Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी: सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने मंझनपुर-लखनऊ AC बस की उठाई मांग
Journalist Shubham Pandey
कौशाम्बी: सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने मंझनपुर-लखनऊ AC बस की उठाई मांग
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गंगा मे अचानक आया पानी,लाखों की फसल बर्बाद, उज्जिनी हसनपुर के किसान आए भुखमरी के कगार पर ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS चायल/कौशाम्बी ...गंगा में अचानक पानी छोड़े जाने से सैकड़ों बीघा फसल डूब गई है। किसानों ने मेहनत से तरबूज, खीरा, ककड़ी की खेती की थी, जो अब बर्बाद हो गई है। बिना सूचना के पानी छोड़ने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और वे कर्जदार हो गए हैं।अचानक गंगा के पानी आने की वजह से सैकड़ों बीघा कछार की तरबूज, हिरमिंजी, खीरा, ककड़ी की फसल डूब गई। इससे किसानों की मेहनत के साथ लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के तराई इलाके में बसे उज्जिनी हसनपुर , चक ताजपुर सहित कई गांवों के लोगों ने गंगा के कछार में हर वर्ष की तरह अबकी बार भी नकदी खेती की तैयारी पूरी मेहनत व लागत के साथ की थी।हिरमिंजी, खीरा, ककड़ी के अलावा बड़े पैमाने पर तरबूज की खेती तैयार की गई थी। इतना ही नहीं कई इलाकों में लोगों ने करेला की भी खेती तैयार कर ली थी। सामान्य स्थिति होने के कारण किसान अपने-अपने घर चले आए थे। कुछ लोग ही अपने मचान पर सो रहे थे। लेकिन दो दिन पहले गंगा नदी में पानी बढ़ना शुरू हुआ और अब तक कछार में तैयार फसल डूब गई। मचान से उतरे किसानों ने गंगा का रौद्र रूप देखा तो उनके होश उड़ गए। मोबाइल फोन से परिवार व आसपास के खेतिहरों को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही लोग छोटी नाव से भागकर आए। डूबी फसल देखकर लोगों के होश उड़ गए। किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है। सैकड़ों किसानों ने अक्तूबर-नवंबर 2025 से ही गंगा किनारे गड्ढे खोदकर, खाद-पानी की व्यवस्था कर और महीनों मेहनत के बाद तरबूज की खेती तैयार की थी। फसल तैयार थी और कुछ ही दिनों में बाजार में तरबूज की बिक्री शुरू होने वाली थी। लेकिन इसी दौरान गंगा के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हो गई। देखते ही देखते पानी कछार में फैल गया और सैकड़ों बीघे में लगी तरबूज की फसल जलमग्न हो गई। सुबह जब किसान खेतों की ओर पहुंचे तो डूबी हुई फसल देखकर उनकी आंखें भर आई।किसानों का कहना है कि अचानक गंगा नदी में पानी आने से नकदी खेती पूरी तरह से चौपट हो गई है। आढ़तियों से फसल के उत्पादन को लेकर बातचीत चल रही थी। वाहन आने भी लगे थे। उपज की सप्लाई चालू हो गई थी। यही एक मौका था जब किसान अपनी लागत के बाद उपज का लाभ लेता, लेकिन ऐन वक्त पर गंगा में छोड़े गए पानी से सब बर्बाद हो गया। फसल डूबने से किसानों की मेहनत के साथ लागत भी डूब चुकी है। अब किसान कर्जदार हो गए हैं।गंगा का कछार जनवरी से खाली होने लगता है। खाली मैदान में फरवरी के आखिर से खेती शुरू कर दी जाती है। अचानक गंगा में पानी आ जाने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्हें इसका मुआवजा मिलना चाहिए।कड़ी मेहनत के बाद फसल तैयार हई थी, जो पानी में डूब चुकी है। अब इसकी भरपाई कौन करेगा।।1
- Post by Journalist Shubham Pandey1
- कौशांबी – अजुहा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में भावुक माहौल1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- कौशाम्बी जनपद के परिषदीय विद्यालयों में नवीन शैक्षिक सत्र के शुभारंभ के साथ ही स्कूल चलो अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को पहले ही दिन विद्यालयों में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने मिलकर न सिर्फ नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत किया, बल्कि गांव-गांव जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक भी किया। कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हिसामपुर परसखी में नव प्रवेश लेने वाले बच्चों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- #कौशाम्बी_ब्रेकिंग_न्यूज चरवा थाना अंतर्गत अरई सुमेरपुर में हाई टेंशन तार की शार्ट सर्किट से 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख अरई सुमेरपुर एवं अडाहरा के किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख । मौके पर नहीं पहुंचा फायर ब्रिगेड ग्रामीणों ने मिलकर बुझाई आग । रिपोर्ट - Sunil Kumar Indian National News " सच की खोज " किसी भी प्रकार कि घटनाएं होने पर एवं खबर चलवाने के लिए संपर्क करें - 9415796247,94157962981
- कौशांबी....चौकी इंचार्ज चायल ने किया मनौरी में किया पैदल गस्त, चलाया वाहन चेकिंग अभियान पैदल गस्त कर कराया लोगो को सुरक्षा का एहसास वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए वाहन चालक रोड पर अतिक्रमण न करें, रोड पर अतिक्रमण से लोगो को होती है परेशानी... चौकी इंचार्ज ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत स्वबर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS चायल/मनौरी/कौशाम्बी....चौकी इंचार्ज चायल मनीष पाल ने बुधवार को मयफोर्स मनौरी बाजार में पैदल गस्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया है। इस दौरान पिपरी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग आभियान चलाया गया तथा लोगो को यातायात का पाठ पढ़ाया। इस दौरान वाहन चालक वाहन चेकिंग देख रास्ता बदलते नजर आए। वाहन चेकिंग से लोगों में हड़कंप मचा रहा। चौकी इंचार्ज चायल मनीष पाल ने इस दौरान लोगों से कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें, रोड पर अतिक्रमण से लोगो को परेशानी होती है। जाम लगता है। गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक के निदेर्शानुसार हर थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अपराध की रोकथाम के साथ अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है और पैदल गश्त कर लोगो को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है और यातायात के नियमों को बताया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान चौकी इंचार्ज ने कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हर समय मौजूद है। किसी से डरने की जरूरत नहीं। समाज में अफवाह फैलाने व धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि रोड पर अतिक्रमण न करें, रोड पर अतिक्रमण से लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अन्यथा उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी इस दौरान तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।1