बांदीकुई में लूट की घटनाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन,पुलिस को 10 दिन का अल्टीमेटम, बड़े आंदोलन की चेतावनी दी बांदीकुई।। क्षेत्र में महिलाओं के साथ दिनदहाड़े हो रही लूट की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक जीआर खटाणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएसपी कार्यालय पहुंचकर रोष व्यक्त किया।दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता सिकंदरा रोड से रैली के रूप में डिप्टी एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेने आए डीएसपी रोहिताश्व देवंदा से उनकी वार्ता हुई।कार्यकर्ताओं ने डीएसपी को बताया कि बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से महिलाओं के साथ दिनदहाड़े लूट की वारदातें हो रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि गत 15 दिनों के भीतर सबड़ावली, उपरेड़ा, गिरधरपुरा, हरिपुरा और अनंतवाडा में ऐसी घटनाएं हुई हैं, जहां आरोपियों ने महिलाओं से जेवर छीन लिए। शिकायत के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।पूर्व विधायक खटाणा ने इस दौरान बांदीकुई में बढ़ते नशे के कारोबार पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यहां ड्रग्स माफिया पनप रहे हैं, जिन पर यदि लगाम नहीं लगाई गई तो वे कई घरों को बर्बाद कर देंगे।खटाणा ने पुलिस को लूट और नशे के मामलों में कार्रवाई के लिए 10 दिन का समय दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस अवधि में पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस आमजन के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल औढ़, पायलट किसान संगठन के प्रदेश महासचिव रतन पटेल, बसवा प्रधान सीताराम मीणा, महादेव खूंटला, पूर्व प्रधान प्रेमदेवी मीणा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष कैलाश बैरवा, पंडित अंबीकेश्वर शर्मा, पार्षद राजू चौधरी, नीरू रलावता, भगवान सहाय गुर्जर, विजय सिंह मीणा, कुलदीप डोई, शिंभु कसाना, दिलीप माल और पप्पन दैमन सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- 8 मार्च को दिल्ली में यूजीसी कानून के खिलाफ सामान्य वर्ग हुंकार भरने जा रहा है । UGC कानून के खिलाफ महिपाल मकराना ने सामान्य वर्ग से अपील कर 8 मार्च को सामान्य वर्ग को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की है1
- राजस्थान में Zeero नम्बर लाओ और सरकारी नौकरी पाओं लेकिन कोर्ट ने राजस्थान सरकार से मांगा जवाब अब देखना ये होगा कि राजस्थान सरकार कोर्ट में इसका क्या जवाब देगी1
- यह कलश व शोभायात्रा नदी वाले महादेव जी मंदिर के स्थान से रवाना होकर नगर परिक्रमा करते हुए मैन बाजार सब्जी मंडी में पहुंची जहां पर ग्रामीणों के द्वारा शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया जिसमें कथावाचक आचार्य विनोद कुमार शर्मा रामपुरा वालो के द्वारा नानी बाई को मायरो कथा सुनाई जा रही है इस कथा में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने नानी बाई को मायरो सुनने के लिए पहुंचे इसके बाद आरती हुई आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया इस मौके पर चौथमल शर्मा हजारीलाल जोशी ,विनोद कुमार जोशी संतोष जोशी ,आचार्य महेंद्र कुमार ,सहित सैकड़ो ग्रामीण एवं महिलाओ ने कलश यात्रा में भाग लिया2
- नई दिल्ली। कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन करने जा रहे क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत को दिल्ली प्रशासन ने रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद करणी सेना के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। संगठन ने इसे निंदनीय और अलोकतांत्रिक कदम बताते हुए राज शेखावत की तत्काल रिहाई की मांग की है। करणी सेना का कहना है कि 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित UGC रोलबैक महाआंदोलन अब पहले से अधिक मजबूती के साथ आयोजित किया जाएगा।1
- जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस पर तेज़ रफ़्तार से चल रही कार का टायर फटने से हुआ खतरनाक एक्सीडेंट गाड़ी में सवार दो लोग हुए घायल। जिसकी सूचना टोल कर्मी संतोष बैरवा ने NHI की टीम को दी सूचना पर NHI की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची। और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस सड़क हादसे में दो लोग सवार थे दोनों को घायल हो गए बताया कि ये लोग फोर व्हीलर गाड़ी में सवार थे यह सभी लोग जयपुर से बांदीकुई की तरफ़ जा रहे थे जिसमें चलती हुई कार का टायर फटने से हाईवे पर हादसा हुआ और बड़ा हादसा होने से बच गया दोनो घायल हो गए जिनको राजकीय जिला चिकित्सालय दौसा में भर्ती करवाया गया जिनका उपचार जारी है। एवं एक्सप्रेस वे पर थोड़ी देर साधनों को रोक कर एक्सिडेंट हुई गाड़ी को क्रेन की सहायता से एक्सप्रेस वे से हटाया गया जिसके एक्सप्रेस वे को सुचारू रूप से चालू किया गया।1
- जो भी युवा पान मसाला( गुटखा) आ रहा है एक बार वह इस तस्वीर को जरूर देखें और समझ ले पर पूरा गौर करें आज से ही तंबाकू गुटखा खाना छोड़ दे अपने परिवार की सुरक्षा के लिए उनका कोई तकलीफ नहीं हो सके आज और इसी वक्त संकल्प ले ले हम गुटका नहीं खाएंगे देख जरा इस पोस्ट को1
- Post by Tejbhan pandey2
- कुण्डल जयपुर बांदीकुई एक्सप्रेस पर तेज़ रफ़्तार से चलती आ रही कार का टायर फटने से हुआ खतरनाक एक्सीडेंट इस सड़क हादसे में दो लोग सवार थे दोनों को घायल हो गए जिसकी सूचना टोल कर्मी संतोष बैरवा द्वारा NHI की टीम को दी गई। सूचना पर NHI की टीम मौके पर पहुंची एवं दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से दौसा जिला अस्पताल भिजवाया गया बताया जा रहा हैं की दोनों पति पत्नी थे एक्सीडेंट की सूचना पर NHI की टीम मौके पर पहुंची और बताया कि ये लोग फोर व्हीलर गाड़ी में सवार थे यह सभी लोग जयपुर से बांदीकुई की तरफ़ जा रहे थे जिसमें चलती हुई कार का टायर फटने से हाईवे पर बड़ा हादसा होने से बच गया दोनो घायल हो गए जिनको एंबुलेंस की सहायता से राजकीय जिला चिकित्सालय दौसा में भर्ती करवाया गया जिनका उपचार जारी है। एवं बीच रोड़ से एक्सिडेंट हुई गाड़ी को NHI की टीम ने क्रेन को बुलाकर गाड़ी को रोड़ से हटाया गया4