुली नमकीन जब्त किया गया है
यह एक्सपायरी माल बेहद कम कीमत पर ये लोग बाजार से एकत्र करते थे , फिर यहां नई तारीख के पैकेट में पैक करके मार्केट में बेचा जाता था
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • पलिया (खीरी)। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। पलिया क्षेत्र के ग्राम सरखना पूरब स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही बच्चों के भविष्य पर भारी पड़ती नजर आ रही है। बता दें कि इस समय स्कूल का टाइम साढ़े सात बजे निर्धारित है, लेकिन आज शुक्रवार को सुबह दस बजे तक भी कोई शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा। इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चे मौजूद रहे, लेकिन उन्हें पढ़ाने वाला कोई नहीं था। शिक्षक विहीन स्कूल में बच्चे इधर-उधर समय बिताते नजर आए। जब बच्चों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि शिक्षकों का देर से आना यहां आम बात है। नियमित रूप से समय पर कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों में इस लापरवाही को लेकर खासा रोष है। उनका कहना है कि सरकार जहां शिक्षा सुधार के लिए प्रयास कर रही है, वहीं ऐसे लापरवाह शिक्षक उसकी मंशा पर पानी फेर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता भी सवालों के घेरे में है। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
    1
    पलिया (खीरी)। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। पलिया क्षेत्र के ग्राम सरखना पूरब स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही बच्चों के भविष्य पर भारी पड़ती नजर आ रही है।
बता दें कि इस समय स्कूल का टाइम साढ़े सात बजे निर्धारित है, लेकिन आज शुक्रवार को सुबह दस बजे तक भी कोई शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा। इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चे मौजूद रहे, लेकिन उन्हें पढ़ाने वाला कोई नहीं था। शिक्षक विहीन स्कूल में बच्चे इधर-उधर समय बिताते नजर आए।
जब बच्चों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि शिक्षकों का देर से आना यहां आम बात है। नियमित रूप से समय पर कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
अभिभावकों में इस लापरवाही को लेकर खासा रोष है। उनका कहना है कि सरकार जहां शिक्षा सुधार के लिए प्रयास कर रही है, वहीं ऐसे लापरवाह शिक्षक उसकी मंशा पर पानी फेर रहे हैं।
विभागीय अधिकारियों की उदासीनता भी सवालों के घेरे में है। लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कोरबा में दरिंदगी की हद: पत्नी की हत्या के बाद सिर लेकर गांव में घूमा आरोपी
    1
    कोरबा में दरिंदगी की हद: पत्नी की हत्या के बाद सिर लेकर गांव में घूमा आरोपी
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अटरिया में ‘चोरों का डबल अटैक’: दुकान से ₹2.25 लाख पार, बंद मकान से 10–12 लाख के जेवर साफ — परिवार पर भी उठा शक 🟥 रोशनदान तोड़कर स्टील वर्क्स की दुकान में सेंध, CCTV भी तोड़ा संवाददाता,, नरेश गुप्ता अटरिया सीतापुर जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। ग्राम अहरिया चाना निवासी महादेव प्रसाद विश्वकर्मा की “विश्वकर्मा स्टील वर्क्स” दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने रोशनदान तोड़कर अंदर घुसपैठ की। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन बदमाशों ने पहले दुकान का रोशनदान तोड़ा, फिर एक साथी को अंदर उतारा। अंदर पहुंचते ही गल्ले में रखी ₹2.25 लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया। पहचान छिपाने के लिए चोरों ने दुकान में लगे CCTV कैमरे और बल्ब तक तोड़ डाले। सुबह दुकान खोलने पहुंचे मालिक के होश उड़ गए—रोशनदान टूटा मिला और गल्ला खाली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। 🟥 बंद मकान बना आसान निशाना, 10–12 लाख के जेवरात गायब इसी इलाके के रनुवापारा गांव में चोरों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी विमल शुक्ला का परिवार लखनऊ के इटौंजा में एक कार्यक्रम में गया था। घर बंद देख चोर पीछे के रास्ते से अंदर घुस गए और बक्सों व अलमारी के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी उड़ा ले गए। पीड़ितों के अनुसार चोरी में सोने-चांदी के कीमती आभूषण—चेन, अंगूठियां, पायल, बाला, झुमकी समेत करीब 10 से 12 लाख रुपये का सामान शामिल है। घर लौटने पर बिखरा सामान और टूटे ताले देख परिवार सन्न रह गया। 🟥 चोरी या ‘इनसाइड गेम’? परिवार की कहानी पर उठे सवाल इस वारदात ने नया मोड़ तब लिया जब गांव में ही घटना को लेकर शक और चर्चाएं तेज हो गईं। लोगों का सवाल है कि क्या पूरा परिवार बिना जेवर पहने ही कार्यक्रम में गया था? या फिर सभी आभूषण घर में ही छोड़ दिए गए थे? सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस को मौके पर जबरन घुसने के स्पष्ट निशान नहीं मिले, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पीड़ित परिवार ने अपने ही रिश्तेदार अंकुश शुक्ला पर शक जताया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और परिवार के अन्य सदस्यों से भी गहन जानकारी जुटाई जा रही है। 🟥 व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा पर बड़े सवाल लगातार हुई इन दो बड़ी चोरियों से अटरिया क्षेत्र में दहशत का माहौल है। व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, वहीं ग्रामीणों में भी भय और आक्रोश है। थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा का कहना है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। 👉 एक ही रात में दो बड़ी वारदातों ने अटरिया की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है—अब देखना यह है कि पुलिस कब तक इन ‘चोरों के नेटवर्क’ का पर्दाफाश कर पाती है। 🟥 समाचार बॉक्स: अटरिया में डबल चोरी से हड़कंप ▪️ एक ही रात में दो बड़ी वारदातें – दुकान और बंद मकान बने निशाना ▪️ स्टील वर्क्स की दुकान से ₹2.25 लाख नकद चोरी ▪️ रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे चोर, CCTV कैमरे भी तोड़े ▪️ रनुवापारा गांव में बंद मकान से 10–12 लाख के जेवरात पार ▪️ परिवार के कार्यक्रम में जाने का उठाया फायदा ▪️ घटना में ‘इनसाइड एंगल’ की भी जांच, रिश्तेदार हिरासत में ▪️ पुलिस खंगाल रही आसपास के CCTV फुटेज ▪️ व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा पर सवाल 👉 अटरिया में बढ़ती चोरियों ने पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए बड़े सवाल
    4
    अटरिया में ‘चोरों का डबल अटैक’: दुकान से ₹2.25 लाख पार, बंद मकान से 10–12 लाख के जेवर साफ — परिवार पर भी उठा शक
🟥 रोशनदान तोड़कर स्टील वर्क्स की दुकान में सेंध, CCTV भी तोड़ा
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
अटरिया सीतापुर जनपद के अटरिया थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। ग्राम अहरिया चाना निवासी महादेव प्रसाद विश्वकर्मा की “विश्वकर्मा स्टील वर्क्स” दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने रोशनदान तोड़कर अंदर घुसपैठ की।
बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन बदमाशों ने पहले दुकान का रोशनदान तोड़ा, फिर एक साथी को अंदर उतारा। अंदर पहुंचते ही गल्ले में रखी ₹2.25 लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया। पहचान छिपाने के लिए चोरों ने दुकान में लगे CCTV कैमरे और बल्ब तक तोड़ डाले।
सुबह दुकान खोलने पहुंचे मालिक के होश उड़ गए—रोशनदान टूटा मिला और गल्ला खाली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है।
🟥 बंद मकान बना आसान निशाना, 10–12 लाख के जेवरात गायब
इसी इलाके के रनुवापारा गांव में चोरों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी विमल शुक्ला का परिवार लखनऊ के इटौंजा में एक कार्यक्रम में गया था। घर बंद देख चोर पीछे के रास्ते से अंदर घुस गए और बक्सों व अलमारी के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी उड़ा ले गए।
पीड़ितों के अनुसार चोरी में सोने-चांदी के कीमती आभूषण—चेन, अंगूठियां, पायल, बाला, झुमकी समेत करीब 10 से 12 लाख रुपये का सामान शामिल है। घर लौटने पर बिखरा सामान और टूटे ताले देख परिवार सन्न रह गया।
🟥 चोरी या ‘इनसाइड गेम’? परिवार की कहानी पर उठे सवाल
इस वारदात ने नया मोड़ तब लिया जब गांव में ही घटना को लेकर शक और चर्चाएं तेज हो गईं। लोगों का सवाल है कि क्या पूरा परिवार बिना जेवर पहने ही कार्यक्रम में गया था? या फिर सभी आभूषण घर में ही छोड़ दिए गए थे?
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस को मौके पर जबरन घुसने के स्पष्ट निशान नहीं मिले, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।
पीड़ित परिवार ने अपने ही रिश्तेदार अंकुश शुक्ला पर शक जताया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और परिवार के अन्य सदस्यों से भी गहन जानकारी जुटाई जा रही है।
🟥 व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा पर बड़े सवाल
लगातार हुई इन दो बड़ी चोरियों से अटरिया क्षेत्र में दहशत का माहौल है। व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, वहीं ग्रामीणों में भी भय और आक्रोश है।
थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा का कहना है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
👉 एक ही रात में दो बड़ी वारदातों ने अटरिया की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है—अब देखना यह है कि पुलिस कब तक इन ‘चोरों के नेटवर्क’ का पर्दाफाश कर पाती है।
🟥 समाचार बॉक्स: अटरिया में डबल चोरी से हड़कंप
▪️ एक ही रात में दो बड़ी वारदातें – दुकान और बंद मकान बने निशाना
▪️ स्टील वर्क्स की दुकान से ₹2.25 लाख नकद चोरी
▪️ रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे चोर, CCTV कैमरे भी तोड़े
▪️ रनुवापारा गांव में बंद मकान से 10–12 लाख के जेवरात पार
▪️ परिवार के कार्यक्रम में जाने का उठाया फायदा
▪️ घटना में ‘इनसाइड एंगल’ की भी जांच, रिश्तेदार हिरासत में
▪️ पुलिस खंगाल रही आसपास के CCTV फुटेज
▪️ व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत, सुरक्षा पर सवाल
👉 अटरिया में बढ़ती चोरियों ने पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए बड़े सवाल
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • डीसीएम श्रीराम लिमिटेड अजबापुर में पावर प्लांट टरवाइन के पास लगी आग, दमकल टीम मौके पर
    1
    डीसीएम श्रीराम लिमिटेड अजबापुर में पावर प्लांट टरवाइन के पास लगी आग, दमकल टीम मौके पर
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.