logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फसल काटने जा रही महिलाओं से भरे टेंपो को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मारी। एंकर-टोंक जिले के नगरफोर्ट थाना इलाके में धारोला गांव के पास आज फसल काटने जा रही महिलाओं से भरा टैंपो को तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे टेंपो चालक सहित आधा दर्जन महिलाएँ घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को टैंकों के नीचे से निकाला और नगरफोर्ट अस्पताल पहुंचाया जहां से हालत नाज़ुक होने पर चालक और चार महिलाओं को टोंक सआदत अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों उनका उपचार कर रहे है। घायल महिलाओं ने बताया कि नगरफोर्ट से धारोला गांव में सरसों की फसल की कटाई के लिए जा रहे थे इसी दौरान धारोला गांव के समीप चौराहे पर तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे टेंपो पलट गया और उसके नीचे दब गए गनिमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

22 hrs ago
user_ब्रिजेश परिड़वाल
ब्रिजेश परिड़वाल
Local News Reporter टोंक, टोंक, राजस्थान•
22 hrs ago

फसल काटने जा रही महिलाओं से भरे टेंपो को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मारी। एंकर-टोंक जिले के नगरफोर्ट थाना इलाके में धारोला गांव के पास आज फसल काटने जा रही महिलाओं से भरा टैंपो को तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे टेंपो चालक सहित आधा दर्जन महिलाएँ घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को टैंकों के नीचे से निकाला और नगरफोर्ट अस्पताल पहुंचाया जहां से हालत नाज़ुक होने पर चालक और चार महिलाओं को टोंक सआदत अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों उनका उपचार कर रहे है। घायल महिलाओं ने बताया कि नगरफोर्ट से धारोला गांव में सरसों की फसल की कटाई के लिए जा रहे थे इसी दौरान धारोला गांव के समीप चौराहे पर तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे टेंपो पलट गया और उसके नीचे दब गए गनिमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by सुरजीत मीणा ठिकरिया
    1
    Post by सुरजीत मीणा ठिकरिया
    user_सुरजीत मीणा ठिकरिया
    सुरजीत मीणा ठिकरिया
    Farmer टोंक, टोंक, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • ककोड (टोंक) | ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित श्री शांतिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में शुक्रवार को जिनालय की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'अष्टम ध्वज आरोहण महोत्सव' हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में ककोड के सकल जैन समाज ने सामूहिक रूप से उत्साहपूर्वक भाग लिया और समूचा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। ​महोत्सव का विधिवत शुभारंभ प्रातः काल जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के 18 अभिषेक और 70 भेदी पूजन की विशेष क्रियाओं के साथ हुआ। इसके पश्चात ककोड आदिनाथ मंडल के सांस्कृतिक मंत्री एवं प्रवक्ता संदीप कुमार जैन के नेतृत्व में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजों की मधुर स्वर लहरियों और जैन भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु नवीन ध्वज को सिर पर धारण कर, नृत्य करते हुए ककोड के मुख्य मार्गों से होकर मंदिर परिसर पहुंचे। यहाँ विधिकार गौरव जैन नागदा ने पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ मंदिर के गगनचुंबी शिखर पर नवीन ध्वज का आरोहण किया। ​इस गरिमामय अवसर पर पूर्व प्रधान उनियारा श्रीमती सोनम गोलेछा, पूर्व सरपंच अध्यक्ष हरकचंद गोलेछा, रमेश चंद छाजेड़, राजेंद्र छाजेड़, देवेंद्र छाजेड़, सुरेंद्र कुमार, रंजीतमल गोलेछा, शंकर लाल गोलेछा, राजेंद्र कुमार और कमलेश कुमार सहित समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देर शाम सामूहिक आरती और विशाल भजन संध्या के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भजनों पर भावविभोर होकर नृत्य किया और अपनी अटूट आस्था प्रकट की।
    1
    ककोड (टोंक) | ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित श्री शांतिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में शुक्रवार को जिनालय की आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'अष्टम ध्वज आरोहण महोत्सव' हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में ककोड के सकल जैन समाज ने सामूहिक रूप से उत्साहपूर्वक भाग लिया और समूचा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
​महोत्सव का विधिवत शुभारंभ प्रातः काल जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के 18 अभिषेक और 70 भेदी पूजन की विशेष क्रियाओं के साथ हुआ। इसके पश्चात ककोड आदिनाथ मंडल के सांस्कृतिक मंत्री एवं प्रवक्ता संदीप कुमार जैन के नेतृत्व में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड-बाजों की मधुर स्वर लहरियों और जैन भजनों की गूंज के बीच श्रद्धालु नवीन ध्वज को सिर पर धारण कर, नृत्य करते हुए ककोड के मुख्य मार्गों से होकर मंदिर परिसर पहुंचे। यहाँ विधिकार गौरव जैन नागदा ने पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ मंदिर के गगनचुंबी शिखर पर नवीन ध्वज का आरोहण किया।
​इस गरिमामय अवसर पर पूर्व प्रधान उनियारा श्रीमती सोनम गोलेछा, पूर्व सरपंच अध्यक्ष हरकचंद गोलेछा, रमेश चंद छाजेड़, राजेंद्र छाजेड़, देवेंद्र छाजेड़, सुरेंद्र कुमार, रंजीतमल गोलेछा, शंकर लाल गोलेछा, राजेंद्र कुमार और कमलेश कुमार सहित समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देर शाम सामूहिक आरती और विशाल भजन संध्या के साथ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति भजनों पर भावविभोर होकर नृत्य किया और अपनी अटूट आस्था प्रकट की।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • सवाई माधोपुर हम्मीर ब्रिज पर यातायात जाम। कार्य के चलते उड़ रही धूल। आमजन लोग हो रहे अस्थमा के शिकार
    1
    सवाई माधोपुर हम्मीर ब्रिज पर यातायात जाम। कार्य के चलते उड़ रही  धूल।  आमजन लोग हो रहे अस्थमा के शिकार
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • लाखेरी - लाखेरी में सफाई व्यवस्था हुई चौपट। जनता को होना पड़ रहा है परेशान ऐसा ही एक मामला वार्ड नंबर 19 व 33 में देखने को मिला। यहां पर प्रतिदिन नाली में जाम लगता है इसके बारे में पालिका जमादार और उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है जिसके चलते आम पब्लिक और पढ़ने वाले बच्चों को प्रतिदिन नालियों के गंदे पानी में हो कर निकना पड़ता हैं। ऐसी स्थिति में कई बार छोटे बच्चे स्कूल जाते समय नालियों के गंदे पानी में गिर गए जिससे उनकी स्कूल यूनिफॉर्म खराब हो गई थी। आखिर प्रशासन चिरनिद्रा से कब जागेगा और जनता की समस्या का समाधान होगा या नहीं इसमें संदेह लग रहा है क्योंकि यह समस्या पिछले 5 सालों से लगातार बनी हुई है इसका मुख्य कारण है नाली का छोटा होना। आपको बता दे की इस नाली में पूरी बैरवा बस्ती का पानी आता है जिसके चलते कचरे के साथ गंदा पानी नालियों में से ओवरफ्लो होकर रोड पर फैला रहता है। इससे पूर्व सफाई जमादार द्वारा सफाई कर्मचारी को निर्देश दिया गया था कि सबसे पहले कार्य पर आते ही इस नाली में लगी जाम को हटाना है और फिर वार्ड की सफाई करनी है लेकिन वर्तमान में पहले वार्ड की सफाई की जा रही है और फिर नालियों का पानी रोड पर फैलने पर इस जाम को हटाया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इस समस्या का समाधान होता है या नहीं या ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी
    4
    लाखेरी - लाखेरी में सफाई व्यवस्था हुई चौपट। जनता को होना पड़ रहा है परेशान ऐसा ही एक मामला वार्ड नंबर 19 व 33 में देखने को मिला। यहां पर प्रतिदिन नाली में जाम लगता है इसके बारे में पालिका जमादार और उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है जिसके चलते आम पब्लिक और पढ़ने वाले बच्चों को प्रतिदिन नालियों के गंदे पानी में हो कर निकना पड़ता हैं। ऐसी स्थिति में कई बार छोटे बच्चे स्कूल जाते समय नालियों के गंदे पानी में गिर गए जिससे उनकी स्कूल यूनिफॉर्म खराब हो गई थी। आखिर प्रशासन चिरनिद्रा से कब जागेगा और जनता की समस्या का समाधान होगा या नहीं इसमें संदेह लग रहा है क्योंकि यह समस्या पिछले 5 सालों से लगातार बनी हुई है इसका मुख्य कारण है नाली का छोटा होना।
आपको बता दे की इस नाली में पूरी बैरवा बस्ती का पानी आता है जिसके चलते कचरे के साथ गंदा पानी नालियों में से ओवरफ्लो होकर रोड पर फैला रहता है। 
इससे पूर्व सफाई जमादार द्वारा सफाई कर्मचारी को निर्देश दिया गया था कि सबसे पहले कार्य पर आते ही इस नाली में लगी जाम को हटाना है और फिर वार्ड की सफाई करनी है लेकिन वर्तमान में पहले वार्ड की सफाई की जा रही है और फिर नालियों का पानी रोड पर फैलने पर इस जाम को हटाया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इस समस्या का समाधान होता है या नहीं या ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • खेत में लगी आग से गेहूं की फसल जली, 80 हजार का नुकसान लालसोट। उपखंड क्षेत्र के ग्राम डीडवाना में शुक्रवार दोपहर खेत में रखी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से किसान लल्लू प्रसाद पुत्र रामनिवास ब्राह्मण की फसल जलकर राख हो गई, जिससे करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ। सूचना पर पटवारी मुकेश मीणा मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर मौका पर्चा भरा।
    3
    खेत में लगी आग से गेहूं की फसल जली, 80 हजार का नुकसान
लालसोट। उपखंड क्षेत्र के ग्राम डीडवाना में शुक्रवार दोपहर खेत में रखी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से किसान लल्लू प्रसाद पुत्र रामनिवास ब्राह्मण की फसल जलकर राख हो गई, जिससे करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ। सूचना पर पटवारी मुकेश मीणा मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर मौका पर्चा भरा।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    22 hrs ago
  • लालसोट उपखंड में आयोजित होने वाले विश्व विख्यात प्रसिद्ध हैला ख्याल संगीत दंगल समिति के चुनाव आज नगर परिषद कार्यालय में हुये। जिसमें कई लोगों का नाम प्रस्ताव के लिए रखा गया। लेकिन अंत में जाकर सर्व सहमति से चौथमल सुखारिया को अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। नए अध्यक्ष ने मां काली मंदिर पहुंचकर प्रसादी चढ़ाकर कर देवी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान अनेक गणमान्य लोग रहे उपस्थित।
    4
    लालसोट उपखंड में आयोजित होने वाले विश्व विख्यात प्रसिद्ध हैला ख्याल संगीत दंगल समिति के चुनाव आज नगर परिषद कार्यालय में हुये। जिसमें कई लोगों का नाम प्रस्ताव के लिए रखा गया। लेकिन अंत में जाकर सर्व सहमति से चौथमल सुखारिया को अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। नए अध्यक्ष ने मां काली मंदिर पहुंचकर प्रसादी चढ़ाकर कर देवी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान अनेक गणमान्य लोग रहे उपस्थित।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • ​ककोड (टोंक)। ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित श्री शांतिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में शुक्रवार को जिनालय की आठवीं वर्षगांठ के सुअवसर पर अष्टम ध्वज आरोहण महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमय भजनों के बीच सकल जैन समाज ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। ​धार्मिक अनुष्ठान और अभिषेक ​महोत्सव का शुभारंभ प्रातः काल जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के 18 अभिषेक के साथ हुआ। इसके पश्चात विधि-विधान पूर्वक 70 भेदी पूजन की क्रियाएं संपन्न की गईं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। ​भव्य शोभायात्रा और ध्वजारोहण ​ककोड आदिनाथ मंडल के सांस्कृतिक मंत्री एवं प्रवक्ता संदीप कुमार जैन ने बताया कि: ​बैंड-बाजों की मधुर स्वर लहरियों और जैन भजनों के बीच एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ​समाज के लोग नवीन ध्वज को सिर पर धारण कर, नृत्य करते हुए ककोड के मुख्य मार्गों से होकर मंदिर पहुंचे। ​विधिकार गौरव जैन नागदा के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के शिखर पर नवीन ध्वज फहराया गया। ​प्रमुख उपस्थिति ​इस पावन अवसर पर ककोड जैन समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से: ​रमेश चंद छाजेड़, राजेंद्र छाजेड़, देवेंद्र छाजेड़, सुरेंद्र कुमार और रंजीतमल गोलेछा। ​पूर्व सरपंच अध्यक्ष हरकचंद गोलेछा एवं उनियारा की पूर्व प्रधान श्रीमती सोनम गोलेछा। ​शंकर लाल गोलेछा, राजेंद्र कुमार, कमलेश कुमार सहित सकल जैन समाज के महिला-पुरुष। ​सांस्कृतिक संध्या ​महोत्सव का समापन शाम को सामूहिक आरती और भजन संध्या के साथ हुआ। देर रात तक चले भजनों के कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति के रंग में डूबे नजर आए और महिलाओं व पुरुषों ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह धर्ममय बना दिया।
    1
    ​ककोड (टोंक)। ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित श्री शांतिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में शुक्रवार को जिनालय की आठवीं वर्षगांठ के सुअवसर पर अष्टम ध्वज आरोहण महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमय भजनों के बीच सकल जैन समाज ने इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
​धार्मिक अनुष्ठान और अभिषेक
​महोत्सव का शुभारंभ प्रातः काल जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के 18 अभिषेक के साथ हुआ। इसके पश्चात विधि-विधान पूर्वक 70 भेदी पूजन की क्रियाएं संपन्न की गईं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं।
​भव्य शोभायात्रा और ध्वजारोहण
​ककोड आदिनाथ मंडल के सांस्कृतिक मंत्री एवं प्रवक्ता संदीप कुमार जैन ने बताया कि:
​बैंड-बाजों की मधुर स्वर लहरियों और जैन भजनों के बीच एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
​समाज के लोग नवीन ध्वज को सिर पर धारण कर, नृत्य करते हुए ककोड के मुख्य मार्गों से होकर मंदिर पहुंचे।
​विधिकार गौरव जैन नागदा के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के शिखर पर नवीन ध्वज फहराया गया।
​प्रमुख उपस्थिति
​इस पावन अवसर पर ककोड जैन समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
​रमेश चंद छाजेड़, राजेंद्र छाजेड़, देवेंद्र छाजेड़, सुरेंद्र कुमार और रंजीतमल गोलेछा।
​पूर्व सरपंच अध्यक्ष हरकचंद गोलेछा एवं उनियारा की पूर्व प्रधान श्रीमती सोनम गोलेछा।
​शंकर लाल गोलेछा, राजेंद्र कुमार, कमलेश कुमार सहित सकल जैन समाज के महिला-पुरुष।
​सांस्कृतिक संध्या
​महोत्सव का समापन शाम को सामूहिक आरती और भजन संध्या के साथ हुआ। देर रात तक चले भजनों के कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति के रंग में डूबे नजर आए और महिलाओं व पुरुषों ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह धर्ममय बना दिया।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • सवाई माधोपुर से खबर मानटाउन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई । 4 साल से फरार इनामी तस्कर धन सिंह तंवर को अकलेरा जिला झालावाड़ से किया गिरफ्तार। धन सिंह तंवर की गिरफ्तारी पर जिला सवाई माधोपुर एवं जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश द्वारा 15 हजार रुपए इनाम किया गया था घोषित। आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी के 2 मामलों में 4 वर्षों से चल रहा था फरार। जिला पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी को पकड़ा SP अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशन में मानटाउन थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने करवाई को दिया अंजाम ।
    1
    सवाई माधोपुर से खबर 
मानटाउन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।
4 साल से फरार इनामी तस्कर धन सिंह तंवर को अकलेरा जिला झालावाड़ से किया गिरफ्तार। 
धन सिंह तंवर की गिरफ्तारी पर जिला सवाई माधोपुर एवं जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश द्वारा 15 हजार रुपए इनाम किया गया था घोषित। आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी के 2 मामलों में 4 वर्षों से चल रहा था फरार।
जिला पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी को पकड़ा SP अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशन में मानटाउन थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने करवाई को दिया अंजाम ।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • लाखेरी - इंदरगढ़ क्षेत्र के आमली खेड़ा गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार के लिए रखे गए बारूदी गोले को चारा समझकर चबाने से एक गौमाता गंभीर रूप से घायल हो गई। जैसे ही गाय ने बारूदी गोले को मुंह में लेकर चबाया, जोरदार धमाका हुआ और धमाके की तीव्रता से गाय का जबड़ा बुरी तरह फटकर अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दर्द से तड़पती गाय को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। ग्रामीणों ने तुरंत पशु चिकित्सकों को सूचना दी। सूचना मिलते ही 1962 पशु एंबुलेंस के साथ पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम पाती, एलएसए रामजश चौधरी और ड्राइवर सुनील तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल गाय का उपचार शुरू किया। टीम ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार कर गाय को राहत देने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में शिकारी जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बारूद से भरे गोले बनाकर जंगल और खेतों के आसपास रख देते हैं। कई बार बेबस और मासूम पशु इन्हें चारा समझकर खा लेते हैं और ऐसे भयानक हादसों का शिकार हो जाते हैं। पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम पाती ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। करीब 2–3 महीने पहले दहीखेड़ा क्षेत्र के बड़ावली गांव में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में शिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और बारूदी गोले रखने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो, ताकि बेजुबान पशुओं के साथ होने वाली इस क्रूरता को रोका जा सके। वर्जन: पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम पाती ने बताया कि विस्फोट से गाय का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गाय लगभग 7 महीने की गर्भवती है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और गाय का प्राथमिक उपचार किया गया है।
    2
    लाखेरी -  इंदरगढ़ क्षेत्र के आमली खेड़ा गांव में इंसानियत को झकझोर देने वाली बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार के लिए रखे गए बारूदी गोले को चारा समझकर चबाने से एक गौमाता गंभीर रूप से घायल हो गई। जैसे ही गाय ने बारूदी गोले को मुंह में लेकर चबाया, जोरदार धमाका हुआ और धमाके की तीव्रता से गाय का जबड़ा बुरी तरह फटकर अलग हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दर्द से तड़पती गाय को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। ग्रामीणों ने तुरंत पशु चिकित्सकों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही 1962 पशु एंबुलेंस के साथ पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम पाती, एलएसए रामजश चौधरी और ड्राइवर सुनील तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल गाय का उपचार शुरू किया। टीम ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार कर गाय को राहत देने का प्रयास किया।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में शिकारी जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बारूद से भरे गोले बनाकर जंगल और खेतों के आसपास रख देते हैं। कई बार बेबस और मासूम पशु इन्हें चारा समझकर खा लेते हैं और ऐसे भयानक हादसों का शिकार हो जाते हैं।
पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम पाती ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। करीब 2–3 महीने पहले दहीखेड़ा क्षेत्र के बड़ावली गांव में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में शिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और बारूदी गोले रखने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो, ताकि बेजुबान पशुओं के साथ होने वाली इस क्रूरता को रोका जा सके।
वर्जन:
पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम पाती ने बताया कि विस्फोट से गाय का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गाय लगभग 7 महीने की गर्भवती है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और गाय का प्राथमिक उपचार किया गया है।
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.