Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिंगरौली में नौकरी के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा मामला पहुंचा गौरवी चौकी.. सिंगरौली में नौकरी के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा मामला पहुंचा गौरवी चौकी..
Rtv भारत
सिंगरौली में नौकरी के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा मामला पहुंचा गौरवी चौकी.. सिंगरौली में नौकरी के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा मामला पहुंचा गौरवी चौकी..
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *थाना चितरंगी जिला सिंगरौली म.प्र.* *चितरंगी पुलिस की कार्यवाही - हत्या का आरोपी को घटना के 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार* *अप. क्र.-171/2026 , धारा-103(1) बी.एन.एस.* *नाम पता गिरफ्तार आरोपी-* मुन्ना लाल पनिका पिता रामचन्द्र पनिका उम्र 28 वर्ष निवासी सूदा थाना चितरंगी जिला सिंगरौली (म.प्र.) *नाम पता मृतक -* भुनेश्वर उर्फ छंदू कोल पिता रामभजन कोल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सूदा थाना चितंरगी जिला सिगरौली (म.प्र.) श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सिगरौली के कुशल निर्देशन एवं श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के सतत मार्गदर्शन तथा श्री राहुल कुमार सैयाम अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी की सतत निगरानी में टीम गठित किया जाकर एक टीम को घटना स्थल पर शव पंचनामा कार्यवाही एवं साक्ष्य संकलन हेतु एवं दूसरी टीम को मामले के अज्ञात आरोपी की सायबर सेल सिगरौली से समन्वय स्थापित कर पता तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया। तथा अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 10000/- रुपये का ईनाम उद्धघोषणा किया गया । गठित पुलिस की दोनो टीमो व्दारा वरिष्ठ अधिकारीगण के मार्गदर्शन में अपने कार्यों को लगन व मेहनत से कर पुलिस टीम व्दारा आरोपी मुन्नालाल पनिका पिता रामचन्द्र पनिका उम्र 28 वर्ष निवासी सूदा थाना चितरंगी जिला सिंगरौली (म.प्र.) को अपराध क्रमांक 171/2026 धारा-103(1) बीएनएस में आज दिनांक 25/04/2026 को गिरफ्तार किया गया है। *घटना का संक्षिप्त विवरण* - मामले में दिनांक 24/04/26 को जरिए टेलीफोन सूचना मिली कि ग्राम सुदा के छंदू कोल पिता रामभजन कोल उम्र 40 वर्ष निवासी सुदा थाना चितरंगी की लाश लुकामन पनिका के घर के पास मृत हालत में पड़ी है की सूचना पर थाना चितरंगी पुलिस मौके पर पहुंचकर देहाती मर्ग इंटीमेशन एवं देहाती अपराध नालसी का पंजीबध्द किया जाकर मृतक के शव का शव पंचायतनामा कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश पुलिस टीम गठित कर किया गया। मुखबिर की सूचना पर संदेही मुन्नालाल पनिका पिता रामचन्द्र पनिका उम्र 28 वर्ष निवासी सूदा थाना चितरंगी जिला सिंगरौली (म.प्र.) से भौतिक साक्ष्य एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य के मदद से पूछताछ किया गया दौरान पूछताछ पर पाया गया कि मृतक भुनेश्वर उर्फ छंदू कोल आरोपी मुन्नालाल पनिका का बिजली कनेक्शन बार बार काट देता था जिससे नाराज होकर आरोपी मुन्नालाल पनिका द्वारा दिनांक 23.04.2026 के दरमियानी रात करीब 12.00 बजे मृतक भुनेश्वर उर्फ छंदू कोल को लाठी से मारकर हत्या किया गया है। मामले में घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद कर आरोपी मुन्नालाल पनिका को गिरफ्तार किया जाकर जे. आर. पर माननीय न्यायालय भेजा गया है। *उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदान* - निरी. अनिल कुमार पटेल, थाना प्रभारी नवानगर, निरी. विद्यावारिधि तिवारी थाना प्रभारी गढ़वा, उनि. आर. के. वर्मा, उनि. उमेश कुमारी तिवारी, सउनि. मोहन पनाडिया, सउनि. राजेश मिश्रा, सउनि. रामचरण सतनामी, सउनि. रमेश कोल, आर.227 सचिन शुक्ला आर. 190 शिव कुमार पटेल, आर.670 सुभाष पाल, आर.570 दिलीप धाकड़, आर. 99 बीर प्रताप सिह, आर. 749 सौरभ मंजुल, आर.698 सर्वादानंद म. आर. 540 वर्षा पंथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | सिंगरौली लंघाडोल क्षेत्र में देसी-विदेशी शराब के नाम पर गली-गली अवैध बिक्री का खेल जारी है। बिना नंबर प्लेट की बोलेरो गाड़ी से खुलेआम ब्लैक में शराब सप्लाई की जा रही है। हैरानी की बात यह कि जिन बच्चों के हाथ में किताब होनी चाहिए, उन्हें इस धंधे में लगाया जा रहा है। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल, स्थानीय लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।1
- सिंगरौली में नौकरी के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा मामला पहुंचा गौरवी चौकी..1
- काफी खोजबीन के बाद झांपी दह में दूसरे दिन मिला वसीम का शव। घर से फुटबॉल खेलने को कहकर चार दोस्तों के साथ पहुंच गया झिगुरदा जंगल के झांपी दह में। जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले 15 वर्षीय किशोर गुलाम वारिस का संदिग्ध परिस्थितियों में झींगुरदा जंगल के झांपी दह में डूबने से मौत हो गई जानकारी के अनुसार रविवार के सुबह वह अपने घर से फुटबॉल खेलने को कहकर चार दोस्तों के साथ निकाला था मृतक क्राइस ज्योति स्कूल में दसवीं का छात्र था उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन है परिजनों के अनुसार मृतक गुलाम वारिस अपने दोस्त अभिनेंद्र प्रतीक और रवि के साथ फुटबॉल खेलने के बात कह कर घर से निकाला लेकिन बाद में वह झींगुरडदा स्थित हनुमान मंदिर के पीछे झांपी दह में नहाने चला गया सुबह 9:00 बजे जब उसके पिता धनबाद से लौटे तो गुलाम को घर में न पाकर उन्होंने उसे संपर्क करना चाहा जिसे लेकर उसको दोस्तों को भी फोन किया गया परंतु उनका फोन नहीं उठा इसके बाद उसके दोस्तों के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी ली गई इसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर रविवार को पहुंचे और लापता गुलाम वारिस को खोजबीन शुरू की परिजन शक जाहिर करते हुए कहे की फुटबॉल घटनास्थल से काफी दूर सड़क किनारे पड़ा मिला जबकि दोस्तों का कहना था कि उसे बचाने के लिए फुटबॉल पानी में फेंकी गई थी परिवार का आरोप है कि उनके बेटे के साथ क्या हुआ इसके बारे में उसके दोस्त सही जानकारी नहीं दे रहे हैं और मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है रविवार शाम तक लोग जंगल और दह के पानी में टायर के नाव बनाकर खोजबीन करते रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली सोमवार सुबह बनारस से चली एनडीआरएफ के टीम के राह देख रहे परिजन और स्थानीय लोगों ने फिर स्वयं सर्च ऑपरेशन शुरू किया और करीब सुबह 9:00 बजे किशोर का शव बरामद कर ली घटना के सूचना मिलने पर अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और आगे के कार्रवाई शुरू की परिजनों ने बताया कि मोरवा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है घटनास्थल उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अनपरा क्षेत्र में आता है इसलिए अनपरा पुलिस द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही हैं।4
- Post by Arvind Kumar Mishra1
- सीधी। मध्य प्रदेश में पड़ रही प्रचंड और भीषण गर्मी अब सड़कों पर दौड़ते वाहनों के लिए भी काल बन रही है। सीधी जिले से आई एक हृदयविदारक घटना ने सबको झकझोर दिया है, जहाँ तेज गर्मी के बीच एक कार में अचानक आग लग गई और वह धू-धू कर जल उठी। इस बढ़ते तापमान में डीजल और खास तौर पर पेट्रोल गाड़ियों का बुरा हाल है, जिनमें आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। 'मध्य प्रदेश ड्राइवर महासंघ' ने इस गंभीर स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए तमाम वाहन स्वामियों के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है। पेट्रोल की अत्यधिक ज्वलनशीलता और भीषण गर्मी का मेल किसी भी समय बड़े हादसे को दावत दे सकता है। महासंघ ने चालकों को सख्त सलाह दी है कि वे अपने वाहनों की वायरिंग, फ्यूल पाइप और कूलेंट लेवल की नियमित जांच कराएं। सड़कों पर सुरक्षा के प्रति बरती गई कोई भी लापरवाही न केवल आपकी गाड़ी, बल्कि आपकी जान भी जोखिम में डाल सकती है। अब समय आ गया है कि हम सफर शुरू करने से पहले सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि सड़कों पर बढ़ते इस अग्नि-तांडव पर अंकुश लगाया जा सके। सावधानी ही सुरक्षा है, इस बात को न भूलें।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by Arvind Kumar Mishra1