logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बारूदी गोले का शिकार बनी गौमाता, चबाते ही धमाके से जबड़ा हुआ अलग 7 माह की गर्भवती गाय गंभीर घायल, ग्रामीणों में आक्रोश लाखेरी - इंदरगढ़ क्षेत्र के आमली खेड़ा गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार के लिए रखे गए बारूदी गोले को चारा समझकर चबाने से एक गौमाता गंभीर रूप से घायल हो गई। जैसे ही गाय ने बारूदी गोले को मुंह में लेकर चबाया, जोरदार धमाका हुआ और धमाके की तीव्रता से गाय का जबड़ा बुरी तरह फटकर अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दर्द से तड़पती गाय को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। ग्रामीणों ने तुरंत पशु चिकित्सकों को सूचना दी। सूचना मिलते ही 1962 पशु एंबुलेंस के साथ पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम पाती, एलएसए रामजश चौधरी और ड्राइवर सुनील तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल गाय का उपचार शुरू किया। टीम ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार कर गाय को राहत देने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में शिकारी जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बारूद से भरे गोले बनाकर जंगल और खेतों के आसपास रख देते हैं। कई बार बेबस और मासूम पशु इन्हें चारा समझकर खा लेते हैं और ऐसे भयानक हादसों का शिकार हो जाते हैं। पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम पाती ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। करीब 2–3 महीने पहले दहीखेड़ा क्षेत्र के बड़ावली गांव में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में शिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और बारूदी गोले रखने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो, ताकि बेजुबान पशुओं के साथ होने वाली इस क्रूरता को रोका जा सके। वर्जन: पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम पाती ने बताया कि विस्फोट से गाय का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गाय लगभग 7 महीने की गर्भवती है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और गाय का प्राथमिक उपचार किया गया है।

15 hrs ago
user_Vishwanath Sharma
Vishwanath Sharma
संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
15 hrs ago

बारूदी गोले का शिकार बनी गौमाता, चबाते ही धमाके से जबड़ा हुआ अलग 7 माह की गर्भवती गाय गंभीर घायल, ग्रामीणों में आक्रोश लाखेरी - इंदरगढ़ क्षेत्र के आमली खेड़ा गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार के लिए रखे गए बारूदी गोले को चारा समझकर चबाने से एक गौमाता गंभीर रूप से घायल हो गई। जैसे ही गाय ने बारूदी गोले को मुंह में लेकर चबाया, जोरदार धमाका हुआ और धमाके की तीव्रता से गाय का जबड़ा बुरी तरह फटकर अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दर्द से तड़पती गाय को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। ग्रामीणों ने तुरंत पशु चिकित्सकों को सूचना दी। सूचना मिलते ही 1962 पशु एंबुलेंस के साथ पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम पाती, एलएसए रामजश चौधरी और ड्राइवर सुनील तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल गाय का उपचार शुरू किया। टीम ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार कर गाय को राहत देने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में शिकारी जंगली

जानवरों का शिकार करने के लिए बारूद से भरे गोले बनाकर जंगल और खेतों के आसपास रख देते हैं। कई बार बेबस और मासूम पशु इन्हें चारा समझकर खा लेते हैं और ऐसे भयानक हादसों का शिकार हो जाते हैं। पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम पाती ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। करीब 2–3 महीने पहले दहीखेड़ा क्षेत्र के बड़ावली गांव में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में शिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और बारूदी गोले रखने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो, ताकि बेजुबान पशुओं के साथ होने वाली इस क्रूरता को रोका जा सके। वर्जन: पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम पाती ने बताया कि विस्फोट से गाय का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गाय लगभग 7 महीने की गर्भवती है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और गाय का प्राथमिक उपचार किया गया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ककोड (टोंक) | ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित श्री शांतिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में शुक्रवार को जिनालय की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'अष्टम ध्वज आरोहण महोत्सव' हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में ककोड के सकल जैन समाज ने सामूहिक रूप से उत्साहपूर्वक भाग लिया और समूचा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। ​महोत्सव का विधिवत शुभारंभ प्रातः काल जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के 18 अभिषेक और 70 भेदी पूजन की विशेष क्रियाओं के साथ हुआ। इसके पश्चात ककोड आदिनाथ मंडल के सांस्कृतिक मंत्री एवं प्रवक्ता संदीप कुमार जैन के नेतृत्व में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजों की मधुर स्वर लहरियों और जैन भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु नवीन ध्वज को सिर पर धारण कर, नृत्य करते हुए ककोड के मुख्य मार्गों से होकर मंदिर परिसर पहुंचे। यहाँ विधिकार गौरव जैन नागदा ने पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ मंदिर के गगनचुंबी शिखर पर नवीन ध्वज का आरोहण किया। ​इस गरिमामय अवसर पर पूर्व प्रधान उनियारा श्रीमती सोनम गोलेछा, पूर्व सरपंच अध्यक्ष हरकचंद गोलेछा, रमेश चंद छाजेड़, राजेंद्र छाजेड़, देवेंद्र छाजेड़, सुरेंद्र कुमार, रंजीतमल गोलेछा, शंकर लाल गोलेछा, राजेंद्र कुमार और कमलेश कुमार सहित समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देर शाम सामूहिक आरती और विशाल भजन संध्या के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भजनों पर भावविभोर होकर नृत्य किया और अपनी अटूट आस्था प्रकट की।
    1
    ककोड (टोंक) | ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित श्री शांतिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में शुक्रवार को जिनालय की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'अष्टम ध्वज आरोहण महोत्सव' हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में ककोड के सकल जैन समाज ने सामूहिक रूप से उत्साहपूर्वक भाग लिया और समूचा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
​महोत्सव का विधिवत शुभारंभ प्रातः काल जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के 18 अभिषेक और 70 भेदी पूजन की विशेष क्रियाओं के साथ हुआ। इसके पश्चात ककोड आदिनाथ मंडल के सांस्कृतिक मंत्री एवं प्रवक्ता संदीप कुमार जैन के नेतृत्व में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजों की मधुर स्वर लहरियों और जैन भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु नवीन ध्वज को सिर पर धारण कर, नृत्य करते हुए ककोड के मुख्य मार्गों से होकर मंदिर परिसर पहुंचे। यहाँ विधिकार गौरव जैन नागदा ने पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ मंदिर के गगनचुंबी शिखर पर नवीन ध्वज का आरोहण किया।
​इस गरिमामय अवसर पर पूर्व प्रधान उनियारा श्रीमती सोनम गोलेछा, पूर्व सरपंच अध्यक्ष हरकचंद गोलेछा, रमेश चंद छाजेड़, राजेंद्र छाजेड़, देवेंद्र छाजेड़, सुरेंद्र कुमार, रंजीतमल गोलेछा, शंकर लाल गोलेछा, राजेंद्र कुमार और कमलेश कुमार सहित समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देर शाम सामूहिक आरती और विशाल भजन संध्या के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भजनों पर भावविभोर होकर नृत्य किया और अपनी अटूट आस्था प्रकट की।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय सहित आसपास क्षेत्र की कई पुलिया बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हो चुकी है। लेकिन 6 महीने निकलने के बाद भी पुलियाओं की मरम्मत नहीं की गई है । आखिर क्या बड़ा हादसा होने के बाद जागेगा प्रशासन ।
    1
    सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय सहित आसपास क्षेत्र की कई पुलिया बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हो चुकी है। लेकिन 6 महीने निकलने के बाद भी पुलियाओं की मरम्मत नहीं की गई है । आखिर क्या बड़ा हादसा होने के बाद जागेगा प्रशासन ।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ✈️ कोटा-बूंदी के सपनों को लगेंगे पंख” — 7 मार्च को शंभूपुरा में होगा एयरपोर्ट का शिलान्यास।#KotaAirport #BundiAirport #KotaBundi #OmBirla #RajasthanDevelopment #KotaNews #BundiNews #RajasthanNews #BreakingNews #ViralNews ✈️ #KotaAirport ✈️ #BundiAirport #KotaBundi #KotaNews #BundiNews #RajasthanNews #OmBirla #KotaDevelopment #RajasthanDevelopment #BreakingNews #ViralNews #TrendingNow #Shambhupura #KotaCity #BundiCity
    1
    ✈️ कोटा-बूंदी के सपनों को लगेंगे पंख” — 7 मार्च को शंभूपुरा में होगा एयरपोर्ट का शिलान्यास।#KotaAirport #BundiAirport #KotaBundi #OmBirla #RajasthanDevelopment #KotaNews #BundiNews #RajasthanNews #BreakingNews #ViralNews ✈️ #KotaAirport ✈️ #BundiAirport
#KotaBundi #KotaNews #BundiNews #RajasthanNews
#OmBirla #KotaDevelopment
#RajasthanDevelopment #BreakingNews #ViralNews
#TrendingNow #Shambhupura
#KotaCity #BundiCity
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • मलारना स्टेशन रोड पर बिच्छीदोना ढोला के पास दो मोटरसाइकिल को में भिड़ंत हो गई जिससे दोनों सवार बुरी तरीके से घायल हो गए जिसमें शिवराज मीणा पुत्र शिवचरण मीणा उम्र 25 वर्ष निवासी सांकड़ा अपने गांव सांकड़ा से मलारना डूंगर की ओर जा रहा था मलारना डूंगर की ओर से राजू पुत्र सोहनलाल जाति गाडरी निवासी भीलवाड़ा आ रहा था दोनों की मोटरसाइकिल आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिससे दोनों ही मौके पर घायल हो गए जिनकी सूचना आसपास के लोगों ने थाना मलारना डूंगर को दी मलारना डूंगर थाने से रामवीर सिंह गुर्जर एएसआई मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे और 108 को कॉल कर एंबुलेंस की सहायता से घायलों को मलारना डूंगर सीएससी पहुंचाया गया जहां घायलों का इलाज करवाया जा रहा है घायलों के परिजनो को सूचना दी गई इसके बाद दोनों के परिजन मलारना डूंगर अस्पताल पहुंच गए
    3
    मलारना स्टेशन रोड पर बिच्छीदोना ढोला के पास दो मोटरसाइकिल को में भिड़ंत हो गई जिससे दोनों सवार बुरी तरीके से घायल हो गए जिसमें शिवराज मीणा पुत्र शिवचरण मीणा उम्र 25 वर्ष निवासी सांकड़ा अपने गांव सांकड़ा से मलारना डूंगर की ओर जा रहा था मलारना डूंगर की ओर से राजू पुत्र सोहनलाल जाति गाडरी निवासी भीलवाड़ा आ रहा था दोनों की मोटरसाइकिल आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिससे दोनों ही मौके पर घायल हो गए जिनकी सूचना आसपास के लोगों ने थाना मलारना डूंगर को दी मलारना डूंगर थाने से रामवीर सिंह गुर्जर एएसआई मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे और 108 को कॉल कर एंबुलेंस की सहायता से घायलों को मलारना डूंगर सीएससी पहुंचाया गया जहां घायलों का इलाज करवाया जा रहा है घायलों के परिजनो को सूचना दी गई इसके बाद दोनों के परिजन मलारना डूंगर अस्पताल पहुंच गए
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by Shambhu lal
    1
    Post by Shambhu lal
    user_Shambhu lal
    Shambhu lal
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ​ककोड (टोंक)। ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित श्री शांतिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में शुक्रवार को जिनालय की आठवीं वर्षगांठ के सुअवसर पर अष्टम ध्वज आरोहण महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमय भजनों के बीच सकल जैन समाज ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। ​धार्मिक अनुष्ठान और अभिषेक ​महोत्सव का शुभारंभ प्रातः काल जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के 18 अभिषेक के साथ हुआ। इसके पश्चात विधि-विधान पूर्वक 70 भेदी पूजन की क्रियाएं संपन्न की गईं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। ​भव्य शोभायात्रा और ध्वजारोहण ​ककोड आदिनाथ मंडल के सांस्कृतिक मंत्री एवं प्रवक्ता संदीप कुमार जैन ने बताया कि: ​बैंड-बाजों की मधुर स्वर लहरियों और जैन भजनों के बीच एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ​समाज के लोग नवीन ध्वज को सिर पर धारण कर, नृत्य करते हुए ककोड के मुख्य मार्गों से होकर मंदिर पहुंचे। ​विधिकार गौरव जैन नागदा के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के शिखर पर नवीन ध्वज फहराया गया। ​प्रमुख उपस्थिति ​इस पावन अवसर पर ककोड जैन समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से: ​रमेश चंद छाजेड़, राजेंद्र छाजेड़, देवेंद्र छाजेड़, सुरेंद्र कुमार और रंजीतमल गोलेछा। ​पूर्व सरपंच अध्यक्ष हरकचंद गोलेछा एवं उनियारा की पूर्व प्रधान श्रीमती सोनम गोलेछा। ​शंकर लाल गोलेछा, राजेंद्र कुमार, कमलेश कुमार सहित सकल जैन समाज के महिला-पुरुष। ​सांस्कृतिक संध्या ​महोत्सव का समापन शाम को सामूहिक आरती और भजन संध्या के साथ हुआ। देर रात तक चले भजनों के कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति के रंग में डूबे नजर आए और महिलाओं व पुरुषों ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह धर्ममय बना दिया।
    1
    ​ककोड (टोंक)। ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित श्री शांतिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में शुक्रवार को जिनालय की आठवीं वर्षगांठ के सुअवसर पर अष्टम ध्वज आरोहण महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमय भजनों के बीच सकल जैन समाज ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
​धार्मिक अनुष्ठान और अभिषेक
​महोत्सव का शुभारंभ प्रातः काल जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के 18 अभिषेक के साथ हुआ। इसके पश्चात विधि-विधान पूर्वक 70 भेदी पूजन की क्रियाएं संपन्न की गईं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं।
​भव्य शोभायात्रा और ध्वजारोहण
​ककोड आदिनाथ मंडल के सांस्कृतिक मंत्री एवं प्रवक्ता संदीप कुमार जैन ने बताया कि:
​बैंड-बाजों की मधुर स्वर लहरियों और जैन भजनों के बीच एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
​समाज के लोग नवीन ध्वज को सिर पर धारण कर, नृत्य करते हुए ककोड के मुख्य मार्गों से होकर मंदिर पहुंचे।
​विधिकार गौरव जैन नागदा के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के शिखर पर नवीन ध्वज फहराया गया।
​प्रमुख उपस्थिति
​इस पावन अवसर पर ककोड जैन समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
​रमेश चंद छाजेड़, राजेंद्र छाजेड़, देवेंद्र छाजेड़, सुरेंद्र कुमार और रंजीतमल गोलेछा।
​पूर्व सरपंच अध्यक्ष हरकचंद गोलेछा एवं उनियारा की पूर्व प्रधान श्रीमती सोनम गोलेछा।
​शंकर लाल गोलेछा, राजेंद्र कुमार, कमलेश कुमार सहित सकल जैन समाज के महिला-पुरुष।
​सांस्कृतिक संध्या
​महोत्सव का समापन शाम को सामूहिक आरती और भजन संध्या के साथ हुआ। देर रात तक चले भजनों के कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति के रंग में डूबे नजर आए और महिलाओं व पुरुषों ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह धर्ममय बना दिया।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • सवाई माधोपुर से खबर पुराने शहर में लेपर्ड के मूवमेंट से दहशत। आधी रात करीब डेढ़ बजे एक लेपर्ड रामलीला मैदान के पास नजर आया, लेपर्ड की चहलकदमी एक मकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में हुई कैद, रामलीला मैदान के पास रहने वाले राजेश सोनी के घर के पास नजर आया लेपर्ड, आए दिन लेपर्ड के मूवमेंट से शहरवासियों में भय का माहौल, शहरवासियों द्वारा वन विभाग को दी गई सूचना, हालांकि वन विभाग की ओर से पिछले कुछ समय में दो लेपर्ड किए गए थे रेस्क्यू, लेपर्ड के मूवमेंट वाले क्षेत्र में लगाए गए थे पिंजरे
    1
    सवाई माधोपुर से खबर 
पुराने शहर में  लेपर्ड के मूवमेंट से दहशत।
आधी रात करीब डेढ़ बजे एक लेपर्ड रामलीला मैदान के पास नजर आया, लेपर्ड की चहलकदमी एक मकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में हुई कैद, रामलीला मैदान के पास रहने वाले राजेश सोनी के घर के पास नजर आया लेपर्ड, आए दिन लेपर्ड के मूवमेंट से शहरवासियों में भय का माहौल, शहरवासियों द्वारा वन विभाग को दी गई सूचना, हालांकि वन विभाग की ओर से पिछले कुछ समय में दो लेपर्ड किए गए थे रेस्क्यू, लेपर्ड के मूवमेंट वाले क्षेत्र में लगाए गए थे पिंजरे
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.