Shuru
Apke Nagar Ki App…
भोयल में बोरवेल की मोटर व केबल चोरी, पेयजल संकट गहराया भोयल गांव में पेयजल व्यवस्था के लिए लगाए गए बोरवेल से अज्ञात चोर मोटर और केबल चोरी कर ले गए। घटना के बाद बोरवेल बंद हो गया, जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले से ही पानी की समस्या बनी हुई है और बोरवेल के सहारे लोगों को पानी उपलब्ध हो रहा था। मोटर व केबल चोरी होने से ग्रामीणों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मोटर लगवाकर पेयजल व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है।
हर्षित भार्गव
भोयल में बोरवेल की मोटर व केबल चोरी, पेयजल संकट गहराया भोयल गांव में पेयजल व्यवस्था के लिए लगाए गए बोरवेल से अज्ञात चोर मोटर और केबल चोरी कर ले गए। घटना के बाद बोरवेल बंद हो गया, जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले से ही पानी की समस्या बनी हुई है और बोरवेल के सहारे लोगों को पानी उपलब्ध हो रहा था। मोटर व केबल चोरी होने से ग्रामीणों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मोटर लगवाकर पेयजल व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | छबड़ा 12–15 घंटे लाइन में किसान, फिर भी खाद नहीं—जवाबदेह कौन? 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | छबड़ा 12–15 घंटे लाइन में किसान, फिर भी खाद नहीं—जवाबदेह कौन? 📍 छबड़ा में खाद वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खाद लेने के लिए किसान सुबह से लंबी कतारों में खड़े हैं। कई किसान 12 से 15 घंटे तक इंतजार करने के बाद भी खाद मिलने से वंचित रह जाने का दावा कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले दिन घंटों लाइन में लगने के बाद भी नंबर नहीं आता और अगले दिन फिर उसी कतार में लगना पड़ता है। इस दौरान कई किसानों के QR Code की वैधता समाप्त होने की बात भी सामने आ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, तो खाद वितरण की ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं बनाई गई कि हर पात्र किसान को व्यवस्थित तरीके से खाद मिल सके? ❓ क्या लाइन में लगने का कोई स्पष्ट नियम है? ❓ किसान को खाद मिलने की गारंटी कौन देगा? ❓ QR Code की वैधता खत्म होने पर किसान की जिम्मेदारी कौन लेगा? ❓ घंटों इंतजार के बावजूद खाद नहीं मिलने की जवाबदेही किसकी है?1
- जयकारों और पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य शोभायात्रा, शांति कुंज में हुआ समापन,धाकड़ समाज ने मनाया धरणीधर जन्मोत्सव, डीजे-ढोल की थाप पर झूमे श्रद्धालु जयकारों और पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य शोभायात्रा, शांति कुंज में हुआ समापन,धाकड़ समाज ने मनाया धरणीधर जन्मोत्सव, डीजे-ढोल की थाप पर झूमे श्रद्धालु छीपाबड़ौद / बारां छीपाबड़ौद धाकड़ समाज द्वारा आराध्य देव भगवान श्री धरणीधर का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर कस्बे में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। डीजे, ढोल-नगाड़ों की थाप और भगवान धरणीधर के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र दिनभर भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा दोपहर 1 बजे *धानमंडी प्रांगण* से विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुई। मार्ग में पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों का भारी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। शोभायात्रा के मुख्य मार्गों से गुजरने के दौरान कस्बेवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं तोरण द्वार सजाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा में सजी भगवान धरणीधर की आकर्षक एवं दिव्य झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभायात्रा *ढोलम चौराहा स्थित शांति कुंज* पहुंचकर संपन्न हुई, जहाँ एक गरिमामयी समापन सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा भगवान श्री धरणीधर के चित्र पर तिलक-वंदन और माल्यार्पण के साथ हुई। धरणीधर सेवा समिति के अध्यक्ष *सत्यनारायण मालव* एवं पूर्व प्रधान *चौथमल धाकड़*, ग्राम सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन *मुरारी लाल धाकड़*, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष *रामप्रसाद नागर*, सरपंच बमोरीघाटा *प्रियंका नागर*, धाकड़ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष *जीतेन्द्र नागर*, पंचायत समिति सदस्य *मूलचंद मालव*, *प्रदीप नागर* मंचासीन रहे। वक्ताओं ने समाज को संगठित रहने और भगवान धरणीधर के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। आयोजन समिति के प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के मुस्तैद सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अंत में महा आरती का आयोजन किया गया एवं सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। मंच का संचालन *अशोक नागर* ने किया।4
- नरवर-सतनवाड़ा मार्ग पर खौफनाक घटना: टपकेश्वर मंदिर के नीचे युवक पर जंगली जानवर का हमला, हालत गंभीर नरवर-सतनवाड़ा मार्ग पर खौफनाक घटना: टपकेश्वर मंदिर के नीचे युवक पर जंगली जानवर का हमला, हालत गंभीर सिर में आई गंभीर चोट, भाजपा नेता बशर अली ने दिखाई मानवता; घायल को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज किया रेफर नरवर/शिवपुरी। नरवर-सतनवाड़ा मार्ग पर टपकेश्वर मंदिर के नीचे मंगलवार रात करीब 8 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक पर कथित तौर पर शेर द्वारा हमला किए जाने की बात सामने आई। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार ग्राम चकरमपुर निवासी विकास कुशवाहा पुत्र करण सिंह कुशवाह नरवर से मणिखेड़ा डैम की ओर जा रहा था। इसी दौरान टपकेश्वर मंदिर के नीचे अचानक कथित तौर पर एक जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। हमले में विकास के सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। भाजपा नेता ने घायल को पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद वहां से गुजर रहे भाजपा नेता बशर अली ने मानवता दिखाते हुए अपनी टीम के साथियों और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल उपचार दिलाने की पहल की। उन्होंने घटना की सूचना शिवपुरी पुलिस अधीक्षक एवं सतनवाड़ा रेंजर माधव सिंह सिकरवार को दी। साथ ही घायल युवक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस और वन विभाग ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद नरवर-सतनवाड़ा मार्ग के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवर की मौजूदगी को लेकर लोगों में भय का माहौल है। वन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है कि युवक पर हमला किस जंगली जानवर ने किया था। फिलहाल घटना में शेर के हमले की बात कथित तौर पर सामने आई है, जबकि वन विभाग की जांच के बाद ही हमलावर जानवर की वास्तविक पहचान स्पष्ट हो सकेगी। समाचार लिखे जाने तक घायल विकास कुशवाहा को बेहतर उपचार के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। #Narwar #Satnawada #Shivpuri #NarwarNews #BreakingNews #TapkeshwarMandir #ShivpuriNews #WildAnimalAttack1
- छीपाबड़ौद में अतिक्रमण पर प्रशासन का सख्त रुख, चेतवानी के बाद कार्रवाई की तैयारी छीपाबड़ौद-(इंसाफ अली) कस्बे में रोजाना लगने वाले जाम की समस्या लंबे समय से आमजन को झेलनी पड़ रही थी। इस पर प्रशासन ने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को पुलिस निरीक्षक गंभीर सिंह कसाना ने बस स्टैंड,हाट चौक और हनुमान चौराहा से लेकर अकलेरा नाके तक अतिक्रमण करने वालों को अंतिम चेतावनी दी। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया है, पुलिस अधिकारियो के साथ भारी संख्या में पुलिस बल देख अतिक्रमणकारियों में घंटों अफरा-तफरी मची रही। चेतावनी के बाद अधिकांश दुकानदारों ने स्वयं ही दुकानों के सामने से समान हटा लिया । कस्बे में लगातार जाम की समस्या पर पुलिस प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई हो रही है, जिससे आमजन को जाम से राहत मिलेगी। प्रमुख बाजारों और चौराहों पर फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है । साथ ही मुख्य बाजार इलाके में अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानदारों को अंतिम चेतावनी दी गई। साथ ही एक-एक दुकानदारों से बात भी की गई। वहीं निर्धारित स्थान पर फल विक्रेता को सड़क किनारे व सब्जी बेचने वालों को सब्जी मंडी में दुकान लगाने को कहा गया, ताकि आमजन को आवागमन में राहत मिल सके। इधर पुलिस निरीक्षक गंभीर सिंह कसाना ने कहा कि कस्बे में चेतावनी के बावजूद भी अगर दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया जाएगा सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।2
- सवर्ण समाज ने यूजीसी के विरोध में 3 घंटे चक्काजाम के बाद कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन अशोकनगर। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बुधवार को सवर्ण समाज ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कलेक्टर साकेत मालवीय को ही ज्ञापन सौंपने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी राजमाता चौराहे पर पहुंच गए और करीब तीन घंटे तक चक्काजाम किया। इससे चौराहे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शाम को कलेक्टर साकेत मालवीय के कलेक्ट्रेट में पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर यूजीसी के नए नियम वापस लेने की मांग की।2
- ट्रेनों में गाकर परिवार पालने वाले सुनील लोधी की आवाज अब देश-दुनिया में गूंज रही जन्म से दृष्टिबाधित सुनील लोधी ने ‘हनुमान अंश’ के भजनों से बनाई अलग पहचान, बुंदेली लोकगीतों और भक्ति संगीत के भी हैं लोकप्रिय गायक सागर। बुंदेलखंड की मिट्टी से निकली लोक और भक्ति संगीत की सुरीली आवाज आज देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रही है। सागर निवासी और जन्म से दृष्टिबाधित लोक एवं भजन गायक सुनील लोधी इन दिनों फिल्म ‘हनुमान अंश’ में गाए अपने भजनों के चलते सुर्खियों में हैं। उनकी आवाज में गाए भजनों को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और उनका गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सुनील लोधी का संगीत सफर संघर्षों से भरा रहा है। परिवार के गुजारे के लिए उन्होंने कभी ट्रेनों में गाना गाकर लोगों का मनोरंजन किया, तो कभी पारंपरिक तमूरा बजाकर भक्ति गीत और बुंदेली लोकगीत सुनाए। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत को कभी रुकने नहीं दिया।बुंदेली लोक संस्कृति और भक्ति संगीत से गहरा जुड़ाव रखने वाले सुनील लोधी की गायकी में मिट्टी की खुशबू और लोक परंपराओं की झलक सुनाई देती है। लंबे समय तक स्थानीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले सुनील को अब बड़े मंच पर पहचान मिलने लगी है।फिल्म ‘हनुमान अंश’ में उनके गाए भजनों ने उनकी आवाज को व्यापक पहचान दिलाई है। फिल्म के भजनों के बाद उनकी गायकी के वीडियो और गीत सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं। एक समय ट्रेनों में गाकर परिवार चलाने वाले सुनील लोधी आज अपनी आवाज के दम पर देश-विदेश तक पहुंच बना रहे हैं।सुनील लोधी की कहानी यह साबित करती है कि प्रतिभा किसी शारीरिक चुनौती की मोहताज नहीं होती। संघर्षों के बीच अपनी कला को साधते हुए उन्होंने बुंदेलखंड की लोक संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने का काम किया है।1
- भोयल में बोरवेल की मोटर व केबल चोरी, पेयजल संकट गहराया भोयल गांव में पेयजल व्यवस्था के लिए लगाए गए बोरवेल से अज्ञात चोर मोटर और केबल चोरी कर ले गए। घटना के बाद बोरवेल बंद हो गया, जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले से ही पानी की समस्या बनी हुई है और बोरवेल के सहारे लोगों को पानी उपलब्ध हो रहा था। मोटर व केबल चोरी होने से ग्रामीणों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मोटर लगवाकर पेयजल व्यवस्था सुचारू कराने की मांग की है।1
- सवर्ण समाज ने यूजीसी कानून की वापसी और आर्थिक आधार पर आरक्षण को लेकर किया विशाल प्रदर्शन सवर्ण समाज ने यूजीसी कानून की वापसी और आर्थिक आधार पर आरक्षण को लेकर किया विशाल प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव कर राजमाता चौराहे पर लगाया चक्काजाम अशोकनगर। अशोकनगर में आज करणी सेना सवर्ण आर्मी ब सवर्ण समाज द्वारा यूजीसी (UGC) के नए नियमों/कानून को पूर्ण रूप से वापस लेने और आरक्षण को जातिगत के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर एक ऐतिहासिक एवं विशाल आंदोलन किया गया। इस प्रदर्शन में जिले भर से हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग एकजुट हुए और सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया रामलीला मंच से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई आक्रोश रैली प्रदर्शन की शुरुआत शहर के ऐतिहासिक रामलीला मंच से हुई, जहां हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के युवा, बुजुर्ग और प्रबुद्ध जन एकत्र हुए। रामलीला मंच पर सभा को संबोधित करने के बाद एक विशाल रैली के रूप में लोग कलेक्ट्रेट कार्यालय के लिए रवाना हुए। रैली के दौरान हाथों में तख्तियां और बैनर लिए लोगों ने यूजीसी कानून के विरोध तथा आर्थिक आधार पर समानता देने के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की कलेक्टर को मौके पर बुलाने पर अड़े प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर उग्र विरोध जताया प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे अपना ज्ञापन केवल जिले के शीर्ष अधिकारी यानी कलेक्टर को ही सौंपेंगे। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी कलेक्टर स्वयं ज्ञापन लेने बाहर नहीं आए, तो उपस्थित जनसमुदाय में आक्रोश और गहरा गया राजमाता चौराहे पर किया चक्काजाम, यातायात ठप कलेक्टर के ज्ञापन लेने न आने से नाराज सवर्ण समाज के हजारों लोग कलेक्ट्रेट से सीधे शहर के प्रमुख राजमाता चौराहे पर पहुंचे और सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। अचानक हुए इस चक्काजाम से शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया प्रशासनिक अमले में इस प्रदर्शन को लेकर हड़कंप मच गया और आनन-फानन में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रमुख मांगें: यूजीसी कानून की पूर्ण वापसी: यूजीसी द्वारा लागू किए जा रहे नए नियमों और कानूनों को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह से वापस लिया जाए आर्थिक आधार पर आरक्षण: जातिगत आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त कर समाज के सभी वर्गों के गरीब और जरूरतमंद लोगों को केवल आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण का लाभ दिया जाए सवर्ण समाज के नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने यूजीसी कानून को वापस नहीं लिया और आरक्षण व्यवस्था में सुधार कर इसे आर्थिक आधार पर लागू करने की दिशा में कदम नहीं उठाए, तो यह आंदोलन आने वाले समय में और अधिक व्यापक और उग्र रूप धारण करेगा।1
- कलेक्टर शीला दाहिमा इन दोनों अपनी गाय की को लेकर हो रही है सोशल मीडिया पर जमकर वायरस श्योपुर कलेक्टर का यह अंदाज और उनकी सुरीली आवाज से लोगों की चर्चा में बनी हुई है कलेक्टर शीला दाहिमा। श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का एक अनोखा अंदाज इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल। प्रशासन संभालने के साथ-साथ कलेक्टर शीला दाहिमा गायकी में भी माहिर।1