भारतीय हलधर किसान यूनियन के चौथे स्थापना दिवस पर किसान भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं भारतीय हलधर किसान यूनियन के चौथे स्थापना दिवस पर किसान भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं 🌾 13 अगस्त 2026 को भारतीय हलधर किसान यूनियन अपना चौथा स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस अवसर पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सिंह राघव ने देशभर के सभी किसान भाइयों, किसान परिवारों और यूनियन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और खुशहाली की मजबूत नींव है। किसान की मेहनत, संघर्ष और पसीने से खेतों में हरियाली और देश की थाली में अन्न पहुंचता है। भारतीय हलधर किसान यूनियन किसानों के अधिकारों, सम्मान और हितों की आवाज को मजबूती से उठाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। 🌾 किसान भाइयों के लिए विशेष पंक्तियां— मिट्टी से जिसका रिश्ता है, वही असली बादशाह है, किसान का पसीना ही धरती का सच्चा श्रृंगार है। धूप हो या आंधी-तूफान, किसान नहीं रुकता है, उसकी मेहनत से ही भारत का हर घर सुख से झुकता है। 🇮🇳 जय जवान — जय किसान 🇮🇳
भारतीय हलधर किसान यूनियन के चौथे स्थापना दिवस पर किसान भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं भारतीय हलधर किसान यूनियन के चौथे स्थापना दिवस पर किसान भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं 🌾 13 अगस्त 2026 को भारतीय हलधर किसान यूनियन अपना चौथा स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस अवसर पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सिंह राघव ने देशभर के सभी किसान भाइयों, किसान परिवारों और यूनियन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और खुशहाली की मजबूत नींव है। किसान की मेहनत, संघर्ष और पसीने से खेतों में हरियाली और देश की थाली में अन्न पहुंचता है। भारतीय हलधर किसान यूनियन किसानों के अधिकारों, सम्मान और हितों की आवाज को मजबूती से उठाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। 🌾 किसान भाइयों के लिए विशेष पंक्तियां— मिट्टी से जिसका रिश्ता है, वही असली बादशाह है, किसान का पसीना ही धरती का सच्चा श्रृंगार है। धूप हो या आंधी-तूफान, किसान नहीं रुकता है, उसकी मेहनत से ही भारत का हर घर सुख से झुकता है। 🇮🇳 जय जवान — जय किसान 🇮🇳
- भारतीय हलधर किसान यूनियन के चौथे स्थापना दिवस पर किसान भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं भारतीय हलधर किसान यूनियन के चौथे स्थापना दिवस पर किसान भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं 🌾 13 अगस्त 2026 को भारतीय हलधर किसान यूनियन अपना चौथा स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस अवसर पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सिंह राघव ने देशभर के सभी किसान भाइयों, किसान परिवारों और यूनियन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और खुशहाली की मजबूत नींव है। किसान की मेहनत, संघर्ष और पसीने से खेतों में हरियाली और देश की थाली में अन्न पहुंचता है। भारतीय हलधर किसान यूनियन किसानों के अधिकारों, सम्मान और हितों की आवाज को मजबूती से उठाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। 🌾 किसान भाइयों के लिए विशेष पंक्तियां— मिट्टी से जिसका रिश्ता है, वही असली बादशाह है, किसान का पसीना ही धरती का सच्चा श्रृंगार है। धूप हो या आंधी-तूफान, किसान नहीं रुकता है, उसकी मेहनत से ही भारत का हर घर सुख से झुकता है। 🇮🇳 जय जवान — जय किसान 🇮🇳1
- paani ka jal star kaafi teji se bad raha hai Jai hind doston Jai hind1
- बेवर में निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा, नेहरू हॉल में हुआ समापन बेवर में निकली भव्य ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा, नेहरू हॉल में हुआ समापन बेवर। नगर पंचायत बेवर की ओर से आज ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली गई। यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। देशभक्ति के नारों से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा का नेहरू हॉल, बेवर में समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय रामनरेश अग्निहोत्री जी, वर्तमान विधायक भोगांव तथा ममता राजपूत, जिला अध्यक्ष भाजपा मैनपुरी मौजूद रहीं। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सरित कांत भाटिया जी, नगर पंचायत बेवर की टीम, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल रहे। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभी को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशहित में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।3
- मैनपुरी में एक बार फिर से पिंक बूथ की सराहनीय पहल एक पति और पत्नी के रिश्ते को टूटने से बचाया मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट आवेदिका श्रीमती शालू पत्नी विक्रम निवासी न्यू बस स्टैंड के सामने थाना कोतवाली जनपद मैनपुरी द्वारा दिनांक 05.08.2026 को चौकी पिंक बूथ पर अपने पति विक्रम निवासी मुरान मोहम्मदाबाद जनपद फर्रुखाबाद के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें आवेदिका का पति द्वारा खाना खर्चा न देना और बिना बताए घर से इन्दौर चले जाना और फोन करने पर फोन न उठाने को लेकर विवाद था। प्रभारी निरीक्षक सविता सेंगर, महिला हेड कांस्टेबल कल्पना शर्मा तथा महिला कांस्टेबल भारती राजपूत द्वारा आवेदिका के पति को फोन द्वारा समझाया क्योंकि आवेदिका का पति इन्दौर में किसी फैक्ट्री में काम करता है और उसको छुट्टी मिलना मुश्किल था इसलिए पति विक्रम को हिदायत दी कि अपनी पत्नी और बच्चों के पालन पोषण के लिए पैसे डालेगा और रोज अपनी पत्नी से फोन से बात करेगा आवेदिका के पति विक्रम को समझाने का काफी प्रयास किया गया तत्पश्चात विक्रम सारी बातों को मानने को तैयार हो गया ।दोनों पक्षों का आपसी सहमति से समझौता हो गया। आवेदिका शालू पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट हैं, शालू ने समझौता पत्र लिखित में दिया है।1
- डीएम अरविन्द सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना, राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति का दिया संदेश एटा, 12 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक जनप्रसार तथा आमजन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से वृहद बाइक रैली निकाली गई। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। बाइक रैली में पुलिस विभाग, यातायात पुलिस, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, एनसीसी, स्काउट-गाइड, नागरिक सुरक्षा कोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। हाथों में तिरंगा लेकर और राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ निकली बाइक रैली ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई जीटी रोड स्थित शहीद पार्क पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने आमजन से अपील की कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराएं। साथ ही राष्ट्रध्वज का प्रयोग पूरी गरिमा और सम्मान के साथ करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी एकजुटता, गौरव और सम्मान की अभिव्यक्ति है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराएं और अपने परिवार, पड़ोस तथा समाज के अन्य लोगों को भी इस अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता जनभागीदारी से ही संभव होती है। जब प्रत्येक नागरिक राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ अभियान में शामिल होगा, तभी हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक स्वरूप मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना रखते हुए अभियान में सक्रिय सहभागिता करनी चाहिए। उन्होंने जनपदवासियों से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह, उमंग और गौरव के साथ मनाने का आह्वान किया। बाइक रैली में शामिल प्रतिभागियों ने भी लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान और गौरव को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की। रैली के माध्यम से शहरवासियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चंद्रप्रकाश पाठक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं कलेक्ट्रेट के कार्मिक मौजूद रहे।4
- एटा ब्रेकिंग:- रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार किआ कार ने अल्टो को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 7 लोग घायल। अल्टो सवार सहावर से दवाई लेने जा रहे थे आगरा, रास्ते मे हुआ भीषण हादसा। घायलों में मैना और फूलबानो की हालत गंभीर । सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, इलाज जारी। एटा—कोतवाली देहात क्षेत्र के गिरौरा गांव के समीप की घटना।2