Shuru
Apke Nagar Ki App…
जदयू से 2 डिप्टी सीएम होगें
सन ऑफ पासवान राजकुमार
जदयू से 2 डिप्टी सीएम होगें
More news from बिहार and nearby areas
- जदयू से 2 डिप्टी सीएम होगें1
- नवादा में वि/वा/हिता की सं/दिग्ध मौ/त,मा/यके वालों ने स/सुराल पक्ष पर ल/गाया ह/त्या का आ/रोप..!! SamacharCity।।BiharNews।।1
- बजाज में बड़ा OFFER बिहार शरीफ1
- तेलमर थाना अन्तर्गत अंतर्राज्यीय शराब तस्कर एवं कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी एवं विदेशी शराब की बरामदगी... दिनांक-13.03.2026 के संध्या करीब 18:50 बजे तेलमर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक उजला रंग का टाटा 407 ट्रक रजि० नं0-BR11GD9364 पर विदेशी शराब लेकर नूरसराय के रास्ते तेलमर की ओर जा रहा है। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष तेलमर द्वारा सशस्त्र के साथ सालेपुर-करौटा मार्ग में वनगच्छा के समीप नाकेबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग प्रारभ की गयी। चेकिंग के दौरान टाटा 407 ट्रक रजि० नं0-BR11GD9364 को रोककर उस में सवार चालक एवं उपचालक से ट्रक में लद्दे सामान के बारे में पूछा गया तो कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। इसके उपरांत उक्त ट्रक की विधिवत तलाशी ली गयी तो धान की खखरी के बोरा के नीचे छिपाकर 150 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुआ। बरामद शराब एवं ट्रक को विधिवत जब्त किया गया तथा पकड़ाये व्यक्ति 1- दिलीप कुमार पासवान उम्र 38 वर्ष पिता बलदेव हजरा सा०-बेलडी थाना-बैंगाबाद, 2 विकाश सिंह उम्र 35 वर्ष पिता-लखन सिंह सा०-पचमवा बोरा थाना-गिरिडीह दोनों जिला गिरिडीह (झारखंड) को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को खंगाला गया तो पाया गया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्त अंतर्राज्यीय शराब तस्कर है और हत्या कांड का फिरार अभियुक्त है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त झिरपानी (राउलकेला उड़ीसा) थाना कांड सं0-45/24 दिनांक-08.03.2024 धारा-364/379/302 भा०द०वि० में वांछित हैं। तत्पश्चात इस संबंध में तेलमर थाना कांड सं0-18/26 दिनांक-13.03.2026 धारा-318 (4) /338/336(3)/340(2) बी०एन०एस० एवं 30 (a)/41/47 विगहार मद्यनिषेध एवं उत्पादन अधि0-2022 दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में उपस्थान किया जा रहा है। > बरामदगी ⅰ. कुल 150 कार्टुन (केन बीयर) कुल 3598 बोतल विदेशी शराब (1799 लीटर) ii. एक उजला रंग का टाटा 407 ट्रक रजि० नं0-BR11GD9364, चेचिस नं0-MAT804702M8F08727 iii. एक नोकिया मोबाईल एवं ₹2200 रू० नगद गिरफ्तारी 1. दिलीप कुमार पासवान उम्र 38 वर्ष पिता-बलदेव हजरा सा०-बेलडी थाना-बैंगाबाद, 2. विकाश सिंह उम्र 35 वर्ष पिता-लखन सिंह सा०-पचमवा बोरा थाना गिरिडीह दोनों जिला गिरिडीह (झारखंड) > छापामारी टीम के सदस्यगणः- 1. पु०अ०नि० चन्द्रशेखर कुमार थानाध्यक्ष तेलमर थाना 2. पु०अ०नि० अमर सिंह तेलमर थाना। 3. स०अ०नि० धीरज कुमार तेलमर थाना 4. सि0/1317 मधुवन कुमार मोहित तेलमर थाना 5. म०सि०/914 अर्धनागनी कुमारी तेलमर थाना1
- Begusarai से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां Nitish Kumar के उतरने की तैयारी थी, उसी जगह अचानक एक बैल घुस आया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।1
- नालंदा आस्था का महाकुंभ: मघड़ा की पावन धरती पर कल से बरसेगी माँ शीतला की कृपा । बिहारशरीफ शहर के पंचाने नदी के तट पर बसी ऐतिहासिक नगरी मघड़ा एक बार फिर भक्ति के अनूठे रंग में सराबोर होने को तैयार है। जिला मुख्यालय से महज पाँच किलोमीटर दूर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ माँ शीतला के दरबार में कल मंगलवार से तीन दिवसीय वार्षिक शीतलाष्टमी मेले का भव्य मंगलारंभ होने जा रहा है। चैत्र कृष्ण सप्तमी की पावन तिथि से शुरू होने वाले इस दिव्य उत्सव में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तराखंड—सहित सात समंदर पार से भी श्रद्धालुओं का जत्था मघड़ा पहुँच रहा है। इतिहास और अटूट विश्वास की गाथा: मघड़ा की महिमा केवल लोक कथाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके प्रमाण इतिहास के पन्नों में भी दर्ज हैं। चीनी यात्री ह्वेनसांग जब नालंदा विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे, तब वे अक्सर इसी मंदिर परिसर के नीम और पीपल की शीतल छांव में विश्राम किया करते थे, जिसका उल्लेख उन्होंने अपनी कृतियों में भी किया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महादेव ने माता सती के पावन अवशेषों को एक 'मघ' (घड़े) में सुरक्षित कर इसी धरती पर छिपाया था, जिससे इस स्थान का नाम 'मघड़ा' प्रसिद्ध हुआ। बाद में राजा वृषकेतु को मिले ईश्वरीय स्वप्न के बाद हुई खुदाई में माँ की प्रतिमा यहाँ से प्रकट हुई। परंपरा जो दुनिया में कहीं और नहीं: बसियौरा और निर्जल चूल्हा : मघड़ा की सबसे अद्भुत परंपरा 'बसियौरा' पूजा है, जो त्याग और नियम की पराकाष्ठा है। अनोखा नियम: अष्टमी के दिन पूरे गाँव में चूल्हा जलाना वर्जित रहता है। यहाँ तक कि घरों में झाड़ू भी नहीं लगाई जाती। प्रसाद का विधान: सप्तमी को निर्मित चने की दाल, चावल और सब्जी का 'बासी' भोग अष्टमी को माँ को अर्पित किया जाता है। अक्षय जलस्रोत: इस प्रसाद को बनाने के लिए केवल ऐतिहासिक 'मिट्ठी कुआं' के जल का ही उपयोग होता है। माना जाता है कि यह वही स्थान है जहाँ से माँ प्रकट हुई थीं, और भीषण गर्मी में भी इस कुएं का जल कभी कम नहीं होता। आरोग्य की देवी: भभूत से मिटते हैं असाध्य रोग : जनमानस में यह दृढ़ विश्वास है कि चेचक और चर्म रोगों जैसी व्याधियों से मुक्ति पाने के लिए माँ शीतला का दरबार सर्वोत्तम है। श्रद्धालु यहाँ की पवित्र भभूत और जल को संजीवनी मानते हैं। अपनी मन्नतें पूरी होने पर भक्त कृतज्ञता स्वरूप माँ को जीवित प्रतीक (जैसे कबूतर) अर्पित करते हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम : श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन ने चौकस व्यवस्था की है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है । पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए दर्जनों गुप्त कैमरे (सीसीटीवी) लगाए गए हैं, जिनका सीधा संपर्क मुख्य नियंत्रण कक्ष से होगा। जन-सुविधाएं: स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चलित शौचालय और प्राथमिक स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था की गई है। जल सुरक्षा: मंदिर के समीप स्थित तालाब में किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टुकड़ियाँ तैनात रहेंगी।4
- Post by Garibnath Sahani1
- मुकेश साहनी ने निषाद समाज को लूटा। निषाद का अरबों खर्च करवा दिए नालंदा1