मध्य प्रदेश के डाक कर्मचारियों को अब प्रशिक्षण के लिए लगभग 600 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा, आधुनिक तकनीक और नई पीढ़ी के कौशल से सुसज्जित होगा नया केन्द्रः सिंधिया *समाचार* *केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने शिवपुरी में रखी देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल डाक सेवा के संकल्प को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम, दो वर्षों में डाक विभाग के राजस्व में ₹2,155 करोड़ की अभूतपूर्व वृद्धि* केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन किया। यह केन्द्र डाक विभाग के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण के तंत्र को मजबूत करने के साथ मध्य प्रदेश और आसपास के राज्यों के डाक कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक और नई पीढ़ी के कौशल का प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप यह केन्द्र डाक विभाग को बदलते समय की आवश्यकताओं के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। *अब 600 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा, शिवपुरी में मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना से मध्य प्रदेश के डाक कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए लगभग 600 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। शिवपुरी में ही उन्हें आधुनिक सुविधाओं और नई तकनीकों से युक्त प्रशिक्षण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में गुरु-शिष्य परंपरा का विशेष महत्व रहा है। इसी भावना के साथ यह केन्द्र ज्ञान, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की परंपरा को आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ाएगा। बदलते समय के साथ डाक सेवाओं का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है और कर्मचारियों को इन परिवर्तनों के अनुरूप तैयार करना हमारी प्राथमिकता है। *देश के 7वें केन्द्र से मजबूत होगा डाक विभाग का प्रशिक्षण तंत्र* इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शिवपुरी का यह पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर देश में पहले से संचालित छह पोस्टल ट्रेनिंग सेंटरों की शृंखला का विस्तार है। वर्तमान में सहारनपुर, वडोदरा, मैसूर, गुवाहाटी, मदुरई और दरभंगा में ये केन्द्र संचालित हैं और प्रतिवर्ष लगभग 2,000 डाक कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का क्षेत्रफल की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा राज्य है और भारत के मध्य में स्थित शिवपुरी अपनी भौगोलिक स्थिति एवं कनेक्टिविटी के कारण राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केन्द्र के लिए उपयुक्त स्थान है। यहां डाक कर्मचारियों को विशेषज्ञता आधारित, तकनीक-सक्षम और नई पीढ़ी के प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। *“डाक सेवा को डिजिटल बनाकर 140 करोड़ भारतीयों को इससे जोड़ना है”* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि डाक सेवा को डिजिटल बनाकर 140 करोड़ भारतीयों को इससे जोड़ा जाए। इसी संकल्प की प्राप्ति की दिशा में डाक विभाग निरंतर आगे बढ़ रहा है और पिछले दो वर्षों में विभाग ने अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि जिस डाक विभाग में कभी वार्षिक राजस्व वृद्धि 100-200 करोड़ रुपये के आसपास हुआ करती थी, उसी विभाग का राजस्व वर्ष 2024 में ₹13,218 करोड़ था, जो वर्ष 2025 में बढ़कर ₹15,296 करोड़ हो गया। यानी केवल एक वर्ष में ₹2,078 करोड़ की वृद्धि दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन डाक विभाग की बदलती कार्यप्रणाली, तकनीक के बढ़ते उपयोग और नई सेवाओं के विस्तार का प्रमाण है। *नई तकनीक, नए कौशल और नए भारत के लिए तैयार होगा डाक विभाग* सिंधिया ने कहा कि आज डाक विभाग केवल पारंपरिक डाक सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से देश के नागरिकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप स्वयं को निरंतर तैयार कर रहा है। शिवपुरी का नया पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर इस परिवर्तन को गति देगा और डाक कर्मचारियों को आधुनिक, तकनीक-सक्षम एवं नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण के लिए तैयार करेगा।
मध्य प्रदेश के डाक कर्मचारियों को अब प्रशिक्षण के लिए लगभग 600 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा, आधुनिक तकनीक और नई पीढ़ी के कौशल से सुसज्जित होगा नया केन्द्रः सिंधिया *समाचार* *केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने शिवपुरी में रखी देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल डाक सेवा के संकल्प को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम, दो वर्षों में डाक विभाग के राजस्व में ₹2,155 करोड़ की अभूतपूर्व वृद्धि* केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन किया। यह केन्द्र डाक विभाग के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण के तंत्र को मजबूत करने के साथ मध्य प्रदेश और आसपास के राज्यों के डाक कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक और नई पीढ़ी के कौशल का प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा। केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप यह केन्द्र डाक विभाग को बदलते समय की आवश्यकताओं के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। *अब 600 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा, शिवपुरी में मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना से मध्य प्रदेश के डाक कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए लगभग 600 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। शिवपुरी में ही उन्हें आधुनिक सुविधाओं और नई तकनीकों से युक्त प्रशिक्षण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में गुरु-शिष्य परंपरा का विशेष महत्व रहा है। इसी भावना के साथ यह केन्द्र ज्ञान, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की परंपरा को आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ाएगा। बदलते समय के साथ डाक सेवाओं का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है और कर्मचारियों को इन परिवर्तनों के अनुरूप तैयार करना हमारी प्राथमिकता है। *देश के 7वें केन्द्र से मजबूत होगा डाक विभाग का प्रशिक्षण तंत्र* इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शिवपुरी का यह पोस्टल ट्रेनिंग
सेंटर देश में पहले से संचालित छह पोस्टल ट्रेनिंग सेंटरों की शृंखला का विस्तार है। वर्तमान में सहारनपुर, वडोदरा, मैसूर, गुवाहाटी, मदुरई और दरभंगा में ये केन्द्र संचालित हैं और प्रतिवर्ष लगभग 2,000 डाक कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का क्षेत्रफल की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा राज्य है और भारत के मध्य में स्थित शिवपुरी अपनी भौगोलिक स्थिति एवं कनेक्टिविटी के कारण राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केन्द्र के लिए उपयुक्त स्थान है। यहां डाक कर्मचारियों को विशेषज्ञता आधारित, तकनीक-सक्षम और नई पीढ़ी के प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। *“डाक सेवा को डिजिटल बनाकर 140 करोड़ भारतीयों को इससे जोड़ना है”* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि डाक सेवा को डिजिटल बनाकर 140 करोड़ भारतीयों को इससे जोड़ा जाए। इसी संकल्प की प्राप्ति की दिशा में डाक विभाग निरंतर आगे बढ़ रहा है और पिछले दो वर्षों में विभाग ने अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि जिस डाक विभाग में कभी वार्षिक राजस्व वृद्धि 100-200 करोड़ रुपये के आसपास हुआ करती थी, उसी विभाग का राजस्व वर्ष 2024 में ₹13,218 करोड़ था, जो वर्ष 2025 में बढ़कर ₹15,296 करोड़ हो गया। यानी केवल एक वर्ष में ₹2,078 करोड़ की वृद्धि दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन डाक विभाग की बदलती कार्यप्रणाली, तकनीक के बढ़ते उपयोग और नई सेवाओं के विस्तार का प्रमाण है। *नई तकनीक, नए कौशल और नए भारत के लिए तैयार होगा डाक विभाग* सिंधिया ने कहा कि आज डाक विभाग केवल पारंपरिक डाक सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आधुनिक तकनीक और डिजिटल सेवाओं के माध्यम से देश के नागरिकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप स्वयं को निरंतर तैयार कर रहा है। शिवपुरी का नया पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर इस परिवर्तन को गति देगा और डाक कर्मचारियों को आधुनिक, तकनीक-सक्षम एवं नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण के लिए तैयार करेगा।
- HPV टीकाकरण महाअभियान में पहले दिन 105 बालिकाओं को लगा टीका शाहाबाद उपखंड सहित पूरे ब्लॉक के अस्पतालों में 1 और 2 सितंबर को HPV टीकाकरण महाअभियान के तहत मेगा कैंप लगाए गए। पहले दिन कुल 105 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि 14 से 15 वर्ष की सभी बालिकाओं को यह टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा। ब्लॉक के सभी एसडीएच, सीएचसी और पीएचसी पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने अभिभावकों से योग्य बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में प्रभावी है।1
- ट्रेनों में गाकर परिवार पालने वाले सुनील लोधी की आवाज अब देश-दुनिया में गूंज रही जन्म से दृष्टिबाधित सुनील लोधी ने ‘हनुमान अंश’ के भजनों से बनाई अलग पहचान, बुंदेली लोकगीतों और भक्ति संगीत के भी हैं लोकप्रिय गायक सागर। बुंदेलखंड की मिट्टी से निकली लोक और भक्ति संगीत की सुरीली आवाज आज देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रही है। सागर निवासी और जन्म से दृष्टिबाधित लोक एवं भजन गायक सुनील लोधी इन दिनों फिल्म ‘हनुमान अंश’ में गाए अपने भजनों के चलते सुर्खियों में हैं। उनकी आवाज में गाए भजनों को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और उनका गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सुनील लोधी का संगीत सफर संघर्षों से भरा रहा है। परिवार के गुजारे के लिए उन्होंने कभी ट्रेनों में गाना गाकर लोगों का मनोरंजन किया, तो कभी पारंपरिक तमूरा बजाकर भक्ति गीत और बुंदेली लोकगीत सुनाए। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत को कभी रुकने नहीं दिया।बुंदेली लोक संस्कृति और भक्ति संगीत से गहरा जुड़ाव रखने वाले सुनील लोधी की गायकी में मिट्टी की खुशबू और लोक परंपराओं की झलक सुनाई देती है। लंबे समय तक स्थानीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले सुनील को अब बड़े मंच पर पहचान मिलने लगी है।फिल्म ‘हनुमान अंश’ में उनके गाए भजनों ने उनकी आवाज को व्यापक पहचान दिलाई है। फिल्म के भजनों के बाद उनकी गायकी के वीडियो और गीत सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं। एक समय ट्रेनों में गाकर परिवार चलाने वाले सुनील लोधी आज अपनी आवाज के दम पर देश-विदेश तक पहुंच बना रहे हैं।सुनील लोधी की कहानी यह साबित करती है कि प्रतिभा किसी शारीरिक चुनौती की मोहताज नहीं होती। संघर्षों के बीच अपनी कला को साधते हुए उन्होंने बुंदेलखंड की लोक संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने का काम किया है।1
- श्योपुर में गरमाया वाटरशेड विवाद! जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यालय में जड़ा ताला जिले में वाटरशेड परियोजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी ने गंभीर नाराजगी जताते हुए वाटरशेड कार्यालय में ताला जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने वाटरशेड परियोजना अधिकारी पी.एस. राजपूत पर गंभीर आरोप लगाए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला पंचायत में माफियाओं का बोलबाला है और अब वे इस मामले में चुप नहीं बैठेंगी। उन्होंने वाटरशेड परियोजना के कार्यों और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करते हुए जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। मामले के बाद जिला पंचायत और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि अध्यक्ष के गंभीर आरोपों पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।1
- मध्य प्रदेश : शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर RPF के ASI बीरेन्द्र तिवारी ने 30 अगस्त को चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में नीचे गिर रही एक महिला की जान बचाई थी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनकी इस बहादुरी और कर्वयनिष्टा के लिए उन्हें सम्मानित किया। #शिवपुरी #वायरलवीडियो मध्य प्रदेश : शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर RPF के ASI बीरेन्द्र तिवारी ने 30 अगस्त को चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में नीचे गिर रही एक महिला की जान बचाई थी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनकी इस बहादुरी और कर्वयनिष्टा के लिए उन्हें सम्मानित किया। #शिवपुरी #वायरलवीडियो1
- उरई कोर्ट के सामने दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वायरल वीडियो में पुलिस वाले में भी लगा थप्पड़1
- दतिया महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने निभाया अपना वादा, तिरुपति में किया केशदान,उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद वादा किया पूरा, दतिया में सुंदरकांड और पूजन-पाठ कर कराया शुद्धिकरण कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह पर साधा निशाना, बोले—अब उन्हें मुझसे माफी मांगनी चाहिए दतिया उपचुनाव के दौरान दतिया राजघराने के महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने बीजेपी की जीत का दावा किया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर उपचुनाव में बीजेपी की हार होती है, तो वह तिरुपति जाकर केशदान करेंगे। उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने अपना वादा पूरा किया। वह तिरुपति पहुंचे और वहां केशदान किया। इसके बाद दतिया में सुंदरकांड और पूजन-पाठ का आयोजन कर शुद्धिकरण कराया गया। दरअसल, उपचुनाव के दौरान महाराज के बयान को लेकर कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह ने उन्हें ‘बहरूपिया राजा’ बताया था। अब महाराज गोविंद सिंह राहुल देव ने विधायक घनश्याम सिंह पर पलटवार किया है। महाराज ने कहा कि उन्होंने उपचुनाव के दौरान किया अपना वादा पूरा कर दिया है। अब कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को उनसे माफी मांगनी चाहिए।1
- शिवपुरी में सिंधिया के कार्यक्रम में मंच पर नहीं मिला बोलने का मौका, जनपद अध्यक्ष मीरा बाई ने जताई नाराजगी शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम के दौरान बदरवास जनपद पंचायत अध्यक्ष मीरा बाई को मंच से संबोधित करने का अवसर नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कार्यक्रम के बाद मीरा बाई ने अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। मीरा बाई ने अपनी बात रखते हुए कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और जनप्रतिनिधियों को मंच पर बोलने का अवसर नहीं दिए जाने को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना था कि वे जनता द्वारा चुनी गई जनप्रतिनिधि हैं और क्षेत्र की जनता की समस्याओं एवं भावनाओं को कार्यक्रम में रखना उनका अधिकार और जिम्मेदारी है। मंच से बोलने का मौका नहीं मिलने से नाराज मीरा बाई ने अधिकारियों एवं कार्यक्रम से जुड़े जिम्मेदार लोगों के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए खरी-खरी सुनाई। उनका यह वीडियो/बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है। शिवपुरी में सिंधिया के कार्यक्रम में मंच पर नहीं मिला बोलने का मौका, जनपद अध्यक्ष मीरा बाई ने जताई नाराजगी शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम के दौरान बदरवास जनपद पंचायत अध्यक्ष मीरा बाई को मंच से संबोधित करने का अवसर नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कार्यक्रम के बाद मीरा बाई ने अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को भी अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। मीरा बाई ने अपनी बात रखते हुए कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और जनप्रतिनिधियों को मंच पर बोलने का अवसर नहीं दिए जाने को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना था कि वे जनता द्वारा चुनी गई जनप्रतिनिधि हैं और क्षेत्र की जनता की समस्याओं एवं भावनाओं को कार्यक्रम में रखना उनका अधिकार और जिम्मेदारी है। मंच से बोलने का मौका नहीं मिलने से नाराज मीरा बाई ने अधिकारियों एवं कार्यक्रम से जुड़े जिम्मेदार लोगों के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए खरी-खरी सुनाई। उनका यह वीडियो/बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- भोयल में बोरवेल की मोटर व केबल चोरी, पेयजल संकट गहराया भोयल गांव में पेयजल व्यवस्था के लिए लगाए गए बोरवेल से अज्ञात चोर मोटर और केबल चोरी कर ले गए। घटना के बाद बोरवेल बंद हो गया, जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले से ही पानी की समस्या बनी हुई है और बोरवेल के सहारे लोगों को पानी उपलब्ध हो रहा था। मोटर व केबल चोरी होने से ग्रामीणों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मोटर लगवाकर पेयजल व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है।1
- डबरा के चीनौर बस स्टैंड पर उस वक्त हंगामा मच गया, जब पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर दूसरे युवक के साथ बाइक पर देखा। दोनों के बीच विवाद के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल विवाद की पूरी वजह और दोनों पक्षों की शिकायत की जानकारी सामने नहीं आई है। #gwalior डबरा के चीनौर बस स्टैंड पर उस वक्त हंगामा मच गया, जब पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर दूसरे युवक के साथ बाइक पर देखा। दोनों के बीच विवाद के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल विवाद की पूरी वजह और दोनों पक्षों की शिकायत की जानकारी सामने नहीं आई है। #gwalior1