Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक्साइज विभाग पर ग्रामीणों का हमला: जब्त शराब को दोबारा बेचने का गंभीर आरोप गांव में एक्साइज विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जब्त की गई शराब को नष्ट नहीं किया जाता। आरोप के मुताबिक वही शराब दोबारा बाजार में भेज दी जाती है। इसको लेकर ग्रामीणों में लंबे समय से आक्रोश था। छापेमारी के दौरान ही स्थिति अचानक बिगड़ गई। ग्रामीणों ने विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Abhishek Kumar Shrivastava
एक्साइज विभाग पर ग्रामीणों का हमला: जब्त शराब को दोबारा बेचने का गंभीर आरोप गांव में एक्साइज विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जब्त की गई शराब को नष्ट नहीं किया जाता। आरोप के मुताबिक वही शराब दोबारा बाजार में भेज दी जाती है। इसको लेकर ग्रामीणों में लंबे समय से आक्रोश था। छापेमारी के दौरान ही स्थिति अचानक बिगड़ गई। ग्रामीणों ने विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
More news from बिहार and nearby areas
- गांव में एक्साइज विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जब्त की गई शराब को नष्ट नहीं किया जाता। आरोप के मुताबिक वही शराब दोबारा बाजार में भेज दी जाती है। इसको लेकर ग्रामीणों में लंबे समय से आक्रोश था। छापेमारी के दौरान ही स्थिति अचानक बिगड़ गई। ग्रामीणों ने विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- बेतिया के मच्छर गावा चौक से एक बड़ा आरोप सामने आ रहा है, जहां लोगों ने एक्साइज विभाग के अधिकारियों पर जब्त शराब को ही बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग द्वारा दिखाई जाने वाली कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता है, जबकि जब्त शराब को बाद में बाजार में बेचा जा रहा है। इसको लेकर इलाके में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो यह एक बड़ा घोटाला साबित हो सकता है।1
- योगापट्टी प्रखंड के बलुआ भवानीपुर पंचायत के कौवलापुर गांव में सरकारी योजनाओं की हकीकत एक दिव्यांग की बेबसी में साफ नजर आ रही है। यहां के निवासी धर्मेंद्र राम, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, पिछले एक महीने से शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि पाने के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें उनका हक नहीं मिल सका है। धर्मेंद्र राम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए कर्ज लेकर किसी तरह अपना काम पूरा किया। उन्हें उम्मीद थी कि सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि समय पर मिल जाएगी, जिससे वे अपना कर्ज चुका सकेंगे। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी जब उनके खाते में पैसा नहीं पहुंचा, तो उनकी परेशानियां और बढ़ गईं। अपनी समस्या को लेकर धर्मेंद्र कई बार प्रखंड कार्यालय पहुंचे, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला, समाधान नहीं। उनका आरोप है कि अधिकारियों द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही और उन्हें बार-बार टाल दिया जाता है। उन्होंने स्वच्छता प्रवेक्षक टुना शर्मा पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हर बार यही कहा जाता है कि पैसा भेज दिया गया है, जबकि उनके बैंक खाते में अब तक कोई राशि नहीं आई है। दूसरी ओर, स्वच्छता प्रवेक्षक टुना शर्मा ने दावा किया है कि राशि लाभुक के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है और देरी की वजह बैंकिंग प्रक्रिया या तकनीकी समस्या हो सकती है। उन्होंने धर्मेंद्र को बैंक जाकर अपने खाते की पूरी जानकारी जांचने की सलाह दी है। यह मामला न सिर्फ एक व्यक्ति की परेशानी को उजागर करता है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करता है कि आखिर सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर जरूरतमंदों तक क्यों नहीं पहुंच पा रहा है। एक दिव्यांग व्यक्ति को अपने हक के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाना पड़ रहा है, जो व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब जरूरत है कि संबंधित विभाग इस मामले में त्वरित जांच कर सच्चाई सामने लाए और जल्द से जल्द धर्मेंद्र राम को उनकी प्रोत्साहन राशि दिलाई जाए, ताकि उन्हें इस आर्थिक और मानसिक संकट से राहत मिल सके।1
- भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना ज्ञान भारतम में सहयोग करने वाले बेतिया के विशिष्ट नागरिकों को जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने सम्मानित किया। 20.04.2026.1
- सोमवार के दिन प्रखंड क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 08 में लाखों के लागत से राम जानकी मंदिर बन कर तैयार है।इसी के निमित विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है।उक्त बातों की जानकारी महायज्ञ पूजा समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप चौरसिया ने दी।उन्होंने बताया कि हजारों की संख्या में कुंवारी कन्याओं ने यज्ञ स्थल से हरपुर , विरवा,गढ़वा बाजार ,सेमरा होते हुए बथना घाट से सिकरहना नदी से जल भरकर यज्ञ स्थल पर लाया गया।जहां आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नव दिवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हो गया।उन्होंने बताया कि इस यज्ञ में यजमान सिद्धेश्वर मिश्र,नित्यानंद मिश्र सहित ग्यारह यजमान है।इस जल यात्रा में जनप्रतिनिधियों ,समाजसेवियों तथा ग्रामीणों ने जगह जगह पर ठंडा पानी तथा मिष्ठान की व्यवस्था की गई थी।इसी कड़ी में रमपुरवा महानवा पंचायत के समाजसेवी उपेंद्र कुमार के सौजन्य से कुंवारी कन्याओं तथा श्रद्धालु भक्तों के लिए ठंडा शर्बत व मिष्ठान का प्रबंध किया गया था।सुरक्षा के दृष्टि कोण से पुलिस पदाधिकारी भी तैनात रहे ।आचार्य श्री पंडित तथा सहयोगियों के साथ यज्ञ स्थल पर बौद्धिक मंत्रोच्चार के साथ नव दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ कर दिया गया।बतादे की 23 अप्रैल को नवनिर्मित राम जानकी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा ।4
- u p merut 53yatriyon se bhare bus 🚌 me lagi aag logon ne kudkar bachai jan1
- क्लास 9th, 10th, 11th और 12th वालो को ऑफलाइन ही क्यों पढ़ना चाहिए? 🤔🤔🤔 पूरा वीडियो देखने के लिए सब्सक्राइब करें यूट्यूब चैनल - Rahul sir pcb #reelsviralシ #viralreels #trendingvideo #BoardExamPreparation1
- Post by A9Bharat News1