logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोयला अधिकारियों से दुरुव्यवहार की श्रमिक नेताओं ने की कड़ी निंदा, ब्लॉक दो कों बचाने के लिए लड़ाई का आह्वान बाघमारा. (प्रेम कुमार). बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र में कोयला अधिकारियों के साथ दुरुव्यवहार की घटना को लेकर मंगलवार को ब्लॉक दो के 14 नंबर हाज़िरी घर के समक्ष केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्यों की आहूत बैठक में घटना की कड़ी निंदा की गई. मौके पर समिति सदस्यों ने कहा की जिस तरह की घटनाएं हो रही है उससे कोयला अधिकारीयों व कर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ खड़े हुए है. परियोजना में तैनात भारी -भरकम सीआईएसएफ के सुरक्षा में होने ना होने की भूमिका पर भी श्रमिक नेताओं ने सवाल उठाया. मौके पर श्रमिक नेताओं ने कहा की प्रबंधन के गैर -जिम्मेदराना रवैये के कारण ब्लॉक दो परियोजना आज बंदी के कगार पर पहुंच चुका है. परियोजना में कोयला चोरी हावी है. कोयला अधिकारियों व कर्मियों का उचित सुरक्षा के अभाव में कार्य करना कठिन हो गया है. मौके पर उपस्थित श्रमिक नेताओं ने ब्लॉक दो कों बचाने के लिए एक मत से आवाज़ उठाये जाने की बात कही. इस मौके पर मुख्य रूप से जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य गोपाल मिश्रा, भामसं के उत्तम पांडे, राम कुमार पांडेय, एटक के तुलसी साव, केआईएमपी के गोपाल चंद्र गोप, कुलदीप महतो, मुरारी पांडे, कामाख्या नारायण सिंह, सी एस राय, नकुल महतो, एच एन पांडे, रणविजय सिंह, सौरभ सुमन, सुरेश चौहान, पाल चंद्र महतो, अरशद समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

9 hrs ago
user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
प्रेम कुमार *पत्रकार*
Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
9 hrs ago

कोयला अधिकारियों से दुरुव्यवहार की श्रमिक नेताओं ने की कड़ी निंदा, ब्लॉक दो कों बचाने के लिए लड़ाई का आह्वान बाघमारा. (प्रेम कुमार). बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र में कोयला अधिकारियों के साथ दुरुव्यवहार की घटना को लेकर मंगलवार को ब्लॉक दो के 14 नंबर हाज़िरी घर के समक्ष केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्यों की आहूत बैठक में घटना की कड़ी निंदा की गई. मौके पर समिति सदस्यों ने कहा की जिस तरह की घटनाएं हो रही है उससे कोयला अधिकारीयों व कर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ खड़े हुए है. परियोजना में तैनात भारी -भरकम सीआईएसएफ के सुरक्षा में होने ना होने की भूमिका पर भी श्रमिक नेताओं ने सवाल उठाया. मौके पर श्रमिक नेताओं ने कहा की प्रबंधन के गैर -जिम्मेदराना रवैये के कारण ब्लॉक दो परियोजना आज बंदी के कगार पर पहुंच चुका है. परियोजना में कोयला चोरी हावी है. कोयला अधिकारियों व कर्मियों का उचित सुरक्षा के अभाव में कार्य करना कठिन हो गया है. मौके पर उपस्थित श्रमिक नेताओं ने ब्लॉक दो कों बचाने के लिए एक मत से आवाज़ उठाये जाने की बात कही. इस मौके पर मुख्य रूप से जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य गोपाल मिश्रा, भामसं के उत्तम पांडे, राम कुमार पांडेय, एटक के तुलसी साव, केआईएमपी के गोपाल चंद्र गोप, कुलदीप महतो, मुरारी पांडे, कामाख्या नारायण सिंह, सी एस राय, नकुल महतो, एच एन पांडे, रणविजय सिंह, सौरभ सुमन, सुरेश चौहान, पाल चंद्र महतो, अरशद समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by जनता न्यूज़ 24
    1
    Post by जनता न्यूज़ 24
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    10 min ago
  • Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    1
    Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    34 min ago
  • बाघमारा. (प्रेम कुमार). संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती बाघमारा के लुती पहाड़ी मोड़ पर बाबा भीम राव अम्बेडकर समिति बाघमारा के द्वारा काफ़ी धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम में सर्वप्रथम लुती पहाड़ी मोड़ से इंदिरा चौक तक परम्परागत वेश भूषा नीली पगड़ी, ध्वज आदि के साथ विशाल जुलुस निकाला गया. मौके पर जुलुस में शामिल लोग बाबा साहेब के जयकारे लगाते चल रहे थे. इस मौके पर लुती पहाड़ी मोड़ पर बाबा साहेब की विहंगम प्रतिमा पर धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर बाबा भीम राव अम्बेडकर समिति बाघमारा द्वारा आयोजित विराट सम्मेलन को उन्होंने सम्बोधित करते हुए बाबा साहेब के बताए मार्ग पर अनुश्रवण कर अपने हक व अधिकार के लिए समाज में शिक्षा का अलख जगाने एवं शिक्षित बनने पर जोर दिया. मौके पर सांसद ने बाबा साहेब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की बातें कही. इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कैलाश राम एवं संचालन कोषाध्यक्ष सुरेश रविदास ने किया. इस मौके पर समाज की सैकड़ों महिलाएं, पुरुष व बच्चे इत्यादि इस कार्यक्रम की शोभा बने. इस मौके पर मुख्य रूप से जुलुस राम भुईयां, रिझु दास, चंद्रिका दास, कृष्णा जी, जीतन भुईया, संतोष दास, राजू दास, गोपाल रवि दास, विजय दास, मंशा दास, राधा देवी, पधा देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.
    1
    बाघमारा. (प्रेम कुमार). संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती बाघमारा के लुती पहाड़ी मोड़ पर बाबा भीम राव अम्बेडकर समिति बाघमारा के द्वारा काफ़ी धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम में सर्वप्रथम लुती पहाड़ी मोड़ से इंदिरा चौक तक परम्परागत वेश भूषा नीली पगड़ी, ध्वज आदि के साथ विशाल जुलुस निकाला गया. मौके पर जुलुस में शामिल लोग बाबा साहेब के जयकारे लगाते चल रहे थे. इस मौके पर लुती पहाड़ी मोड़ पर बाबा साहेब की विहंगम प्रतिमा पर धनबाद के सांसद ढुल्लु महतो ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर बाबा भीम राव अम्बेडकर समिति बाघमारा द्वारा आयोजित विराट सम्मेलन को उन्होंने सम्बोधित करते हुए बाबा साहेब के बताए मार्ग पर अनुश्रवण कर अपने हक व अधिकार के लिए समाज में शिक्षा का अलख जगाने एवं शिक्षित बनने पर जोर दिया. मौके पर सांसद ने बाबा साहेब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की बातें कही. इस भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कैलाश राम एवं संचालन कोषाध्यक्ष सुरेश रविदास ने किया. इस मौके पर समाज की सैकड़ों महिलाएं, पुरुष व बच्चे इत्यादि इस कार्यक्रम की शोभा बने. इस मौके पर मुख्य रूप से जुलुस राम भुईयां, रिझु दास, चंद्रिका दास, कृष्णा जी, जीतन भुईया, संतोष दास, राजू दास, गोपाल रवि दास, विजय दास, मंशा दास, राधा देवी, पधा देवी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Niraj Kumar
    1
    Post by Niraj Kumar
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • धनबाद शहर के आसपास कोलियरी क्षेत्र के लोगों का रहना मौत को न्योता देने के समान है आप देखें संपादक जहीरूद्दीन खान की रिपोर्ट
    1
    धनबाद शहर के आसपास कोलियरी क्षेत्र के लोगों का रहना मौत को न्योता देने के समान है आप देखें संपादक जहीरूद्दीन खान की रिपोर्ट
    user_JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv News
    JH Media Dhn Zahir Khan Kcn Tv News
    Doctor Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    7 hrs ago
  • धनबाद में बाबा साहेब को नमन, रैली-पदयात्रा के साथ गूंजे उनके विचार
    1
    धनबाद में बाबा साहेब को नमन, रैली-पदयात्रा के साथ गूंजे उनके विचार
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • झरिया से नयन मोदक का रिपोर्ट धनबाद जिले के झरिया में भू-धंसान का खतरा, लोग घर छोड़ भागे धनबाद जिले के झरिया से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां एक ही इलाके में कई घरों में अचानक दरारें पड़ने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। यह मामला झरिया थाना क्षेत्र के धर्म नगर, चौथाई कुली इलाके का है। बताया जा रहा है कि अचानक घरों की दीवारों और फर्श में दरारें आने लगीं, जिससे लोग घबरा गए और तुरंत अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका पहले से ही भू-धंसान प्रभावित रहा है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग रात को लेकर भी चिंतित हैं और किसी बड़े हादसे की आशंका जता रहे हैं। कई परिवारों ने सुरक्षित स्थान पर जाने की मांग की है। घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द क्षेत्र का निरीक्षण कर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके। फिलहाल पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
    1
    झरिया से 
नयन मोदक का रिपोर्ट 
धनबाद जिले के झरिया में भू-धंसान का खतरा, लोग घर छोड़ भागे
धनबाद जिले के झरिया से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां एक ही इलाके में कई घरों में अचानक दरारें पड़ने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। यह मामला झरिया थाना क्षेत्र के धर्म नगर, चौथाई कुली इलाके का है।
बताया जा रहा है कि अचानक घरों की दीवारों और फर्श में दरारें आने लगीं, जिससे लोग घबरा गए और तुरंत अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका पहले से ही भू-धंसान प्रभावित रहा है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग रात को लेकर भी चिंतित हैं और किसी बड़े हादसे की आशंका जता रहे हैं। कई परिवारों ने सुरक्षित स्थान पर जाने की मांग की है।
घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द क्षेत्र का निरीक्षण कर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।
फिलहाल पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
    user_Nayan modak 9852507403
    Nayan modak 9852507403
    Media company बलियापुर, धनबाद, झारखंड•
    7 min ago
  • बाघमारा. आज 14 अप्रैल को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का जयंती कामरेड जे के झा के आवासीय कार्यालय मुराईडीह में बीसीकेयू बरोरा एवं ब्लॉक दो के समर्थको ने मनाया. इस मौके पर मुख्य रूप से कामरेड जे के झा केंद्रीय सचिव, बीसीकेयू ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान विश्व में सबसे अच्छा संविधान है. इस अवसर पर बैद्यनाथ यादव, देवानंद राजभर, सीताराम कर्मकार, धनंजय महतो, दिलीप नोनिया, नारायण महतो, फुलेंदर ठाकुर, आशीष राय सहित एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
    1
    बाघमारा. आज 14 अप्रैल को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का जयंती  कामरेड जे के झा के आवासीय कार्यालय मुराईडीह में बीसीकेयू बरोरा एवं ब्लॉक दो के समर्थको ने मनाया. इस मौके पर मुख्य रूप से कामरेड जे के झा केंद्रीय सचिव, बीसीकेयू ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान विश्व में सबसे अच्छा संविधान है. इस अवसर पर बैद्यनाथ यादव, देवानंद राजभर, सीताराम कर्मकार, धनंजय महतो, दिलीप नोनिया, नारायण महतो, फुलेंदर ठाकुर, आशीष राय सहित एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
    user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
    प्रेम कुमार *पत्रकार*
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.