logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विद्युत विभाग द्वारा ग्राम मोहना से 7 बाइक जब्त की, 3 बाइक से मौके पर वसूली 35 हजार की शाजापुर - विद्युत विभाग द्वारा बुधवार शाम 6 बजे तक शाजापुर जिले के ग्राम मोहना में कुर्की जब्ती की कार्यवाही की गई, इस दौरान ग्राम मोहना से कुल बकाया राशि एक लाख पचास हजार की होने पर 7 बाइक जब्त की गई, मौके पर 3 बाइक से 35 हजार की वसूली की गई, मोहन बड़ोदिया कनिष्ठ यंत्री उदयभान सिंह किरार ने बताया कि ग्राम मोहना में बुधवार को बकाया राशि होने पर कुर्की जब्ती की कार्यवाही की गई, इस दौरान टीम में विद्युत विभाग से जेई उदयभान सिंह किरार,शाजापुर से विनोद मेवाड़ा सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे, कनिष्ठ यंत्री ने कहा कि विधुत उपभोक्ता समय पर विद्युत बिल का भुगतान करे और असुविधा से बचे, आगामी समय में भी बकायादारों पर कुर्की जब्ती की कार्यवाही की जाएगी

2 hrs ago
user_Govind kumbhkar
Govind kumbhkar
पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
9990f820-a0de-4da5-92bf-1c29a0ad0b57
0caa0e34-440c-4c9c-9042-3f50c87f2d3a

विद्युत विभाग द्वारा ग्राम मोहना से 7 बाइक जब्त की, 3 बाइक से मौके पर वसूली 35 हजार की शाजापुर - विद्युत विभाग द्वारा बुधवार शाम 6 बजे तक शाजापुर जिले के ग्राम मोहना में कुर्की जब्ती की कार्यवाही की गई, इस दौरान ग्राम मोहना से कुल बकाया राशि एक लाख पचास हजार की होने पर 7 बाइक जब्त की गई, मौके पर 3 बाइक से 35 हजार की वसूली की गई, मोहन बड़ोदिया कनिष्ठ यंत्री उदयभान सिंह किरार ने बताया कि ग्राम मोहना में बुधवार को बकाया राशि होने पर कुर्की जब्ती की कार्यवाही की गई, इस दौरान टीम में विद्युत विभाग से जेई उदयभान सिंह किरार,शाजापुर से विनोद मेवाड़ा सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे, कनिष्ठ यंत्री ने कहा कि विधुत उपभोक्ता समय पर विद्युत बिल का भुगतान करे और असुविधा से बचे, आगामी समय में भी बकायादारों पर कुर्की जब्ती की कार्यवाही की जाएगी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शाजापुर - पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में लघु अधिनियम (Minor Acts) से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के समस्त थानों एवं रक्षित केंद्र के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान एडीपीओ प्रतीक श्रीवास्तव द्वारा लघु अधिनियम से संबंधित विभिन्न धाराओं, उनकी प्रभावी कार्यवाही, प्रकरण पंजीयन की प्रक्रिया तथा न्यायालयीन कार्यवाही के महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक पुलिस कार्य में लघु अधिनियम के प्रभावी उपयोग एवं विधिसम्मत कार्रवाई के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण को गंभीरता एवं सजगता के साथ ग्रहण किया तथा अपने दायित्वों के निर्वहन में इसका प्रभावी उपयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस बल को लघु अधिनियमों के संबंध में अद्यतन जानकारी प्रदान कर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है।
    1
    शाजापुर - पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में लघु अधिनियम (Minor Acts) से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के समस्त थानों एवं रक्षित केंद्र के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान एडीपीओ प्रतीक श्रीवास्तव द्वारा लघु अधिनियम से संबंधित विभिन्न धाराओं, उनकी प्रभावी कार्यवाही, प्रकरण पंजीयन की प्रक्रिया तथा न्यायालयीन कार्यवाही के महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक पुलिस कार्य में लघु अधिनियम के प्रभावी उपयोग एवं विधिसम्मत कार्रवाई के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण को गंभीरता एवं सजगता के साथ ग्रहण किया तथा अपने दायित्वों के निर्वहन में इसका प्रभावी उपयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस बल को लघु अधिनियमों के संबंध में अद्यतन जानकारी प्रदान कर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • थाना शुजालपुर सिटी पुलिस की बड़ी सफलता,चोरी हुई भैंस, पाड़ा एवं बकरियां तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा पिकअप वाहन सहित कुल मशरूका लगभग 07 लाख रुपये की बरामद* आरोपी को किया गिरफ्तार *घटना का विवरण :* दिनांक 12.02.2026 को फरियादी *शकील खां पिता मेहबूब खां निवासी भीमपुरा,* शुजालपुर सिटी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04-05.02.2026 की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश उसके खेत पर बने बाड़े से दो भैंस, उनके बच्चे तथा तीन बकरे एवं एक बकरी चोरी कर ले गए। उक्त रिपोर्ट पर थाना शुजालपुर सिटी में *अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस* के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *प्रकरण का खुलासा :* प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर श्री निमेष देशमुख के निर्देशन में थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी निरीक्षक प्रवीण कुमार पाठक के नेतृत्व में *विशेष टीम गठित* की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का *तकनीकी विश्लेषण , क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन तथा मुखबिर तंत्र* को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान घटना में एक संदिग्ध महिन्द्रा लोडिंग वाहन की जानकारी प्राप्त हुई। मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी कमल पिता हीरालाल तंवर, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम जीरापुर, थाना कोतवाली, जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक भैंस, एक पाड़ा एवं चार बकरियां बरामद की गईं तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा लोडिंग पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 07 लाख रुपये है। आरोपी से घटना में शामिल अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपी एवं जब्त वाहन की अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। *सराहनीय भूमिका :* इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार पाठक (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक इनिम टोप्पो, उपनिरीक्षक सुशील वर्मा, प्रआर 83 महेश धपानी, प्रआर 605 योगेन्द्र सिंह गुर्जर, आर 66 योगेन्द्र सिंह, आर 99 रामबाबू सिसोदिया, आर 576 राहुल सौंध्या, आर 200 रामबाबू लववंशी, आर 409 मनीष शर्मा, आर 109 रामेश्वर दांगी एवं आर.चा. 211 एलकारसिंह की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    थाना शुजालपुर सिटी पुलिस की बड़ी सफलता,चोरी हुई भैंस, पाड़ा एवं बकरियां तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा पिकअप वाहन सहित कुल मशरूका  लगभग 07 लाख रुपये की बरामद*
आरोपी को किया गिरफ्तार
*घटना का विवरण :*
दिनांक 12.02.2026 को फरियादी *शकील खां पिता मेहबूब खां निवासी भीमपुरा,* शुजालपुर सिटी द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 04-05.02.2026 की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश उसके खेत पर बने बाड़े से दो भैंस, उनके बच्चे तथा तीन बकरे एवं एक बकरी चोरी कर ले गए। उक्त रिपोर्ट पर थाना शुजालपुर सिटी में *अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस* के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*प्रकरण का खुलासा :*
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर श्री निमेष देशमुख के निर्देशन में थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी निरीक्षक प्रवीण कुमार पाठक के नेतृत्व में *विशेष टीम गठित* की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का *तकनीकी विश्लेषण , क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन तथा मुखबिर तंत्र* को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान घटना में एक संदिग्ध महिन्द्रा लोडिंग वाहन की जानकारी प्राप्त हुई।
मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी कमल पिता हीरालाल तंवर, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम जीरापुर, थाना कोतवाली, जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक भैंस, एक पाड़ा एवं चार बकरियां बरामद की गईं तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा लोडिंग पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 07 लाख रुपये है।
आरोपी से घटना में शामिल अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपी एवं जब्त वाहन की अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
*सराहनीय भूमिका :*
इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार पाठक (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक इनिम टोप्पो, उपनिरीक्षक सुशील वर्मा, प्रआर 83 महेश धपानी, प्रआर 605 योगेन्द्र सिंह गुर्जर, आर 66 योगेन्द्र सिंह, आर 99 रामबाबू सिसोदिया, आर 576 राहुल सौंध्या, आर 200 रामबाबू लववंशी, आर 409 मनीष शर्मा, आर 109 रामेश्वर दांगी एवं आर.चा. 211 एलकारसिंह की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Shafik Khan
    Shafik Khan
    Voice of people शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कंट्रोल रूम शाजापुर में लघु अधिनियम संबंधी कार्यशाला का आयोजन* *पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत* के निर्देशन में आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में *लघु अधिनियम (Minor Acts)* से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के समस्त थानों एवं रक्षित केंद्र के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान *एडीपीओ श्री प्रतीक श्रीवास्तव* द्वारा *लघु अधिनियम से संबंधित* विभिन्न धाराओं, उनकी प्रभावी कार्यवाही, प्रकरण पंजीयन की प्रक्रिया तथा न्यायालयीन कार्यवाही के महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक पुलिस कार्य में लघु अधिनियम के प्रभावी उपयोग एवं विधिसम्मत कार्रवाई के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण को गंभीरता एवं सजगता के साथ ग्रहण किया तथा अपने दायित्वों के निर्वहन में इसका प्रभावी उपयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। _इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस बल को लघु अधिनियमों के संबंध में अद्यतन जानकारी प्रदान कर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है।_
    1
    कंट्रोल रूम शाजापुर में लघु अधिनियम संबंधी कार्यशाला का आयोजन*
*पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत* के निर्देशन में आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में *लघु अधिनियम (Minor Acts)* से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के समस्त थानों एवं रक्षित केंद्र के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान *एडीपीओ श्री प्रतीक श्रीवास्तव* द्वारा *लघु अधिनियम से संबंधित* विभिन्न धाराओं, उनकी प्रभावी कार्यवाही, प्रकरण पंजीयन की प्रक्रिया तथा न्यायालयीन कार्यवाही के महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही दैनिक पुलिस कार्य में लघु अधिनियम के प्रभावी उपयोग एवं विधिसम्मत कार्रवाई के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण को गंभीरता एवं सजगता के साथ ग्रहण किया तथा अपने दायित्वों के निर्वहन में इसका प्रभावी उपयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
_इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस बल को लघु अधिनियमों के संबंध में अद्यतन जानकारी प्रदान कर कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है।_
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया के ग्राम बरनावद विद्युत विभाग द्वारा आज मंगलवार को कुर्की जपती की कार्रवाई की गई गांव में कुल बकाया राशि 1,20,000 की होने पर 6 बाइक जप्त की गई मौके पर चार बाइक से 70,000 वसूली की गई मोहन बड़ोदिया कनिष्ठ यंत्री उदय भानसिंह किरार शाजापुर से विनोद मेवाड़ा विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे अधिकारी ने कहा आगामी समय में भुगतान नहीं करने पर कुर्की कार्रवाई की जाएगी आसुविधा से बचें ।
    1
    मोहन बड़ोदिया के ग्राम बरनावद विद्युत विभाग द्वारा आज मंगलवार को कुर्की जपती की कार्रवाई की गई गांव में कुल बकाया राशि 1,20,000 की होने पर 6 बाइक जप्त की गई मौके पर चार बाइक से 70,000 वसूली की गई मोहन बड़ोदिया कनिष्ठ यंत्री उदय भानसिंह किरार शाजापुर से विनोद मेवाड़ा विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे अधिकारी ने कहा आगामी समय में भुगतान नहीं करने पर कुर्की कार्रवाई की जाएगी आसुविधा से बचें ।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Mukesh Bhabhor
    2
    Post by Mukesh Bhabhor
    user_Mukesh Bhabhor
    Mukesh Bhabhor
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • आगर मालवा - दिन भर के बादलो के डेरे के बाद रात्रीमे तेज हवा, आंधी और बादलो की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश हुवी शुरू। बारिश के कारण हवा मे घुली ठंडक, किसानों को फसल खराब होने की चिंता बडी ।
    1
    आगर मालवा - दिन भर के बादलो के डेरे के बाद रात्रीमे तेज हवा, आंधी और बादलो की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश हुवी शुरू। बारिश के कारण हवा मे घुली ठंडक, किसानों को फसल खराब होने की चिंता बडी ।
    user_Jeeshan Garments
    Jeeshan Garments
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शाजापुर: मटका मोहल्ले की विद्युत डीपी में शॉर्ट सर्किट से दहशत, टला बड़ा हादसा ​शाजापुर। शहर के बादशाहपुर इलाके में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घनी आबादी के बीच स्थित एक विद्युत डीपी में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण चिंगारियां उठने लगीं। लगातार उठ रही इन चिंगारियों से स्थानीय रहवासियों में भारी दहशत फैल गई। हालांकि गनीमत यह रही कि बिजली विभाग ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते आपूर्ति बंद कर दी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। ​घटनाक्रम एक नज़र में: ​आधे घंटे तक रहा दहशत का माहौल: बुधवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच वार्ड क्रमांक 8 के मटका मोहल्ला में मस्जिद के पास लगी डीपी में अचानक फॉल्ट होना शुरू हुआ। ​टूट गईं केबल: करीब 10 से 15 मिनट तक डीपी से लगातार चिंगारियां निकलती रहीं। लगभग आधे घंटे तक बार-बार हुए इस फॉल्ट के कारण एक-दो केबल भी टूट गईं, जिससे क्षेत्र में आग लगने की प्रबल आशंका बन गई थी। ​तत्काल रोकी गई सप्लाई: घटना की सूचना मिलते ही विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों ने एहतियात के तौर पर तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी और तकनीकी स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य शुरू किया। ​जल्द बहाल होगी बिजली: जेई बेरछा रोड स्थित बिजली कार्यालय में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता (जेई) रामप्रसाद अहिरवार ने सुबह करीब 9:30 बजे घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि डीपी में फॉल्ट और केबल में आग लगने के कारण क्षेत्र की बिजली बंद की गई थी। उन्होंने बताया, "सूचना मिलते ही हमारी टीम को तुरंत मौके पर भेज दिया गया है। सुधार कार्य तेजी से जारी है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।"
    1
    शाजापुर: मटका मोहल्ले की विद्युत डीपी में शॉर्ट सर्किट से दहशत, टला बड़ा हादसा
​शाजापुर। शहर के बादशाहपुर इलाके में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घनी आबादी के बीच स्थित एक विद्युत डीपी में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण चिंगारियां उठने लगीं। लगातार उठ रही इन चिंगारियों से स्थानीय रहवासियों में भारी दहशत फैल गई। हालांकि गनीमत यह रही कि बिजली विभाग ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते आपूर्ति बंद कर दी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
​घटनाक्रम एक नज़र में:
​आधे घंटे तक रहा दहशत का माहौल: बुधवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच वार्ड क्रमांक 8 के मटका मोहल्ला में मस्जिद के पास लगी डीपी में अचानक फॉल्ट होना शुरू हुआ।
​टूट गईं केबल: करीब 10 से 15 मिनट तक डीपी से लगातार चिंगारियां निकलती रहीं। लगभग आधे घंटे तक बार-बार हुए इस फॉल्ट के कारण एक-दो केबल भी टूट गईं, जिससे क्षेत्र में आग लगने की प्रबल आशंका बन गई थी।
​तत्काल रोकी गई सप्लाई: घटना की सूचना मिलते ही विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों ने एहतियात के तौर पर तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी और तकनीकी स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य शुरू किया।
​जल्द बहाल होगी बिजली: जेई
बेरछा रोड स्थित बिजली कार्यालय में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता (जेई) रामप्रसाद अहिरवार ने सुबह करीब 9:30 बजे घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि डीपी में फॉल्ट और केबल में आग लगने के कारण क्षेत्र की बिजली बंद की गई थी। उन्होंने बताया, "सूचना मिलते ही हमारी टीम को तुरंत मौके पर भेज दिया गया है। सुधार कार्य तेजी से जारी है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी जाएगी।"
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सतना-नई बस्ती मुन्नू होटल के पास स्थानीय लोगो ने बाइक सवार दो युवकों को 6 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा #reels #reelsinstagram #vairal #वायरल #vairalvideo
    1
    सतना-नई बस्ती मुन्नू होटल के पास स्थानीय लोगो ने बाइक सवार दो युवकों को 6 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा #reels #reelsinstagram #vairal #वायरल #vairalvideo
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Shajapur, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • Post by Samar Bahadur
    1
    Post by Samar Bahadur
    user_Samar Bahadur
    Samar Bahadur
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.