Shuru
Apke Nagar Ki App…
उड़ीसा के श्री रामचंद्र भंज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। आग ट्रॉमा केयर विभाग में लगी और तेजी से फैल गई, जिससे पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से पहले 7 मरीजों की मौत हो चुकी थी, जबकि बाद में जहरीले धुएं के कारण 3 और लोगों की जान चली गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। 👉 ऐसी ही सच्ची और बड़ी खबरों के लिए चैनल Ankit Speaks News को Subscribe करें।
Ankit Speaks News
उड़ीसा के श्री रामचंद्र भंज मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। आग ट्रॉमा केयर विभाग में लगी और तेजी से फैल गई, जिससे पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से पहले 7 मरीजों की मौत हो चुकी थी, जबकि बाद में जहरीले धुएं के कारण 3 और लोगों की जान चली गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। 👉 ऐसी ही सच्ची और बड़ी खबरों के लिए चैनल Ankit Speaks News को Subscribe करें।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- छतरपुर जिले में किसानों की जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया है कि राजस्व रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी की गई है। किसानों का कहना है कि उनकी जमीन गलत तरीके से दर्ज की गई है, जिससे उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन हो सकता है। इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए किसानों की पूरी कहानी और प्रशासन से उनकी मांग। 📍 Location: छतरपुर (म.प्र.) 🎤 ANKIT SPEAKS NEWS1
- Post by गणेश यादव1
- छतरपुर। नौगांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल को महज 2 दिन के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में “चक्षु अभियान 2.0” के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार, फरियादी महेश रैकवार निवासी ग्राम गौना करोला (थाना पलेरा, जिला टीकमगढ़) की शिकायत पर तीन दिन पूर्व बस स्टैंड क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों—महोबा, झांसी, छतरपुर रोड सहित विभिन्न चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश रैकवार (पिता बंदीराम रैकवार), निवासी ग्राम सलैया थाना ईशानगर, वर्तमान निवास वीरेन्द्र कॉलोनी थाना नौगांव को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (कीमत करीब ₹50,000) बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक बाल्मीक चौबे, उप निरीक्षक प्रमोद रोहित, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन मार्को सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- जतिन राय खबर बक्सवाहा नलों से पानी के साथ निकल रहे कीड़े, L&T कंपनी की लापरवाही से ग्रामीण परेशान बक्सवाहा। जनपद पंचायत बक्सवाहा की ग्राम पंचायत गुगवारा में इन दिनों नलों से आने वाले पानी के साथ कीड़े निकलने की शिकायत सामने आई है। इस समस्या से ग्रामीणों में भारी नाराजगी और चिंता का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल योजना के तहत सप्लाई हो रहे पानी में गंदगी और कीड़े आने से पीने के पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार यह स्थिति ठेकेदार कंपनी L&T की लापरवाही के कारण उत्पन्न हो रही है। लोगों का आरोप है कि पानी की टंकी और पाइपलाइन की समय-समय पर सफाई और रखरखाव नहीं किया जा रहा, जिसके कारण गंदा और कीड़ों वाला पानी नलों तक पहुंच रहा है। ग्रामवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और कंपनी के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों को मजबूरी में वही दूषित पानी उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। हालांकि इस मामले में नल-जल योजना के इंजीनियर पुनीत पांडे ने बताया कि एक स्थान पर पाइपलाइन टूट जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य जल्द ही कर दिया जाएगा और ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके।2
- छतरपुर में गैस सिलेंडर संकट पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस सिर पर खाली सिलेंडर रख किया प्रदर्शन । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की के जल्द से जल्द गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और कालाबाजारी पर सख्त कार्यवाही की जाए ।1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- दुलारा ग्राम के निवासियों का सालों का इंतज़ार खत्म, पुल का निर्माण कार्य शुरू1
- Post by गणेश यादव1