ककोड: श्री शांतिनाथ जैन मंदिर में अष्टम ध्वज आरोहण महोत्सव की धूम. ककोड (टोंक) | ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित श्री शांतिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में शुक्रवार को जिनालय की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'अष्टम ध्वज आरोहण महोत्सव' हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में ककोड के सकल जैन समाज ने सामूहिक रूप से उत्साहपूर्वक भाग लिया और समूचा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। महोत्सव का विधिवत शुभारंभ प्रातः काल जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के 18 अभिषेक और 70 भेदी पूजन की विशेष क्रियाओं के साथ हुआ। इसके पश्चात ककोड आदिनाथ मंडल के सांस्कृतिक मंत्री एवं प्रवक्ता संदीप कुमार जैन के नेतृत्व में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजों की मधुर स्वर लहरियों और जैन भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु नवीन ध्वज को सिर पर धारण कर, नृत्य करते हुए ककोड के मुख्य मार्गों से होकर मंदिर परिसर पहुंचे। यहाँ विधिकार गौरव जैन नागदा ने पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ मंदिर के गगनचुंबी शिखर पर नवीन ध्वज का आरोहण किया। इस गरिमामय अवसर पर पूर्व प्रधान उनियारा श्रीमती सोनम गोलेछा, पूर्व सरपंच अध्यक्ष हरकचंद गोलेछा, रमेश चंद छाजेड़, राजेंद्र छाजेड़, देवेंद्र छाजेड़, सुरेंद्र कुमार, रंजीतमल गोलेछा, शंकर लाल गोलेछा, राजेंद्र कुमार और कमलेश कुमार सहित समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देर शाम सामूहिक आरती और विशाल भजन संध्या के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भजनों पर भावविभोर होकर नृत्य किया और अपनी अटूट आस्था प्रकट की।

- लाखेरी - इंदरगढ़ क्षेत्र के आमली खेड़ा गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार के लिए रखे गए बारूदी गोले को चारा समझकर चबाने से एक गौमाता गंभीर रूप से घायल हो गई। जैसे ही गाय ने बारूदी गोले को मुंह में लेकर चबाया, जोरदार धमाका हुआ और धमाके की तीव्रता से गाय का जबड़ा बुरी तरह फटकर अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दर्द से तड़पती गाय को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। ग्रामीणों ने तुरंत पशु चिकित्सकों को सूचना दी। सूचना मिलते ही 1962 पशु एंबुलेंस के साथ पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम पाती, एलएसए रामजश चौधरी और ड्राइवर सुनील तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल गाय का उपचार शुरू किया। टीम ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार कर गाय को राहत देने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में शिकारी जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बारूद से भरे गोले बनाकर जंगल और खेतों के आसपास रख देते हैं। कई बार बेबस और मासूम पशु इन्हें चारा समझकर खा लेते हैं और ऐसे भयानक हादसों का शिकार हो जाते हैं। पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम पाती ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। करीब 2–3 महीने पहले दहीखेड़ा क्षेत्र के बड़ावली गांव में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में शिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और बारूदी गोले रखने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो, ताकि बेजुबान पशुओं के साथ होने वाली इस क्रूरता को रोका जा सके। वर्जन: पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम पाती ने बताया कि विस्फोट से गाय का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गाय लगभग 7 महीने की गर्भवती है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और गाय का प्राथमिक उपचार किया गया है।2
- सवाई माधोपुर से खबर मानटाउन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई । 4 साल से फरार इनामी तस्कर धन सिंह तंवर को अकलेरा जिला झालावाड़ से किया गिरफ्तार। धन सिंह तंवर की गिरफ्तारी पर जिला सवाई माधोपुर एवं जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश द्वारा 15 हजार रुपए इनाम किया गया था घोषित। आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी के 2 मामलों में 4 वर्षों से चल रहा था फरार। जिला पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी को पकड़ा SP अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशन में मानटाउन थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने करवाई को दिया अंजाम ।1
- एंकर-टोंक जिले के नगरफोर्ट थाना इलाके में धारोला गांव के पास आज फसल काटने जा रही महिलाओं से भरा टैंपो को तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे टेंपो चालक सहित आधा दर्जन महिलाएँ घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को टैंकों के नीचे से निकाला और नगरफोर्ट अस्पताल पहुंचाया जहां से हालत नाज़ुक होने पर चालक और चार महिलाओं को टोंक सआदत अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों उनका उपचार कर रहे है। घायल महिलाओं ने बताया कि नगरफोर्ट से धारोला गांव में सरसों की फसल की कटाई के लिए जा रहे थे इसी दौरान धारोला गांव के समीप चौराहे पर तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे टेंपो पलट गया और उसके नीचे दब गए गनिमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।1
- Post by सुरजीत मीणा ठिकरिया1
- जब स्कूल में ही नैतिकता खत्म हो चुकी है तो जीवन मे नैतिकता कैसे आएगी समाज कैसे सभ्य बनेगा स्कूल में सिगरेट पीते हुए पकड़ने पर दसवीं क्लास के छात्र ने अध्यापक के सीने पर जोरदार मुक्का मार दिया....आप सोचो इन बच्चों में इतनी हिम्मत कहाँ से आई, क्या आपके जमाने मे किसी भी बच्चे की हिम्मत होती थी टीचर से नजर मिलाने की, यदि टीचर कहीं नजर आ जाते थे तो हम छुप जाया करते थे या सीधे चरण स्पर्श करते थे लेकिन अब की स्थिति बेहद अलग है बिलखते हुए क्षीणकाय अध्यापक को देखकर लग रहा है कि अब शिक्षा में नैतिकता खत्म हो चुकी है छात्र निडर है...पुनः आक्रमण का प्रयास करता है, उसे मालूम है कि अध्यापक उसके खिलाफ FIR तक नहीं लिखा सकता.... ऐसी बेबसी हमारे समाज और शिक्षा दोनो के लिए भी बेहद गलत है बच्चो में अनुशासन जरूरी है और उसके लिए यदि शिक्षक को कठोर कदम उठाने पड़े तो उन्हें उसकी भी अनुमति मिलनी चाहिए अन्यथा ये समाज यूँ ही खोखला होता चला जायेगा1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- ककोड (टोंक)। ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित श्री शांतिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में शुक्रवार को जिनालय की आठवीं वर्षगांठ के सुअवसर पर अष्टम ध्वज आरोहण महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमय भजनों के बीच सकल जैन समाज ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठान और अभिषेक महोत्सव का शुभारंभ प्रातः काल जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के 18 अभिषेक के साथ हुआ। इसके पश्चात विधि-विधान पूर्वक 70 भेदी पूजन की क्रियाएं संपन्न की गईं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। भव्य शोभायात्रा और ध्वजारोहण ककोड आदिनाथ मंडल के सांस्कृतिक मंत्री एवं प्रवक्ता संदीप कुमार जैन ने बताया कि: बैंड-बाजों की मधुर स्वर लहरियों और जैन भजनों के बीच एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समाज के लोग नवीन ध्वज को सिर पर धारण कर, नृत्य करते हुए ककोड के मुख्य मार्गों से होकर मंदिर पहुंचे। विधिकार गौरव जैन नागदा के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के शिखर पर नवीन ध्वज फहराया गया। प्रमुख उपस्थिति इस पावन अवसर पर ककोड जैन समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से: रमेश चंद छाजेड़, राजेंद्र छाजेड़, देवेंद्र छाजेड़, सुरेंद्र कुमार और रंजीतमल गोलेछा। पूर्व सरपंच अध्यक्ष हरकचंद गोलेछा एवं उनियारा की पूर्व प्रधान श्रीमती सोनम गोलेछा। शंकर लाल गोलेछा, राजेंद्र कुमार, कमलेश कुमार सहित सकल जैन समाज के महिला-पुरुष। सांस्कृतिक संध्या महोत्सव का समापन शाम को सामूहिक आरती और भजन संध्या के साथ हुआ। देर रात तक चले भजनों के कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति के रंग में डूबे नजर आए और महिलाओं व पुरुषों ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह धर्ममय बना दिया।1
- सवाई माधोपुर से खबर घरेलू सिलेंडर की रेट 944 रुपए तक पहुंचीः बुकिंग नियमों में भी बड़ा बदलाव; घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज से हुआ महंगा । तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमत 60 और कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 114 रुपए बढ़ाई । घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 884.50 से बढ़कर हुई 944.50 रुपए ।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1