मधेपुरा में मंदिर पर चोरों का धावा! काली मंदिर से ₹90 हजार नकद और पीतल की घंटियाँ पार, ग्रामीणों में दहशत मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायभीर पंचायत के अरताहा गांव में चोरों ने आतंक मचाया है। वार्ड नंबर 01 स्थित काली मंदिर को बेखौफ चोरों ने निशाना बनाते हुए दान पेटी से हजारों की नकदी और दर्जनों पीतल की घंटियाँ चुरा लीं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि देर रात चोरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पहले मंदिर में लगी लगभग एक दर्जन पीतल की घंटियाँ खोल लीं। इसके बाद दान पेटी का ताला काटकर उसमें रखे करीब 80 से 90 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो टूटा ताला और बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते खबर गांव में फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और डर दोनों साफ दिखा। ग्रामीणों ने तत्काल शंकरपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। अब सबकी नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी है। बाइट - प्रभास चौपाल, स्थानीय मुखिया बाइट - शंभू यादव, मंदिर का पुजारी बाइट - चंदेश्वरी राम, स्थानीय
मधेपुरा में मंदिर पर चोरों का धावा! काली मंदिर से ₹90 हजार नकद और पीतल की घंटियाँ पार, ग्रामीणों में दहशत मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायभीर पंचायत के अरताहा गांव में चोरों ने आतंक मचाया है। वार्ड नंबर 01 स्थित काली मंदिर को बेखौफ चोरों ने निशाना बनाते हुए दान पेटी से हजारों की नकदी और दर्जनों पीतल की घंटियाँ चुरा लीं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा
है कि देर रात चोरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पहले मंदिर में लगी लगभग एक दर्जन पीतल की घंटियाँ खोल लीं। इसके बाद दान पेटी का ताला काटकर उसमें रखे करीब 80 से 90 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो टूटा ताला और बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते खबर गांव में फैल गई और भारी संख्या में
ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और डर दोनों साफ दिखा। ग्रामीणों ने तत्काल शंकरपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और
कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। अब सबकी नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी है। बाइट - प्रभास चौपाल, स्थानीय मुखिया बाइट - शंभू यादव, मंदिर का पुजारी बाइट - चंदेश्वरी राम, स्थानीय
- Post by मिथिलेश कुमार1
- सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भूमिहीन परिवारों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। जिले के सत्तर कटैया अंचल अंतर्गत बिजलपुर पंचायत में सैकड़ों भूमिहीन परिवार आज भी रहने के लिए जमीन की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि इन परिवारों ने कई बार अंचल कार्यालय और जिला प्रशासन को आवेदन देकर रहने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। वहीं दूसरी ओर, बिहार सरकार द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। ऐसे में जो गरीब परिवार वर्षों से सरकारी जमीन पर रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं, उन्हें हटाने की तैयारी की जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि जब भूमिहीन परिवारों को वैकल्पिक जमीन उपलब्ध ही नहीं कराई गई है, तो आखिर उन्हें हटाया कैसे जाएगा? इस मुद्दे को लेकर बिजलपुर पंचायत के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सैकड़ों परिवार जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं और जल्द से जल्द रहने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उन्हें जल्द जमीन नहीं दी गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- Post by Mankhush kumar1
- Post by Dilkhush Kumar1
- Post by Avinash Kumar1
- supaul nirmali majhari me jcb, buldojar chahiye1
- मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर में ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण एवं महिला रोजगार को केंद्र में रखते हुए विशेष सर्वे अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य समाज की उन जरूरतमंद एवं बेसहारा युवतियों की पहचान करना था, जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक है और जिनके सिर से पिता का साया उठ चुका है। सर्वे के दौरान कई ऐसी युवतियां चिन्हित की गईं, जिनकी शादी दहेज प्रथा के कारण अब तक नहीं हो सकी है। संस्था ने इसे सामाजिक कुरीति बताते हुए इसके उन्मूलन की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर संस्था की ओर से घोषणा की गई कि चिन्हित जरूरतमंद युवतियों के लिए सामूहिक विवाह योजना के तहत योग्य वर की तलाश कर उनकी शादी संपन्न कराई जाएगी। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दहेज प्रथा के खिलाफ सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे न तो दहेज लेंगे और न ही देंगे। इस दौरान “हम बदलेंगे, हमारा समाज बदलेगा” का नारा भी दिया गया। कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर डॉ. परवेज आलम, कोषाध्यक्ष श्रीमती जूली खातून एवं सचिव पत्रकार प्रिंस कुमार मिट्ठू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज में समानता, सम्मान एवं नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।3
- Post by Avinash Kumar1
- नौहट्टा प्रखंड के मोहनपुर (मेन रोड): अपना सपनों का आशियाना बनाने की चाह रखने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। मेन रोड मोहनपुर कब्रिस्तान के बगल में 'जे के एन्ड सन्स ट्रेडर्स' (J K & Sons Traders) का भव्य शुभारंभ हो गया है। अब क्षेत्र के लोगों को निर्माण सामग्री के लिए शहर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बुनियाद से लेकर फिनिशिंग तक सब कुछ उपलब्ध इस प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ घर की नींव रखने से लेकर उसे खूबसूरत रंगों से सजाने तक का हर सामान किफायती दरों पर उपलब्ध है। यहाँ मिलने वाली प्रमुख सामग्रियां इस प्रकार हैं: निर्माण सामग्री: उच्च गुणवत्ता वाली गिट्टी, बालू, सीमेंट और सरिया। छत और फिटिंग: एस्बेस्टस (श्वेस्टर), चदरा, ईंट और हर प्रकार के पाइप। हार्डवेयर: प्लंबिंग और हार्डवेयर का सारा जरूरी सामान। पेंट गैलरी: घर को चमकाने के लिए मशहूर 'बिरला ऑप्स' (Birla Opus) के पेंट का शानदार कलेक्शन। विश्वसनीयता और गुणवत्ता का संगम 'जे के एन्ड सन्स ट्रेडर्स' के संचालक ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को उचित मूल्य पर बेहतरीन ब्रांड्स का सामान उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से बिरला ऑप्स पेंट के जुड़ जाने से अब ग्राहकों को रंगों के लिए भी कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी। पता याद रखें: > जे के एन्ड सन्स ट्रेडर्स > मेन रोड, कब्रिस्तान के बगल में, मोहनपुर।1