धूमधाम से निकली श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा, आज से हरपुर बाजार में गूंजेगा भक्ति का स्वर हरपुर-बुदहट (सहजनवा)। ग्राम पंचायत हरपुर में सर्व समाज के सहयोग से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व मंगलवार को भव्य और आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। हरपुर बाजार से प्रारंभ हुई यह विशाल कलश यात्रा बुदहट स्थित बाबा बामेश्वर नाथ मंदिर एवं मां काली स्थान होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। पीले-लाल परिधानों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया, वहीं युवक-युवतियों ने ढोल की थाप पर झूमते हुए माहौल को उत्सव में बदल दिया। कलश यात्रा का शुभ संकल्प कथा स्थल पर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ लिया गया। यात्रा के दौरान गोविंद शुक्ला, जैनेंद्र शुक्ला, दयाशंकर गुप्ता, रविंदर यादव एवं सुदर्शन शुक्ला ने सिर पर श्रीमद् भागवत महापुराण की पवित्र पुस्तकें धारण कर श्रद्धा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कथा वाचक परम पूज्य हरि मंगल पाराशर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में ग्राम प्रधान मदन मुरारी उर्फ गुड्डू गुप्ता, रानू शुक्ला, अजीत उर्फ मुन्ना शुक्ला, विपिन कुमार, अमित गुप्ता, गब्बू लाल प्रजापति, प्रिंस गुप्ता, सोहीत गुप्ता एवं चिंतामणि शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया। सहजनवा ब्लॉक के इस ग्रामीण अंचल में निकली यह यात्रा आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम बन गई। आज से हरपुर बाजार में श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हो रहा है, जो आगामी सात दिनों तक श्रद्धालुओं को भक्ति एवं ज्ञान की अमृतधारा से सराबोर करेगी।
धूमधाम से निकली श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा, आज से हरपुर बाजार में गूंजेगा भक्ति का स्वर हरपुर-बुदहट (सहजनवा)। ग्राम पंचायत हरपुर में सर्व समाज के सहयोग से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व मंगलवार को भव्य और आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। हरपुर बाजार से प्रारंभ हुई यह विशाल कलश यात्रा बुदहट स्थित बाबा
बामेश्वर नाथ मंदिर एवं मां काली स्थान होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। पीले-लाल परिधानों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया, वहीं युवक-युवतियों ने ढोल की थाप पर झूमते हुए माहौल को उत्सव में बदल दिया। कलश यात्रा का शुभ संकल्प कथा स्थल पर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ लिया
गया। यात्रा के दौरान गोविंद शुक्ला, जैनेंद्र शुक्ला, दयाशंकर गुप्ता, रविंदर यादव एवं सुदर्शन शुक्ला ने सिर पर श्रीमद् भागवत महापुराण की पवित्र पुस्तकें धारण कर श्रद्धा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कथा वाचक परम पूज्य हरि मंगल पाराशर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में ग्राम प्रधान मदन मुरारी उर्फ गुड्डू गुप्ता, रानू शुक्ला, अजीत उर्फ मुन्ना शुक्ला, विपिन कुमार, अमित गुप्ता, गब्बू लाल प्रजापति, प्रिंस गुप्ता, सोहीत गुप्ता एवं चिंतामणि शुक्ला सहित अनेक
गणमान्य लोग मौजूद रहे। कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया। सहजनवा ब्लॉक के इस ग्रामीण अंचल में निकली यह यात्रा आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम बन गई। आज से हरपुर बाजार में श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हो रहा है, जो आगामी सात दिनों तक श्रद्धालुओं को भक्ति एवं ज्ञान की अमृतधारा से सराबोर करेगी।
- संतकबीरनगर । जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। 2 अप्रैल से विद्यालय में नई कक्षाओं का संचालन प्रारंभ कर दिया गया, जहां पहले ही दिन छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में नवागंतुक विद्यार्थियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उल्लास का माहौल रहा। नए सत्र की शुरुआत के साथ ही विद्यालय में प्रवेश के लिए अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को एडमिशन काउंटर पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले और पंजीकरण को लेकर उत्साहित नजर आए। अभिभावकों का कहना है कि यह संस्थान न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है, जिसके चलते इसकी विश्वसनीयता लगातार बढ़ रही है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं निर्धारित समय से प्रारंभ कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे शैक्षणिक और नैतिक दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। वहीं, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों का प्रवेश नवीनीकरण शेष है अथवा जो नए प्रवेश लेना चाहते हैं, वे शीघ्र विद्यालय कार्यालय में संपर्क कर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि समय पर प्रवेश लेने से विद्यार्थी सत्र के प्रारंभ से ही पढ़ाई से जुड़ सकेंगे और उनका शैक्षणिक नुकसान नहीं होगा। विद्यालय में बेहतर प्रबंधन और सुव्यवस्थित प्रवेश प्रक्रिया को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों और प्रबुद्धजनों ने संस्थान की सराहना की है।1
- धूमधाम से निकली श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा, आज से हरपुर बाजार में गूंजेगा भक्ति का स्वर हरपुर-बुदहट (सहजनवा)। ग्राम पंचायत हरपुर में सर्व समाज के सहयोग से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व मंगलवार को भव्य और आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। हरपुर बाजार से प्रारंभ हुई यह विशाल कलश यात्रा बुदहट स्थित बाबा बामेश्वर नाथ मंदिर एवं मां काली स्थान होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। पीले-लाल परिधानों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया, वहीं युवक-युवतियों ने ढोल की थाप पर झूमते हुए माहौल को उत्सव में बदल दिया। कलश यात्रा का शुभ संकल्प कथा स्थल पर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ लिया गया। यात्रा के दौरान गोविंद शुक्ला, जैनेंद्र शुक्ला, दयाशंकर गुप्ता, रविंदर यादव एवं सुदर्शन शुक्ला ने सिर पर श्रीमद् भागवत महापुराण की पवित्र पुस्तकें धारण कर श्रद्धा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कथा वाचक परम पूज्य हरि मंगल पाराशर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में ग्राम प्रधान मदन मुरारी उर्फ गुड्डू गुप्ता, रानू शुक्ला, अजीत उर्फ मुन्ना शुक्ला, विपिन कुमार, अमित गुप्ता, गब्बू लाल प्रजापति, प्रिंस गुप्ता, सोहीत गुप्ता एवं चिंतामणि शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया। सहजनवा ब्लॉक के इस ग्रामीण अंचल में निकली यह यात्रा आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम बन गई। आज से हरपुर बाजार में श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हो रहा है, जो आगामी सात दिनों तक श्रद्धालुओं को भक्ति एवं ज्ञान की अमृतधारा से सराबोर करेगी।4
- संतकबीरनगर स्कूल चलो अभियान-2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर आज मुख्य अतिथि विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान जी द्वारा धनघटा विधानसभा क्षेत्र में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना एवं शिक्षा के महत्व के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना रहा। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिसमें विशेष रूप से बड़ी संख्या में बच्चों की उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिथि विधायक धनघटा ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन की सफलता का आधार बताते हुए सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन अवश्य कराएं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने जनपद के विद्यालयों एवं अभिभावको का आह्वान किया कि जनपद में 06 से 14 वर्ष का कोई बच्चा विद्यालय में नामांकन से छूटने न पावे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन खण्ड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक हैंसर बाजार महेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब प्रत्येक बच्चा विद्यालय से जुड़ा हो। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे घर-घर संपर्क कर बच्चों को विद्यालय लाने का प्रयास करें। रैली क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें "हर बच्चा स्कूल जाए", “शिक्षा है अधिकार हमारा" जैसे नारों के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया गया। इस आयोजन में अधिकाधिक संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं आम जनता भी शामिल हुई, जिससे कार्यक्रम सफल एवं प्रभावी रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक रहने एवं दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया गया। यह रैली शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई और क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की। इस कार्यक्रम में कुल लगभग 200 प्रतिभागियों (प्रधानाध्यापक / ई0 प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान सभासद) ने सहभागिता की तथा काफी अधिक संख्या में बच्चे भी सम्मिलित हुए। समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक / ई० प्रधानाध्यापक) चन्द्र शेखर भारती, शैलेश कुमार यादव, गनेश प्रसाद चौधरी, श्रृंखला पाण्डेय. नीतू अग्रहरी, चंद्रकला, विनय सिंह, नितिन कुमार, निर्मल स्वरूप, राम आशीष, विजय, संत कुमार मिश्र आदि प्रधाध्यापक एवं बी0आर0सी0 कार्यालय कर्मचारी मो0 जुबैर, रोहित कुमार, दिग्विजय पाण्डेय, विकास गिरी, कृष्ण मुरारी, श्याम जी. स्वप्निल यादव. उमेश चन्द्. राम प्रताप, अजीत कुमार, इश्वर चंद, गजेन्द्र कुमार, देव नारायण आदि उपस्थित रहे।4
- संत कबीर नगर।। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने उनके आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। संत कबीर नगर।।राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास स्थित रवीन्द्रालय परिसर में यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इस महा समागम का उद्देश्य समाज की एकता को मजबूत करना, सामाजिक ताकत को बढ़ाना और राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाना है। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज को मजबूत बनाएं और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें। कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख चेहरे शामिल होंगे, जिनमें श्याम सुंदर वर्मा, प्रिंस वर्मा, राजेश वर्मा, कन्हैया वर्मा, दिनेश वर्मा और अरविंद वर्मा प्रमुख हैं। आयोजकों के अनुसार, यह समागम समाज के भविष्य की दिशा तय करने और समस्याओं के समाधान पर चर्चा का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। तो आइए, 11 अप्रैल को लखनऊ पहुंचें और इस महा समागम का हिस्सा बनकर समाज की ताकत को एक नई दिशा दें।1
- गोरखपुर में खाटू श्याम जी का भव्य जुलूस | Kali Bari Mandir Rajghat Gorakhpur | Khatu Shyam Shobha Yatra 20261
- Post by Abc Hindustan1
- अपने भाषण में सीएम योगी ने पत्रकारिता पर बोलते हुए पत्रकारों का नैतिक धर्म दिलाया याद कहा कि ये समाज के आईने हैं, ऐसे में उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।1
- संत कबीर नगर। स्कूल चलो अभियान सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर धनघटा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराने का संदेश दिया गया। रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न मार्गों से होकर निकली रैली के दौरान “हर बच्चा स्कूल जाए” और “शिक्षा है अधिकार हमारा” जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन की सफलता का मूल आधार बताते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराएं और नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने कहा कि 6 से 14 वर्ष तक का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी हैंसर बाजार महेंद्र प्रसाद ने किया। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब हर बच्चा विद्यालय से जुड़ा हो। उन्होंने शिक्षकों से घर-घर संपर्क कर नामांकन बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान अध्यापकों एवं अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया। रैली में लगभग 200 प्रतिभागियों के साथ बड़ी संख्या में बच्चों की उपस्थिति रही। अंत में सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को प्रेरित करने का संदेश दिया गया।1