logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खैरथल में निकाय चुनाव की लॉटरी के बाद बढ़ा सियासी उत्साह, युवाओं ने की जमकर आतिशबाजी खैरथल में निकाय चुनाव की लॉटरी के बाद बढ़ा सियासी उत्साह, युवाओं ने की जमकर आतिशबाजी राजनीतिक सरगर्मियां तेज, अब निगाहें वार्डों की आरक्षण लॉटरी पर खैरथल। राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया के बीच खैरथल में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। निकाय प्रमुख के पद के आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद क्षेत्र के युवाओं और संभावित दावेदारों में खासा उत्साह देखने को मिला। उत्साहित युवाओं ने जमकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। निकाय चुनाव की तैयारियों के साथ ही खैरथल में अब संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने लगी है। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता और स्थानीय दावेदार अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। राज्य में 13 अगस्त को नगरीय निकायों के प्रमुख पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई है। इसके बाद अब सबसे ज्यादा नजरें वार्डवार आरक्षण की लॉटरी पर टिकी हैं। जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में वार्डों के आरक्षण की स्थिति भी स्पष्ट होने की संभावना है। वार्डों की लॉटरी सामने आते ही खैरथल की स्थानीय राजनीति में तस्वीर और स्पष्ट होगी। किस वार्ड से कौन दावेदार मैदान में उतरेगा, किसे पार्टी का समर्थन मिलेगा और कौन निर्दलीय ताल ठोकेगा—इन सवालों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल खैरथल की सियासत में एक ही चर्चा है—वार्डों की लॉटरी किसके लिए खोलेगी चुनावी दरवाजे और किसकी उम्मीदों पर लगेगा ब्रेक?

8 hrs ago
user_Pramod Kewlani
Pramod Kewlani
Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
8 hrs ago

खैरथल में निकाय चुनाव की लॉटरी के बाद बढ़ा सियासी उत्साह, युवाओं ने की जमकर आतिशबाजी खैरथल में निकाय चुनाव की लॉटरी के बाद बढ़ा सियासी उत्साह, युवाओं ने की जमकर आतिशबाजी राजनीतिक सरगर्मियां तेज, अब निगाहें वार्डों की आरक्षण लॉटरी पर खैरथल। राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया के बीच खैरथल में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। निकाय प्रमुख के पद के आरक्षण की तस्वीर साफ होने के बाद क्षेत्र के युवाओं और संभावित दावेदारों में खासा उत्साह देखने को मिला। उत्साहित युवाओं ने जमकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। निकाय चुनाव की तैयारियों के साथ ही खैरथल में अब संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने लगी है। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता और स्थानीय दावेदार अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। राज्य में 13 अगस्त को नगरीय निकायों के प्रमुख पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई है। इसके बाद अब सबसे ज्यादा नजरें वार्डवार आरक्षण की लॉटरी पर टिकी हैं। जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में वार्डों के आरक्षण की स्थिति भी स्पष्ट होने की संभावना है। वार्डों की लॉटरी सामने आते ही खैरथल की स्थानीय राजनीति में तस्वीर और स्पष्ट होगी। किस वार्ड से कौन दावेदार मैदान में उतरेगा, किसे पार्टी का समर्थन मिलेगा और कौन निर्दलीय ताल ठोकेगा—इन सवालों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल खैरथल की सियासत में एक ही चर्चा है—वार्डों की लॉटरी किसके लिए खोलेगी चुनावी दरवाजे और किसकी उम्मीदों पर लगेगा ब्रेक?

More news from हरियाणा and nearby areas
  • मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा बल्लभगढ़ शहर में 2 स्थानों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ भरवाए गए सैंपल बारे रिपोर्ट आज दिनांक 13.08.2026 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चावला कॉलोनी में मिठाई तैयार करने का गोदाम बनाया हुआ है जहाँ पर मिठाई तैयार करने में अनियमितताए बरती जा रही हैं इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा डॉ पुनीत शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ के प्लॉट न 504 में बने गोदाम का निरीक्षण किया गया। मौका पर हाजिर मील गोदाम संचालक से FSSAI लाइसेंस पेश किया जो वैध पाया गया। मौका पर बर्फी तैयार की जा रही थी। जिसका FSO द्वारा एक सैम्पल लिया गया। जिसे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसी बीच एक अन्य सूचना प्राप्त हुई कि नत्थू कॉलोनी नजदीक पथवारी मंदिर बल्लभगढ़ में घेवर बनाया जा रहा है। जिसका निरीक्षण किया जाए तो काफी अनियमितताए सामने आ सकती हैं। इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद व खाद्य सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा मौका निरीक्षण किया गया। मौका पर एक दुकान में घेवर तैयार किया जा रहा था। मौका पर दुकान संचालक मदन मोहन बंसल हाजिर मिला। जिससे FSSAI लाइसेंस पेश करने बारे कहा लेकिन वह कोई लाइसेंस पेश नही कर सका। घेवर बनाने में साफ सफाई नही रखी जा रही थी। मौका पर करीब 200 किलोग्राम सादा घेवर (बिना मावा के), करीब 50 किलोग्राम तैयारशुदा घेवर व करीब 70 किलोग्राम मावा रखा हुआ मिला। FSO द्वारा तैयारशुदा घेवर व मावा में से एक-एक खाद्य सैम्पल लिया गया। जिसे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थ तैयार करने के सम्बंध में व साफ सफाई ना रखने के सम्बंध में अलग से केश तैयार किया गया है। जिस सम्बंध में त्रुटिकर्ता मदन मोहन बंसल के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
    4
    मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा बल्लभगढ़ शहर में 2 स्थानों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ भरवाए गए सैंपल बारे रिपोर्ट

आज दिनांक 13.08.2026 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चावला कॉलोनी में मिठाई तैयार करने का गोदाम बनाया हुआ है जहाँ पर मिठाई तैयार करने में अनियमितताए बरती जा रही हैं
इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा डॉ पुनीत शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ के प्लॉट न 504 में बने गोदाम का निरीक्षण किया गया। मौका पर हाजिर मील गोदाम संचालक से FSSAI लाइसेंस पेश किया जो वैध पाया गया। मौका पर बर्फी तैयार की जा रही थी। जिसका FSO द्वारा एक सैम्पल लिया गया। जिसे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
इसी बीच एक अन्य सूचना प्राप्त हुई कि नत्थू कॉलोनी नजदीक पथवारी मंदिर बल्लभगढ़ में घेवर बनाया जा रहा है। जिसका निरीक्षण किया जाए तो काफी अनियमितताए सामने आ सकती हैं।
इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद व खाद्य सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा मौका निरीक्षण किया गया। मौका पर एक दुकान में घेवर तैयार किया जा रहा था। मौका पर दुकान संचालक मदन मोहन बंसल हाजिर मिला। जिससे FSSAI लाइसेंस पेश करने बारे कहा लेकिन वह कोई लाइसेंस पेश नही कर सका। घेवर बनाने में साफ सफाई नही रखी जा रही थी। मौका पर करीब 200 किलोग्राम सादा घेवर (बिना मावा के), करीब 50 किलोग्राम तैयारशुदा घेवर व करीब 70 किलोग्राम मावा रखा हुआ मिला। FSO द्वारा तैयारशुदा घेवर व मावा में से एक-एक खाद्य सैम्पल लिया गया। जिसे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त बिना लाइसेंस खाद्य पदार्थ तैयार करने के सम्बंध में व साफ सफाई ना रखने के सम्बंध में अलग से केश तैयार किया गया है। जिस सम्बंध में त्रुटिकर्ता मदन मोहन बंसल के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • हथीन ब्लॉक कर्मचारियों पर सरपंच के गंभीर आरोप, डीसी ने मांगी लंबित कार्यों की सूची। #Trending #Viral #Hathin #Palwal #HaryanaNews
    1
    हथीन ब्लॉक कर्मचारियों पर सरपंच के गंभीर आरोप, डीसी ने मांगी लंबित कार्यों की सूची।

#Trending #Viral #Hathin #Palwal #HaryanaNews
    user_Haryana Times
    Haryana Times
    Local News Reporter हथीन, पलवल, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • sadak banvane ke liye Gram panchayat jainpur district palwal tehsil hathin 2/3 saal ho gye hai bolte bolte per sarpanch koi sunwai nhi karta hai iss sadak tuti hone ke karan pani bhara rheta hai or hamare gher ke samne gandgi hoyi rheti hai bimari bnti rheti hai plz iss ko banwane ke liye support kare or iss news ko CM nayab saini tk phochaye
    3
    sadak banvane ke liye
Gram panchayat jainpur district palwal tehsil hathin 
2/3 saal ho gye hai bolte bolte per sarpanch koi sunwai nhi karta hai iss sadak tuti hone ke karan pani bhara rheta hai or hamare gher ke samne gandgi hoyi rheti hai bimari bnti rheti hai plz iss ko banwane ke liye support kare or iss news ko CM nayab saini tk phochaye
    user_Sunil
    Sunil
    हथीन, पलवल, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • महेंद्रगढ़:पहली बार पानी छोड़ते हीदोहा नदी क्षेत्र में बह गई। करोड़ से निर्मित स्टोन पीचिंग। रेवाड़ी ,महेंद्रगढ़, हरियाणा न्यूज़l
    1
    महेंद्रगढ़:पहली बार पानी छोड़ते हीदोहा नदी क्षेत्र में बह गई।
करोड़ से निर्मित स्टोन पीचिंग।
रेवाड़ी ,महेंद्रगढ़, हरियाणा न्यूज़l
    user_Haryana  breaking news
    Haryana breaking news
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • डीग (राजस्थान) लग्जरी एवं स्लीपर बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर शिकंजाः- अमर दीप सेन डीग जिला डीग विधिक सेवा प्राधिकरण,डीग के सचिव श्री राम किशन जी के द्वारां संयुक्त निरीक्षण दल के साथ मिल कर किया गया निरीक्षण। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग श्री हेमराज गौड़ जिला एवं सैशन न्यायाधीश के मार्गदर्शन में राज्यव्यापी विशेष निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान के तहत बुधवार, दिनांक 13 अगस्त 2026 को डीग में लग्जरी एवं स्लीपर बसों का औचक व संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के सचिव श्री रामकिशन शर्मा द्वारा किया गया। यह पूरी कार्यवाही मोटर वाहन अधिनियम 1988, ।राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के प्रावधानों के उल्लंघन के तहत संपन्न की गई। संयुक्त निरीक्षण दलों ने सड़कों पर संचालित बसों की यांत्रिक स्थिति एवं यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मानकों की गहनता से जांच की। निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं पाई गई कमियांः- भौतिक व संरचनात्मक सत्यापनः- वाहनों की नियमानुसार लंबाई, चैड़ाई, ऊंचाई, पंजीयन प्रमाण पत्र, परमिट, चेसिस नंबर, मॉडल विवरण तथा बिना अनुमति किए गए किसी भी प्रकार के ढांचागत बदलाव की विस्तृत जांच की गई, जिसमें बस का निरीक्षण कर पाया गया कि बस में अतिरिक्त सीटें लगा कर उसके मूल ढांचा में परिवर्तन किया गया था जिस कारण इन अतिरिक्त सीटों को मौके पर ही डिसमेंटल किया गया व कानूनी कार्यवाही कर जुर्माना अधिरोपित किया गया सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाहीः- जांच के दौरान कई लग्जरी व स्लीपर बसों में सुरक्षा नियमों की खुली अवहेलना पाई गई। अग्निशमन यंत्र व आपातकालीन निकासः- अनेक वाहनों में अग्निशमन यंत्र या तो निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थे अथवा पूरी तरह से गायब मिले। इसके अतिरिक्त आपातकालीन निकास की व्यवस्था भी असंतोषजनक पाई गई। सख्त कार्रवाई एवं सचिव के निर्देशः- निरीक्षण के दौरान पाई गई गंभीर अनियमितताओं पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री राम किशन शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए कि यात्रियों की जान-माल से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि नियमानुसार अनाधिकृत संशोधनों को तुरंत हटवाया जाए तथा सुरक्षा मानकों में कौताही बरतने वाले बस संचालकों के विरुद्ध विधि अनुसार सख्त चालानी व कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। मौके पर उपस्थितिः- इस विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नमो नारायण मीणा, राधेश्याम शर्मा, जिला परिवहन निरीक्षक, डीग, जगदीश नारायण सौगड, मोटर वाहन निरीक्षक, विनोद कुमार शर्मा चीफ, व राजेन्द्र कुमार शर्मा डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल डीग, अन्य न्यायिक कर्मचारीगण व संबधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भविष्य में भी आमजन की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार के चेकिंग अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प जताया गया है।
    3
    डीग (राजस्थान)
लग्जरी एवं स्लीपर बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर शिकंजाः-
अमर दीप सेन डीग जिला डीग 
विधिक सेवा प्राधिकरण,डीग के सचिव श्री राम किशन जी के द्वारां संयुक्त निरीक्षण दल के साथ मिल कर किया गया निरीक्षण।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग श्री हेमराज गौड़ जिला एवं सैशन न्यायाधीश के मार्गदर्शन में राज्यव्यापी विशेष निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान के तहत बुधवार, दिनांक 13 अगस्त 2026 को डीग में लग्जरी एवं स्लीपर बसों का औचक व संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीग के सचिव श्री रामकिशन शर्मा द्वारा किया गया। यह पूरी कार्यवाही मोटर वाहन अधिनियम 1988, ।राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के प्रावधानों के उल्लंघन के तहत संपन्न की गई। संयुक्त निरीक्षण दलों ने सड़कों पर संचालित बसों की यांत्रिक स्थिति एवं यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मानकों की गहनता से जांच की।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं पाई गई कमियांः- 
भौतिक व संरचनात्मक सत्यापनः- वाहनों की नियमानुसार लंबाई, चैड़ाई, ऊंचाई, पंजीयन प्रमाण पत्र, परमिट, चेसिस नंबर, मॉडल विवरण तथा बिना अनुमति किए गए किसी भी प्रकार के ढांचागत बदलाव की विस्तृत जांच की गई, जिसमें बस का निरीक्षण कर पाया गया कि बस में अतिरिक्त सीटें लगा कर उसके मूल ढांचा में परिवर्तन किया गया था जिस कारण इन अतिरिक्त सीटों को मौके पर ही डिसमेंटल किया गया व कानूनी कार्यवाही कर जुर्माना अधिरोपित किया गया 
सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाहीः-  जांच के दौरान कई लग्जरी व स्लीपर बसों में सुरक्षा नियमों की खुली अवहेलना पाई गई।
अग्निशमन यंत्र व आपातकालीन निकासः-  अनेक वाहनों में अग्निशमन यंत्र या तो निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थे अथवा पूरी तरह से गायब मिले। इसके अतिरिक्त आपातकालीन निकास  की व्यवस्था भी असंतोषजनक पाई गई।
सख्त कार्रवाई एवं सचिव के निर्देशः- 
निरीक्षण के दौरान पाई गई गंभीर अनियमितताओं पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री राम किशन शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए कि यात्रियों की जान-माल से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि नियमानुसार अनाधिकृत संशोधनों को तुरंत हटवाया जाए तथा सुरक्षा मानकों में कौताही बरतने वाले बस संचालकों के विरुद्ध विधि अनुसार सख्त चालानी व कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
मौके पर उपस्थितिः- 
इस विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री नमो नारायण मीणा, राधेश्याम शर्मा, जिला परिवहन निरीक्षक, डीग, जगदीश नारायण सौगड, मोटर वाहन निरीक्षक, विनोद कुमार शर्मा चीफ, व राजेन्द्र कुमार शर्मा डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल डीग, अन्य न्यायिक कर्मचारीगण व संबधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भविष्य में भी आमजन की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार के चेकिंग अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प जताया गया है।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • आज पलवल में 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। जिस तिरंगे की चौड़ाई 10 फीट थी। तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन पलवल से नेताजी सुभाष चंद स्टेडियम तक निकाली गई। पलवल ने एक नया कीर्तिमान रचा है जो कि पहली बार 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व श्री गौरव गौतम मंत्री हरियाणा सरकार ने किया। तिरंगा यात्रा में सभी स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़ भाग लिया। शासन प्रशासन का राष्ट के नाम पूरा सहयोग रहा।
    4
    आज पलवल में 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। जिस तिरंगे की चौड़ाई 10 फीट थी। तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन पलवल से नेताजी सुभाष चंद स्टेडियम तक निकाली गई।
पलवल ने एक नया कीर्तिमान रचा है जो कि पहली बार 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व श्री गौरव गौतम मंत्री हरियाणा सरकार ने किया। तिरंगा यात्रा में सभी स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़ भाग लिया। शासन प्रशासन का राष्ट के नाम पूरा सहयोग रहा।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • नूंह पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल संपन्न, 15 अगस्त को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय करेंगे ध्वजारोहण नूंह पुलिस लाइन में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। उपायुक्त अखिल पिलानी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और समारोह की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन में आयोजित होगा, जिसमें राज्यसभा सांसद कार्तिकेय मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी और सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
    1
    नूंह पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल संपन्न, 15 अगस्त को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय करेंगे ध्वजारोहण


नूंह पुलिस लाइन में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। उपायुक्त अखिल पिलानी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और समारोह की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन में आयोजित होगा, जिसमें राज्यसभा सांसद कार्तिकेय मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी और सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित #Haryana #DIPRHaryana #CabinetMeeting
    1
    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित

#Haryana #DIPRHaryana #CabinetMeeting
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • सरपंच से मंत्री-विधायक तक गुहार, फिर भी नहीं सुधरा रास्ता—ग्रामीण बोले, ‘क्या किसी हादसे का इंतजार है?
    1
    सरपंच से मंत्री-विधायक तक गुहार, फिर भी नहीं सुधरा रास्ता—ग्रामीण बोले, ‘क्या किसी हादसे का इंतजार है?
    user_Haryana Times
    Haryana Times
    Local News Reporter हथीन, पलवल, हरियाणा•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.