logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

क्वारी नदी की बाढ़ से कई गांव प्रभावित, फसलें बर्बाद कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष ने किया दौरा क्वारी नदी में अचानक आई बाढ़ से कनकूरा, बड़ी डीडी, छोटी डीडी, मिरचौली, बिरगवां, सांगली, कमई, सिमराव, जवासा और रछेड़ी समेत कई गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद होने की स्थिति में हैं और कई गांवों का संपर्क टूट गया है।गुरुबार की रोज शाम करीब 4 बजे जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष रामशेष बघेल ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से समस्याएं जानीं। फूफ और सरायघार क्षेत्र में 33 केवी लाइन का तार पानी में डूबने से बिजली व्यवस्था ठप है, जबकि कनकूरा में हैंडपंप डूबने से पेयजल संकट बना हुआ है।जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष रामशेष बघेल ने प्रशासन से तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने और पेयजल-बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार अभी तक फसल नुकसान का सर्वे शुरू नहीं हुआ है।

3 hrs ago
user_भिंड खबरें
भिंड खबरें
भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

क्वारी नदी की बाढ़ से कई गांव प्रभावित, फसलें बर्बाद कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष ने किया दौरा क्वारी नदी में अचानक आई बाढ़ से कनकूरा, बड़ी डीडी, छोटी डीडी, मिरचौली, बिरगवां, सांगली, कमई, सिमराव, जवासा और रछेड़ी समेत कई गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद होने की स्थिति में हैं और कई गांवों का संपर्क टूट गया है।गुरुबार की रोज शाम करीब 4 बजे जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष रामशेष बघेल ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से समस्याएं जानीं। फूफ और सरायघार क्षेत्र में 33 केवी लाइन का तार पानी में डूबने से बिजली व्यवस्था ठप है, जबकि कनकूरा में हैंडपंप डूबने से पेयजल संकट बना हुआ है।जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष रामशेष बघेल ने प्रशासन से तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने और पेयजल-बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार अभी तक फसल नुकसान का सर्वे शुरू नहीं हुआ है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भिंड रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर में घुसा जहरीला कोबरा सांप, मचा ह्ड़कंप कृष्ण कांत शर्मा लोकेशन भिंड 6262526043 सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू। ​भिंड रेलवे स्टेशन प्लेट फॉर्म एक पर देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब टिकट काउंटर के अंदर एक जहरीला कोबरा सांप घुस आया। काउंटर के भीतर सांप को देखकर वहां मौजूद रेलवे कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए और तुरंत स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रात के समय टिकट विंडो के पास काम कर रहे कर्मचारियों की नजर अचानक काउंटर के कोने में बैठे कोबरा सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही कर्मचारियों में दहशत फैल गई और वे तुरंत काउंटर से बाहर निकल आए। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर मौजूद अन्य कर्मचारी और यात्री भी मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय सर्प मित्र को दी गई। सूचना मिलते ही सर्प मित्र बिना देरी किए मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया हालांकि,सर्प मित्र ने जग्गू परिहार ने अपनी सूझबूझ और अनुभव का परिचय देते हुए कुछ ही देर में कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद कर दिया। सांप के पकड़ जाने के बाद रेलवे कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पकड़े गए सांप को बाद में रेलवे स्टेशन से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
    2
    भिंड रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर में घुसा जहरीला कोबरा सांप, मचा ह्ड़कंप 
कृष्ण कांत शर्मा 
लोकेशन भिंड 
6262526043
सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू।
​भिंड रेलवे स्टेशन प्लेट फॉर्म एक पर देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब टिकट काउंटर के अंदर एक जहरीला कोबरा सांप घुस आया। काउंटर के भीतर सांप को देखकर वहां मौजूद रेलवे कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए और तुरंत स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
रात के समय टिकट विंडो के पास काम कर रहे कर्मचारियों की नजर अचानक काउंटर के कोने में बैठे कोबरा सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही कर्मचारियों में दहशत फैल गई और वे तुरंत काउंटर से बाहर निकल आए। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर मौजूद अन्य कर्मचारी और यात्री भी मौके पर एकत्र हो गए।
घटना की सूचना तुरंत स्थानीय सर्प मित्र को दी गई। सूचना मिलते ही सर्प मित्र बिना देरी किए मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया हालांकि,सर्प मित्र ने जग्गू परिहार ने अपनी सूझबूझ और अनुभव का परिचय देते हुए कुछ ही देर में कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद कर दिया।
सांप के पकड़ जाने के बाद रेलवे कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पकड़े गए सांप को बाद में रेलवे स्टेशन से दूर सुरक्षित  जंगल में छोड़ दिया गया।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • अर्जेन्टिना को समुन्द्र राता अर्जेन्टिना को समुन्द्र रातारात १० कि. मि गाएब भाएको छ । भएको छ । प्रकृति प्रकोपले पृथ्वी को उथलपुथल बनाउने सम्भावना कहाँ गयो त पानी
    1
    अर्जेन्टिना को समुन्द्र राता

अर्जेन्टिना को समुन्द्र रातारात १० कि. मि गाएब भाएको छ । भएको छ । प्रकृति प्रकोपले पृथ्वी को उथलपुथल

बनाउने सम्भावना कहाँ गयो त पानी
    user_RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *इटावा के बकेवर में पुलिस मुठभेड़ फायरिंग कर भाग रहा हिस्ट्रीशीटर अंकित उर्फ फौजी गिरफ्तार पैर में लगी गोली चोरी की बाइक और अवैध तमंचा-कारतूस बरामद* जनपद इटावा में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बकेवर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, 9/10 सितंबर 2026 की रात थाना बकेवर क्षेत्र के निवाड़ी कला तिराहे के पास पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अहेरीपुर की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस को देखकर अछल्दा की ओर भागने लगा। पुलिस का आरोप है कि भागते समय अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए दूसरी मोबाइल टीम को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी। दोनों ओर से पुलिस टीमों से घिरने के बाद आरोपी ने दोबारा पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त अंकित उर्फ फौजी के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। 13 मुकदमे दर्ज हिस्ट्रीशीटर है आरोपी गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकित उर्फ फौजी पुत्र रामचन्द्र, निवासी ब्रह्मनगर, थाना कोतवाली, जनपद इटावा, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उसका हिस्ट्रीशीटर नंबर 293(A) है। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कुल 13 अभियोग पंजीकृत बताए गए हैं। तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। मोटरसाइकिल के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। इस संबंध में थाना बकेवर में मु0अ0सं0 271/2026 के तहत धारा 109(1) (पु0मु0)/317(2)/336(3)/340(2) बीएनएस एवं धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष विपिन मलिक के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.7417197064
    4
    *इटावा के बकेवर में पुलिस मुठभेड़ फायरिंग कर भाग रहा हिस्ट्रीशीटर अंकित उर्फ फौजी गिरफ्तार पैर में लगी गोली चोरी की बाइक और अवैध तमंचा-कारतूस बरामद*
जनपद इटावा में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बकेवर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, 9/10 सितंबर 2026 की रात थाना बकेवर क्षेत्र के निवाड़ी कला तिराहे के पास पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अहेरीपुर की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस को देखकर अछल्दा की ओर भागने लगा।
पुलिस का आरोप है कि भागते समय अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए दूसरी मोबाइल टीम को दूरभाष के माध्यम से सूचना दी। दोनों ओर से पुलिस टीमों से घिरने के बाद आरोपी ने दोबारा पुलिस टीम पर फायरिंग की।
इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त अंकित उर्फ फौजी के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
13 मुकदमे दर्ज हिस्ट्रीशीटर है आरोपी
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकित उर्फ फौजी पुत्र रामचन्द्र, निवासी ब्रह्मनगर, थाना कोतवाली, जनपद इटावा, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उसका हिस्ट्रीशीटर नंबर 293(A) है। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कुल 13 अभियोग पंजीकृत बताए गए हैं।
तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। मोटरसाइकिल के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
इस संबंध में थाना बकेवर में मु0अ0सं0 271/2026 के तहत धारा 109(1) (पु0मु0)/317(2)/336(3)/340(2) बीएनएस एवं धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
कार्रवाई में थानाध्यक्ष विपिन मलिक के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
रजत यादव पत्रकार 
जन नीति 24 इटावा 
मो.7417197064
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कुंवारी नदी खतरों के निशान से ऊपर हो चुकी है कृपया दूरी बना के रहे mp up ka बॉर्डर रास्ता बंद हो गया क्वारी नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है जल स्तर बढ़ने की बजे से भिंड व उमरी जाने वाला रास्ता बिल्कुल बंद हो गया है
    2
    कुंवारी नदी खतरों के निशान से ऊपर हो चुकी है  कृपया दूरी बना के रहे 
mp up ka बॉर्डर रास्ता बंद हो गया क्वारी नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है  जल स्तर बढ़ने की बजे से भिंड व उमरी जाने वाला रास्ता बिल्कुल बंद हो गया है
    user_Ravindra Jatav
    Ravindra Jatav
    चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • इटावा। अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत जसवंतनगर पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का IQOO एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक अवैध लोहे का छुरा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ इटावा और मैनपुरी में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। मामला जसवंतनगर थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी स्थित सूरज जनरल स्टोर से मोबाइल चोरी का है। ग्राम तमेरी की मड़ैयां निवासी सूरजभान ने पुलिस को सूचना दी थी कि अज्ञात चोर उसका मोबाइल चोरी कर ले गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 260/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया था। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर आज 10 सितंबर को जसवंतनगर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आपराधिक सूचना के आधार पर बकरा मंडी के पास एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का IQOO मोबाइल और लोहे का छुरा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बादल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह शाक्य, निवासी मुहब्बतपुर नगरिया, थाना करहल, जनपद मैनपुरी, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और चोरी से संबंधित पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी, हेमंत कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और रवीश कुमार शामिल रहे।
    1
    इटावा। अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत जसवंतनगर पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का IQOO एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक अवैध लोहे का छुरा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ इटावा और मैनपुरी में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
मामला जसवंतनगर थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी स्थित सूरज जनरल स्टोर से मोबाइल चोरी का है। ग्राम तमेरी की मड़ैयां निवासी सूरजभान ने पुलिस को सूचना दी थी कि अज्ञात चोर उसका मोबाइल चोरी कर ले गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 260/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया था।
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर आज 10 सितंबर को जसवंतनगर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आपराधिक सूचना के आधार पर बकरा मंडी के पास एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का IQOO मोबाइल और लोहे का छुरा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बादल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह शाक्य, निवासी मुहब्बतपुर नगरिया, थाना करहल, जनपद मैनपुरी, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और चोरी से संबंधित पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी, हेमंत कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और रवीश कुमार शामिल रहे।
    user_Rahul Yadav   jaswant Nagar
    Rahul Yadav jaswant Nagar
    जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *राहुल के प्रोग्राम में छाए अखिलेश, कांग्रेसी तमतमाए:* मंत्री चाचा को लपेटेंगे शिवपाल चच्चू; मदहोश साहब ने लगाए ठुमके
    1
    *राहुल के प्रोग्राम में छाए अखिलेश, कांग्रेसी तमतमाए:* मंत्री चाचा को लपेटेंगे शिवपाल चच्चू; मदहोश साहब ने लगाए ठुमके
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बलारपुरा के पास बाइक को अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर,दो लोग घायल बलारपुरा के पास बाइक को अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी जिससे दो लोग घायल हो गए।दरअसल गुरुबार की रोज दोपहर करीब 3 बजे भीम नगर निवासी धर्मेंद्र ओर गौरी बाइक पर सबार होकर अटेर जा रहे थे तभी तेज़ रफ़्तार आ रहे अज्ञात बाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसकी बजह से बाइक पर सबार धर्मेंद्र ओर गौरी घायल हो गए।घायल धर्मेंद्र ओर गौरी को मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और घटना की जानकारी परिजन को दी गई तो परिजन भी जिला अस्पताल में मौके पर पहुँचे तब तक जिला अस्पताल में मौके पर मौजूद डॉक्टर ने घायल धर्मेंद्र ओर गौरी को प्राथमिक उपचार देकर आगे के इलाज के लिए गवलियर रैफर कर दिया जिसके बाद परिजन के द्वारा घायल धर्मेंद्र ओर गौरी को आगे के इलाज के लिए गवलियर ले जाया गया है
    1
    बलारपुरा के पास बाइक को अज्ञात बाहन ने मारी टक्कर,दो लोग घायल
बलारपुरा के पास बाइक को अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी जिससे दो लोग घायल हो गए।दरअसल गुरुबार की रोज दोपहर करीब 3 बजे भीम नगर निवासी धर्मेंद्र ओर गौरी बाइक पर सबार होकर अटेर जा रहे थे तभी तेज़ रफ़्तार आ रहे अज्ञात बाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसकी बजह से बाइक पर सबार धर्मेंद्र ओर गौरी घायल हो गए।घायल धर्मेंद्र ओर गौरी को मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और घटना की जानकारी परिजन को दी गई तो परिजन भी जिला अस्पताल में मौके पर पहुँचे तब तक जिला अस्पताल में मौके पर मौजूद डॉक्टर ने घायल धर्मेंद्र ओर गौरी को प्राथमिक उपचार देकर आगे के इलाज के लिए गवलियर रैफर कर दिया जिसके बाद परिजन के द्वारा घायल धर्मेंद्र ओर गौरी को आगे के इलाज के लिए गवलियर ले जाया गया है
    user_भिंड खबरें
    भिंड खबरें
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आगरा गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला यात्री से बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल आगरा गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला यात्री से बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल विवाद के बाद महिला को फर्श पर गिराकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटने का आरोप महिला को बचाने पहुंचे यात्री से भी मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे में हड़कंप आरपीएफ ने झांसी से आगरा मंडल तक शुरू की जांच, ट्रेन के सीसीटीवी खंगाले जा रहे
    1
    आगरा 
गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला यात्री से बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल
आगरा 
गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला यात्री से बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल
विवाद के बाद महिला को फर्श पर गिराकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटने का आरोप
महिला को बचाने पहुंचे यात्री से भी मारपीट,
वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे में हड़कंप
आरपीएफ ने झांसी से आगरा मंडल तक शुरू की जांच, ट्रेन के सीसीटीवी खंगाले जा रहे
    user_विद्याराम वर्मा पत्रकार
    विद्याराम वर्मा पत्रकार
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उमरा व धार्मिक स्थलों की जियारत पर जा रहीं सायरा बेगम से मिले शिवपाल जसवंतनगर। नगर के मोहल्ला फक्कड़पुरा निवासी हाजी अहसान पेंटर के घर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने हाजी अहसान पेंटर की पत्नी सायरा बेगम से मुलाकात की। सायरा बेगम उमरा के साथ बगदाद शरीफ और मक्का शरीफ सहित अन्य धार्मिक स्थलों की जियारत के लिए जा रही हैं। शिवपाल सिंह यादव ने उनकी यात्रा मंगलमय और सुरक्षित होने की शुभकामनाएं दीं। परिजनों के अनुसार, यात्रा के दौरान सायरा बेगम बगदाद शरीफ में हजरत गौसुल आजम शेख अब्दुल कादिर जिलानी (रहमतुल्लाह अलैहि) की दरगाह सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर जियारत और फातिहा करेंगी। साथ ही मक्का शरीफ में उमरा करेंगी। हाजी अहसान पेंटर ने बताया कि सायरा बेगम देश और समाज की खुशहाली के साथ वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने तथा शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलने की दुआ भी करेंगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता और सभासद मौजूद रहे। सभी ने सायरा बेगम को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
    1
    उमरा व धार्मिक स्थलों की जियारत पर जा रहीं सायरा बेगम से मिले शिवपाल

जसवंतनगर। नगर के मोहल्ला फक्कड़पुरा निवासी हाजी अहसान पेंटर के घर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने हाजी अहसान पेंटर की पत्नी सायरा बेगम से मुलाकात की। सायरा बेगम उमरा के साथ बगदाद शरीफ और मक्का शरीफ सहित अन्य धार्मिक स्थलों की जियारत के लिए जा रही हैं। शिवपाल सिंह यादव ने उनकी यात्रा मंगलमय और सुरक्षित होने की शुभकामनाएं दीं।
परिजनों के अनुसार, यात्रा के दौरान सायरा बेगम बगदाद शरीफ में हजरत गौसुल आजम शेख अब्दुल कादिर जिलानी (रहमतुल्लाह अलैहि) की दरगाह सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर जियारत और फातिहा करेंगी। साथ ही मक्का शरीफ में उमरा करेंगी।
हाजी अहसान पेंटर ने बताया कि सायरा बेगम देश और समाज की खुशहाली के साथ वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने तथा शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलने की दुआ भी करेंगी।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता और सभासद मौजूद रहे। सभी ने सायरा बेगम को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.