ई-रिक्शा बैट्री चोरी का खुलासा, आरोपी नाथूराम गिरफ्तार श्रावस्ती। थाना गिलौला क्षेत्र में ई-रिक्शा बैट्री चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।वादी सदानन्द निवासी कोडरी दीगर के घर के बाहर खड़े दो ई-रिक्शा से 19 अप्रैल 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा बैट्री चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में 20 अप्रैल 2026 को थाना गिलौला पर मु0अ0सं0 55/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 20/21 अप्रैल की रात संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान कोलाभार कंजनी मोड़ के पास एक संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ई-रिक्शा की बैट्री चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाई गई एक अदद चोरी की बैट्री बरामद की गई।थाना गिलौला प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी नाथूराम पुत्र बलवंते, निवासी ग्राम पश्चिमी केवटनपुरवा, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
ई-रिक्शा बैट्री चोरी का खुलासा, आरोपी नाथूराम गिरफ्तार श्रावस्ती। थाना गिलौला क्षेत्र में ई-रिक्शा बैट्री चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।वादी सदानन्द निवासी कोडरी दीगर के घर के बाहर खड़े दो ई-रिक्शा से 19 अप्रैल 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा बैट्री चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में 20 अप्रैल 2026 को थाना गिलौला पर मु0अ0सं0 55/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 20/21 अप्रैल की रात संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान कोलाभार कंजनी मोड़ के पास एक संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ई-रिक्शा की बैट्री चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाई गई एक अदद चोरी की बैट्री बरामद की गई।थाना गिलौला प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी नाथूराम पुत्र बलवंते, निवासी ग्राम पश्चिमी केवटनपुरवा, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
- निवर्तमान जिलाधिकारी अश्विनी जी को दी गई भावभीनी विदाई एवं नवागन्तुक जिलाधिकारी महोदया अन्नपूर्णा जी का हुआ भव्य स्वागत निवर्तमान जिलाधिकारी की जिले के विकास कार्यक्रमों में अतुलनीय भूमिका है-जिलाधिकारी, अन्नपूर्णा गर्ग सभी अधिकारियों के सहयोग से जनपद को मिली नई उंचाईयां-निवर्तमान जिलाधिकारी, अश्विनी श्रावस्ती! कलेक्ट्रेट सभागार में निवर्तमान जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय जी का स्थानान्तरण होने पर विदाई समारोह एवं नवागन्तुक जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग जी का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवागत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार, समस्त उपजिलाधिकारियों व कर्मचारियों ने निवर्तमान जिलाधिकारी श्री अश्विनी कुमार पाण्डेय जी को बुके देकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया तथा भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य हेतु कामना की। तत्पश्चात् निवर्तमान जिलाधिकारी श्री अश्विनी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी ने नवागत जिलाधिकारी को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत सम्मान किया।सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए नवागन्तुक जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि निवर्तमान जिलाधिकारी ने जिले के विकास कार्यक्रमों/योजनाओं में जो अपनी महती भूमिका निभाई है, वह अतुलनीय है, उसे कभी भुलाया नही जा सकता है। श्री अश्विनी द्वारा कराये जा रहे अधूरे विकास कार्यों को समय से पूरा कराया जायेगा और जनपद में चल रहे विकास कार्यो को निरन्तर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग राजस्व, कानून व्यवस्था एवं विकास है, यदि सभी अधिकारियों का इसी तरह सहयोग मिलता रहे तो निश्चित ही जनसहयोग से जनपद का विकास निरन्तर आगे बढता रहेगा।निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्यव्यवहार की प्रशंसा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने कहा कि वे एक अच्छे व्यक्तित्व एवं कुशल कार्यशैली के धनी व्यक्ति हैं। जिलाधिकारी महोदय ने अपने कार्य व्यवहार के कारण जिले में अपना एक अलग स्थान प्राप्त किया है। इनके व्यक्तित्व को अगर सभी अधिकारी/कर्मचारी शत-प्रतिशत ही अमल कर लें तो निश्चित ही उनकी भी कर्मठ अधिकारी के रूप मंे पहचान बनेगी।अपने सम्मान समारोह में निवर्तमान जिलाधिकारी अश्विनी जी ने संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि जिले में सभी विभागीय अधिकारियों के सहयोग से इस जनपद को नई उंचाईयों पर पहुंचाया गया है, जिनका श्रेय सभी अधिकारियों के कठिन परिश्रम के कारण उन्हें मिल सका, इसके लिए उन्होने सभी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने श्रावस्ती में बिताए अपने सेवाकाल के अनुभवों को भी इस अवसर पर साझा करते हुए कहा कि इस जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन स्वास्थ्य व शिक्षा यहां के लोगों की पहली आवश्यकता है। उन्होने कहा कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी जिस भी पद पर तैनात है वह अपने उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों एवं जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करे और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलायें।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी के साथ छः माह ही कार्य करने का अवसर मिला है, वह स्मरणीय है तथा उसे कभी भुलाया नही जा सकता है। उनके इस कार्यकाल को सदैव याद किया जाएगा और आगे भी वे जिस जनपद में जाएं, इसी तरह उस जनपद को नई उंचाईयों पर पहुंचाएं, यहीं कामना है।इस अवसर पर परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय, आपदा विशेषज्ञ अरूण कुमार मिश्र ने भी निवर्तमान जिलाधिकारी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक राज कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, परियोजना निदेशक, सभी खण्ड विकास अधिकारीगण, नाजिर चन्द्रमौली श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट, सूचना, कोषागार एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- 🚨 सरकारी जमीन पर कब्जा? क्या यह सही है – श्रावस्ती 🚨 मैं रिज़वान अली, निवासी ग्राम काशीराम पुरवा (धोबिन पुरवा), तहसील जमुनहा, जिला श्रावस्ती (उ.प्र.) का निवासी हूँ। मैंने दिनांक 01/04/2026 को शिकायत की थी कि अली अहमद व उसके परिवार द्वारा ग्राम समाज की जमीन, सरकारी भूमि तथा मेरी निजी जमीन पर अवैध कब्जा कर घर बना लिया गया है। इसके बावजूद आज दिनांक 21/04/2026 तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। 👉 स्थिति यह है कि— ✔️ सरकारी/ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा ✔️ मेरी निजी जमीन का भी कुछ हिस्सा कब्जा किया गया ✔️ विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी ✔️ मेरे घर में पानी डालकर नुकसान पहुँचाया गया 👉 एक बार अधिकारी आए, लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ❓ आप सभी से सवाल— ✔️ क्या सरकारी जमीन पर कब्जा करके घर बनाना सही है? ✔️ क्या किसी की निजी जमीन भी कब्जा कर ली जाए और कार्रवाई न हो? 👉 कृपया comment में बताएं सही कौन और गलत कौन? 👉 और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि प्रशासन तक बात पहुँचे। 🙏 प्रशासन से निवेदन— ✔️ पक्की पैमाइश कराई जाए ✔️ सरकारी व निजी जमीन से कब्जा हटाया जाए ✔️ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए अगर अब भी सुनवाई नहीं होती है, तो मैं उच्च अधिकारियों एवं न्यायालय की शरण लेने को बाध्य रहूँगा। — Rizwan Ali6
- बलरामपुर में 67 लाख के ड्रग्स जलाए, ‘ऑपरेशन दहन’ में बड़ी कार्रवाई,5 थानों का माल एक साथ नष्ट, पुलिस का ड्रग्स माफिया पर वार,1
- Balrampur jila ke gram sabha Mathura bazar ke Maharajganj ka ye video hai aap log dekh sakte hai ki kis tarah se yahan ki Gali khichad hai ye lagbhag 3-4 saal se aise hai. isper yahan ke pardhan dhyan nahi dete yahan ke log khud naala saaf karte ya fir Chanda lagakar saaf karwate hai ye Gali gaanv ke masjid ke paas me hai isliye gaanv walo ko Namaz padhne me bahut dikkat hoti hai1
- जनपद बलरामपुर के प्रस्रामपुर अजमदीह पचपेड़वा क्षेत्र में एक शेर अपने 3 सवकों के साथ रोजाना देखा जा रहा है। इससे ग्रामीणों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की जा रही है। #UPNews #BreakingNews #gonda #paraspur #balrampurnews JANTA KI AWAZ 647 Gulshad Khan1
- Post by Fariyad Ali1
- बहराइच। जिले में मंगलवार उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी बैंक सखियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही शालिनी मिश्रा ने अन्य महिलाओं के साथ जिलाधिकारी (DM) को 10 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी महिलाओं की मुख्य मांग है कि उन्हें मिलने वाले 75,000 रुपये के ऋण को माफ किया जाए और उनकी सैलरी को स्थाई (परमानेंट) किया जाए। शालिनी मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में उन्हें मिलने वाली राशि बहुत कम है, जिसे बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति माह करने की मांग की गई है। साथ ही, उन्हें बैठने के लिए उचित स्थान देने और राष्ट्रीयकृत बैंकों से जोड़ने की भी अपील की गई है। बैंक सखियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो वे 'जनता दरबार' का घेराव करने के लिए बाध्य होंगी। इस दौरान बड़ी संख्या में बैंक सखियां मौजूद रहीं, जिन्होंने सरकार से उनके भविष्य को सुरक्षित करने की गुहार लगाई है3
- श्रावस्ती पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध श्रावस्ती मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण) के क्रम में जनपद के थाना कोतवाली भिनगा, सिरसिया, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना, नवीन मॉडर्न, महिला थाना एवं शक्ति मोबाइल टीम द्वारा विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही चौपाल एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें “शक्ति दीदी” के रूप में सशक्त बनने एवं निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया।साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु महिलाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक एवं सोशल मीडिया फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी गई।1