पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा चहलारी घाट पुल का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित घाघरा पुल के पुनर्निर्माण कार्य के दृष्टिगत भारी वाहनों के आवागमन को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किए जाने के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु सघन निरीक्षण एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 15.04.2026 को पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा बहराइच-सीतापुर मार्ग पर स्थित चहलारी पुल एवं उससे संबंधित वैकल्पिक मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात संचालन, मार्ग की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं संभावित जाम बिंदुओं का गहन अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वैकल्पिक मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा यातायात का सुचारु एवं सुरक्षित संचालन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। साथ ही, मार्गों पर संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की स्पष्ट व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए, जिससे वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जनसामान्य एवं विशेषकर भारी वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह, यातायात प्रभारी व थानाध्यक्ष हरदी भी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा चहलारी घाट पुल का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित घाघरा पुल के पुनर्निर्माण कार्य के दृष्टिगत भारी वाहनों के आवागमन को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किए जाने के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु सघन निरीक्षण एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित
की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 15.04.2026 को पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा बहराइच-सीतापुर मार्ग पर स्थित चहलारी पुल एवं उससे संबंधित वैकल्पिक मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात संचालन, मार्ग की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं संभावित जाम बिंदुओं का गहन अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों
को निर्देशित किया कि वैकल्पिक मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा यातायात का सुचारु एवं सुरक्षित संचालन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। साथ ही, मार्गों पर संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की स्पष्ट व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए, जिससे वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा
न हो। जनसामान्य एवं विशेषकर भारी वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह, यातायात प्रभारी व थानाध्यक्ष हरदी भी उपस्थित रहे।
- बहराइच के घाघरा कछार इलाके में प्राकृतिक आपदाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं कभी बाढ़ की प्रलयंकारी लहरें लोगों के आशियाने निगल लेती हैं तो कभी जंगली हिंसक जानवरों से लोगों की जान चली जाती है इस समय चल रही तेज पछुआ हवाओं से घाघरा कछार इलाके में आग ने तांडव मचा रखा है लोगों के गृहस्थियां भीषण आग की लपटों में जल कर राख हो रही है थाना हरदी के हरदी गौरा बांध किनारे स्थित पोल्ट्री फार्म में अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों रुपए के समान,नगद रुपए सहित पोल्ट्री फार्म की 120 मुर्गियां जिंदा जलकर राख हो गई ,आग बुझाने में पिता पुत्र मुनव्वर व तसव्वुर गंभीर रूप से झुलस गए तो वही ग्राम मिठौरा में चूल्हे की चिंगारी से दर्जनों मकान जलकर खाक हो गए ,थाना खैरीघाट क्षेत्र के बल्दूपुरवा चमारन पुरवा में तीन मकानों सहित लाखों रुपए का सामना सहित नगदी भी जलकर राख हो गई पीड़ित ने बताया कि किसी तरीके से मेहनत मजदूरी करके अपना आशियाना संवारा था परंतु आग की लपटो ने हमारी गृहस्थी उजाड़ दी, अब हम लोग भूखे प्यासे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं ,पीड़ितों के अनुसार अगर आगजनी की सूचना पर समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच जाती तो शायद आग के तांडव में हुए नुकसान को कम किया जा सकता था गौरतलब है कि तहसील मुख्यालय महसी के करीब ग्राम मसाडीहा में विगत कई वर्ष पूर्व करोड़ों रुपए की लागत से अग्नि समन केंद्र का निर्माण किया गया था जिसका संचालन महज कागजों पर होता है और आगजनी की घटनाओं में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का संचालन जिला मुख्यालय जो की 50 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर स्थित है वहां से होता है जो जाम में फंसकर समय से घटनास्थल तक नहीं पहुंचती हैं इस कारण जान माल का नुकसान अक्सर होता रहा है इस बाबत कई बार स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया है संबंधित विभाग सहित उच्च अधिकारियों को अवगत भी कराया है परंतु धन्य है जिले की मशीनरी जिसके जिसको गरीबों का दर्द नहीं दिखता मजदूरों की गाड़ी कमाई से बने आशियाने के राख हो जाने की पीड़ा महसूस नहीं होती। तहसील मुख्यालय महसी में बने अग्नि शमन केंद्र की संचालन धरातल पर नहीं हो रहा की पड़ताल में पता चला कि तहसील मुख्यालय महसी में बने अग्नि शमन केन्द्र से आने-जाने का कोई रास्ता ही नहीं है इसलिए दमकल की गाड़ियां का संचालन जिला मुख्यालय से होता रहा है अब बड़ा सवाल यह हैं कि तहसील प्रशासन महसी ने किसके इशारे पर रास्ता विहीन भूमि का चयन अग्निशमन केंद्र के निर्माण हेतु किया,आखिर भवन निर्माण दाता फर्म ने मार्ग विहीन स्थान पर भवन निर्माण क्यों किया, फिर किस के इशारे पर उद्देश्य हीन भवन के लिए धन आहरित किया गया,भवन निर्माण के बाद भवन पास कैसे हो गया, स्थानीय लोगों की मानें तो भवन निर्माण में मानकों की अनदेखी कर सरकारी धन के करोड़ों रुपयों का बंदरबांट कर जिम्मेदारों ने उद्देश्य विहीन अग्नि शमन केन्द्र बना दिया है जो उद्देश्य विहीन है।4
- रामपुर चौकी पेट्रोल टंकी डीजल नहीं मिल रहा है1
- बहराइच1
- ग्राम रायपुर, जनपद बहराइच में स्थित पुल पूरी तरह से डैमेज हो चुका है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को हमेशा खतरे का सामना करना पड़ रहा है। यह पुल गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित है, जिस पर रोज़ाना ग्रामीण, बच्चे और वाहन चलते हैं। पुल की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है,1
- Post by Ram Kumar1
- परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाने का प्रयास किया जाए और निश्चित रूप से बनाना चाहीई आईएसलिए सही ब्रहमानओं को आईएसमें सभी ब्रहमानओं को समन रूप से हिस्सा लेना चाहीई परशुराम जी हमारे राष्ट्र गौरव में गौरव है वाह हमारी सनातन के रखवाले रखवाले थे उन्हें हम कोर्ट प्रनाम करते हैं1
- नानपारा में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल ना मिलने के कारण लगी लंबी लाइने जिससे आम राहगीरों को हो रही परेशानी । #PetrolDieselPrice #petrol #diesel #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #DMBahraich #bahraichup40 #nanpara #petroleum #petrolpump1
- उत्तर प्रदेश बहराइच महसी तहसील ग्राम वंश पुरवा में गाय की हालत गंभीर, एक गाय को आंखे फूटी मिली , जो कौवे नोचकर खा रहे थे1
- रायपुर चौराहा पर तहसील माहसी जिला बहराइच बहराइच रायपुर1