logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबेडकरनगर के सभी 19 थानों में CCTV से कड़ी निगरानी, बिजली जाने पर भी नहीं रुकेगी रिकॉर्डिंग अंबेडकरनगर। जिले के सभी 19 पुलिस थानों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों के निर्बाध संचालन के लिए नियमित बिजली आपूर्ति के साथ जनरेटर और इन्वर्टर की व्यवस्था की गई है। कुछ थानों में सोलर पैनल भी लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह लगातार थानों की मॉनिटरिंग कर रही हैं। अकबरपुर, जलालपुर, आलापुर, टांडा और भीटी कोतवाली सहित सभी थानों में CCTV कैमरे सक्रिय हैं। अकबरपुर कोतवाली में 18 और जलालपुर कोतवाली में 23 कैमरे लगाए गए हैं। जैतपुर थाने में कुल 13 कैमरे हैं, जिनमें 8 सरकारी खर्च से और 5 जनसहयोग से लगाए गए हैं। कटका थाने में भी इसी प्रकार 8 कैमरे संचालित हैं। हंसवर थाने में 9 तथा महिला थाने में 12 CCTV कैमरे कार्यरत हैं। थानों के मुख्य प्रवेश द्वार, परिसर, कार्यालयों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी रिकॉर्डिंग प्रभावित न हो, इसके लिए अधिकांश थानों में जनरेटर और इन्वर्टर की व्यवस्था उपलब्ध है। हालांकि, कुछ स्थानों पर तकनीकी समस्याएं भी सामने आई हैं। जैतपुर में सोलर पैनल और जनरेटर दोनों सुचारु रूप से काम कर रहे हैं, जबकि कटका में सोलर पैनल तकनीकी खराबी के कारण बंद है। महिला थाने में दो इन्वर्टर में से एक खराब है और जनरेटर में भी तकनीकी दिक्कत होने से बिजली कटने पर परेशानी हो सकती है। अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के सभी थानों में पर्याप्त संख्या में CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जो 24 घंटे संचालित रहते हैं। इनके निर्बाध संचालन के लिए बिजली, जनरेटर और इन्वर्टर जैसी वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

8 hrs ago
user_Karam Chand Verma
Karam Chand Verma
अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
44652358-e459-4488-a5e5-0b052cac389b

अंबेडकरनगर के सभी 19 थानों में CCTV से कड़ी निगरानी, बिजली जाने पर भी नहीं रुकेगी रिकॉर्डिंग अंबेडकरनगर। जिले के सभी 19 पुलिस थानों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों के निर्बाध संचालन के लिए नियमित बिजली आपूर्ति के साथ जनरेटर और इन्वर्टर की व्यवस्था की गई है। कुछ थानों में सोलर पैनल भी लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह लगातार थानों की मॉनिटरिंग कर रही हैं। अकबरपुर, जलालपुर, आलापुर, टांडा और भीटी कोतवाली सहित सभी थानों में CCTV कैमरे सक्रिय हैं। अकबरपुर कोतवाली में 18 और जलालपुर कोतवाली में 23 कैमरे लगाए गए हैं। जैतपुर थाने में कुल 13 कैमरे हैं, जिनमें 8 सरकारी खर्च से और 5 जनसहयोग से लगाए गए हैं। कटका थाने में भी इसी प्रकार 8 कैमरे संचालित हैं। हंसवर थाने में 9 तथा महिला थाने में 12 CCTV कैमरे कार्यरत हैं। थानों के मुख्य

db60e176-cd3e-4402-8f0b-e54101b9150e

प्रवेश द्वार, परिसर, कार्यालयों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी रिकॉर्डिंग प्रभावित न हो, इसके लिए अधिकांश थानों में जनरेटर और इन्वर्टर की व्यवस्था उपलब्ध है। हालांकि, कुछ स्थानों पर तकनीकी समस्याएं भी सामने आई हैं। जैतपुर में सोलर पैनल और जनरेटर दोनों सुचारु रूप से काम कर रहे हैं, जबकि कटका में सोलर पैनल तकनीकी खराबी के कारण बंद है। महिला थाने में दो इन्वर्टर में से एक खराब है और जनरेटर में भी तकनीकी दिक्कत होने से बिजली कटने पर परेशानी हो सकती है। अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के सभी थानों में पर्याप्त संख्या में CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जो 24 घंटे संचालित रहते हैं। इनके निर्बाध संचालन के लिए बिजली, जनरेटर और इन्वर्टर जैसी वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस, 171 शिकायती पत्र हुए प्राप्त जयसिंहपुर तहसील प्रांगण में शनिवार को तहसील समाधान दिवस उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर की मौजूदगी में संपन्न किया गया, जहां पर फरियादियों द्वारा कुल 171 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांच शिकायती पत्रों का निस्तारण तुरंत कर दिया गया, बाकी बची हुई शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग को देते हुए तत्काल निस्तारण करवाने के लिए निर्देश दिए गए की ताकि फरियादियों को तहसील का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े और उनको न्याय मिल सके, तहसील समाधान दिवस में मौजूद तहसील विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य विभाग के आए हुए लोग भी मौजूद रहे
    1
    जयसिंहपुर उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस, 171 शिकायती पत्र हुए प्राप्त
जयसिंहपुर तहसील प्रांगण में शनिवार को तहसील समाधान दिवस उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर की मौजूदगी में संपन्न किया गया, जहां पर फरियादियों द्वारा कुल 171 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पांच शिकायती पत्रों का निस्तारण तुरंत कर दिया गया, बाकी बची हुई शिकायती पत्रों को संबंधित विभाग को देते हुए तत्काल निस्तारण करवाने के लिए निर्देश दिए गए की ताकि फरियादियों को तहसील का बार-बार चक्कर न  लगाना पड़े और उनको न्याय मिल सके, तहसील समाधान दिवस में मौजूद तहसील विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य विभाग के आए हुए लोग भी मौजूद रहे
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *जनवारी नाथ मंदिर परिसर में लगाए गए तीन आम के पौधे, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला समर्थन* लम्भुआ, सुलतानपुर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनवारी नाथ मंदिर के पुजारी द्वारा माँ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में तीन आम के पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे लम्भुआ में चल रहे पौध वितरण अभियान के तहत लगाए गए। पौधरोपण के दौरान रिंकू तथा मंदिर में कार्यरत सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे और पौधे लगाने में सहयोग किया। इस अवसर पर अजय गौतम, श्याम देव, हनुमान, मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन के सदस्य अशोक वर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी (बाबा) ने सभी उपस्थित लोगों को आशीर्वाद देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अभियान की सफलता की कामना की। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
    4
    *जनवारी नाथ मंदिर परिसर में लगाए गए तीन आम के पौधे, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला समर्थन*
लम्भुआ, सुलतानपुर
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जनवारी नाथ मंदिर के पुजारी द्वारा माँ विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में तीन आम के पौधों का रोपण किया गया। ये पौधे लम्भुआ में चल रहे पौध वितरण अभियान के तहत लगाए गए।
पौधरोपण के दौरान रिंकू तथा मंदिर में कार्यरत सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे और पौधे लगाने में सहयोग किया। इस अवसर पर अजय गौतम, श्याम देव, हनुमान, मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन के सदस्य अशोक वर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी (बाबा) ने सभी उपस्थित लोगों को आशीर्वाद देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अभियान की सफलता की कामना की। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 🤼‍♂️स्वस्थ रहो,मस्त रहो 🤼‍♀️👍
    1
    🤼‍♂️स्वस्थ रहो,मस्त रहो 🤼‍♀️👍
    user_Santosh Jaiswal
    Santosh Jaiswal
    Basti, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • निर्वाणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर बना कॉल तेज रफ्तार बाइक सवार की दर्दनाक मौत सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर एक बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि बिरसिंहपुर रोड से बगिया चौराहे की ओर जा रहे 45 वर्षीय बालमुकुंद पांडेय निवासी भवानीपुर सरैया (थाना मोतिगरपुर) की तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन पुलिया पर लगे बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर स्थित 100 शैया अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
    1
    निर्वाणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर बना कॉल तेज रफ्तार बाइक सवार की दर्दनाक मौत
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया पर लगा बैरियर एक बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि बिरसिंहपुर रोड से बगिया चौराहे की ओर जा रहे 45 वर्षीय बालमुकुंद पांडेय निवासी भवानीपुर सरैया (थाना मोतिगरपुर) की तेज रफ्तार बाइक निर्माणाधीन पुलिया पर लगे बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिरसिंहपुर स्थित 100 शैया अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट ने साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा।
क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार के अनुसार, मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लखनऊ में आवारा गाय का कहां मासूम पर किया हमला गंभीर हालत में अस्पताल पेपर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लखनऊ। राजधानी के अर्जुनगंज इलाके में शाम के समय एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर अचानक एक आवारा गाय ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    लखनऊ में आवारा गाय का कहां मासूम पर किया हमला गंभीर हालत में अस्पताल पेपर
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
लखनऊ। राजधानी के अर्जुनगंज इलाके में  शाम के समय एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर अचानक एक आवारा गाय ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने तत्काल बच्चे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.