Shuru
Apke Nagar Ki App…
द प्रपंच एक्सप्रेस,, khabar headlines,,,, Chhindwara se प्रकाशित लोगो को काफ़ी पसंद,, अच्छी सटीक समाचार ,खबर ऐड में डिस्काउंट और भी संपादक और समस्त स्टाफ की ओर से दीपावली की जिले वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
Ranjeet Dehariya
द प्रपंच एक्सप्रेस,, khabar headlines,,,, Chhindwara se प्रकाशित लोगो को काफ़ी पसंद,, अच्छी सटीक समाचार ,खबर ऐड में डिस्काउंट और भी संपादक और समस्त स्टाफ की ओर से दीपावली की जिले वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सिंगोड़ी में पटाखा बाजार हुआ बेरौनक, व्यापारी बोले ग्राहक ही नहीं पहुंच रहे सिंगोड़ी में पटाखा बाजार सूना, दुकानदार बोले - इस बार दिवाली फीकी सिंगोड़ी दिवाली आ गई, दुकानें सज गईं, पटाखे भी आ गए लेकिन ग्राहक नहीं आए सिंगोड़ी में इस बार पटाखा बाजार की रौनक ही गायब हो गई। हर साल बस स्टैंड के पीछे मुख्यमंत्री हाट बाजार के टीन शेडों में पटाखों की दुकानें लगती थीं। बस स्टैंड से लेकर पूरे मार्केट तक भीड़, शोर और रोशनी दिवाली का असली मजा वहीं दिखता था। लेकिन इस बार प्रशासन ने पटाखा बाजार को उठाकर हाई स्कूल ग्राउंड में पहुंचा दिया। नतीजा दुकानें सजी हैं, पटाखे रखे हैं, व्यापारी बैठे हैं और ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। बस स्टैंड से अधिक दूर होने के कारण लोग वहां तक पहुंच ही नहीं पा रहे। व्यापारी कहते हैं, सुबह से शाम हो जाती है, गिने चुने ग्राहक ही आते हैं। व्यापारियों में इस फैसले को लेकर भारी असंतोष है। उनका कहना है कि जगह बदलने से उनका धंधा चौपट हो गया है। दिवाली का सीजन हाथ से निकलता जा रहा है और दुकानों में रखा माल ही उनका दर्द बयां कर रहा है। वही फटाका व्यापारियों ने सभी ग्राहकों से निवेदन किया है कि वह हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचकर पटाखे की खरीदारी जरूर करें सिंगोड़ी में पटाखा बाजार हुआ बेरौनक, व्यापारी बोले ग्राहक ही नहीं पहुंच रहे सिंगोड़ी में पटाखा बाजार सूना, दुकानदार बोले - इस बार दिवाली फीकी सिंगोड़ी दिवाली आ गई, दुकानें सज गईं, पटाखे भी आ गए लेकिन ग्राहक नहीं आए सिंगोड़ी में इस बार पटाखा बाजार की रौनक ही गायब हो गई। हर साल बस स्टैंड के पीछे मुख्यमंत्री हाट बाजार के टीन शेडों में पटाखों की दुकानें लगती थीं। बस स्टैंड से लेकर पूरे मार्केट तक भीड़, शोर और रोशनी दिवाली का असली मजा वहीं दिखता था। लेकिन इस बार प्रशासन ने पटाखा बाजार को उठाकर हाई स्कूल ग्राउंड में पहुंचा दिया। नतीजा दुकानें सजी हैं, पटाखे रखे हैं, व्यापारी बैठे हैं और ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। बस स्टैंड से अधिक दूर होने के कारण लोग वहां तक पहुंच ही नहीं पा रहे। व्यापारी कहते हैं, सुबह से शाम हो जाती है, गिने चुने ग्राहक ही आते हैं। व्यापारियों में इस फैसले को लेकर भारी असंतोष है। उनका कहना है कि जगह बदलने से उनका धंधा चौपट हो गया है। दिवाली का सीजन हाथ से निकलता जा रहा है और दुकानों में रखा माल ही उनका दर्द बयां कर रहा है। वही फटाका व्यापारियों ने सभी ग्राहकों से निवेदन किया है कि वह हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचकर पटाखे की खरीदारी जरूर करें1
- बिसनेस खबर,, धन तेरस में जमकर खरीदी हुई शहर के बिसनेस खबर बिसनेस खबर में धन तेरस के दिन शहर के शोरूम ऑटोमोबाइल्स बाजार में अच्छी बिक्री हुई ।।।। ग्राहकों की संतुष्टि के लिए उपहार और डिनर नास्ते की व्यवस्था किया गया डिलीवरी प्वाइंट में ढोल बाजे के साथ गाड़ी डिडेलीव्ड किया गया । शहर के हुंडई मोटर्स, संघी brothers, कामटी मोटर्स, सुनील बजाज , निशान शोरूम में अच्छा कारोबार हुआ1
- *चाँद नगर में त्योहार की रौनक के बीच ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित, मुख्य मार्ग और बाजार चौक पर जाम जैसे हालात, नगर परिषद की व्यवस्था पर उठे सवाल* *चाँद नगर में त्योहार की रौनक के बीच ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित, मुख्य मार्ग और बाजार चौक पर जाम जैसे हालात, नगर परिषद की व्यवस्था पर उठे सवाल* चाँद। त्योहार के चलते नगर के मुख्य मार्ग और बाजार चौक पर खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली, लेकिन बाजार में उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों को सड़क तक आगे बढ़ाकर सामान लगाया गया, जिसके चलते मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित होता रहा। वहीं, सड़क किनारे और मार्ग पर बेतरतीब खड़े वाहनों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। आलम यह रहा कि राहगीरों और वाहन चालकों को बाजार चौक एवं चौराहों से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार वाहनों की कतारें लगने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। हादसों को न्योता दे रही अव्यवस्थित व्यवस्था! सबसे चिंताजनक बात यह है कि मुख्य मार्ग पर इस तरह की अव्यवस्थित स्थिति किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। पैदल चलने वालों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए सड़क से निकलना तक मुश्किल हो गया। ऐसी स्थिति में किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। *त्योहार पर भीड़ स्वाभाविक, लेकिन व्यवस्था करना प्रशासन की जिम्मेदारी!* त्योहार के दौरान बाजार में भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन इस भीड़ को व्यवस्थित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। त्योहारों की पूर्व तैयारी के तहत बाजार में दुकानों की सीमा निर्धारित करना, अव्यवस्थित पार्किंग पर नियंत्रण रखना और मुख्य मार्ग को आवागमन के लिए खुला रखना जरूरी है। आखिर जब त्योहार हर साल आते हैं, तो फिर ऐसी अव्यवस्था से निपटने के लिए पहले से पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए जाते? पुलिस निभा रही अपनी जिम्मेदारी, नगर परिषद की व्यवस्था पर सवाल! इस पूरी स्थिति के बीच पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में जुटा रहा। पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार वाहनों को व्यवस्थित करने और ट्रैफिक नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद बाजार में दुकानों का सड़क तक फैलना और बेतरतीब पार्किंग यातायात में बाधा बनती रही। अब सवाल नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठता है कि त्योहार से पहले बाजार में अतिक्रमण रोकने और दुकानदारों को निर्धारित सीमा में दुकान लगाने के निर्देश क्यों नहीं दिए गए? बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर परिषद द्वारा उचित प्रबंधन क्यों नहीं किया गया? जनता की मांग है कि मुख्य मार्ग और बाजार चौक को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा त्योहारों के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए नगर परिषद द्वारा ठोस इंतजाम किए जाएं, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो और किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। चाँद से सुजीत श्रीवास4
- 🚨 छिंदी में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: सड़क हादसे में राहगीर गंभीर, आरोग्य मंदिर में ताला और एम्बुलेंस नदारद तामिया/छिंदी (छिंदवाड़ा): क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छिंदी में एक सड़क हादसे के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक राहगीर तड़पता रहा, लेकिन स्थानीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) पर ताला लटका मिला और एम्बुलेंस भी मौके पर नहीं पहुँच सकी। इस गंभीर लापरवाही और जमीनी हकीकत को उजागर करती विस्तृत समाचार रिपोर्ट (न्यूज़ लेख) नीचे दी गई है: 🚨 छिंदी में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: सड़क हादसे में राहगीर गंभीर, आरोग्य मंदिर में ताला और एम्बुलेंस नदारद ब्लॉक ब्यूरो चीफ नोमान खान कादरी की रिपोर्ट विशेष संवाददाता, छिंदी (तामिया) 06 नवंबर 2026 छिंदी/तामिया: ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े दावों की जमीनी हकीकत उस समय तार-तार हो गई, जब शुक्रवार को छिंदी हरई मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन उसे समय पर प्राथमिक उपचार तक नसीब नहीं हो सका। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी लापरवाही के चलते घायल व्यक्ति घंटों तड़पने को मजबूर रहा। 🔒 'आरोग्य मंदिर' पर लटका मिला ताला दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय जागरूक ग्रामीणों ने घायल राहगीर को मदद पहुँचाने के लिए नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केंद्र) लेकर पहुँचे। लेकिन वहां का नजारा देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा; स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य दरवाजे पर बड़ा सा ताला लटका हुआ था और ड्यूटी से पूरा स्टाफ नदारद था। आपातकालीन स्थिति में भी केंद्र का बंद मिलना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। 📞 फोन करने के बाद भी नहीं पहुँची 108 एम्बुलेंस हद तो तब हो गई जब ग्रामीणों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तामिया रेफर करने के लिए सरकारी '108 एम्बुलेंस' सेवा को लगातार कॉल किए। घंटों इंतजार करने के बाद भी एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुँची। सरकारी परिवहन सेवा न मिलने के कारण घायल की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। 😡 ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, निजी वाहन से भेजा अस्पताल स्वास्थ्य केंद्र में ताला और एम्बुलेंस की अनुपलब्धता को देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया। स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय युवाओं ने चंदा जुटाया और मानवता दिखाते हुए आनन-फानन में एक निजी वाहन (प्राइवेट गाड़ी) का इंतजाम कर घायल राहगीर को अस्पताल रवाना किया। 🔍 लगातार मिल रही हैं शिकायतें छिंदी और आसपास के ग्रामीण अंचलों के निवासियों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। तामिया ब्लॉक के दूरदराज के उप स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और एएनएम (ANM) का गायब रहना आम बात हो गई है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी आदिवासियों को आपातकाल में इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) छिंदवाड़ा से मांग की है कि छिंदी आरोग्य मंदिर के गैर-जिम्मेदार स्टाफ को तुरंत निलंबित किया जाए और एम्बुलेंस सेवा दुरुस्त की जाए। नोट ÷मुख्य मंत्री जन विश्वास शिविर छिन्दी मे जिला कलेक्टर को दिखाने के लिए सुविधाओं का लगा दिया था भंडार उसके बाद सुविधाओ का सूपड़ा साफ1
- Seoni News: धनतेरस की रात भी धरने पर डटीं महिलाएं, दीपक जलाकर शराब दुकान का विरोध!1
- युवाओं की सद्बुद्धि और नशामुक्ति का संदेश लेकर गंगोत्री से रामेश्वरम तक कांवड़ यात्रा 17 वर्षों से लगातार कर रहे यात्रा, 7 लीटर गंगाजल लेकर प्रतिदिन तय कर रहे 20 से 25 किलोमीटर का सफर सिवनी/कुरई। युवाओं को नशे की लत से दूर रखने, खानपान में सुधार और सद्बुद्धि का संदेश देने के उद्देश्य से दिल्ली निवासी कुलदीप यादव (45 वर्ष), पिता रतनलाल यादव, गंगोत्री के गोमुख से रामेश्वरम तक लगभग 4400 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। वे अपने साथ सात लीटर गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस धार्मिक एवं जनजागरूकता यात्रा का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना है। कुलदीप यादव ने बताया कि वे पिछले 17 वर्षों से लगातार इस तरह की यात्राएं कर रहे हैं। वर्ष 2024 में उन्होंने गंगोत्री से बागेश्वर धाम तक तथा वर्ष 2025 में गंगोत्री से काशी-बनारस तक यात्रा की थी। इस वर्ष उन्होंने गंगोत्री से रामेश्वरम तक यात्रा का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान प्रतिदिन लगभग 20 से 25 किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। उनकी इस यात्रा के पीछे धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक उद्देश्य भी जुड़ा है। वे चाहते हैं कि युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति कम हो और वे अपने खानपान तथा जीवनशैली में सुधार लाकर बेहतर जीवन की ओर आगे बढ़ें। यात्रा के दौरान शुक्रवार सुबह उन्होंने गोपालगंज स्थित गंगा तट हनुमान घाट से प्रस्थान किया। इसके बाद वे कुरई पहुंचे, जहां गायत्री मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार सुबह यहां से रामेश्वरम की ओर अपनी आगे की यात्रा प्रारंभ करेंगे। उनकी इस अनूठी यात्रा को देखकर क्षेत्र के लोगों में भी उत्सुकता बनी हुई है।3
- नशा, जुआ-सट्टा और अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश एसपी कृष्ण लालचंदानी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण पर दिया जोर सिवनी। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने अपराध समीक्षा बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारियों को नशा, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और गौवंश परिवहन पर जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था, साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।1
- द प्रपंच एक्सप्रेस,, khabar headlines,,,, Chhindwara se प्रकाशित लोगो को काफ़ी पसंद,, अच्छी सटीक समाचार ,खबर ऐड में डिस्काउंट और भी संपादक और समस्त स्टाफ की ओर से दीपावली की जिले वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं2