लोकेशन मुलताई बैतूल मोहम्मद अफसर स्लग बिना मंडी टैक्स चुकाए जा रहा मक्का भरा ट्रक पकड़ाया। एंकर खबर बैतूल जिले के मुलताई सें जहां कृषि उपज मंडी समिति के कर्मचारियों नें बिना मंडी टैक्स चुकाएं महाराष्ट्र की ओर जा रहे मक्का से भरा एक 16 चक्का ट्रक कों देर रात पकड़ कर मंडी परिसर लाया। बताया जा रहा है कि सोमवार रात साढ़े दस बजे के लगभग अमरावती रोड पर चेकिंग के दौरान मंडी समिति की टीम ने एक ट्रक को रोककर जांच की। जांच में ट्रक में लगभग 35 टन मक्का भरी पाई गई, जिसे बोरदेही भर कर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। ट्रक चालक के पास मंडी टैक्स से संबंधित आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए जाने पर मंडी समिति ने ट्रक को मंडी परिसर में लाकर खड़ा कराया। यह कार्रवाई मंडी भार साधक अधिकारी राजीव कहार के मार्गदर्शन में तथा मंडी सचिव शीला खातरकर के निर्देश पर की गई है। मंडी समिति के अनुसार संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमों के तहत पांच गुना मंडी टैक्स वसूली की कार्रवाई की जा रही है। मंडी समिति ने स्पष्ट किया है कि बिना टैक्स और वैध दस्तावेजों के कृषि उपज का परिवहन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- दूनावा-डोल में मक्के के कड़वे और पशु चारे में लगी आग, दमकल ने पाया काबू मुलताई। आज दोपहर लगभग 12:02 बजे दुनावा चौकी क्षेत्र के ग्राम डोल में मनाराम बारंगे के खेत में रखे मक्के के कड़वे और पशु चारे में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मुलताई से दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। खेत के साइड में काटकर रखी गई गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। दमकल वाहन चालक राकेश पवार और गिरीश पिपले ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रित किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।2
- बिरला को पद से हटाने का ओवैसी संकल्प, विपक्ष को शाह की फटकार, इंदिरा,नेहरू को गालिरों पर माइक चालू- राजीव राय, गांधी परिवार में पैदा होने वाला ही राजा बोले निशिकांत, देश में फ्यूल की कमी नहीं - गोयल और राजनाथ सिंह ने मिलिट्री विजन डॉक्यूमेंट जारी किया..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मांडवी अंतर्गत आने वाले ग्राम जूनावानी निवासी किसान रामचंद्र झाड़े के गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई मिली जानकारी अनुसार 7 एकड़ खेत में गेहूं की सफल पक कर तैयार हो गई थी की अचानक लगी आग की लपटों ने भारी मात्रा में गेहूं की सफल जलाकर राख कर दी डायल 112 की सुचना पर आठनेर फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंची और खेत में फैली आग पर काबू पाया फिलहाल किसान को आगजनी में आर्थिक नुक्सान हुआ है उन्होंने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है1
- wadegaon mela1
- बैलगाड़ी रथ यात्रा से होगा शुभारंभ भैंसदेही मां पूर्णा की पावन नगरी भैंसदेही में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवभक्तों के लिए एक अनुपम आध्यात्मिक अनुभव का आयोजन होने जा रहा है। प्राचीन शिव मंदिर संस्थान द्वारा आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा 12 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 18 मार्च तक चलेगी। कथावाचक सुश्री जया देवी के मुखारविंद से सुनाई जाने वाली यह कथा शिवभक्तों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है1
- गैस माफिया गैस की कर रहे हैं कालाबाजारी भाकियू चढूनी गुट बदायूं आज दिनाँक 11 मार्च को भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) गुट1
- छिंदवाड़ा परासिया की बड़ी खबरें देखें फटाफट एवं विस्तार से1
- नाका नंबर एक पर नपा नें हटाया अतिक्रमण,हाथ ठेला किया जब्त। मुलताई। नगर के नाका नंबर एक के क्षेत्र में बुधवार को नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नवीन स्कूल के सामने सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए। नपा अमले ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क और फुटपाथ पर दुकान लगाकर यातायात बाधित न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक संतोष शिवहरे और उपयंत्री महेश शर्मा के मार्गदर्शन में टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान एक हाथ ठेला भी जब्त किया गया। नपा अधिकारियों ने दुकानदारों को हिदायत दी कि नगर की यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए सड़क किनारे दुकान न लगाएं। वहीं नाका नंबर एक के नवीन स्कूल के सामने दुकान लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से यहां सीजनेबल दुकानें लगाते आ रहे हैं,अतिक्रमण के नाम पर दुकान हटाने से उनका व्यापार प्रभावित होगा। वही राजस्व निरीक्षक संतोष शिवहरे ने बताया कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएंगी।2