Shuru
Apke Nagar Ki App…
छेड़ खानी वाला जो वीडियो वायरल हुआ था उसमे से एक आरोपी पकड़ा गया छेड़ खानी वाला जो वीडियो वायरल हुआ था उसमे से एक आरोपी पकड़ा गया
सत्यम रिपोर्टर
छेड़ खानी वाला जो वीडियो वायरल हुआ था उसमे से एक आरोपी पकड़ा गया छेड़ खानी वाला जो वीडियो वायरल हुआ था उसमे से एक आरोपी पकड़ा गया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्ज़ापुर: अपर कमिश्नर डॉ. विश्राम के स्थानांतरण पर व्यापार मंडल ने आयोजित किया विदाई समारोह।1
- -वैश्य को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की -वैश्य को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग--- सरकार को दिया अल्टीमेटम-- बुंदेलखंड की धरती बांदा के ऐतिहासिक अशोक लाट से आज एक बड़े आंदोलन की चिंगारी सुलगी। अयोध्या वासी वैश्य समाज के सैकड़ों लोगों ने सफेद टोपी पर अयोध्या वासी वैश्य आरक्षण लिखकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समाज के पदाधिकारियों ने कहा - "हमारी लड़ाई आज की नहीं, पिछले 20 सालों से हमारे पूर्वजों ने यह लड़ाई शुरू की थी। जो धार कमजोर पड़ गई थी, आज उसे फिर से तेज करने के लिए पूरा समाज यहां इकट्ठा हुआ है।"समाज के लोगों का कहना है कि बगल के मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में अयोध्या वासी वैश्य समाज पिछड़ा वर्ग में शामिल है, लेकिन उत्तर प्रदेश में आज भी उन्हें सामान्य वर्ग में रखा गया है, जो उनके साथ सरासर अन्याय है।प्रदर्शन के बाद समाज के लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। एक वक्ता ने साफ कहा जब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार और पूज्य योगी जी हमारी मांग पूरी नहीं कर देते, तब तक यह ज्वाला बुझने नहीं देंगे। अशोक लाट से जो चिंगारी उठी है, इसे हम पूरे प्रदेश में आंदोलन की ज्वाला बनाएंगे।समाज ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांग को उचित फोरम पर नहीं उठाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सरकार को दिया अल्टीमेटम-- *एंकर* बुंदेलखंड की धरती बांदा के ऐतिहासिक अशोक लाट से आज एक बड़े आंदोलन की चिंगारी सुलगी। अयोध्या वासी वैश्य समाज के सैकड़ों लोगों ने सफेद टोपी पर अयोध्या वासी वैश्य आरक्षण लिखकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समाज के पदाधिकारियों ने कहा - "हमारी लड़ाई आज की नहीं, पिछले 20 सालों से हमारे पूर्वजों ने यह लड़ाई शुरू की थी। जो धार कमजोर पड़ गई थी, आज उसे फिर से तेज करने के लिए पूरा समाज यहां इकट्ठा हुआ है।"समाज के लोगों का कहना है कि बगल के मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में अयोध्या वासी वैश्य समाज पिछड़ा वर्ग में शामिल है, लेकिन उत्तर प्रदेश में आज भी उन्हें सामान्य वर्ग में रखा गया है, जो उनके साथ सरासर अन्याय है।प्रदर्शन के बाद समाज के लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। एक वक्ता ने साफ कहा जब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार और पूज्य योगी जी हमारी मांग पूरी नहीं कर देते, तब तक यह ज्वाला बुझने नहीं देंगे। अशोक लाट से जो चिंगारी उठी है, इसे हम पूरे प्रदेश में आंदोलन की ज्वाला बनाएंगे।समाज ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांग को उचित फोरम पर नहीं उठाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- मिर्जापुर यूपी एमपी बाडर पर स्थितअवैध रूप से सैकड़ों लीटर गैलन व ड्रमों में भरकर रखा गया डीजल वीडियो हुआ प्रसारित अवैध रूप से सैकड़ों लीटर गैलेन व ड्रमों भरकर रखा गया डीजल, वीडियो हो रहा वायरल यूपी एमपी बार्डर के भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में हाइवे किनारे स्टोर कर रखा गया चोरी से खरीदा गया अवैध डीजल ड्रमंडगंज। यूपी एमपी बार्डर पर स्थित भैसोड़ बलाय पहाड़ व लहुरियादह गांव में इन दिनों ट्रकों तथा अन्य मालवाहक वाहनों से चोरी से डीजल खरीदकर अवैध रूप से बिक्री की जा रही है।भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में हाइवे किनारे मालवाहक वाहनों से खरीदा गया सैकड़ों लीटर डीजल गैलेन व ड्रमों में भरकर रखा गया है।जिसका वीडियो बनाकर किसी ने मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद डीजल खरीदने अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। नेशनल हाईवे से गुजरने वाले ट्रकों के चालक रूपए के लालच में लहुरियादह व भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में हाइवे किनारे ट्रकों को खड़ा कर चोरी से डीजल बेंच देते हैं। अवैध रूप से डीजल बेचने का धंधा करने वाले चोरी से खरीदे गए डीजल को गैलेन व ड्रमों में बेचने के लिए भरकर रख लेते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक चालकों से चोरी से खरीदा गया डीजल स्थानीय पेट्रोल पंपों से कम दामों पर बिक्री किए जाने से चोरी का डीजल खरीदने के लिए सीमावर्ती राज्य मध्यप्रदेश से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बड़े पैमाने पर हो रहे डीजल चोरी का धंधा पुलिस के मिलीभगत से संभव नही है। लोगों ने आरोप लगाया शिकायत के बाद पुलिस डीजल चोरी का अवैध धंधा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।1
- कक्षा 6 के बच्चों से पढ़वाई अंग्रेजी, खुद चखा मिड-डे मील—चंदौली के स्कूलों में अचानक पहुंचे डीएम और सीडीओ चंदौली: डीएम और सीडीओ ने परिषदीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, मिड-डे मील चखकर परखी गुणवत्ता सबहेडिंग: प्राथमिक विद्यालय बसारिकपुर व कंपोजिट विद्यालय खगवल में शिक्षा का स्तर जांचा, बर्थरा खुर्द गेस्ट हाउस की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा। चंदौली: परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता और बुनियादी व्यवस्थाओं को परखने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई ने बुधवार को विभिन्न स्कूलों और गेस्ट हाउस का संयुक्त औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के पहले चरण में दोनों अधिकारी प्राथमिक विद्यालय बसारिकपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों के शैक्षणिक स्तर की पड़ताल की और परिसर में संचालित को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र की गतिविधियों व योजनाओं की समीक्षा कर संतोष जताया। इसके बाद अधिकारी द्वय कंपोजिट विद्यालय खगवल पहुंचे। यहां डीएम ने सीधे छात्रों से संवाद कर उनकी पढ़ाई का स्तर परखा। उन्होंने कक्षा 6 के विद्यार्थियों से अंग्रेजी की किताब पढ़वाई और शब्दों के अर्थ पूछे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं मिड-डे मील चखकर भोजन की गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता की जांच की। भोजन मानक के अनुरूप मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश विद्यालयों के निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बर्थरा खुर्द स्थित गेस्ट हाउस का अवलोकन किया। उन्होंने नव-निर्मित भवन का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार कार्य तेजी से पूरा कर भवन को संबंधित विभाग को हैंडओवर करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी (सकलडीहा) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।2
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र 🚨 ओबरा के पनारी में जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन। करमा पूजा व पारंपरिक करमा नृत्य ने बांधा समां। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे ग्रामीणों ने बढ़ाया महोत्सव का रंग। राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, डीएम चर्चित गौड़ समेत अधिकारी रहे मौजूद। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली व नेटवर्क की समस्याएं भी उठाईं। Yogi Adityanath संजीव कुमार गोंड संजीव सिंह गोंड #Sonbhadra #Obra #TribalFestival #KarmaPuja1
- मिर्ज़ापुर: अहरौरा में बारिश के कारण 'बावनी दुवास' का मेला पड़ा फीका, दर्शनार्थियों को हुई परेशानी।1
- मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप से सीएचसी हाथी में बढ़ी मरीजों की संख्या मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप से सीएचसी हाथी में बढ़ी मरीजों की संख्या सेवापुरी।स्थानीय विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी बाजार में मौसम में बदलाव के साथ मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सामान्य दिनों की अपेक्षा इन दिनों अस्पताल की ओपीडी में अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें खांसी, बुखार और सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. कारण गौतम ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि इन दिनों अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 400 से 500 मरीज पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा डेंगू के संभावित मरीज भी जांच के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं और उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। क्षेत्र में डेंगू को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है। अधीक्षक ने बताया कि डेंगू के संभावित लक्षण वाले मरीजों की जांच कराई जा रही है। साथ ही उन्होंने लोगों से मौसम में बदलाव के दौरान विशेष सावधानी बरतने, साफ-सफाई का ध्यान रखने तथा बुखार, खांसी या अन्य लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी है।1
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र 🚨 वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर भीषण हादसा, 2 की मौत। चहलवा में भोर करीब 3 बजे तेज रफ्तार पिकअप खड़े ट्रक में पीछे से घुसी। हादसे में पिकअप सवार सद्दाम पुत्र वसीम और रविन्द्र पुत्र अमरजीत की मौत हो गई। दोनों दुद्धी के कटौली गांव निवासी बताए गए। #Sonbhadra #BreakingNews #RoadAccident1
- *वाराणसी: पुलिस से हाथापाई कर परिजन शव लेकर फरार, पिशाचमोचन कुंड में डूबने से हुई थी मौत* *वाराणसी।* थाना सिगरा क्षेत्र में पुलिस से मारपीट कर परिजन शव लेकर फरार हो गए। पुलिसकर्मी शव को कब्जे में लेने का प्रयास करते रहे, लेकिन परिजनों की भीड़ और बल प्रयोग के आगे पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह पिशाचमोचन कुंड में डूबने से *राजू कुमार* की मौत हो गई थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंची थी। पोस्टमार्टम के विरोध में परिजनों ने हंगामा किया और इस दौरान ई-रिक्शा से शव लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने फोर्स के साथ मृतक के घर पहुंचकर दोबारा शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। अस्पताल परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।1