ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। गोरखपुर–नरकटियागंज रेल मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक 15 वर्षीय किशोर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी संख्या BNC 38878 के लोको पायलट रवीन्द्र राम ने घुघली रेलवे स्टेशन पर सूचना दी कि पोल संख्या 349/5-7 के बीच खुशहालनगर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही घुघली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची तो पुलिस ने देखा कि करीब 15 वर्षीय किशोर का शव ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था। प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ कि ट्रेन की जोरदार टक्कर से उसकी मौत हुई है। हादसे में किशोर का बायां पैर कट गया था, जबकि सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोट के निशान पाए गए। जांच के दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान प्रिंस शर्मा पुत्र गणेश शर्मा, निवासी करौता उर्फ नेबुईया, थाना घुघली के रूप में हुई। वही परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाए हैं। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया गया है मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

- थाना समाधान दिवस: कोतवाली निचलौल में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं महराजगंज। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली निचलौल में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर थाना परिसर में पहुंचे, जहां अधिकारियों ने एक-एक कर सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही शीघ्र समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, राजस्व एवं पुलिस से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। वहीं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखें। इस मौके पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।1
- अड्डा बाजार क्षेत्र के सेमरहवा घाट पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर इस परियोजना की शुरुआत की। करीब 26 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए आवागमन को आसान बनाएगा। . || Maharajganj News || Maharajganj || Semrahwan Ghat || Maharajganj . #SemrahwaGhat #BridgeConstruction #AddaBazar #RishiTripathi1
- यूपी में सीएमओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग में हावी है दवा माफियाओं का रैकेट, इसका बड़ा खुलासा जल्द1
- पूर्वांचल व्यापार मंडल के द्वारा आयोजित हुआ महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती समारोह। आज नगर पडरौना के कन्हैया टॉकीज रोड स्थित सैनी मैरेज हॉल व पूर्वांचल व्यापार मंडल के तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन के साथ महात्मा फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को याद करते हुए समाज सुधार के उनके योगदान को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक ज्ञानेश्वर सैनी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त जज के.पी. मौर्य उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर रामेश्वर कुशवाहा, श्री कृष्ण मुरारी एवं राजेश सैनी ने सहभागिता की। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने महात्मा फुले के जीवन, उनके संघर्ष और शिक्षा व सामाजिक समानता के लिए किए गए प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, जातिगत भेदभाव और अशिक्षा के खिलाफ जो लड़ाई लड़ी, वह आज भी प्रेरणादायक है। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वह सदैव याद रखे जाएंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे महात्मा फुले के विचारों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। कार्यक्रम के दौरान रवि सिंह, राजू सैनी, गोपाल सैनी, दिलीप सैनी, नंदकिशोर सैनी, दीनानाथ सैनी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वहीं महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पूनम जायसवाल एवं धवल जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर समाज में समानता, शिक्षा और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिससे यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। #padrauna #kushinagar #news1

- जटहां बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हिरनहीं में शनिवार को माफिया बेखौफ मिट्टी खनन कर महंगें दामों पर बेंच रहे है।1
- ठूठीबारी से लोहरौली होते हुए बोदना जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। करीब 2 किलोमीटर का सफर लोगों के लिए मुश्किल और खतरनाक बन गया है। सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि समझना मुश्किल है—सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। 25 साल पहले बनी इस सड़क का आज तक कोई मेंटेनेंस नहीं हुआ। रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। लोहरौली, बोदना, पिपरपाती और बसौली समेत कई गांव इस समस्या से प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि PWD विभाग ने जांच कर जल्द सड़क ठीक करने का आश्वासन दिया है। . #RoadCondition #maharajganjnews #GroundReport #BadRoads #GraminSamasyayein1
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1
- Post by Pradip kumar1