logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनता दरबार में डीसी ने सुनी 30-40 लोगों की समस्याएं, एक सप्ताह में समाधान का निर्देश जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर से पहुंचे करीब 30 से 40 आमजनों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। डीसी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया गया। जनता दरबार में जमीन विवाद, भू-अर्जन, आपसी बंटवारा, जन्म प्रमाण पत्र, आवास की किस्त, आंगनबाड़ी चयन, पशुधन विकास योजना, बिजली पोल, कन्यादान योजना, मानदेय भुगतान, ईडब्ल्यूएस, तालाब आवंटन, चापाकल एवं पेयजल समेत कई मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। पशुधन योजना में लाभुक चयन की होगी जांच पशुधन विकास योजनाओं में योग्य लाभुकों का चयन नहीं किए जाने की शिकायत पर उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ सभी योग्य एवं अहर्ताधारी लाभुकों को नियमानुसार मिलना चाहिए। महिला कॉलेज में अधिक शुल्क वसूली की शिकायत पर जांच महिला कॉलेज, जामताड़ा में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने और इसका विरोध करने वाली छात्राओं को कथित रूप से डांट-फटकार किए जाने की शिकायत भी जनता दरबार में पहुंची। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, कन्यादान योजना, मछुआ समितियों को तालाब आवंटन, जमीन एवं म्यूटेशन, पेयजल, बिजली पोल, आवास, प्रधान के चयन, जवाहर नवोदय विद्यालय के आवेदन में त्रुटि तथा ऑनलाइन लगान रसीद समेत अन्य शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। नियमानुसार किए जा सकने वाले कार्यों को बिना अनावश्यक विलंब के पूरा करें और प्रशासन की संवेदनशीलता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि प्रत्येक मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक जनता दरबार आयोजित किया जाता है। आमजन इस दौरान उपायुक्त के समक्ष अपनी शिकायतें रख सकते हैं।

8 hrs ago
user_Suman Bhattacharjee
Suman Bhattacharjee
Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
8 hrs ago
5974dbf0-8247-48bc-baa8-ffa59f29db90

जनता दरबार में डीसी ने सुनी 30-40 लोगों की समस्याएं, एक सप्ताह में समाधान का निर्देश जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर से पहुंचे करीब 30 से 40 आमजनों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। डीसी ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया गया। जनता दरबार में जमीन विवाद, भू-अर्जन, आपसी बंटवारा, जन्म प्रमाण पत्र, आवास की किस्त, आंगनबाड़ी चयन, पशुधन विकास योजना, बिजली पोल, कन्यादान योजना, मानदेय भुगतान, ईडब्ल्यूएस, तालाब आवंटन, चापाकल एवं पेयजल समेत कई मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। पशुधन योजना में लाभुक चयन की होगी जांच पशुधन विकास योजनाओं में योग्य लाभुकों का चयन नहीं किए जाने की शिकायत पर उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ सभी योग्य एवं अहर्ताधारी लाभुकों को नियमानुसार मिलना चाहिए। महिला कॉलेज में अधिक शुल्क वसूली की शिकायत पर जांच महिला कॉलेज, जामताड़ा में निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने और इसका विरोध करने वाली छात्राओं को कथित रूप से डांट-फटकार किए जाने की शिकायत भी जनता दरबार में पहुंची। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके अलावा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, कन्यादान योजना, मछुआ समितियों को तालाब आवंटन, जमीन एवं म्यूटेशन, पेयजल, बिजली पोल, आवास, प्रधान के चयन, जवाहर नवोदय विद्यालय के आवेदन में त्रुटि तथा ऑनलाइन लगान रसीद समेत अन्य शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। नियमानुसार किए जा सकने वाले कार्यों को बिना अनावश्यक विलंब के पूरा करें और प्रशासन की संवेदनशीलता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करें। गौरतलब है कि प्रत्येक मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक जनता दरबार आयोजित किया जाता है। आमजन इस दौरान उपायुक्त के समक्ष अपनी शिकायतें रख सकते हैं।

More news from झारखंड and nearby areas
  • जामताड़ा में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप। जामताड़ा। दुमका रोड स्थित एसएस अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और धनबाद में इलाज के दौरान मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान जामताड़ा सदर थाना के चलना पंचायत अंतर्गत भंडारों गांव निवासी 20 वर्षीय सुनीता मरांडी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुनीता को 21 अगस्त को प्रसव के लिए एसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीजर ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। 22 अगस्त को चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे धनबाद के जेपी अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति मुकेश हांसदा ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इलाज के लिए अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद सुनीता की स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। महिला की मौत की सूचना के बाद परिजनों ने एसएस अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की। इसके बाद जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर मुआवजे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम रजा ने बताया कि मौके पर पुलिस बल भेजा गया है और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
    1
    जामताड़ा में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप।
जामताड़ा। दुमका रोड स्थित एसएस अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और धनबाद में इलाज के दौरान मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान जामताड़ा सदर थाना के चलना पंचायत अंतर्गत भंडारों गांव निवासी 20 वर्षीय सुनीता मरांडी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, सुनीता को 21 अगस्त को प्रसव के लिए एसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीजर ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। 22 अगस्त को चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे धनबाद के जेपी अस्पताल ले गए, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका के पति मुकेश हांसदा ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इलाज के लिए अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद सुनीता की स्थिति गंभीर हो गई। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
महिला की मौत की सूचना के बाद परिजनों ने एसएस अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की। इसके बाद जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर मुआवजे और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वसीम रजा ने बताया कि मौके पर पुलिस बल भेजा गया है और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • जामताड़ा में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा जामताड़ा। दुमका रोड स्थित एसएस अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और धनबाद में इलाज के दौरान मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतका सुनीता मरांडी (20) जामताड़ा सदर प्रखंड अंतर्गत चलना पंचायत के भंडारों गांव की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार, सुनीता को 21 अगस्त को प्रसव के लिए एसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीजर ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। 22 अगस्त को उसे रेफर किया गया। बाद में धनबाद के जेपी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। पति मुकेश हसदा ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद महिला की स्थिति बिगड़ी। हालांकि आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने एसएस अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की तथा जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग जाम कर मुआवजे और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
    1
    जामताड़ा में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा
जामताड़ा। दुमका रोड स्थित एसएस अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने और धनबाद में इलाज के दौरान मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मृतका सुनीता मरांडी (20) जामताड़ा सदर प्रखंड अंतर्गत चलना पंचायत के भंडारों गांव की रहने वाली थी।
परिजनों के अनुसार, सुनीता को 21 अगस्त को प्रसव के लिए एसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीजर ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। 22 अगस्त को उसे रेफर किया गया। बाद में धनबाद के जेपी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
पति मुकेश हसदा ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल को 22 हजार रुपये दिए गए थे। परिजनों का आरोप है कि सीजर के दौरान नस कटने के बाद महिला की स्थिति बिगड़ी। हालांकि आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
महिला की मौत के बाद परिजनों ने एसएस अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ की तथा जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग जाम कर मुआवजे और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • पट्टाजोरी स्कूल में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित विद्यार्थियों को भविष्य गढ़ने के मिले महत्वपूर्ण टिप्स ​
    1
    पट्टाजोरी स्कूल में करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित विद्यार्थियों को भविष्य गढ़ने के मिले महत्वपूर्ण टिप्स
                               ​
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    9 min ago
  • सीसीएल अस्पताल पर भू-धंसान का कहर, दो भवन क्षतिग्रस्त—इलाके में मचा हड़कंप गिरिडीह में मंगलवार की अहले सुबह भू-धंसान की बड़ी घटना ने बनियाडीह सीसीएल गिरिडीह एरिया में हड़कंप मचा दिया। बनियाडीह सीसीएल का एरिया अस्पताल अचानक जमीन धंसने की चपेट में आ गया। भू-धंसान इतना जोरदार था कि अस्पताल की दो इमारतों का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क समेत आसपास के बड़े भू-भाग में चौड़ी-चौड़ी दरारें पड़ गईं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अस्पताल कर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अस्पताल कर्मी दिलीप कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उनकी ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे अन्य कर्मियों के साथ बाहर निकलने पर जमीन और भवन में धंसान होता दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल सभी कर्मियों को बाहर निकाला गया और अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल गिरिडीह एरिया के जीएम कन्हैया शंकर गैवाल, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा, चिकित्सक पदाधिकारी परिमल सिन्हा, सिविल विभाग के रामाकांत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया और भू-धंसान से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर की स्थिति को देखते हुए सीसीएल प्रबंधन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। अस्पताल के संवेदनशील हिस्से में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए सीसीएल गार्ड और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि कोई व्यक्ति खतरे वाले इलाके में प्रवेश न कर सके। निरीक्षण के दौरान जीएम ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में जीएम कन्हैया शंकर गैवाल ने कहा कि भू-धंसान की घटना की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में अचानक हुए इस भू-धंसान के पीछे आखिर वजह क्या है और क्या आसपास का इलाका भी खतरे की जद में है। सीसीएल प्रबंधन की जांच के बाद ही इसकी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल अस्पताल परिसर को असुरक्षित मानते हुए लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
    6
    सीसीएल अस्पताल पर भू-धंसान का कहर, दो भवन क्षतिग्रस्त—इलाके में मचा हड़कंप
गिरिडीह में मंगलवार की अहले सुबह भू-धंसान की बड़ी घटना ने बनियाडीह सीसीएल गिरिडीह एरिया में हड़कंप मचा दिया। बनियाडीह सीसीएल का एरिया अस्पताल अचानक जमीन धंसने की चपेट में आ गया। भू-धंसान इतना जोरदार था कि अस्पताल की दो इमारतों का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सड़क समेत आसपास के बड़े भू-भाग में चौड़ी-चौड़ी दरारें पड़ गईं।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अस्पताल कर्मियों ने स्थिति को भांपते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अस्पताल कर्मी दिलीप कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उनकी ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह करीब चार बजे अन्य कर्मियों के साथ बाहर निकलने पर जमीन और भवन में धंसान होता दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल सभी कर्मियों को बाहर निकाला गया और अधिकारियों को सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल गिरिडीह एरिया के जीएम कन्हैया शंकर गैवाल, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा, चिकित्सक पदाधिकारी परिमल सिन्हा, सिविल विभाग के रामाकांत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया और भू-धंसान से हुए नुकसान का निरीक्षण किया।
अस्पताल परिसर की स्थिति को देखते हुए सीसीएल प्रबंधन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। अस्पताल के संवेदनशील हिस्से में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए सीसीएल गार्ड और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि कोई व्यक्ति खतरे वाले इलाके में प्रवेश न कर सके।
निरीक्षण के दौरान जीएम ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में जीएम कन्हैया शंकर गैवाल ने कहा कि भू-धंसान की घटना की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में अचानक हुए इस भू-धंसान के पीछे आखिर वजह क्या है और क्या आसपास का इलाका भी खतरे की जद में है। सीसीएल प्रबंधन की जांच के बाद ही इसकी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल अस्पताल परिसर को असुरक्षित मानते हुए लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • बरवाअड्डा थाना परिसर में डुमरी विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों की बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के समर्थकों के साथ हुई झड़प के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है..
    1
    बरवाअड्डा थाना परिसर में डुमरी विधायक जयराम महतो और उनके समर्थकों की बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के समर्थकों के साथ हुई झड़प के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है..
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    11 hrs ago
  • महेशाबथान में यात्रियों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली महेशाबथान में यात्रियों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का मामला गहराया,यात्रायों ने प्रसाशन से इन् माफियों पर लगाम लगाने का मंगा किया है।
    1
    महेशाबथान में यात्रियों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली 
महेशाबथान में यात्रियों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली  का मामला गहराया,यात्रायों ने प्रसाशन से इन् माफियों पर लगाम लगाने का मंगा किया है।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    16 hrs ago
  • बी सी सी एल द्वारा लाया गया कोल मेगा प्रोजेक्ट को लेकर एक चर्चा समाज सेवी विजय कुमार झा के साथ आईए जानते हैं उन्होंने इस संबंध में क्या कुछ कहा इस खबर में,,,,,,,,,,,,,,,,,।
    1
    बी सी सी एल द्वारा लाया गया कोल मेगा  प्रोजेक्ट को लेकर एक चर्चा समाज सेवी  विजय कुमार झा के साथ आईए जानते हैं उन्होंने इस संबंध में क्या कुछ कहा  इस खबर में,,,,,,,,,,,,,,,,,।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • जामताड़ा न्यूज:ठंडारडीह घटना के दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने प्रशासन को घेरा घटना के दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने प्रशासन को घेरा करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ठंडारडीह गांव में विगत दिनों हुई घटना के विरोध में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने प्रशासन से उपद्रवियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के कथित गलत बयान या कृत्य के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए, न कि भीड़ जुटाकर मारपीट और तोड़फोड़ की जाए। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि भूदेव महतो के घर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उनके तथा परिजनों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने जान से मारने के प्रयास, घर में तोड़फोड़ और सामान लूटने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं संविधान और कानून व्यवस्था के विरुद्ध हैं। सत्यानंद झा बाटुल ने प्रशासन पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को सरकार, विधायक या मंत्री का चेहरा देखने के बजाय कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, जिला मंत्री आभा आर्या व संजू देवी, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, सह कार्यालय मंत्री पिंटू गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, लखिन्द्र सिंह, लालटू नायक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
    1
    जामताड़ा न्यूज:ठंडारडीह घटना के दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने प्रशासन को घेरा घटना के दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने प्रशासन को घेरा
करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ठंडारडीह गांव में विगत दिनों हुई घटना के विरोध में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने प्रशासन से उपद्रवियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के कथित गलत बयान या कृत्य के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए, न कि भीड़ जुटाकर मारपीट और तोड़फोड़ की जाए।
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि भूदेव महतो के घर पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उनके तथा परिजनों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने जान से मारने के प्रयास, घर में तोड़फोड़ और सामान लूटने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं संविधान और कानून व्यवस्था के विरुद्ध हैं।
सत्यानंद झा बाटुल ने प्रशासन पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को सरकार, विधायक या मंत्री का चेहरा देखने के बजाय कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, जिला मंत्री आभा आर्या व संजू देवी, नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत, सह कार्यालय मंत्री पिंटू गुप्ता, प्रवीण मिश्रा, लखिन्द्र सिंह, लालटू नायक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.