Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेज बारिश में जानकी मोड़-कुर्सी रोड पर गिरा विशाल पेड़, लगा लंबा जाम गुडंबा पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ हटवाकर यातायात कराया सुचारु लखनऊ। शनिवार को तेज बारिश और हवाओं के बीच जानकी मोड़-कुर्सी रोड पर एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क का आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। बारिश के बीच जाम में फंसे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही गुडंबा थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को तत्काल हटवाया। इसके बाद बाधित यातायात को सुचारु कराया गया और वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जाम में फंसे राहगीरों को राहत मिली।
राजेश प्रसाद
तेज बारिश में जानकी मोड़-कुर्सी रोड पर गिरा विशाल पेड़, लगा लंबा जाम गुडंबा पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ हटवाकर यातायात कराया सुचारु लखनऊ। शनिवार को तेज बारिश और हवाओं के बीच जानकी मोड़-कुर्सी रोड पर एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क का आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। बारिश के बीच जाम में फंसे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही गुडंबा थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को तत्काल हटवाया। इसके बाद बाधित यातायात को सुचारु कराया गया और वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जाम में फंसे राहगीरों को राहत मिली।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तेज बारिश में जानकी मोड़-कुर्सी रोड पर गिरा विशाल पेड़, लगा लंबा जाम गुडंबा पुलिस ने जेसीबी की मदद से पेड़ हटवाकर यातायात कराया सुचारु लखनऊ। शनिवार को तेज बारिश और हवाओं के बीच जानकी मोड़-कुर्सी रोड पर एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क का आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। बारिश के बीच जाम में फंसे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही गुडंबा थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को तत्काल हटवाया। इसके बाद बाधित यातायात को सुचारु कराया गया और वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जाम में फंसे राहगीरों को राहत मिली।3
- लाला लाजपत राय वार्ड की आइडियल कॉलोनी में जलभराव से जनता परेशान! बारिश होते ही सड़कों पर पानी भर जाता है और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आखिर कब तक स्थानीय लोग इस समस्या को झेलते रहेंगे? जनता को सिर्फ आश्वासन नहीं, स्थायी समाधान चाहिए। संबंधित जिम्मेदारों से मांग है कि जलभराव की समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर नालियों की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए। जनता की परेशानी को नजरअंदाज करना बंद करो—समस्या का समाधान करो!1
- लखनऊ: जानकीपुरम प्रथम वार्ड के मड़ियांव गांव में घरों में घुसा बारिश का पानी, लोग परेशान लखनऊ के जानकीपुरम प्रथम वार्ड स्थित मड़ियांव गांव में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हल्की बारिश में ही नालियां चोक होने से पानी घरों के अंदर तक भर गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण हर बरसात में यही स्थिति बनती है। इस वार्ड की पार्षद निशा तिवारी हैं। लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई कराने की मांग की है।1
- चंद्रिका देवी रोड पर जलभराव समस्या विषय: चंद्रिका देवी रोड पर जलभराव की समस्या के संबंध में शिकायत महोदय/महोदया, चंद्रिका देवी रोड पर बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क खराब होने तथा दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। अतः आपसे निवेदन है कि चंद्रिका देवी रोड पर जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए तथा नालियों की सफाई एवं आवश्यकतानुसार उनकी मरम्मत/निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। कृपया समस्या का शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें। धन्यवाद।2
- इंदिरानगर में दबंगई का आरोप: पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी! तहरीर के बाद भी FIR नहीं, पुलिस की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल* *पीड़ित का आरोप—घर जाते समय घेरकर गाली-गलौज, कमर से पिस्तौल निकालकर धमकाया; थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई का इंतजार* राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र में पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप से सनसनी फैल गई है। विश्वकर्मा नगर, अमराई गांव निवासी राजेश जायसवाल ने थाना इंदिरानगर में लिखित तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि शिकायत देने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित की तहरीर के मुताबिक, 23 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे वह अपने घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में मुकेश पाठक, कृष्णा तिवारी, अविनाश शर्मा और उनके अन्य साथी सड़क पर मौजूद थे। राजेश का आरोप है कि वहां पहुंचने पर उसे घेर लिया गया और उसके साथ गाली-गलौज की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान मुकेश पाठक ने कमर से पिस्तौल निकालकर धमकाया और दोबारा वहां दिखाई देने अथवा शिकायत करने पर जान से मारने की धम1
- बिग ब्रेकिंग लखनऊ /बख्शी का तालाब इटौंजा थाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा बिग ब्रेकिंग लखनऊ /बख्शी का तालाब इटौंजा थाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा1
- बिजनौर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के कथित कारोबार से हड़कंप, वायरल वीडियो ने पुलिस निगरानी पर उठाए बड़े सवाल ✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️ गांजा-‘ओजी’ की कथित बिक्री का वीडियो वायरल, युवक राजा पर लगे आरोपों की जांच और कार्रवाई की उठी मांग लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों से जुड़े कथित कारोबार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। वायरल वीडियो में एक युवक द्वारा कथित रूप से गांजा/‘ओजी’ की बिक्री किए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में मादक पदार्थों की उपलब्धता और पुलिस की निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति और गतिविधि की वास्तविकता जांच का विषय है। स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है कि पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बड़ा सवाल—वायरल वीडियो के बावजूद कार्रवाई कब? मादक पदार्थों के कथित कारोबार की जांच कर पुलिस कब खोलेगी पूरे मामले की परतें?1
- इको गार्डन में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का आंदोलन जार लखनऊ के इको गार्डन में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है बैंकिंग न्यूज़ ✍️ लखनऊ खबर *अभ्यर्थी आरक्षण से जुड़े न्याय की मांग कर रहे हैं* *इसी दौरान अभ्यर्थियों ने साथी के साथ कथित मारपीट और पुलिसकर्मी द्वारा सीने पर लाठी से प्रहार किए जाने का आरोप लगाया* *घटना के बाद अभ्यर्थियों में नाराजगी है* *उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और अभ्यर्थियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार की मांग की है*1