मानदेय और स्थायीकरण की मांग को लेकर मनरेगा कर्मचारियों का धरना धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. धरना में बड़ी संख्या में कर्मचारी एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए. मौके पर संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष यासीन अंसारी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की संवेदनहीनता के कारण राज्य के मनरेगा कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में कई मनरेगा कर्मियों को पिछले 6 से 12 महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है. उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी पिछले करीब 19 वर्षों से मनरेगा योजना में सेवा दे रहे हैं, इसके बावजूद उनकी सेवा स्थाई नहीं की गई है. कर्मचारियों की मांग है कि उनकी सेवा का स्थायीकरण किया जाए और मनरेगा कोषांग के अनुरूप उन्हें ग्रेड पे दिया जाए. यासीन अंसारी ने कहा कि इन मांगों को लेकर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. यदि राज्य सरकार जल्द उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो आने वाले दिनों में कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे।

- Post by जनता न्यूज़ 241
- झरिया से नयन मोदक का रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज़ | झरिया से बड़ी खबर झरिया के भागा मोड़ इलाके से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां Tata 407 और Hyundai Creta के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रेटा कार का एयरबैग तुरंत खुल गया, जिससे गाड़ी में सवार लोगों की जान बच गई। राहत की बात यह है कि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही इस दुर्घटना की वजह हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।1
- Post by ARBIND KUMAR1
- Post by Real hero kundan1
- बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर किड्स एजुकेशन सेंटर, निरसा में भव्य समारोह, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां निरसा आज दिन मंगलवार दिनांक 14 अप्रैल 2026 को निरसा के बेलचढी नूतनडीह स्थित किड्स एजुकेशन सेंटर विद्यालय के प्रांगण में देश के महान नायक लोकतंत्र के भासीग्य विधाता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती समारोह बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर तथा बाबासाहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस पावन मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री तपेश्वर चौहान सहित विद्यालय के सभी शिक्षक गण मोहम्मद फिरोज अंसारी, संदीप दास, अमित सिंह, बच्चों मुखर्जी, दीपक चंद्र, हरेंद्र कुमार यादव, मनोज चौहान, प्रमिला कुमारी, रीता देवी, संगीता कुमारी, पदमा दास, सोनाली दे, सरस्वती कुमारी, पूर्णिमा आदि सभी उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में अभिभावक सहित हमारे अतिथि भी उपस्थित थे जिसमें रोटरी क्लब धनबाद मीड टाउन के रोटेरियन ए के संडवार, डॉक्टर रॉकी,प्रणव कुमार, सतीश जी अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के राहुल पांडे, प्रणव सेन गुप्ता, दिनेश साव, डॉ संतोष राय, रामसागर ठाकुर, पतंजलि परिवार के माननीय मनजीत सिंह ,रविंद्र प्रधान, मनोज सिंह, तरुण अग्रवाल, बाबा साहब, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सेवा संस्थान के युगल भूईया, चंद्रशेखर आर्य, अशोक जी ,मोहन सिंह यादव, कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव अर्जुन भईया,समाजसेवी डॉ अरुण ठाकुर एवं भारतीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ के निरंजन चटर्जी,सूजित मोदी मौजूद थे। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले सभी वर्ग के प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सावित्री मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा उत्साह वर्धन हेतु सम्मानित भी किया गया।10
- कामरेड गुरुदास चटर्जी के शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब। देवली स्थित शहीद स्थल पर विधायक पुत्र अरूप चटर्जी, विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक विनोद सिंह और आरा सांसद सुदामा प्रसाद सहित कई गणमान्य रहे उपस्थित।1
- बाघमारा. (प्रेम कुमार). बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र में कोयला अधिकारियों के साथ दुरुव्यवहार की घटना को लेकर मंगलवार को ब्लॉक दो के 14 नंबर हाज़िरी घर के समक्ष केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्यों की आहूत बैठक में घटना की कड़ी निंदा की गई. मौके पर समिति सदस्यों ने कहा की जिस तरह की घटनाएं हो रही है उससे कोयला अधिकारीयों व कर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ खड़े हुए है. परियोजना में तैनात भारी -भरकम सीआईएसएफ के सुरक्षा में होने ना होने की भूमिका पर भी श्रमिक नेताओं ने सवाल उठाया. मौके पर श्रमिक नेताओं ने कहा की प्रबंधन के गैर -जिम्मेदराना रवैये के कारण ब्लॉक दो परियोजना आज बंदी के कगार पर पहुंच चुका है. परियोजना में कोयला चोरी हावी है. कोयला अधिकारियों व कर्मियों का उचित सुरक्षा के अभाव में कार्य करना कठिन हो गया है. मौके पर उपस्थित श्रमिक नेताओं ने ब्लॉक दो कों बचाने के लिए एक मत से आवाज़ उठाये जाने की बात कही. इस मौके पर मुख्य रूप से जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य गोपाल मिश्रा, भामसं के उत्तम पांडे, राम कुमार पांडेय, एटक के तुलसी साव, केआईएमपी के गोपाल चंद्र गोप, कुलदीप महतो, मुरारी पांडे, कामाख्या नारायण सिंह, सी एस राय, नकुल महतो, एच एन पांडे, रणविजय सिंह, सौरभ सुमन, सुरेश चौहान, पाल चंद्र महतो, अरशद समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे.1
- झरिया से नयन मोदक का रिपोर्ट श्री महारथी कर्दल, अमलापाड़ा, झरिया में आज अपराह्न एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंदिर के नवनिर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा एक शुभ मुहूर्त निर्धारित कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समिति के निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे: अध्यक्ष — शंभू पांडे सचिव — शंकर साव सदस्य — विनय सिंह मनोज रवानी रंजीत साव जीतू शाह राजेश साहू विकी साव सभी सदस्यों ने मंदिर के नवनिर्माण से संबंधित विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए और कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने पर सहमति व्यक्त की।1
- Post by ARBIND KUMAR1