logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुण्डल । जयपुर बांदीकुई एक्सप्रेस पर तेज़ रफ़्तार से चलती आ रही कार का टायर फटने से हुआ खतरनाक एक्सीडेंट कुण्डल जयपुर बांदीकुई एक्सप्रेस पर तेज़ रफ़्तार से चलती आ रही कार का टायर फटने से हुआ खतरनाक एक्सीडेंट इस सड़क हादसे में दो लोग सवार थे दोनों को घायल हो गए जिसकी सूचना टोल कर्मी संतोष बैरवा द्वारा NHI की टीम को दी गई। सूचना पर NHI की टीम मौके पर पहुंची एवं दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से दौसा जिला अस्पताल भिजवाया गया बताया जा रहा हैं की दोनों पति पत्नी थे एक्सीडेंट की सूचना पर NHI की टीम मौके पर पहुंची और बताया कि ये लोग फोर व्हीलर गाड़ी में सवार थे यह सभी लोग जयपुर से बांदीकुई की तरफ़ जा रहे थे जिसमें चलती हुई कार का टायर फटने से हाईवे पर बड़ा हादसा होने से बच गया दोनो घायल हो गए जिनको एंबुलेंस की सहायता से राजकीय जिला चिकित्सालय दौसा में भर्ती करवाया गया जिनका उपचार जारी है। एवं बीच रोड़ से एक्सिडेंट हुई गाड़ी को NHI की टीम ने क्रेन को बुलाकर गाड़ी को रोड़ से हटाया गया

3 hrs ago
user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
RIVENDRA KUMAR SHARMA
Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
3 hrs ago
f036b735-339f-4c90-88f0-3fb06027076a

कुण्डल । जयपुर बांदीकुई एक्सप्रेस पर तेज़ रफ़्तार से चलती आ रही कार का टायर फटने से हुआ खतरनाक एक्सीडेंट कुण्डल जयपुर बांदीकुई एक्सप्रेस पर तेज़ रफ़्तार से चलती आ रही कार का टायर फटने से हुआ खतरनाक एक्सीडेंट इस सड़क हादसे में दो लोग सवार

49c7f9f0-e276-4e3c-815e-5bae166f6c30

थे दोनों को घायल हो गए जिसकी सूचना टोल कर्मी संतोष बैरवा द्वारा NHI की टीम को दी गई। सूचना पर NHI की टीम मौके पर पहुंची एवं दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से दौसा जिला अस्पताल भिजवाया गया बताया जा रहा हैं की दोनों पति

पत्नी थे एक्सीडेंट की सूचना पर NHI की टीम मौके पर पहुंची और बताया कि ये लोग फोर व्हीलर गाड़ी में सवार थे यह सभी लोग जयपुर से बांदीकुई की तरफ़ जा रहे थे जिसमें चलती हुई कार का टायर फटने से हाईवे पर बड़ा हादसा होने

से बच गया दोनो घायल हो गए जिनको एंबुलेंस की सहायता से राजकीय जिला चिकित्सालय दौसा में भर्ती करवाया गया जिनका उपचार जारी है। एवं बीच रोड़ से एक्सिडेंट हुई गाड़ी को NHI की टीम ने क्रेन को बुलाकर गाड़ी को रोड़ से हटाया गया

More news from राजस्थान and nearby areas
  • स्कूल में सिगरेट पीते हुए पकड़ने पर दसवीं क्लास के छात्र ने अध्यापक के सीने पर जोरदार मुक्का मार दिया....आप सोचो इन बच्चों में इतनी हिम्मत कहाँ से आई, क्या आपके जमाने मे किसी भी बच्चे की हिम्मत होती थी टीचर से नजर मिलाने की, यदि टीचर कहीं नजर आ जाते थे तो हम छुप जाया करते थे या सीधे चरण स्पर्श करते थे लेकिन अब की स्थिति बेहद अलग है बिलखते हुए क्षीणकाय अध्यापक को देखकर लग रहा है कि अब शिक्षा में नैतिकता खत्म हो चुकी है छात्र निडर है...पुनः आक्रमण का प्रयास करता है, उसे मालूम है कि अध्यापक उसके खिलाफ FIR तक नहीं लिखा सकता.... ऐसी बेबसी हमारे समाज और शिक्षा दोनो के लिए भी बेहद गलत है बच्चो में अनुशासन जरूरी है और उसके लिए यदि शिक्षक को कठोर कदम उठाने पड़े तो उन्हें उसकी भी अनुमति मिलनी चाहिए अन्यथा ये समाज यूँ ही खोखला होता चला जायेगा
    1
    स्कूल में सिगरेट पीते हुए पकड़ने पर दसवीं क्लास के छात्र ने अध्यापक के सीने पर जोरदार मुक्का मार दिया....आप सोचो इन बच्चों में इतनी हिम्मत कहाँ से आई, क्या आपके जमाने मे किसी भी बच्चे की हिम्मत होती थी टीचर से नजर मिलाने की, यदि टीचर कहीं नजर आ जाते थे तो हम छुप जाया करते थे या सीधे चरण स्पर्श करते थे लेकिन अब की स्थिति बेहद अलग है
बिलखते हुए क्षीणकाय अध्यापक को देखकर लग रहा है कि अब शिक्षा में नैतिकता खत्म हो चुकी है
छात्र निडर है...पुनः आक्रमण का प्रयास करता है, उसे मालूम है कि अध्यापक उसके खिलाफ FIR तक नहीं लिखा सकता....
ऐसी बेबसी हमारे समाज और शिक्षा दोनो के लिए भी बेहद गलत है बच्चो में अनुशासन जरूरी है और उसके लिए यदि शिक्षक को कठोर कदम उठाने पड़े तो उन्हें उसकी भी अनुमति मिलनी चाहिए अन्यथा ये समाज यूँ ही खोखला होता चला जायेगा
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बस्सी क्षेत्र से बड़ी खबर बांसखोह कस्बा स्थित बारहली बांसखोह में पारीक मोहल्ले के पीछे पानी की टंकी के पास व सामने पहाड़ के नीचे आया पैंथर ग्रामीणों ने दी सूचना मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता ने वन विभाग के अधिकारी को कराया अवगत दी जानकारी वन विभाग के अधिकारी हंसराज मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों को लिया जागरूक इस दौरान ग्रामीण दिनेश शर्मा, राकेश गुप्ता, वासू, राघव, महिलाए मीनू, कृतिका, सुनीता, रीना, प्रेम पूनम सुमन ने दी जानकारी यह करीब शाम 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है
    2
    बस्सी क्षेत्र से बड़ी खबर 
बांसखोह कस्बा स्थित  बारहली बांसखोह में पारीक मोहल्ले के पीछे पानी की टंकी के पास व सामने पहाड़ के नीचे आया पैंथर  ग्रामीणों ने दी सूचना मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता ने वन विभाग के अधिकारी को कराया अवगत दी जानकारी वन विभाग के अधिकारी हंसराज मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों को लिया जागरूक  इस दौरान ग्रामीण दिनेश शर्मा, राकेश गुप्ता, वासू, राघव, महिलाए मीनू, कृतिका, सुनीता, रीना, प्रेम पूनम सुमन ने दी जानकारी यह करीब शाम 6 बजे के आसपास की  बताई जा रही है
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बांदीकुई : बसवा कस्बे में शुक्रवार को थाने से करीब 400 मीटर दूरी पर एक खतरनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक कार के चालक ने नशे की हालत में तेज गति से आकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार दोनों पिता - पुत्र के पैरों में गंभीर चोटें आईं और बाइक सवार पिता के पैर की हड्डी तक बाहर निकल आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही बसवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कार चालक मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने करीब 500 मीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों घायलों को मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पिता - पुत्र काला - खो के बताए जा रहे हैं
    2
    बांदीकुई : 
बसवा कस्बे में शुक्रवार को थाने से करीब 400 मीटर दूरी पर एक खतरनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक  कार के चालक ने नशे की हालत में तेज गति से आकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार दोनों पिता - पुत्र के पैरों में गंभीर चोटें आईं और बाइक सवार पिता के पैर की हड्डी तक बाहर निकल आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।
घटना की सूचना मिलते ही बसवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कार चालक मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने करीब 500 मीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने दोनों घायलों को मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिता - पुत्र काला - खो के बताए जा रहे हैं
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    23 hrs ago
  • टूटी सुरक्षा दीवार से मंडावरी कृषि उपज मंडी की सुरक्षा पर सवाल, एक साल से मरम्मत का इंतजार समाचार: दौसा जिले की कृषि उपज मंडी समिति मंडावरी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंडी की सुरक्षा दीवार पिछले एक वर्ष से अधिक समय से टूटी हुई है, लेकिन अब तक उसके निर्माण या मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वर्तमान समय में मंडी में किसानों का सरसों का माल बड़ी मात्रा में आ रहा है। प्रतिदिन लगभग 10 हजार कट्टे सरसों मंडी में पहुंच रहे हैं। ऐसे में टूटी हुई सुरक्षा दीवार के कारण मंडी परिसर की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में नजर आ रही है। मंडी की दीवार टूटी होने से बाहर के खेतों का दृश्य साफ दिखाई देता है और इसी रास्ते से कोई भी व्यक्ति आसानी से अंदर प्रवेश कर सकता है। इससे किसानों के माल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस रास्ते से कोई भी व्यक्ति माल पार कर सकता है, जिससे चोरी की आशंका बनी रहती है। गंभीर बात यह है कि इतनी बड़ी समस्या होने के बावजूद मंडी सचिव द्वारा अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। किसानों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टूटी हुई सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए ताकि मंडी में आने वाले किसानों के माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। रिपोर्ट: खेमराज जोशी
    2
    टूटी सुरक्षा दीवार से मंडावरी कृषि उपज मंडी की सुरक्षा पर सवाल, एक साल से मरम्मत का इंतजार
समाचार:
दौसा जिले की कृषि उपज मंडी समिति मंडावरी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंडी की सुरक्षा दीवार पिछले एक वर्ष से अधिक समय से टूटी हुई है, लेकिन अब तक उसके निर्माण या मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
वर्तमान समय में मंडी में किसानों का सरसों का माल बड़ी मात्रा में आ रहा है। प्रतिदिन लगभग 10 हजार कट्टे सरसों मंडी में पहुंच रहे हैं। ऐसे में टूटी हुई सुरक्षा दीवार के कारण मंडी परिसर की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में नजर आ रही है।
मंडी की दीवार टूटी होने से बाहर के खेतों का दृश्य साफ दिखाई देता है और इसी रास्ते से कोई भी व्यक्ति आसानी से अंदर प्रवेश कर सकता है। इससे किसानों के माल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस रास्ते से कोई भी व्यक्ति माल पार कर सकता है, जिससे चोरी की आशंका बनी रहती है।
गंभीर बात यह है कि इतनी बड़ी समस्या होने के बावजूद मंडी सचिव द्वारा अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। किसानों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टूटी हुई सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए ताकि मंडी में आने वाले किसानों के माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
रिपोर्ट: खेमराज जोशी
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • बांदीकुई।। क्षेत्र में महिलाओं के साथ दिनदहाड़े हो रही लूट की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक जीआर खटाणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएसपी कार्यालय पहुंचकर रोष व्यक्त किया।दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता सिकंदरा रोड से रैली के रूप में डिप्टी एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेने आए डीएसपी रोहिताश्व देवंदा से उनकी वार्ता हुई।कार्यकर्ताओं ने डीएसपी को बताया कि बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से महिलाओं के साथ दिनदहाड़े लूट की वारदातें हो रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि गत 15 दिनों के भीतर सबड़ावली, उपरेड़ा, गिरधरपुरा, हरिपुरा और अनंतवाडा में ऐसी घटनाएं हुई हैं, जहां आरोपियों ने महिलाओं से जेवर छीन लिए। शिकायत के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।पूर्व विधायक खटाणा ने इस दौरान बांदीकुई में बढ़ते नशे के कारोबार पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यहां ड्रग्स माफिया पनप रहे हैं, जिन पर यदि लगाम नहीं लगाई गई तो वे कई घरों को बर्बाद कर देंगे।खटाणा ने पुलिस को लूट और नशे के मामलों में कार्रवाई के लिए 10 दिन का समय दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस आमजन के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल औढ़, पायलट किसान संगठन के प्रदेश महासचिव रतन पटेल, बसवा प्रधान सीताराम मीणा, महादेव खूंटला, पूर्व प्रधान प्रेमदेवी मीणा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष कैलाश बैरवा, पंडित अंबीकेश्वर शर्मा, पार्षद राजू चौधरी, नीरू रलावता, भगवान सहाय गुर्जर, विजय सिंह मीणा, कुलदीप डोई, शिंभु कसाना, दिलीप माल और पप्पन दैमन सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    बांदीकुई।। क्षेत्र में महिलाओं के साथ दिनदहाड़े हो रही लूट की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक जीआर खटाणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएसपी कार्यालय पहुंचकर रोष व्यक्त किया।दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता सिकंदरा रोड से रैली के रूप में डिप्टी एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेने आए डीएसपी रोहिताश्व देवंदा से उनकी वार्ता हुई।कार्यकर्ताओं ने डीएसपी को बताया कि बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से महिलाओं के साथ दिनदहाड़े लूट की वारदातें हो रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि गत 15 दिनों के भीतर सबड़ावली, उपरेड़ा, गिरधरपुरा, हरिपुरा और अनंतवाडा में ऐसी घटनाएं हुई हैं, जहां आरोपियों ने महिलाओं से जेवर छीन लिए। शिकायत के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।पूर्व विधायक खटाणा ने इस दौरान बांदीकुई में बढ़ते नशे के कारोबार पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यहां ड्रग्स माफिया पनप रहे हैं, जिन पर यदि लगाम नहीं लगाई गई तो वे कई घरों को बर्बाद कर देंगे।खटाणा ने पुलिस को लूट और नशे के मामलों में कार्रवाई के लिए 10 दिन का समय दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस आमजन के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल औढ़, पायलट किसान संगठन के प्रदेश महासचिव रतन पटेल, बसवा प्रधान सीताराम मीणा, महादेव खूंटला, पूर्व प्रधान प्रेमदेवी मीणा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष कैलाश बैरवा, पंडित अंबीकेश्वर शर्मा, पार्षद राजू चौधरी, नीरू रलावता, भगवान सहाय गुर्जर, विजय सिंह मीणा, कुलदीप डोई, शिंभु कसाना, दिलीप माल और पप्पन दैमन सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_अमर चन्द बैरवा
    अमर चन्द बैरवा
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    23 hrs ago
  • 11 साल बाद घर लौटे सुरेश से मिलने वालों का लगा तांता, पुलिस ने लिए बयान उपखंड के रामगढ़ पचवारा के गांव शाहजहांनपुरा में 11 साल बाद घर लौटे सुरेश मीणा को देखने और मिलने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे दौसा वृत्त अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और सुरेश व उसके पिता के बयान दर्ज किए। सुरेश से भी पूछताछ की गई, लेकिन वह अभी कुछ बोलने में असमर्थ बताया जा रहा है। गांव में बेटे की वापसी को लेकर खुशी का माहौल है। 8 मार्च रविवार को देवी-देवताओं की सवामणी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। डिप्टी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि एसटी सेल डिप्टी रीडर भगवान सहाय मीणा और मानव तस्करी यूनिट के एएसआई दीपक कुमार ने इस मामले में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान सुरेश और उसके माता-पिता का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा पिता की हिम्मत की सराहना की गई।
    2
    11 साल बाद घर लौटे सुरेश से मिलने वालों का लगा तांता, पुलिस ने लिए बयान
उपखंड के रामगढ़ पचवारा  के गांव शाहजहांनपुरा में 11 साल बाद घर लौटे सुरेश मीणा को देखने और मिलने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे दौसा वृत्त अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और सुरेश व उसके पिता के बयान दर्ज किए।
सुरेश से भी पूछताछ की गई, लेकिन वह अभी कुछ बोलने में असमर्थ बताया जा रहा है। गांव में बेटे की वापसी को लेकर खुशी का माहौल है। 8 मार्च रविवार को देवी-देवताओं की सवामणी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
डिप्टी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि एसटी सेल डिप्टी रीडर भगवान सहाय मीणा और मानव तस्करी यूनिट के एएसआई दीपक कुमार ने इस मामले में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान सुरेश और उसके माता-पिता का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा पिता की हिम्मत की सराहना की गई।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    1 hr ago
  • बसवा में खतरनाक सड़क हादसा, नशे में धुत कार चालक ने मारी टक्कर बसवा। कस्बे में थाना क्षेत्र से लगभग 400 मीटर दूरी पर शुक्रवार को एक खतरनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने नशे की हालत में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों के पैर में गंभीर चोटें आईं और पैर की हड्डी तक बाहर निकल गई। घटना की सूचना मिलते ही बसवा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान कार चालक मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने करीब 500 मीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। घायल दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    3
    बसवा में खतरनाक सड़क हादसा, नशे में धुत कार चालक ने मारी टक्कर
बसवा। कस्बे में थाना क्षेत्र से लगभग 400 मीटर दूरी पर शुक्रवार को एक खतरनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने नशे की हालत में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों के पैर में गंभीर चोटें आईं और पैर की हड्डी तक बाहर निकल गई।
घटना की सूचना मिलते ही बसवा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान कार चालक मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने करीब 500 मीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया।
घायल दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨🚨 ईरान ने अभी-अभी इज़राइली एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक हमला किया है जिससे पता चलता है कि कई इज़राइली मारे गए हैं। इज़राइल में, ईरानी मिसाइलों से एयरपोर्ट पर भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। ईरानी मिसाइलों से 100 फीट गहरे बंकरों में लोग मर रहे हैं।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨🚨
ईरान ने अभी-अभी इज़राइली एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक हमला किया है जिससे पता चलता है कि कई इज़राइली मारे गए हैं।
इज़राइल में, ईरानी मिसाइलों से एयरपोर्ट पर भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। ईरानी मिसाइलों से 100 फीट गहरे बंकरों में लोग मर रहे हैं।
    user_VK News Rajasthan
    VK News Rajasthan
    Farmer राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जयपुर, 7 मार्च। प्रदेश के नागरिकों को उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाएं सुगमता के साथ उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा रेफरल सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही, डिजिटाइजेशन एवं ई—सेवाओं को प्राथमिकता के साथ बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्य सचिव वी ​श्रीनिवास ने शनिवार को जयपुर जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण करते हुए इस संबंध में आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने शनिवार प्रात: जयपुर के मालवीय नगर स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बीलवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चाकसू के उप जिला अस्पताल एवं आजमनगर उप स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। संस्थानों में पंजीकरण, स्क्रीनिंग, जांच, उपचार, साफ—सफाई, स्टाफ एवं बैड सहित अन्य संसाधनों की उपलब्धता तथा उनके समुचित उपयोग को लेकर जानकारी ली। उन्होंने विगत समय में चिकित्सा संस्थानों के सघन निरीक्षण और नवाचरों से आए सुधारों को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नए भवनों के निर्माण, आधुनिक मशीनों की उपलब्धता तथा नवाचारों को प्रोत्साहन देने से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में अपेक्षानुरूप सुधार हो रहा है, इन सुधारों को और आगे बढ़ाने के लिए प्रो—एक्टिव एप्रोच और स्मार्ट तरीकों के साथ काम किया जाए। *आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हो प्रभावी एनसीडी स्क्रीनिंग* *मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं भी हों और मजबूत* मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि प्रदेश में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर ही गैर संचारी रोगों की प्रभावी स्क्रीनिंग कर लोगों को लाइफ स्टाइल डिजीज से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को भी और मजबूत किया जाए, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में और कमी लाकर स्वास्थ्य मानकों को बेहतर किया जा सके। *रोगी भार अधिक तो क्यू मैनेजमेंट सिस्टम अपनाएं* मुख्य सचिव ने चाकसू में राजकीय उप जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान यहां रोगीभार अधिक होने के दृष्टिगत क्यू मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करने, रेफरल सिस्टम मजबूत करने, डिजि​टिलाइजेशन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के नए भवन के कार्य को गति देते हुए जल्द पूर्ण करने एवं तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में रोगियों एवं उनके परिजनों से संवाद किया और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीडबैक लिया। रोगियों से प्राप्त सकारात्मक फीडबैक पर उन्होंने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रोगियों की संतुष्टि ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का पैमाना है। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग की सराहना की। *रेफरल का पूरा रिकॉर्ड करें संधारित* इसी प्रकार बीलवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर साफ—सफाई व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां एनसीडी रोगों की स्क्रीनिंग बढ़ाते हुए प्रभावी रेफरल सिस्टम विकसित किया जाए। रेफरल का पूरा रिकॉर्ड सुनियोजित तरीके से संधारित किया जाए। यहां स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन को और मजबूत कर रोगी भार बढ़ाया जाए, ताकि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो। उन्होंने पेलिएटिव केयर, जीरियाट्रिक केयर और प्रसूति सेवाओं को भी सुदृढ़ करने पर बल दिया। *सीएचओ नजदीकी उच्च चिकित्सा संस्थान के साथ रखें बेहतर समन्वय* आजमनगर उप स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार के लिए सीएचओ नजदीकी उच्च चिकित्सा केंद्र के साथ बेहतर समन्वय रखें। प्राथमिक स्क्रीनिंग को मजबूत करें और इसके बाद रोगी को रेफर करने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने शत—प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किए जाने पर भी जोर दिया, ताकि स्वास्थ्य मानकों को और बेहतर किया जा सके। मालवीय नगर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मुख्य सचिव ने दवा वितरण व्यवस्था का जायजा लिया और साफ—सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए। *मिशन मोड में भर्तियों से पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध, 1700 से अधिक नए भवन बनाए* चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने निरीक्षण के दौरान बताया कि विगत समय में प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों का सघन निरीक्षण सुनिश्चित किया गया है। इससे अस्पतालों के मानकों में सुधार हुआ है। मिशन मोड में भर्तियां होने से अधिकतर संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध हो रहा है। ट्रोमा सेंटर एवं एफआरयू में जरूरी सुविधाओं की सुनिश्चितता कर इन्हें क्रियाशील किया जा रहा है। साथ ही, पुराने भवनों की चरणबद्ध रूप से मरम्मत करवाई जा रही है एवं 1700 से अधिक चिकित्सा संस्थानों के नए भवन बनाए गए हैं। मिशन लीवर स्माइल, मिशन मधुहारी, पिंक पखवाड़ा, स्वस्थ नारी चेतना अभियान, निरामय राजस्थान जैसे नवाचारों के माध्यम से एनसीडी स्क्रीनिंग को मजबूत किया गया है, ताकि प्राथमिक स्तर पर ही जांच एवं उपचार कर रोगी को जटिलता से बचाया जा सके। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. अमित यादव, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ———————
    1
    जयपुर, 7 मार्च। प्रदेश के नागरिकों को उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाएं सुगमता के साथ उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा रेफरल सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही, डिजिटाइजेशन एवं ई—सेवाओं को प्राथमिकता के साथ बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्य सचिव  वी ​श्रीनिवास ने शनिवार को जयपुर जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण करते हुए इस संबंध में आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। 
मुख्य सचिव ने शनिवार प्रात: जयपुर के मालवीय नगर स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बीलवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चाकसू के उप जिला अस्पताल एवं आजमनगर उप स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। संस्थानों में पंजीकरण, स्क्रीनिंग, जांच, उपचार, साफ—सफाई, स्टाफ एवं बैड सहित अन्य संसाधनों की उपलब्धता तथा उनके समुचित उपयोग को लेकर जानकारी ली। उन्होंने विगत समय में चिकित्सा संस्थानों के सघन निरीक्षण और नवाचरों से आए सुधारों को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नए भवनों के निर्माण, आधुनिक मशीनों की उपलब्धता तथा नवाचारों को प्रोत्साहन देने से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में अपेक्षानुरूप सुधार हो रहा है, इन सुधारों को और आगे बढ़ाने के लिए प्रो—एक्टिव एप्रोच और स्मार्ट तरीकों के साथ काम किया जाए। 
*आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हो प्रभावी एनसीडी स्क्रीनिंग*
*मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं भी हों और मजबूत*
मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि प्रदेश में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि  स्थानीय स्तर पर ही गैर संचारी रोगों की प्रभावी स्क्रीनिंग कर लोगों को लाइफ स्टाइल डिजीज से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को भी और मजबूत किया जाए, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में और कमी लाकर स्वास्थ्य मानकों को बेहतर किया जा सके। 
*रोगी भार अधिक तो क्यू मैनेजमेंट सिस्टम अपनाएं*
मुख्य सचिव ने चाकसू में राजकीय उप जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान यहां रोगीभार अधिक होने के दृष्टिगत क्यू मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करने, रेफरल सिस्टम मजबूत करने, डिजि​टिलाइजेशन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के नए भवन के कार्य को गति देते हुए जल्द पूर्ण करने एवं तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में रोगियों एवं उनके परिजनों से संवाद किया और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीडबैक लिया। रोगियों से प्राप्त सकारात्मक फीडबैक पर उन्होंने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रोगियों की संतुष्टि ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का पैमाना है। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग की सराहना की। 
*रेफरल का पूरा रिकॉर्ड करें संधारित*
इसी प्रकार बीलवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर साफ—सफाई व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां एनसीडी रोगों की स्क्रीनिंग बढ़ाते हुए प्रभावी रेफरल सिस्टम विकसित किया जाए। रेफरल का पूरा रिकॉर्ड सुनियोजित तरीके से संधारित किया जाए। यहां स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन को और मजबूत कर रोगी भार बढ़ाया जाए, ताकि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो। उन्होंने पेलिएटिव केयर, जीरियाट्रिक केयर और प्रसूति सेवाओं को भी सुदृढ़ करने पर बल दिया। 
*सीएचओ नजदीकी उच्च चिकित्सा संस्थान के साथ रखें बेहतर समन्वय*
आजमनगर उप स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार के लिए सीएचओ नजदीकी उच्च चिकित्सा केंद्र के साथ बेहतर समन्वय रखें। प्राथमिक स्क्रीनिंग को मजबूत करें और इसके बाद रोगी को रेफर करने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने शत—प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किए जाने पर भी जोर दिया, ताकि स्वास्थ्य मानकों को और बेहतर किया जा सके। मालवीय नगर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मुख्य सचिव ने दवा वितरण व्यवस्था का जायजा लिया और साफ—सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए। 
*मिशन मोड में भर्तियों से पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध, 1700 से अधिक नए भवन बनाए*
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने निरीक्षण के दौरान बताया कि विगत समय में प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों का सघन निरीक्षण सुनिश्चित किया गया है। इससे अस्पतालों के मानकों में सुधार हुआ है। मिशन मोड में भर्तियां होने से अधिकतर संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध हो रहा है। ट्रोमा सेंटर एवं एफआरयू में जरूरी सुविधाओं की सुनिश्चितता कर इन्हें क्रियाशील किया जा रहा है। साथ ही, पुराने भवनों की चरणबद्ध रूप से मरम्मत करवाई जा रही है एवं 1700 से अधिक चिकित्सा संस्थानों के नए भवन बनाए गए हैं। मिशन लीवर स्माइल, मिशन मधुहारी, पिंक पखवाड़ा, स्वस्थ नारी चेतना अभियान, निरामय राजस्थान जैसे नवाचारों के माध्यम से एनसीडी स्क्रीनिंग को मजबूत किया गया है, ताकि प्राथमिक स्तर पर ही जांच एवं उपचार कर रोगी को जटिलता से बचाया जा सके। 
इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. अमित यादव, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 
———————
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    54 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.