Shuru
Apke Nagar Ki App…
garm bhatewara post kalana district mirzapur garm sabha ki men road Hai
Ashish Kumar
garm bhatewara post kalana district mirzapur garm sabha ki men road Hai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- garm sabha ki men road Hai1
- डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह ने बताया कि बहेरा गांव में एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हुई है। जिसकी पहचान बहेरा गांव निवासी 62 वर्षीय राजाराम के रूप में हुई। वह तालाब में अपनी भैंस को नहाते समय घास फूंस और कीचड़ में फंसकर वृद्ध डूब गया था।2
- मीरजापुर में 30 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार रवीन्द्र कुमार जायसवाल जिला संवाददाता कौटिल्य का भारत राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र खबर सूचना खोया पाया विज्ञापन समाचार के लिए संपर्क करें कॉलिंग व्हाट्सएप 995693 6240 मीरजापुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना ड्रमण्डगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने आज बरम बाबा मंदिर के पास चेकिंग के दौरान क्रेटा कार DL 08 CBK 1138 से 300 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। पुलिस ने बिहार निवासी नागेन्द्र शाह, 35, और इशू सिंह, 26, को गिरफ्तार किया। बरामद शराब में जॉनी वॉकर रेड लेवल की 234 बोतल, वोदका 23 बोतल, बैलेटाइन्स 20 बोतल सहित अन्य ब्रांड शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नंबर प्लेट बदलकर हरियाणा से शराब बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। थाना ड्रमण्डगंज में आबकारी अधिनियम व बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर वाहन सीज किया गया। दोनों को न्यायालय भेजा जा रहा है।1
- मीरजापुर पुलिस को मिली सफलता थाना ड्रमण्डगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई में क्रेटा कार से 30 लाख की अवैध शराब हुई बरामद, कार में छिपा कर 300 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतर्राज्यीय शराब तस्कर हुए गिरफ्तार । सीओ लालगंज ने पत्रकार वार्ता कर किया खुलासा। हरियाणा से तस्करी कर शराब को बिहार ले जा रहे थे। बता दे कि मीरजापुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत ड्रमण्डगंज व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्रांतर्गत बरम बाबा मंदिर के पास सघन चेकिंग कर क्रेटा कार संख्याः DL 08 CBK 1138 पर सवार दो अभियुक्तों 1. नागेन्द्र शाह पुत्र रामप्रवेश शाह निवासी हेतनपुर थाना दानापुर, पटना, बिहार व 2. इशू सिंह पुत्र पुण्यदेव सिंह निवासी मजीदपुर थाना किन्जर, जिला जहाँनाबाद, बिहार को गिरफ्तार किया गया । बरामद वाहन की तलाशी ली गयी जिसमें वाहन क्रेटा कार से 300 बोतल अलग-अलग ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । सीओ लालगंज ने खुलासा करते हुए बताया कि तस्करों द्वारा कार का नम्बर प्लेट बदलकर हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बिक्री किया जाता है -1
- मिर्जापुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक ग्राम प्रधान ने कथित अपमान के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।बताया जा रहा है कि वीरपुर ग्राम पंचायत की प्रधान पुष्प लता बिंद को एक गूगल मीटिंग के दौरान वीडियो सिटी अधिकारी द्वारा कथित रूप से“नालायक” कहकर संबोधित किया गया। इस घटना से आहत होकर प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधान पुष्प लता बिंद का कहना है कि इस तरह के अपमानजनक शब्दों से उनके मान-सम्मान को गहरी ठेस पहुँची है। उन्होंने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित जिले के उच्च अधिकारियों को भी भेजी है।हालांकि, प्रधान के अनुसार अब तक संबंधित अधिकारी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर नाराज़गी बढ़ती जा रही है। अब सवाल यह उठता है कि क्या एक जनप्रतिनिधि के सम्मान की रक्षा के लिए प्रशासन कोई कदम उठाएगा, या यह मामला यूँ ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा?2
- पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत निकाली साईकिल यात्रा बच्चो ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा1
- सतीश पाल का #sed#song# love #stetus #jbj #muick #prjent #up#now #short vayrl video trending topten1
- मिर्ज़ापुर में भ्रामक चिकित्सा विज्ञापन पर बवाल: संजना क्लिनिक के दावों पर उठे सवाल, स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की मांग मिर्ज़ापुर, 27 अप्रैल 2026 मिर्ज़ापुर शहर में एक निजी क्लिनिक के भ्रामक विज्ञापन ने स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा कर दिया है। पान दरिबा रोड, दक्षिण फाटक, खाटू श्याम बाबा मंदिर के पास स्थित संजना क्लिनिक एवं स्कीन केयर पर आरोप है कि वह झूठे और गैरकानूनी दावों के जरिए मरीजों को गुमराह कर रहा है। क्या है पूरा मामला? क्लिनिक द्वारा प्रसारित विज्ञापन में दावा किया जा रहा है कि दाद, खाज, खुजली, सोरायसिस, एक्ने, बाल झड़ना और फंगल इंफेक्शन जैसी बीमारियों का इलाज सिर्फ 7 दिन में ₹500 की दवा से हो जाएगा। इतना ही नहीं, "खुजली इंजेक्शन – 1 घंटे में आराम" जैसे दावे भी किए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह के दावे मरीजों को सस्ते इलाज का लालच देकर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ हैं। सोरायसिस जैसी क्रॉनिक बीमारियों का 7 दिन में "पक्का इलाज" बताना चिकित्सा विज्ञान के सिद्धांतों के खिलाफ है। कानून का उल्लंघन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह विज्ञापन Drugs & Magic Remedies (Objectionable Advertisements) Act, 1954 का सीधा उल्लंघन है। इस कानून के तहत दाद, खाज, सोरायसिस, गंजापन जैसी 54 बीमारियों के इलाज का विज्ञापन करना प्रतिबंधित है। साथ ही, "जादुई इलाज", "गारंटीड रिजल्ट" जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी गैरकानूनी है। Advertising Standards Council of India (ASCI) की गाइडलाइंस भी कहती हैं कि कोई भी चिकित्सा विज्ञापन तथ्यों से परे, भ्रामक या मरीजों में झूठी उम्मीद जगाने वाला नहीं होना चाहिए। स्थानीय लोगों की मांग मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर MoHFW_INDIA, CMOfficeUP, UttarPradeshGov, NMC_INDIA, CDSCO_INDIA और ASCI_India को टैग कर कार्रवाई की मांग की जा रही है। लोगों की प्रमुख मांगें हैं: 1. तुरंत जांच: जिला स्वास्थ्य विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर क्लिनिक की जांच करें। 2. योग्यता की जांच: क्लिनिक में इलाज करने वाले डॉक्टर की डिग्री और रजिस्ट्रेशन की वैधता परखी जाए। 3. विज्ञापन पर रोक: गैरकानूनी विज्ञापन को तुरंत हटवाया जाए और भविष्य में ऐसे प्रचार पर रोक लगे। 4. सख्त कार्रवाई: दोषी पाए जाने पर Drugs & Magic Remedies Act के तहत कानूनी कार्रवाई हो। क्लिनिक का विवरण नाम: संजना क्लिनिक एवं स्कीन केयर पता: पान दरिबा रोड, दक्षिण फाटक, खाटू श्याम बाबा मंदिर के पास, मिर्ज़ापुर संपर्क: 88588 88388 विशेषज्ञ क्या कहते हैं? मिर्ज़ापुर के वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार बताते हैं, "सोरायसिस, फंगल इंफेक्शन जैसी बीमारियां क्रॉनिक होती हैं। इनका इलाज मरीज की स्थिति, रोग की गंभीरता पर निर्भर करता है। 7 दिन में गारंटीड इलाज का दावा पूरी तरह अवैज्ञानिक है। '1 घंटे में खुजली ठीक' वाले इंजेक्शन स्टेरॉयड हो सकते हैं, जिनका बिना जांच इस्तेमाल खतरनाक है।" प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार फिलहाल जिला प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर बढ़ते दबाव के बाद माना जा रहा है कि जल्द जांच शुरू हो सकती है। जनहित में जरूरी: अगर आपको भी ऐसे भ्रामक विज्ञापन दिखें तो 104 हेल्पलाइन, CDSCO_INDIA के पोर्टल या ASCI की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं। सस्ते इलाज के लालच में अपनी सेहत दांव पर न लगाएं। हमेशा योग्य MBBS/MD डॉक्टर से ही परामर्श लें। रिपोर्ट: स्थानीय संवाददाता, मिर्ज़ापुर1