logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, आमने-सामने बैठकर चर्चा कीजिए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि 24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चुनौती दी है।आप कहते हैं कि विपक्ष देशद्रोही है। आइए, किसी भी मंच पर, जगह आप तय कीजिए और मेरे साथ खुली बहस कीजिए। देश के सामने यह स्पष्ट होना चाहिए कि देशद्रोही कौन है? विदेशी ताकतों से संबंध किसके हैं और किस तरह के संबंध हैं? #राहुल गांधी ने कहा कि दोनों आमने-सामने बैठेंगे, मीडिया होगी और देश के युवा भी मौजूद रहेंगे। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी बैठेंगे और दूसरी तरफ वह खुद बैठेंगे। निर्णायक के रूप में जिसे प्रधानमंत्री चाहें, उसे बैठा सकते हैं। यहां तक कि मोहन भागवत जी को भी निर्णायक बनाया जा सकता है। उन्होंने #प्रधानमंत्री से कहा कि डरिए मत, आइए और देश के सामने खुलकर बहस कीजिए।

5 hrs ago
user_आईरा समाचार बीकानेर
आईरा समाचार बीकानेर
Journalist Bikaner, Rajasthan•
5 hrs ago

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, आमने-सामने बैठकर चर्चा कीजिए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि 24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चुनौती दी है।आप कहते हैं कि विपक्ष देशद्रोही है। आइए, किसी भी मंच पर, जगह आप तय कीजिए और मेरे साथ खुली बहस कीजिए। देश के सामने यह स्पष्ट होना चाहिए कि देशद्रोही कौन है? विदेशी ताकतों से संबंध किसके हैं और किस तरह के संबंध हैं? #राहुल गांधी ने कहा कि दोनों आमने-सामने बैठेंगे, मीडिया होगी और देश के युवा भी मौजूद रहेंगे। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी बैठेंगे और दूसरी तरफ वह खुद बैठेंगे। निर्णायक के रूप में जिसे प्रधानमंत्री चाहें, उसे बैठा सकते हैं। यहां तक कि मोहन भागवत जी को भी निर्णायक बनाया जा सकता है। उन्होंने #प्रधानमंत्री से कहा कि डरिए मत, आइए और देश के सामने खुलकर बहस कीजिए।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, आमने-सामने बैठकर चर्चा कीजिए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि 24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चुनौती दी है।आप कहते हैं कि विपक्ष देशद्रोही है। आइए, किसी भी मंच पर, जगह आप तय कीजिए और मेरे साथ खुली बहस कीजिए। देश के सामने यह स्पष्ट होना चाहिए कि देशद्रोही कौन है? विदेशी ताकतों से संबंध किसके हैं और किस तरह के संबंध हैं? #राहुल गांधी ने कहा कि दोनों आमने-सामने बैठेंगे, मीडिया होगी और देश के युवा भी मौजूद रहेंगे। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी बैठेंगे और दूसरी तरफ वह खुद बैठेंगे। निर्णायक के रूप में जिसे प्रधानमंत्री चाहें, उसे बैठा सकते हैं। यहां तक कि मोहन भागवत जी को भी निर्णायक बनाया जा सकता है। उन्होंने #प्रधानमंत्री से कहा कि डरिए मत, आइए और देश के सामने खुलकर बहस कीजिए।
    1
    राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, आमने-सामने बैठकर चर्चा कीजिए
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि 24 घंटे हो गए मोदी जी, मैंने आपको चुनौती दी है।आप कहते हैं कि विपक्ष देशद्रोही है। आइए, किसी भी मंच पर, जगह आप तय कीजिए और मेरे साथ खुली बहस कीजिए। देश के सामने यह स्पष्ट होना चाहिए कि देशद्रोही कौन है? विदेशी ताकतों से संबंध किसके हैं और किस तरह के संबंध हैं?
#राहुल गांधी ने कहा कि दोनों आमने-सामने बैठेंगे, मीडिया होगी और देश के युवा भी मौजूद रहेंगे। एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी बैठेंगे और दूसरी तरफ वह खुद बैठेंगे। निर्णायक के रूप में जिसे प्रधानमंत्री चाहें, उसे बैठा सकते हैं। यहां तक कि मोहन भागवत जी को भी निर्णायक बनाया जा सकता है।
उन्होंने #प्रधानमंत्री से कहा कि डरिए मत, आइए और देश के सामने खुलकर बहस कीजिए।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • दिपावली के पावन पर्व पर सभी स्वदेशी माल अपनाए-किसन जोशी धनतेरस और दीपावली पावन पर्व की सभी बीकानेर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई.... -: शुभेच्छुः - किशन कुमार जोशी पुत्र स्व श्री गोपाल प्रसाद जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन बीकानेर, पूर्व अध्यक्ष गुर्जरगॉड ब्राह्मण हितकारिणी सभा संगठन, सचिव छ : न्याति ब्राह्मण महा संघ, सचिव बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन, कार्य कारिणी सदस्य अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ, कार्य कारिणी सदस्य शहर भाजपा, बीकानेर।
    1
    दिपावली के पावन पर्व पर सभी स्वदेशी माल अपनाए-किसन जोशी 
धनतेरस और दीपावली पावन पर्व की सभी बीकानेर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई....
-: शुभेच्छुः -
किशन कुमार जोशी पुत्र स्व श्री गोपाल प्रसाद जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन बीकानेर, पूर्व अध्यक्ष गुर्जरगॉड ब्राह्मण हितकारिणी सभा संगठन, सचिव छ : न्याति ब्राह्मण महा संघ, सचिव बीकानेर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन, कार्य कारिणी सदस्य अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ, कार्य कारिणी सदस्य शहर भाजपा, बीकानेर।
    user_सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकाने
    सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकाने
    कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सहजरासर में मतदान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, पुलिस-प्रशासन अलर्ट! सहजरासर ग्राम पंचायत में आज मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस एवं प्रशासन की टीम मुस्तैदी से तैनात है। वहीं ग्रामीण बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। 📍 सहजरासर, लूणकरणसर | बीकानेर
    2
    सहजरासर में मतदान को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, पुलिस-प्रशासन अलर्ट!
सहजरासर ग्राम पंचायत में आज मतदान जारी है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस एवं प्रशासन की टीम मुस्तैदी से तैनात है। वहीं ग्रामीण बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
📍 सहजरासर, लूणकरणसर | बीकानेर
    user_Harish
    Harish
    Local News Reporter लूणकरणसर, बीकानेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • panchayat smiti election today news Rajasthan, 3november panchayat smiti election news,,Aaj hoga tisre chran ka matdan ✅✅
    1
    panchayat smiti election today news Rajasthan, 3november 
panchayat smiti election news,,Aaj hoga tisre chran ka matdan ✅✅
    user_Parbhu Ram
    Parbhu Ram
    Local News Reporter भानीपुरा, चूरू, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सुरक्षित बचपन की दिशा में विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पी.एम. श्री विद्यालय रैण में विद्यार्थियों को किया जागरूक, नालसा के महत्वाकांक्षी सुरक्षित बचपन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित मेड़ता सिटी : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता के अध्यक्ष अतुल कुमार सक्सेना (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के मार्गदर्शन में मंगलवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता संजय कुमार मालवीय (अपर जिला न्यायाधीश) द्वारा पी.एम. श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, रैण में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सचिव मालवीय ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता बताई। उन्होंने निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आर.टी.ई. एक्ट) के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों के शिक्षा के अधिकार तथा इसके अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही नालसा की शिक्षा योजना के उद्देश्यों एवं विद्यार्थियों के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं कीजानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली, नालसा की विभिन्न योजनाओं, विद्यार्थियों के लिए मैत्रीपूर्ण योजनाओं, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा मोटर वाहन अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही बाल विवाह निषेध, बाल श्रम की रोकथाम एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों का शोषण, बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियां उनके भविष्य एवं सर्वांगीण विकास में बाधक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के शोषण अथवा अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में आवाज उठाने तथा उचित माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा निषेध एवं बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई। सुरक्षित बचपन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शिक्षा विभाग के साथ बैठक इसी क्रम में माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के महत्वाकांक्षी सुरक्षित बचपन अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता संजय कुमार मालवीय द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अन्य अपराधों की रोकथाम तथा उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने बताया कि सुरक्षित बचपन अभियान का मूल उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शोषण, उत्पीड़न, हिंसा एवं बाल अधिकारों के उल्लंघन से सुरक्षित रखते हुए उसके शिक्षा, स्वास्थ्य, गरिमा एवं सर्वांगीण विकास के अधिकार को सुनिश्चित करना है। बैठक में अभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने, बाल अधिकारों एवं संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा बच्चों से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा घटना की सूचना संबंधित सक्षम प्राधिकारी तक पहुंचाकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में आचार्य सज्जनराम, उत्तराधिकारी बस्तीराम , चौकी प्रभारी रामप्रकाश, सरपंच मोहन सिंह राजपुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी मोहनलाल, व्याख्याता सुखराम, रमेश्वर, गोपालराम, ओमप्रकाश, श्री रामकिशोर, श्री सहदेव एवं श्री रामस्वरूप सहित समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    3
    सुरक्षित बचपन की दिशा में विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल
पी.एम. श्री विद्यालय रैण में विद्यार्थियों को किया जागरूक, नालसा के महत्वाकांक्षी सुरक्षित बचपन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
मेड़ता सिटी : राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता के अध्यक्ष  अतुल कुमार सक्सेना (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के मार्गदर्शन में मंगलवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता  संजय कुमार मालवीय (अपर जिला न्यायाधीश) द्वारा पी.एम. श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, रैण में ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे कार्यक्रम के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में सचिव  मालवीय ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता बताई। उन्होंने निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आर.टी.ई. एक्ट) के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों के शिक्षा के अधिकार तथा इसके अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही नालसा की शिक्षा योजना के उद्देश्यों एवं विद्यार्थियों के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं कीजानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता एवं कार्यप्रणाली, नालसा की विभिन्न योजनाओं, विद्यार्थियों के लिए मैत्रीपूर्ण योजनाओं, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा मोटर वाहन अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही बाल विवाह निषेध, बाल श्रम की रोकथाम एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों का शोषण, बाल विवाह एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियां उनके भविष्य एवं सर्वांगीण विकास में बाधक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के शोषण अथवा अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में आवाज उठाने तथा उचित माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा निषेध एवं बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई। सुरक्षित बचपन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शिक्षा विभाग के साथ बैठक इसी क्रम में माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के महत्वाकांक्षी सुरक्षित बचपन अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेड़ता संजय कुमार मालवीय द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बच्चों को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अन्य अपराधों की रोकथाम तथा उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव ने बताया कि सुरक्षित बचपन अभियान का मूल उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शोषण, उत्पीड़न, हिंसा एवं बाल अधिकारों के उल्लंघन से सुरक्षित रखते हुए उसके शिक्षा, स्वास्थ्य, गरिमा एवं सर्वांगीण विकास के अधिकार को सुनिश्चित करना है।
बैठक में अभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने, बाल अधिकारों एवं संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा बच्चों से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा घटना की सूचना संबंधित सक्षम प्राधिकारी तक पहुंचाकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में आचार्य  सज्जनराम, उत्तराधिकारी  बस्तीराम ,  चौकी प्रभारी  रामप्रकाश, सरपंच  मोहन सिंह राजपुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी  मोहनलाल, व्याख्याता  सुखराम,  रमेश्वर,  गोपालराम, ओमप्रकाश, श्री रामकिशोर, श्री सहदेव एवं श्री रामस्वरूप सहित समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_M tailor
    M tailor
    Local News Reporter मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सड़क पर दिनदहाड़े युवती के अपहरण का खौफनाक वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर सामने आया यह वीडियो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं, बल्कि अपराधियों के बेखौफ हौसलों की हकीकत है। सरेराह एक युवती को जबरन उठाए जाने की यह घटना महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। संबंधित राज्य पुलिस और साइबर सेल से अपील है कि इस वीडियो की तुरंत जांच कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
    1
    सड़क पर दिनदहाड़े युवती के अपहरण का खौफनाक वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर सामने आया यह वीडियो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं, बल्कि अपराधियों के बेखौफ हौसलों की हकीकत है। सरेराह एक युवती को जबरन उठाए जाने की यह घटना महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। संबंधित राज्य पुलिस और साइबर सेल से अपील है कि इस वीडियो की तुरंत जांच कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
    user_कुमार राजेश चौधरी
    कुमार राजेश चौधरी
    Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • पंचायत समिति सदस्य चुनाव: पांच प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र चूरू। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए विभिन्न वार्डों से पांच प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार ताराचंद मीणा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। पंचायत समिति सभागार में नामांकन दाखिल करने वालों में वार्ड संख्या 3 से कांग्रेस प्रत्याशी पूजा, वार्ड संख्या 12 से सीपीएम प्रत्याशी भागीरथ और वार्ड संख्या 14 से कांग्रेस प्रत्याशी सुशीला शामिल रहीं। इसी प्रकार वार्ड संख्या 9 से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल बसेरा सहित एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
    1
    पंचायत समिति सदस्य चुनाव: पांच प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
चूरू। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सोमवार को पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए विभिन्न वार्डों से पांच प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार ताराचंद मीणा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए।
पंचायत समिति सभागार में नामांकन दाखिल करने वालों में वार्ड संख्या 3 से कांग्रेस प्रत्याशी पूजा, वार्ड संख्या 12 से सीपीएम प्रत्याशी भागीरथ और वार्ड संख्या 14 से कांग्रेस प्रत्याशी सुशीला शामिल रहीं। इसी प्रकार वार्ड संख्या 9 से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल बसेरा सहित एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
    user_Interviewer India
    Interviewer India
    पत्रकार चूरू, चूरू, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा का गांव-गांव जनसंपर्क, राजेंद्र राठौड़ और हरलाल सहारण ने ग्रामीणों से किया संवाद चूरू। पंचायतीराज चुनाव के तहत जिला परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और चूरू विधायक हरलाल सहारण ने जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, भाजपा की नीतियों तथा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन की अपील की। राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने पुनसीसर, पुनरास-थैलाणा, बास सारायण, सारायण, रैयाटुण्डा, सोमसीसर, ढाणी माना, बनियाला, भाड़ग, कोहिणा, मढ़ावास, ढाणी मेघसर, मेघसर, ढाणी तेजमालसिंह दुलेरी, ढाणी गंगाजल, नेठवा, झांझनी, किलीपुरा, बिल्लियां, रेड़ी-भूरावास और पिथाना सहित अनेक गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने नेताओं का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं तथा विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
    1
    पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा का गांव-गांव जनसंपर्क, राजेंद्र राठौड़ और हरलाल सहारण ने ग्रामीणों से किया संवाद
चूरू। पंचायतीराज चुनाव के तहत जिला परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और चूरू विधायक हरलाल सहारण ने जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, भाजपा की नीतियों तथा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन की अपील की।
राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण ने पुनसीसर, पुनरास-थैलाणा, बास सारायण, सारायण, रैयाटुण्डा, सोमसीसर, ढाणी माना, बनियाला, भाड़ग, कोहिणा, मढ़ावास, ढाणी मेघसर, मेघसर, ढाणी तेजमालसिंह दुलेरी, ढाणी गंगाजल, नेठवा, झांझनी, किलीपुरा, बिल्लियां, रेड़ी-भूरावास और पिथाना सहित अनेक गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने नेताओं का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं तथा विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
    user_Interviewer India
    Interviewer India
    पत्रकार चूरू, चूरू, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.