बारिश ने खोली सरकारी स्कूलों की व्यवस्था की पोल, जर्जर विद्यालय और जलभराव से बढ़ा खतरा बारिश ने खोली सरकारी स्कूलों की व्यवस्था की पोल, जर्जर विद्यालय और जलभराव से बढ़ा खतरा कन्नौज। सच्चाई छुपाए नहीं छुपती। उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की बेहतर व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों के बीच कन्नौज के अकबरपुर क्षेत्र से सामने आई तस्वीरें जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करती हैं। बारिश के बाद सरकारी विद्यालय की जर्जर स्थिति और परिसर में जलभराव से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय की मौजूदा स्थिति में बच्चों का स्कूल आना-जाना जोखिम भरा हो सकता है। वहीं, पिछले कई दिनों से छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई स्थानों पर पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश और जलनिकासी की समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए और जर्जर विद्यालय भवन का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाना चाहिए। जिलाधिकारी कन्नौज से मांग है कि मामले का त्वरित संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले समस्या का समाधान हो सके।

- रक्षाबंधन पर उन्नाव में खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी, 1.14 लाख का मिलावटी माल जब्त! उन्नाव में रक्षाबंधन पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई! टीम ने छापेमारी कर करीब 307 किलो खोया, 360 लीटर दूध और अन्य सामग्री जब्त की। सलेमपुर की सागर डेयरी में सोडियम सल्फाइट नामक अपमिश्रक मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर फैक्ट्री बंद कराई गई। वहीं बिना लाइसेंस खोया बेचने पर एक परिसर भी बंद किया गया। कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब 1 लाख 14 हजार 200 रुपये बताई गई। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।1
- बारिश ने खोली सरकारी स्कूलों की व्यवस्था की पोल, जर्जर विद्यालय और जलभराव से बढ़ा खतरा बारिश ने खोली सरकारी स्कूलों की व्यवस्था की पोल, जर्जर विद्यालय और जलभराव से बढ़ा खतरा कन्नौज। सच्चाई छुपाए नहीं छुपती। उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों की बेहतर व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों के बीच कन्नौज के अकबरपुर क्षेत्र से सामने आई तस्वीरें जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करती हैं। बारिश के बाद सरकारी विद्यालय की जर्जर स्थिति और परिसर में जलभराव से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय की मौजूदा स्थिति में बच्चों का स्कूल आना-जाना जोखिम भरा हो सकता है। वहीं, पिछले कई दिनों से छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कई स्थानों पर पानी भर जाने के कारण ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश और जलनिकासी की समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए और जर्जर विद्यालय भवन का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाना चाहिए। जिलाधिकारी कन्नौज से मांग है कि मामले का त्वरित संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले समस्या का समाधान हो सके।1
- Post by Ramakant1
- नगर निगम में अवैध वसूली, डराने-धमकाने एवं ठेकों में अनियमितता के संबंध में अब तक कुल छ: अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। ▪️नगर निगम में अवैध वसूली, डराने-धमकाने एवं ठेकों में अनियमितता के संबंध में अब तक कुल छ: अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद दो अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अभियुक्त गोविंद शर्मा फरार है, जिसकी लोकेशन राजस्थान में मिली है। शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। ▪️जांच में ठेकों को प्रभावित करने, ठेकेदारों पर दबाव बनाने एवं अवैध वसूली के तथ्य सामने आए हैं। नगर निगम की पुरानी ठेका प्रक्रिया समाप्त कर अब लंबित एवं आगामी कार्यों में ऑनलाइन ई-टेंडरिंग अपनाई जाएगी। लगभग ₹100 करोड़ के टेंडर निरस्त कर शीघ्र रिटेंडरिंग की कार्रवाई की जा रही है। ▪️प्रकरण में संबंधित फर्मों, बैंक खातों एवं वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है तथा लगभग सात फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। अधिकारियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप प्रकरण में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बाइट-श्री रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर। UP Police1
- आज 25 अगस्त को पूर्व गोविंद नगर विधायक लगातार 25 वर्षों से बहन फाउंडेशन नामक संस्था चला रहे हैं जिसमें अपनी सभी बहनों से राखी बंधवाने का महोत्सव जैसा पर्व मनाया जाता है आज 25 अगस्त को पूर्व गोविंद नगर विधायक लगातार 25 वर्षों से बहन फाउंडेशन नामक संस्था चला रहे हैं जिसमें अपनी सभी बहनों से राखी बंधवाने का महोत्सव जैसा पर्व मनाया जाता है1
- मासूम या आंदोलनकारी? 6 साल के बच्चे ने मचाई हलचल!...... बिहार में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक 6 साल के मासूम बच्चे का जोशीला अंदाज़ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में बच्चा कहता नजर आ रहा है— “लाठी चलेगी तो पहली लाठी हम खाएंगे… जेल जाने की नौबत आएगी तो जेल जाएंगे… गोली चलेगी तो गोली भी खाएंगे।” बताया जा रहा है कि यह बच्चा पटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अपने परिजनों के साथ पहुंचा था। हाथ में तिरंगा लिए इस मासूम ने प्रदर्शन और छात्रों की मांगों को लेकर अपनी बात बेहद बेबाक अंदाज़ में रखी। बच्चे का वीडियो सामने आने के बाद लोग उसके आत्मविश्वास और जोशीले अंदाज़ की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, इतनी कम उम्र के बच्चे का इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होना सुरक्षा और बाल संरक्षण को लेकर भी सवाल खड़े करता है। फिलहाल यह मासूम अपने बयान की वजह से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।1
- कूड़ा डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, चौबेपुर में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र में खाली जमीन पर कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया गया कि मोबाइल बनवाने के पैसों को लेकर भी दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा था। मामला बढ़ने पर हाथापाई हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह जानकारी सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर श्री अंकित कुमार ने दी।1
- आईडीएफ आतंकवादियों ने कैमरे के सामने एक फिलिस्तीनी बच्चे पर गोलियां चलाईं।1