Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालसोट: खेत में लगी आग से गेहूं की फसल जली, 80 हजार का नुकसान खेत में लगी आग से गेहूं की फसल जली, 80 हजार का नुकसान लालसोट। उपखंड क्षेत्र के ग्राम डीडवाना में शुक्रवार दोपहर खेत में रखी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से किसान लल्लू प्रसाद पुत्र रामनिवास ब्राह्मण की फसल जलकर राख हो गई, जिससे करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ। सूचना पर पटवारी मुकेश मीणा मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर मौका पर्चा भरा।
Girdhari lal Sahu
लालसोट: खेत में लगी आग से गेहूं की फसल जली, 80 हजार का नुकसान खेत में लगी आग से गेहूं की फसल जली, 80 हजार का नुकसान लालसोट। उपखंड क्षेत्र के ग्राम डीडवाना में शुक्रवार दोपहर खेत में रखी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से किसान लल्लू प्रसाद पुत्र रामनिवास ब्राह्मण की फसल जलकर राख हो गई, जिससे करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ। सूचना पर पटवारी मुकेश मीणा मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर मौका पर्चा भरा।
More news from राजस्थान and nearby areas
- टूटी सुरक्षा दीवार से मंडावरी कृषि उपज मंडी की सुरक्षा पर सवाल, एक साल से मरम्मत का इंतजार समाचार: दौसा जिले की कृषि उपज मंडी समिति मंडावरी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंडी की सुरक्षा दीवार पिछले एक वर्ष से अधिक समय से टूटी हुई है, लेकिन अब तक उसके निर्माण या मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वर्तमान समय में मंडी में किसानों का सरसों का माल बड़ी मात्रा में आ रहा है। प्रतिदिन लगभग 10 हजार कट्टे सरसों मंडी में पहुंच रहे हैं। ऐसे में टूटी हुई सुरक्षा दीवार के कारण मंडी परिसर की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में नजर आ रही है। मंडी की दीवार टूटी होने से बाहर के खेतों का दृश्य साफ दिखाई देता है और इसी रास्ते से कोई भी व्यक्ति आसानी से अंदर प्रवेश कर सकता है। इससे किसानों के माल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस रास्ते से कोई भी व्यक्ति माल पार कर सकता है, जिससे चोरी की आशंका बनी रहती है। गंभीर बात यह है कि इतनी बड़ी समस्या होने के बावजूद मंडी सचिव द्वारा अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। किसानों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टूटी हुई सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए ताकि मंडी में आने वाले किसानों के माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। रिपोर्ट: खेमराज जोशी2
- कुण्डल जयपुर बांदीकुई एक्सप्रेस पर तेज़ रफ़्तार से चलती आ रही कार का टायर फटने से हुआ खतरनाक एक्सीडेंट इस सड़क हादसे में दो लोग सवार थे दोनों को घायल हो गए जिसकी सूचना टोल कर्मी संतोष बैरवा द्वारा NHI की टीम को दी गई। सूचना पर NHI की टीम मौके पर पहुंची एवं दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से दौसा जिला अस्पताल भिजवाया गया बताया जा रहा हैं की दोनों पति पत्नी थे एक्सीडेंट की सूचना पर NHI की टीम मौके पर पहुंची और बताया कि ये लोग फोर व्हीलर गाड़ी में सवार थे यह सभी लोग जयपुर से बांदीकुई की तरफ़ जा रहे थे जिसमें चलती हुई कार का टायर फटने से हाईवे पर बड़ा हादसा होने से बच गया दोनो घायल हो गए जिनको एंबुलेंस की सहायता से राजकीय जिला चिकित्सालय दौसा में भर्ती करवाया गया जिनका उपचार जारी है। एवं बीच रोड़ से एक्सिडेंट हुई गाड़ी को NHI की टीम ने क्रेन को बुलाकर गाड़ी को रोड़ से हटाया गया4
- बाणेश्वरी माता के मंदिर में भरा मेला हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मनोकामना मांगी रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम में सिसोदिया राजपूत धर्मशाला में शुक्रवार को बाणेश्वरी माता के मंदिर में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई इस दौरान बाणेश्वरी माता के मंदिर में प्रथम वर्षगांठ मनाई गई इस मौके पर काफी दूर दराज से पद यात्रा आई और श्रद्धालु बाणेश्वरी माता की जय जयकार लगाते हुए हाथों में ध्वज लिए नाचते गाते हुए डीजे की धुन पर नजर आए इसी के साथ ही सिसोदिया राजपूत समाज धर्मशाला में आए हुए सभी पद यात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया इस मौके पर आए हुए सिसोदिया समाज के सभी पदाधिकारी व भामाशाहों का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया कार्यक्रम के समापन के बाद सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई इसी के साथ ही सिसोदिया समाज के समाज बंधु धर्मशाला के विकास कार्य के बारे में व शिक्षा के बारे में अन्य कई तरह की जानकारी दी2
- अवध 19037 मे अवैध वेंडर, अवैध वेंडर पर नहीं है रेलवे द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जबकि रेलवे के अधिकारी करते हैं बड़े-बड़े दावे की हमने इतने अवैध बंदों पर करवाई है।1
- न्यूज़: गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी के जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि शहर के अंदर प्लास्टिक की पॉलिथीन, पाउच और विभिन्न प्रकार की प्लास्टिक पैकिंग पर सख्ती से रोक लगाई जाए। लोगों का कहना है कि शहर में बढ़ता प्लास्टिक कचरा अब पर्यावरण और पशुओं के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार शहर की सड़कों, गलियों और बाजारों में जगह-जगह प्लास्टिक कचरा फैला हुआ दिखाई देता है। यही प्लास्टिक नालियों में जाकर जाम की समस्या पैदा कर रहा है, जिससे गंदगी और जलभराव की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा खेतों में भी प्लास्टिक कचरा पहुंच रहा है, जिससे जमीन की उर्वरता और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि खुले में घूमने वाली गायें और अन्य पशु इस प्लास्टिक को खाने के कारण बीमार हो रहे हैं और कई मामलों में उनकी मौत भी हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार प्लास्टिक को नष्ट होने में सैकड़ों साल लगते हैं, जिसकी वजह से यह लंबे समय तक पर्यावरण को प्रदूषित करता रहता है। गंगापुर सिटी के नागरिकों ने जिला कलेक्टर और एसडीएम से निवेदन किया है कि शहर में प्लास्टिक पॉलिथीन और सिंगल-यूज प्लास्टिक पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए तथा इसके स्थान पर कपड़े या कागज के थैलों को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही बाजारों में नियमित जांच और जागरूकता अभियान चलाने की भी मांग की गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में शहर की स्वच्छता, पर्यावरण और पशुधन पर गंभीर असर पड़ सकता है। अंत में नागरिकों की अपील: “स्वच्छ और स्वस्थ गंगापुर सिटी के लिए प्लास्टिक मुक्त शहर बनाना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।”1
- करौली जिले के निर्वाचन क्षेत्र सपोटरा के गांव कोटा मामचारी की सड़को पर पानी भरा होने की वजह से पूरे रस्ते में कीचड़ है नालियों की कोई सुविधा नहीं है सड़के भी खराब है इस लिए माननीय विधायक हंसराज मीणा जी से निवेदन है कि जल्दी से जल्दी इस पर कराने की कृपा करें4
- Lalsot News : लालसोट के डीडवाना में खेत की फसल में लगी आग, किसान को 80 हजार का नुकसान...1
- बसवा में खतरनाक सड़क हादसा, नशे में धुत कार चालक ने मारी टक्कर बसवा। कस्बे में थाना क्षेत्र से लगभग 400 मीटर दूरी पर शुक्रवार को एक खतरनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने नशे की हालत में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों के पैर में गंभीर चोटें आईं और पैर की हड्डी तक बाहर निकल गई। घटना की सूचना मिलते ही बसवा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान कार चालक मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने करीब 500 मीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। घायल दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।3
- बस्सी क्षेत्र से बड़ी खबर बांसखोह कस्बा स्थित बारहली बांसखोह में पारीक मोहल्ले के पीछे पानी की टंकी के पास व सामने पहाड़ के नीचे आया पैंथर ग्रामीणों ने दी सूचना मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता ने वन विभाग के अधिकारी को कराया अवगत दी जानकारी वन विभाग के अधिकारी हंसराज मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों को लिया जागरूक इस दौरान ग्रामीण दिनेश शर्मा, राकेश गुप्ता, वासू, राघव, महिलाए मीनू, कृतिका, सुनीता, रीना, प्रेम पूनम सुमन ने दी जानकारी यह करीब शाम 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है2