गढ़ी रसूलपुर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव; शिल्पी कुशवाहा के परिजनों से मुलाकात; CBI जांच की मांग #हरदोई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गढ़ी रसूलपुर गांव पहुंचकर मृतका शिल्पी कुशवाहा के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। 13 अप्रैल को विवाहिता शिल्पी कुशवाहा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह घटना हुई। अखिलेश यादव ने उन अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की, जिन्होंने दावा किया था कि बेटी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है, जबकि उसके बाद ही उसकी हत्या हुई। सपा मुखिया ने मामले की निष्पक्षता के लिए CBI जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी परिवार को पूरी कानूनी सहायता प्रदान करेगी। "बेटी खुद न्याय के लिए थाने गई थी, लेकिन उसे सुरक्षा नहीं मिली। दोषियों के साथ-साथ उनका साथ देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।" — अखिलेश यादव
गढ़ी रसूलपुर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव; शिल्पी कुशवाहा के परिजनों से मुलाकात; CBI जांच की मांग #हरदोई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गढ़ी रसूलपुर गांव पहुंचकर मृतका शिल्पी कुशवाहा के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। 13 अप्रैल को विवाहिता शिल्पी कुशवाहा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण यह घटना हुई। अखिलेश यादव ने उन अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की, जिन्होंने दावा किया था कि बेटी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है, जबकि उसके बाद ही उसकी हत्या हुई। सपा मुखिया ने मामले की निष्पक्षता के लिए CBI जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी परिवार को पूरी कानूनी सहायता प्रदान करेगी। "बेटी खुद न्याय के लिए थाने गई थी, लेकिन उसे सुरक्षा नहीं मिली। दोषियों के साथ-साथ उनका साथ देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।" — अखिलेश यादव
- हरदोई मल्लावां मंगलवार को ऐतिहासिक दिन का गवाह बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटी काशी के नाम से विख्यात सुनासी नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे को जनता को समर्पित किया।सुबह 11 बजे दोनों नेता गाड़ी से सुनासी नाथ मंदिर पहुंचे। पूरे रास्ते उमड़ी भीड़ ने फूल बरसाए और ‘मोदी-योगी जिंदाबाद’ के नारों से स्वागत किया।प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान सुनासी नाथ का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। मुख्यमंत्री योगी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजन कराया। दोनों ने प्रदेश की समृद्धि और किसानों के कल्याण की कामना की। मंदिर समिति ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए।दोपहर 12 बजे सभा स्थल पर PM मोदी ने CM योगी की मौजूदगी में रिमोट से 594 किमी गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। 36,230 करोड़ की लागत वाला यह 6 लेन हाईवे मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों को जोड़ेगा।PM मोदी ने कहा डबल इंजन सरकार छोटी काशी को विकास की बड़ी काशी बना रही है।CM योगी बोले, “यूपी अब एक्सप्रेस-वे प्रदेश बन गया है।” सुनासी नाथ मंदिर कॉरिडोर के लिए 300 करोड़ रुपये की घोषणा हुई।गर्मी को देखते हुए 200 काउंटरों से 6 लाख से अधिक पानी की बॉटलें बांटी गईं। 60 स्टॉल पर पूड़ी-सब्जी, तहरी के पैकेट मिले। केला-सेब, छाछ के 3.5 लाख पाउच और 4 लाख बिस्किट पैकेट वितरित हुए। 40 मेडिकल कैंप, 60 एम्बुलेंस, 3500 पुलिसकर्मी तैनात रहे। ड्रोन से निगरानी हुई।दोपहर 2:10 बजे दोनों नेता हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना हुए। जाते वक्त हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया।PM-CM का यह दौरा हरदोई के लिए विकास की नई शुरुआत है। गंगा एक्सप्रेस-वे से जिले की कनेक्टिविटी, व्यापार और रोजगार को रफ्तार मिलेगी।4
- Civil Engineer Job 2026 | Reliance Industries भर्ती | ₹20,000 Salary | Jamnagar Gujarat Job #CivilEngineerJob #RelianceJob 📝 Description: Civil Engineer ke liye ek badi opportunity! Reliance Industries Limited mein full-time job ka मौका. 📍 Location: Moti Khavdi, Jamnagar, Gujarat 💼 Position: Civil Engineer (Degree Holder) 💰 Salary (CTC): ₹20,000/month 👉 Deductions: PF: ₹1,800 Professional Tax: ₹200 Room Rent: ₹1,000 Food: ₹2,000 ➡️ Total Deduction: ₹5,000 💵 In-Hand Salary: ₹15,000/month 🎁 Benefits: Paid Stay & Food Safe & Professional Work Environment Stable Career Opportunity Experience Gain karne ka moka 📞 Contact Now: 7518465723 ⚠️ Note: Job ke liye kisi bhi prakar ka paisa na dein. #CivilEngineerJob #RelianceJob #JamnagarJobs #GujaratJobs #EngineeringJobs #PrivateJobsIndia #FreshersJobs #CivilEngineering #JobUpdate #SarkariNaukri #PrivateNaukri #JobAlert #LatestJobs #IndiaJobs #CareerOpportunity1
- माननीय योगी आदित्यनाथ जी का माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी का दिल से धन्यवाद उत्तर प्रदेश में विकास करने के लिए । ओर आप हरदोई में आयोजित कार्य कर्म किया2
- #फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित छोटी जेल चौराहे के पास एक देशी शराब ठेके पर मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति के साथ बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद कथित रूप से शराब परोसने को लेकर हुआ। मारपीट में घायल व्यक्ति का नाम राजीव बताया जा रहा है, जो पुलिस लाइन में तैनात सिपाही बताए जाते हैं तथा शहर के ग्रानगंज क्षेत्र में किराए के मकान में निवास करते हैं। हालांकि संबंधित विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है1
- शाहाबाद बस अड्डे पर ऑटो चालक की दबंगई, सवारियों से मारपीट का वीडियो वायरल— ओवरस्पीड व ओवरलोडिंग से बढ़ रहा खतरा, पुलिस पर उठे सवाल तहसील संवाददाता हरदोई/शाहाबाद: शाहाबाद कस्बे के बस अड्डे पर ऑटो चालक की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां सवारियों के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने जहां कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं क्षेत्र में चल रहे थ्री व्हीलर ऑटो के अनियंत्रित संचालन की गंभीर समस्या को भी उजागर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, ऑटो संख्या UP 30BT 9532 में सवार यात्रियों ने चालक से वाहन धीमी गति से चलाने को कहा। आरोप है कि इससे नाराज होकर चालक ने बस अड्डे पर ऑटो रोककर सवारियों को उतार दिया और अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूरी घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन हस्तक्षेप करने के बजाय मूकदर्शक बनी रही। इससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इसी के साथ स्थानीय लोगों ने एक और बड़ी समस्या की ओर ध्यान दिलाया है। शाहाबाद बस स्टैंड से हरदोई की ओर जाने वाले थ्री व्हीलर ऑटो में ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड आम बात हो गई है। कई ऑटो चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाते हैं और तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हैं, जिससे रोजाना दुर्घटनाएं होते-होते बचती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि “हादसे अब बस होने ही वाले हैं,” हालात इतने खराब हो चुके हैं। यात्रियों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मनमाना किराया वसूलना, अभद्र व्यवहार करना और विरोध करने पर धमकी देना—ये सब अब आम हो गया है। कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन इस अराजकता पर लगाम लगाने में असमर्थ है? बस अड्डे जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भी अगर यात्री सुरक्षित नहीं हैं, तो आम रास्तों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि दोषी ऑटो चालक पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ पूरे रूट पर चलने वाले थ्री व्हीलर वाहनों की जांच की जाए, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड पर सख्ती से रोक लगाई जाए और बस अड्डों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।1
- शिल्पी हत्याकांड पर सियासी घमासान तेज शिल्पी हत्याकांड पर गरमाई राजनीति, पूर्व मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उठाए सवाल हरदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर गांव में हुए चर्चित शिल्पी हत्याकांड ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। घटना के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। करीब 45 मिनट तक चली बातचीत के दौरान उन्होंने मृतका को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान परिवार ने मामले की CBI जांच, दोषियों को फांसी की सजा और अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग दोहराई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना से पहले कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़े और यह घटना घटित हो गई। हालांकि पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन परिजन इससे संतुष्ट नहीं हैं। परिवार का कहना है कि जब अन्य मामलों में “ऑपरेशन लंगड़ा” और बुलडोजर जैसी कार्रवाई होती है, तो इस मामले में वैसी सख्ती क्यों नहीं दिखाई जा रही। उनका कहना है कि उन्हें केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि कठोर और उदाहरण पेश करने वाली सजा चाहिए। वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है और न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया गया है। इस कदम के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस मामले में पीड़ित परिवार को निष्पक्ष और त्वरित न्याय मिल पाएगा या फिर यह मामला भी सियासी बहस तक ही सीमित रह जाएगा।3
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा हमला,'महिलाओं के खिलाफ अपराध में यूपी नंबर वन'अखिलेश यादव का मिशन हरदोई मल्लावां में शिल्पी कुशवाहा के परिजनों से मिले, सरकार को कानून-व्यवस्था पर घेरा..... #JusticeForShilpiKushwaha #AkhileshYadav #Hardoi #UPPolitics #SamajwadiParty #UPCrime #WomenSafety #Justice #LawAndOrder #ShilpiKushwahaHatyakand1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | #हरदोई #शाहाबाद शाहाबाद कस्बे के बस अड्डे पर ऑटो चालक की दबंगई का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, ऑटो (नंबर UP 30BT 9532) में बैठी सवारियों ने चालक से तेज रफ्तार कम करने को कहा, जिससे नाराज होकर चालक ने बीच रास्ते बस अड्डे पर गाड़ी रोक दी। आरोप है कि इसके बाद चालक ने सवारियों और उनके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मौके पर मौजूद पुलिस मूक दर्शक बनी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि मामला Shahabad कोतवाली क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।2
- सपा प्रमुख एवं सांसद अखिलेश यादव में उत्तर प्रदेश की जनपद हरदोई में चर्चित हत्याकांड शिल्पी की परिजनों से मुलाकात कर उन्हें कार्यवाही का शासन दिन डंडा स्वाध्याय तमाम मीडिया सहकर्मी और कार्यकर्ता मौजूद रहे1