Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुरारीलाल बैरवा इटावा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सरकार से निवेदन है इंकाऊ माता के लिए एक गौशाला बनवा जाए जल्दी से जल्दी ग्राम रोजगार टोल टैक्स प्लाजा1
- लाखेरी - लाखेरी में सफाई व्यवस्था हुई चौपट। जनता को होना पड़ रहा है परेशान ऐसा ही एक मामला वार्ड नंबर 19 व 33 में देखने को मिला। यहां पर प्रतिदिन नाली में जाम लगता है इसके बारे में पालिका जमादार और उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है जिसके चलते आम पब्लिक और पढ़ने वाले बच्चों को प्रतिदिन नालियों के गंदे पानी में हो कर निकना पड़ता हैं। ऐसी स्थिति में कई बार छोटे बच्चे स्कूल जाते समय नालियों के गंदे पानी में गिर गए जिससे उनकी स्कूल यूनिफॉर्म खराब हो गई थी। आखिर प्रशासन चिरनिद्रा से कब जागेगा और जनता की समस्या का समाधान होगा या नहीं इसमें संदेह लग रहा है क्योंकि यह समस्या पिछले 5 सालों से लगातार बनी हुई है इसका मुख्य कारण है नाली का छोटा होना। आपको बता दे की इस नाली में पूरी बैरवा बस्ती का पानी आता है जिसके चलते कचरे के साथ गंदा पानी नालियों में से ओवरफ्लो होकर रोड पर फैला रहता है। इससे पूर्व सफाई जमादार द्वारा सफाई कर्मचारी को निर्देश दिया गया था कि सबसे पहले कार्य पर आते ही इस नाली में लगी जाम को हटाना है और फिर वार्ड की सफाई करनी है लेकिन वर्तमान में पहले वार्ड की सफाई की जा रही है और फिर नालियों का पानी रोड पर फैलने पर इस जाम को हटाया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इस समस्या का समाधान होता है या नहीं या ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी4
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- ✈️ कोटा-बूंदी के सपनों को लगेंगे पंख” — आज 7 मार्च को शंभूपुरा में एयरपोर्ट का शिलान्यास,लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने जनता को किया आमंत्रित।#KotaAirport #BundiAirport #KotaBundi #OmBirla #RajasthanDevelopment #KotaNews #BundiNews #RajasthanNews #BreakingNews #ViralNews ✈️ #KotaAirport ✈️ #BundiAirport #KotaBundi #KotaNews #BundiNews #RajasthanNews #OmBirla #KotaDevelopment #RajasthanDevelopment #BreakingNews #ViralNews #TrendingNow #Shambhupura #KotaCity #BundiCity1
- उनियारा. उपखंड के बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय उनियारा और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अलीगढ जो की दोनों ही पी ऐम श्री विद्यालय है मे राज्य के शिक्षा मंत्री के अनुसार डिजिटल लाइब्रेरी संचालित है. यह वक्तव्य विधायक राजेंद्र गुर्जर के द्वारा इस विषय मे पूछे गये प्रश्न के उत्तर मे शिक्षा मंत्री द्वारा दिया गया है. जबकि धरातल पर कुछ नहीं है जल्दी ही इस पर विस्तृत और तथ्यत्मक जानकारी जारी की जायेगी.1
- । जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने पर फूड इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर खाद्य सामग्री के नमूने लिए और नियमानुसार कार्रवाई शुरू की। लेकिन कार्रवाई के कुछ ही देर बाद सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना द्वारा उन्हें अचानक कार्यमुक्त करने का पत्र जारी कर दिया गया। इस फैसले के बाद स्वास्थ्य विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सैंपल लेने जैसी सामान्य प्रक्रिया के बाद इतना बड़ा फैसला क्यों लिया गया? क्या विभाग मिलावटखोरों पर सख्त है या फिर नियमों के तहत कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर ही गाज गिर रही है? मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।1
- सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर कानाराम ने बोली क्षेत्र के मोरन गांव की ग्राम पंचायत एवं राजीव गांधी सेवा केंद्र में रात्रि चौपाल की। इस दौरान आमजन लोगों की बिजली, पेयजल, सड़क, चिकित्सा ,अतिक्रमण आदि को लेकर समस्याएं सुनी और मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।1
- लाखेरी - इंदरगढ़ क्षेत्र के आमली खेड़ा गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार के लिए रखे गए बारूदी गोले को चारा समझकर चबाने से एक गौमाता गंभीर रूप से घायल हो गई। जैसे ही गाय ने बारूदी गोले को मुंह में लेकर चबाया, जोरदार धमाका हुआ और धमाके की तीव्रता से गाय का जबड़ा बुरी तरह फटकर अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दर्द से तड़पती गाय को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। ग्रामीणों ने तुरंत पशु चिकित्सकों को सूचना दी। सूचना मिलते ही 1962 पशु एंबुलेंस के साथ पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम पाती, एलएसए रामजश चौधरी और ड्राइवर सुनील तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल गाय का उपचार शुरू किया। टीम ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार कर गाय को राहत देने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में शिकारी जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बारूद से भरे गोले बनाकर जंगल और खेतों के आसपास रख देते हैं। कई बार बेबस और मासूम पशु इन्हें चारा समझकर खा लेते हैं और ऐसे भयानक हादसों का शिकार हो जाते हैं। पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम पाती ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। करीब 2–3 महीने पहले दहीखेड़ा क्षेत्र के बड़ावली गांव में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में शिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और बारूदी गोले रखने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो, ताकि बेजुबान पशुओं के साथ होने वाली इस क्रूरता को रोका जा सके। वर्जन: पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम पाती ने बताया कि विस्फोट से गाय का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गाय लगभग 7 महीने की गर्भवती है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और गाय का प्राथमिक उपचार किया गया है।2