Shuru
Apke Nagar Ki App…
THE LIVE
- Sangitaजमालपुर, मुंगेर, बिहार👏on 19 December
More news from बिहार and nearby areas
- गुरुवार की देर संध्या तारापुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर ईदगाह मैदान के समीप बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर लाया गया। घायल युवक की पहचान धौनी गांव निवासी आर्मी जवान योगेंद्र साह के पुत्र ज्ञान साह के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीण मोहम्मद एजाज ने बताया कि वे ईदगाह मैदान से गुजर रहे थे, तभी एक युवक बुलेट बाइक के साथ सड़क किनारे गिरा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद मोहम्मद तारिक व अन्य लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. केशव कुमार निराला ने बताया कि युवक के मुंह में गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज, भागलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- सुल्तानगंज वासियों में खुशी की लहर1
- Post by User7197 मेराज सिलवर1
- मुंगेर चर्चित AK-47 तस्करी मामले में बड़ा फैसला: 3 पूर्व फौजी समेत 5 को 10-10 साल की सजा जबलपुर आयुध निर्माणी से एके-47 राइफल की चोरी कर उसे नक्सलियों और अपराधियों तक पहुंचाने के मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने इस मामले में तीन सेवानिवृत्त सैनिकों समेत पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए दस-दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर आर्थिक दंड भी लगाया गया है। एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मधुकर सिंह ने सेवानिवृत्त फौजी पुरुषोत्तम लाल रजक, नियाजुल रहमान, सुरेश ठाकुर, शमशेर आलम और इमरान आलम को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। अदालत ने चार आरोपियों पर 3.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि सेवानिवृत्त फौजी सुरेश ठाकुर पर 4.60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सजा सुनाए जाने के दौरान सभी दोषियों को बेउर जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले 11 मार्च को अदालत ने सभी पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया था। गौरतलब है कि मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित एके-47 राइफल बरामद होने के बाद इस मामले की जांच एनआईए को सौंपी गई थी। जांच में हथियारों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क सामने आया था। अदालत के इस फैसले को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।1
- Post by SONI JHA MANTU YADAV1
- अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 12 तारीख को थाईलैंड से जुड़े एक जहाज़ पर ईरान की तरफ से हमला किया गया। इस हमले के बाद जहाज़ पर मौजूद क्रू मेंबरों के बीच अफरा-तफरी मच गई।1
- गंगटा में ऑफर 0 % रुपया में AC college1
- पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस कर रही है विधि संवत करवाई1
- Post by SONI JHA MANTU YADAV1