खिलवाई में तालाब का गंदा पानी दलित बस्ती में भरा, बीमारी फैलने का खतरा गुलफाम सैफी संवाददाता हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर। तहसील क्षेत्र के गांव खिलवाई में तालाब की सफाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। तालाब का पानी ऊपर तक भरने के साथ ही गांव की नालियों का गंदा पानी दलित बस्ती में भर गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं स्कूली छात्र-छात्राएं भी गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं।ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से तालाब की सफाई नहीं होने के कारण नालियों का पानी निकासी के अभाव में तालाब और बस्ती की ओर जमा हो रहा है। बस्ती में जगह-जगह गंदा पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।समस्या के समाधान की मांग को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के जिलाध्यक्ष हापुड़ अशोक कुमार ने ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कविता मीना से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने तालाब की तत्काल सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए तालाब की जल्द सफाई कराने के आदेश दिए।इस दौरान आरपीआई (आठवले) किसान मोर्चा के अध्यक्ष नेता छोटन खान, किसान मजदूर संघर्ष समिति के सचिव मजहर खान, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पूर्व मंडल अध्यक्ष हबीब खान सहित गांव के अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
खिलवाई में तालाब का गंदा पानी दलित बस्ती में भरा, बीमारी फैलने का खतरा गुलफाम सैफी संवाददाता हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर। तहसील क्षेत्र के गांव खिलवाई में तालाब की सफाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। तालाब का पानी ऊपर तक भरने के साथ ही गांव की नालियों का गंदा पानी दलित बस्ती में भर गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं स्कूली छात्र-छात्राएं भी गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं।ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से तालाब की सफाई नहीं होने के कारण नालियों का पानी निकासी के अभाव में तालाब और बस्ती की ओर जमा हो रहा है। बस्ती में जगह-जगह गंदा पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।समस्या के समाधान की मांग को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के जिलाध्यक्ष हापुड़ अशोक कुमार ने ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कविता मीना से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने तालाब की तत्काल सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए तालाब की जल्द सफाई कराने के आदेश दिए।इस दौरान आरपीआई (आठवले) किसान मोर्चा के अध्यक्ष नेता छोटन खान, किसान मजदूर संघर्ष समिति के सचिव मजहर खान, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पूर्व मंडल अध्यक्ष हबीब खान सहित गांव के अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
- बाबूगढ़ छावनी में तीन बाइक सवार व्यक्तियों ने रॉग साइड आकर टहल रहे व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर हापुड़ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के सिमरौली-बिजली घर के पास हुआ बाइक सवार तीन युवकों ने खाना खाने के बाद टहल रहे एक व्यक्ति को रॉन्ग साइड से आकर टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को देवनंदिनी अस्पताल, हापुड़ में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। लेकिन शर्म की बात ये है कि एम्बुलेंस वाले पहले पैसे मांग रहे थे । मरीज तब जाएगा पहले पैसे दो चाहे उनकी तरफ से किसी की जान चली जाए उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता हैं। वीडियो में साफ बोला जा रहा है पहले पैसे जमा करो तब जाएगी गाड़ी ।1
- बुलंदशहर जिला न्यायालय परिसर से विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। तारीख पर पहुंचे पक्षों और वकीलों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। ऐसी घटनाओं को लेकर न्यायालय परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था पर भी सवाल उठते हैं। वीडियो को पूरा देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। फ़िलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है हमारा चैनल इसकी कोई पुष्टि नहीं है1
- सुमित लम्बरदार गांधी मूर्ति पर भूख हड़ताल पर बैठे थे अपनी मांगे को लेकर आज एसडीम द्वारा उनका अनशन खत्म कराया गया ओर उनकी जो भी मांगे हैं वो मान ली गई हैं1
- अमरोहा में जुलूस ए मुहम्मदी को नूरानी बनाएं किसी भी हाल में डीजे न लाएं इकबाल खान अमरोहा में जुलूस ए मुहम्मदी को नूरानी बनाएं किसी भी हाल में डीजे न लाएं इकबाल खान1
- रक्षाबंधन पर ग्रामीण क्षेत्र में सजने लगीं दुकानें, बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियों की धूम* *रक्षाबंधन पर ग्रामीण क्षेत्र में सजने लगीं दुकानें, बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियों की धूम* *नौगांवा सादात, अमरोहा।* रक्षाबंधन पर्व को लेकर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण बाजारों में रौनक लौट आई है। बाजारों में राखियों की दुकानें सजने लगी हैं। इस बार बच्चों के लिए विशेष राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कुमखिया, लकड़हैट, सहित ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों पर छोटा भीम, मोटू-पतलू, स्पाइडर-मैन, डोरेमोन जैसी कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां खूब बिक रही हैं। इसके अलावा लाइट वाली, म्यूजिक वाली और ब्रेसलेट स्टाइल राखियों की भी बच्चों में काफी मांग है। दुकानदारों का कहना है कि बहनों के साथ-साथ छोटे बच्चों में राखी को लेकर खास उत्साह है। महंगाई के बावजूद 10 रुपये से लेकर 150 रुपये तक की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बहनों ने अभी से भाइयों के लिए राखियां खरीदनी शुरू कर दी हैं। आने वाले दो दिनों में बाजारों में और भी अधिक भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।1
- मातृशक्ति को मिला सम्मान, बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा शुरू - मा०मंत्री रक्षाबंधन का त्योहार-मातृशक्ति को उपहार उत्तर प्रदेश सरकार की समस्त बसों में सभी माताजी, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मातृशक्ति सम्मान" के साथ रक्षाबंधन का त्योहार-मातृशक्ति को उपहार उत्तर प्रदेश सरकार की समस्त बसों में सभी माताजी, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत उपहार स्वरुप एक साड़ी एवं मिष्ठान देकर किया सम्मानित रक्षाबंधन का त्योहार-मातृशक्ति को उपहार उत्तर प्रदेश सरकार की समस्त बसों में सभी माताजी, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा कार्यक्रम शुभारंभ का दिखाया गया सजीव प्रसारण माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक कदम उठाया:–कपिल देव अग्रवाल जी मातृशक्ति लाभ उठाएं-मनचाही यात्रा पर जाएं, नारे के साथ रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दिनांक 27 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि तक सभी महिलाएं, माता एवं बहनों को सहयात्री सहित निशुल्क यात्रा का मिला उपहार हापुड़। कलेक्ट्रेट सभागार में माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, जिला अध्यक्ष भाजपा के द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में महिलाओं/मातृशक्ति के लिए निःशुल्क यात्रा" योजना का शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सभागार में उपस्थित सभी महिलाओं द्वारा देखा एवं सुना गया उसके उपरांत महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत एक साड़ी एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश की समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी बसों में निःशुल्क यात्रा। माननीय मंत्री जी ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर दिनांक 27 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि तक महिलाओं , माताओं एवं बहनों को सहयात्री सहित नि:शुल्क यात्रा का उपहार उत्तर प्रदेश के मान्य मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त 2026 के बाद प्रदेश की 60 वर्ष या उसके अधिक आयु पूर्ण कर चुकी माताएं व बहनों को आजीवन बसों में निशुल्क यात्रा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व से विशेष रूप से बहनों को उनके मायके तक सम्मान सहित पहुँचाने तथा रोजमर्रा में कार्य, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए यात्रा को सुगम बनाना है। शासन के निर्देशानुसार यह सुविधा दिनांक 27 अगस्त 2026 से लागू की गई है। रक्षाबंधन के अवसर पर 48 घंटे तक समस्त महिलाओं के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगी, इसके बाद 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए स्थायी रूप से जारी रहेगी। यात्रा के समय केवल आधार कार्ड दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल निःशुल्क यात्रा नहीं, बल्कि मातृशक्ति को सम्मान देने का प्रतीक है। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और प्रदेश सशक्त होगा। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं ने इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे उनके खर्चे में कमी आएगी और उन्हें स्वतंत्र रूप से यात्रा करने में आसानी होगी। कार्यक्रम में माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा "मातृशक्ति सम्मान" के साथ महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत उपहार स्वरुप एक साड़ी एवं मिष्ठान देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, जिलाधिकारी कविता मीना, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा कविता माधरे एआरएम रोडवेज, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सांसद प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी एवं भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।1
- अमरोहा:- रक्षाबंधन से पहले अमरोहा में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, 4 क्विंटल दूषित रसगुल्ले और 80 लीटर संदिग्ध दूध नष्ट, माफियाओं में मचा हड़कंप1
- खिलवाई में तालाब का गंदा पानी दलित बस्ती में भरा, बीमारी फैलने का खतरा गुलफाम सैफी संवाददाता हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर। तहसील क्षेत्र के गांव खिलवाई में तालाब की सफाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। तालाब का पानी ऊपर तक भरने के साथ ही गांव की नालियों का गंदा पानी दलित बस्ती में भर गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं स्कूली छात्र-छात्राएं भी गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं।ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से तालाब की सफाई नहीं होने के कारण नालियों का पानी निकासी के अभाव में तालाब और बस्ती की ओर जमा हो रहा है। बस्ती में जगह-जगह गंदा पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।समस्या के समाधान की मांग को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के जिलाध्यक्ष हापुड़ अशोक कुमार ने ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कविता मीना से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने तालाब की तत्काल सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए तालाब की जल्द सफाई कराने के आदेश दिए।इस दौरान आरपीआई (आठवले) किसान मोर्चा के अध्यक्ष नेता छोटन खान, किसान मजदूर संघर्ष समिति के सचिव मजहर खान, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पूर्व मंडल अध्यक्ष हबीब खान सहित गांव के अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।1