इटावा। अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत जसवंतनगर पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का IQOO एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक अवैध लोहे का छुरा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ इटावा और मैनपुरी में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। मामला जसवंतनगर थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी स्थित सूरज जनरल स्टोर से मोबाइल चोरी का है। ग्राम तमेरी की मड़ैयां निवासी सूरजभान ने पुलिस को सूचना दी थी कि अज्ञात चोर उसका मोबाइल चोरी कर ले गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 260/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया था। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर आज 10 सितंबर को जसवंतनगर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आपराधिक सूचना के आधार पर बकरा मंडी के पास एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का IQOO मोबाइल और लोहे का छुरा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बादल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह शाक्य, निवासी मुहब्बतपुर नगरिया, थाना करहल, जनपद मैनपुरी, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और चोरी से संबंधित पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी, हेमंत कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और रवीश कुमार शामिल रहे।

- जल भराव और जर्जर रास्ते जहां से निकलना दुर्लभ हो रहा है #असरोही #गांवकीहकीकत #गंदगी #जर्जररास्ते #ग्रामीणसमस्या #विकासपरसवाल #जनप्रतिनिधि #प्रशासन #उत्तरप्रदेश #BreakingNews1
- क्वारी नदी की बाढ़ से कई गांव प्रभावित, फसलें बर्बाद कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष ने किया दौरा क्वारी नदी में अचानक आई बाढ़ से कनकूरा, बड़ी डीडी, छोटी डीडी, मिरचौली, बिरगवां, सांगली, कमई, सिमराव, जवासा और रछेड़ी समेत कई गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद होने की स्थिति में हैं और कई गांवों का संपर्क टूट गया है।गुरुबार की रोज शाम करीब 4 बजे जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष रामशेष बघेल ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से समस्याएं जानीं। फूफ और सरायघार क्षेत्र में 33 केवी लाइन का तार पानी में डूबने से बिजली व्यवस्था ठप है, जबकि कनकूरा में हैंडपंप डूबने से पेयजल संकट बना हुआ है।जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष रामशेष बघेल ने प्रशासन से तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने और पेयजल-बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार अभी तक फसल नुकसान का सर्वे शुरू नहीं हुआ है।1
- कुंवारी नदी खतरों के निशान से ऊपर हो चुकी है कृपया दूरी बना के रहे mp up ka बॉर्डर रास्ता बंद हो गया क्वारी नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है जल स्तर बढ़ने की बजे से भिंड व उमरी जाने वाला रास्ता बिल्कुल बंद हो गया है2
- *राहुल के प्रोग्राम में छाए अखिलेश, कांग्रेसी तमतमाए:* मंत्री चाचा को लपेटेंगे शिवपाल चच्चू; मदहोश साहब ने लगाए ठुमके1
- आगरा गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला यात्री से बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल आगरा गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला यात्री से बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल विवाद के बाद महिला को फर्श पर गिराकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटने का आरोप महिला को बचाने पहुंचे यात्री से भी मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे में हड़कंप आरपीएफ ने झांसी से आगरा मंडल तक शुरू की जांच, ट्रेन के सीसीटीवी खंगाले जा रहे1
- दतिया गांव सोहन से दो अज्ञात युवकों द्वारा एक बाइक चोरी कर ली ग्राम सोहन में बाइक चोरी की वारदात ग्राम सोहन में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरी की घटना के दौरान दो युवक सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान और तलाश की जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। अगर कोई व्यक्ति इन दोनों युवकों को पहचानता है, तो पुलिस को सूचना देने में सहयोग करें। अगर आपके पास सीसीटीवी की फोटो या वीडियो है, गाड़ी का नंबर: MP30MJ5598 📌 गाड़ी का मॉडल (नाम): Hero HF Deluxe 🎨 गाड़ी का रंग: Red/Black 📍 कहाँ से चोरी हुई: उप स्वास्थ्य केंद्र सोहन के पास। ⏰ चोरी का समय: 09 Sep 2026 [05:30 PM] 📞 संपर्क करें (Contact): +91 9685784741 📞 वैकल्पिक नंबर: +91 9343837332 आपकी एक छोटी सी कोशिश हमारी गाड़ी वापस दिला सकती है। कृपया इस मैसेज को अपने अन्य ग्रुप्स और दोस्तों के साथ ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें। 🙏City News 24 के लिए दमदार ब्रेकिंग न्यूज़ पोस्ट1
- लहार-सिकरी मार्ग पर भीषण हादसा, मां-बेटे की मौत; दो युवक घायल लहार-सिकरी मार्ग पर सिकरी जागीर के पास गुरुवार की रोज दोपहर करीब 2 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में लालपुरा निवासी छोटू उर्फ दिग्विजय और उसकी मां गुड्डी देवी की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया।दूसरी बाइक पर सवार अमन सिंह राजावत और भगवानदास हादसे में घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी में हादसे की वजह दूसरी बाइक पर लोहे का गेट ले जाना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गेट सामने से आ रही बाइक से टकराया, जिसके बाद दोनों मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मां-बेटे की एक साथ मौत की खबर से लालपुरा गांव में मातम पसरा हुआ है।1
- भिंड रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर में घुसा जहरीला कोबरा सांप, मचा ह्ड़कंप कृष्ण कांत शर्मा लोकेशन भिंड 6262526043 सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू। भिंड रेलवे स्टेशन प्लेट फॉर्म एक पर देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब टिकट काउंटर के अंदर एक जहरीला कोबरा सांप घुस आया। काउंटर के भीतर सांप को देखकर वहां मौजूद रेलवे कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए और तुरंत स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रात के समय टिकट विंडो के पास काम कर रहे कर्मचारियों की नजर अचानक काउंटर के कोने में बैठे कोबरा सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही कर्मचारियों में दहशत फैल गई और वे तुरंत काउंटर से बाहर निकल आए। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर मौजूद अन्य कर्मचारी और यात्री भी मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय सर्प मित्र को दी गई। सूचना मिलते ही सर्प मित्र बिना देरी किए मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया हालांकि,सर्प मित्र ने जग्गू परिहार ने अपनी सूझबूझ और अनुभव का परिचय देते हुए कुछ ही देर में कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद कर दिया। सांप के पकड़ जाने के बाद रेलवे कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पकड़े गए सांप को बाद में रेलवे स्टेशन से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।2
- बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बकेवर पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली। एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र और सीओ भरथना रामदवन मौर्य के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक अपनी पुलिस टीम के साथ निबाड़ी कला तिराहे पर मध्य रात्रि वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एक मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की। बदमाश भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस के मुताबिक, जब उसने खुद को घिरा हुआ देखा तो दोबारा फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अंकित उर्फ फौजी पुत्र रामचंद्र, निवासी ब्रह्मनगर, इटावा बताया है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में जांच कर रही है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस टीम की तत्परता से बदमाश को पकड़ लिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1