शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो गैरेज संचालक पर किया जानलेवा हमला, 6 माह बाद फरार आरोपी गिरफ्तार रायगढ़। शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर गैरेज संचालक और उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब छह महीने से फरार चल रहे आरोपी को खरसिया पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का कड़ा भी बरामद किया गया है, जबकि उसके दो साथी अब भी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, 24 जनवरी 2026 की रात ग्राम छोटे मुड़पार निवासी विनोद रायल अपने मित्र रोहन जांगड़े को कार से मौहापाली छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर पहुंचे फैज खान, अमनप्रीत, करतार और फरीद ने उनकी कार रोक ली। आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी। हमले के दौरान फैज खान ने लोहे के कड़े से विनोद रायल के सिर और आंख के पास वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और काफी रक्तस्राव हुआ। घटना में रोहन जांगड़े और कुंज किशोर पटेल भी घायल हुए, जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मामले में खरसिया पुलिस चौकी ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। लगातार फरार चल रहे आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद के घर आने की सूचना मिलने पर एएसआई मनोज पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे का कड़ा भी बरामद कर जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी फैजान अहमद उर्फ फैज खान (25 वर्ष) निवासी पुरानी बस्ती, खरसिया को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, घटना में शामिल फरार आरोपी करतार और फरीद की तलाश में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक

- जल जीवन मिशन के कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो कोई समझौता : कलेक्टर मार्च 2027 तक सभी स्वीकृत योजनाएं पूर्ण करने के निर्देश हर घर जल प्रमाणन, स्रोत सुदृढ़ीकरण और नियमित पेयजल आपूर्ति पर दिया जोर1
- कारगिल विजय दिवस पर फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल का प्रेरक आयोजन, कारगिल विजय दिवस पर फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल का प्रेरक आयोजन,1
- बिलासपुर शहर में देवी की 50 इलेक्ट्रिसिटी की बसें जनता तय करेगी रूट1
- करेले के ढेर में छिपा था कोबरा, लोगों के उड़ गए होश, सब्जी बाजार में फन फैलाकर बैठा मिला नागराज Bilaspur Breaking News | POWER NEWS 24 BHARAT बिलासपुर के सब्जी बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करेले के ढेर के बीच एक सांप दिखाई दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने सावधानी बरतते हुए स्थिति को संभाला। इस घटना का वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है। बरसात के मौसम में खेतों और झाड़ियों से सांप निकलकर सब्जियों, फलों और अन्य सामान के बीच छिप सकते हैं। इसलिए बाजार से सब्जी खरीदते समय और घर लाने के बाद अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें। ⚠️ नोट: वीडियो में दिखाई गई घटना के बारे में उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह प्रस्तुति तैयार की गई है। किसी भी अतिरिक्त दावे की पुष्टि संबंधित अधिकारियों से की जानी चाहिए। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share & Subscribe करें और Bell Icon 🔔 दबाना न भूलें। POWER NEWS 24 BHARAT – सच की ताकत #Bilaspur #BilaspurNews #BreakingNews #Snake #Cobra #VegetableMarket #Chhattisgarh #ViralVideo #PowerNews24Bharat #News #HindiNews #Alert #RainySeason1
- शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो गैरेज संचालक पर किया जानलेवा हमला, 6 माह बाद फरार आरोपी गिरफ्तार रायगढ़। शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर गैरेज संचालक और उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब छह महीने से फरार चल रहे आरोपी को खरसिया पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का कड़ा भी बरामद किया गया है, जबकि उसके दो साथी अब भी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, 24 जनवरी 2026 की रात ग्राम छोटे मुड़पार निवासी विनोद रायल अपने मित्र रोहन जांगड़े को कार से मौहापाली छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर पहुंचे फैज खान, अमनप्रीत, करतार और फरीद ने उनकी कार रोक ली। आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर दी। हमले के दौरान फैज खान ने लोहे के कड़े से विनोद रायल के सिर और आंख के पास वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और काफी रक्तस्राव हुआ। घटना में रोहन जांगड़े और कुंज किशोर पटेल भी घायल हुए, जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। मामले में खरसिया पुलिस चौकी ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। लगातार फरार चल रहे आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद के घर आने की सूचना मिलने पर एएसआई मनोज पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे का कड़ा भी बरामद कर जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी फैजान अहमद उर्फ फैज खान (25 वर्ष) निवासी पुरानी बस्ती, खरसिया को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, घटना में शामिल फरार आरोपी करतार और फरीद की तलाश में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सीजी क्राइम रिपोर्टर, प्रधान संपादक1