Shuru
Apke Nagar Ki App…
जल भराव और जर्जर रास्ते जहां से निकलना दुर्लभ हो रहा है #असरोही #गांवकीहकीकत #गंदगी #जर्जररास्ते #ग्रामीणसमस्या #विकासपरसवाल #जनप्रतिनिधि #प्रशासन #उत्तरप्रदेश #BreakingNews
Ramnibas Kashyap
जल भराव और जर्जर रास्ते जहां से निकलना दुर्लभ हो रहा है #असरोही #गांवकीहकीकत #गंदगी #जर्जररास्ते #ग्रामीणसमस्या #विकासपरसवाल #जनप्रतिनिधि #प्रशासन #उत्तरप्रदेश #BreakingNews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जल भराव बच्चों और आम नागरिकों को निकलने में हो रही असुविधा सरकार और जनप्रतिनिधि दोनों मिलकर लूट रहे समाज को जिससे समाज में असमानता का माहौल1
- भाजपा विकास के बजाय हिंदू-मुस्लिम मुद्दों में उलझी: शिवपाल यादव बोले, महंगाई-बेरोजगारी पर सरकार का ध्यान नहीं; कार्यकर्ताओं से की बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और जसवंतनगर के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के बजाय हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद और भारत-पाकिस्तान जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है, लेकिन सरकार इन समस्याओं को सुलझाने के बजाय लोगों को धार्मिक मुद्दों में उलझा रही है। शिवपाल यादव गुरुवार को जसवंतनगर स्थित मैदानी रामलीला समिति के कार्यालय में बूथ प्रभारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और संगठन को मजबूत करने के लिए कहा। उन्होंने सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने का भी जिक्र किया। शिवपाल यादव ने कहा कि ऐसी कार्रवाई से समाज के अलग-अलग वर्गों में नाराजगी है। उन्होंने याद दिलाया कि देश की आजादी में सभी धर्मों और वर्गों के लोगों ने योगदान दिया था। संविधान भी सभी नागरिकों को समान अधिकार और अपनी धार्मिक मान्यताओं का पालन करने की आजादी देता है। सपा महासचिव ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में संविदा कर्मियों को कम पैसे में काम करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कई कर्मचारियों को लगभग 14 हजार रुपये की जगह सिर्फ आठ हजार रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सपा की सरकार बनने पर संविदा कर्मियों को स्थायी नौकरी देने की दिशा में काम किया जाएगा। शिवपाल यादव ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर हो रहे एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसी अपराधी को सजा देना अदालत का काम है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह आरोपी को कानून के हिसाब से अदालत के सामने पेश करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष करती है। इस बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार शाक्य, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम खान, सपा कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह, जिला सचिव जितेंद्र कुमार उर्फ मोना यादव और सेक्टर प्रभारी सुभाष गुप्ता, मो. जहीर जैसे कई पदाधिकारी, बूथ प्रभारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।1
- इटावा। अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत जसवंतनगर पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का IQOO एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक अवैध लोहे का छुरा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ इटावा और मैनपुरी में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। मामला जसवंतनगर थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी स्थित सूरज जनरल स्टोर से मोबाइल चोरी का है। ग्राम तमेरी की मड़ैयां निवासी सूरजभान ने पुलिस को सूचना दी थी कि अज्ञात चोर उसका मोबाइल चोरी कर ले गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 260/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया था। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर आज 10 सितंबर को जसवंतनगर पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आपराधिक सूचना के आधार पर बकरा मंडी के पास एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का IQOO मोबाइल और लोहे का छुरा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बादल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह शाक्य, निवासी मुहब्बतपुर नगरिया, थाना करहल, जनपद मैनपुरी, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस और 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम और चोरी से संबंधित पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी, हेमंत कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और रवीश कुमार शामिल रहे।1
- मैनपुरी से वंश कश्यप के माता पिता का भूख हड़ताल का चौथा दिन मैनपुरी जिला अस्पताल डॉक्टर की टीम ने अपनी जिम्मेदारी निभाई मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सच के साथ हर खबर पर हमारी नजर आपको बताते चले मैनपुरी कलेक्ट्री के तिकोनिया पार्क में वंश कश्यप के माता पिता के भूख हड़ताल का चौथा दिन लेकिन प्रशासन की कान में जूं भी नहीं रेग रहा है क्यों ऐसे जाने कितने क्यों है जिनका अभी तक कोई भी जवाब नहीं दे रहा है अनिश्चित भूख हड़ताल अब देखना है कि क्या रंग लाती है माता पिता की कुरवानी,,2
- राघव चड्डा बोले- "मुझे तो ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी की हालत उस एक्स-गर्लफ्रेंड जैसी है..." राघव चड्डा बोले- "मुझे तो ऐसा लगता है कि आम आदमी पार्टी की हालत उस एक्स-गर्लफ्रेंड जैसी है..."1
- इटावा : चंबल इलाके में प्रवाहित क्वारी नदी ने मचाई तबाही* *इटावा जिले में 20 के आसपास गांव प्रभावित* *बढ़ते हुए जलस्तर पर प्रशासन रखे है निगाह* *इटावा : चंबल इलाके में प्रवाहित क्वारी नदी ने मचाई तबाही* *इटावा जिले में 20 के आसपास गांव प्रभावित* *बढ़ते हुए जलस्तर पर प्रशासन रखे है निगाह*1
- आरएलडी की विशेष बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, विनेश गुप्ता बने जिला उपाध्यक्ष मैनपुरी। ट्रांसपोर्ट नगर में राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक कार्य की शुरुआत राष्ट्रगान एवं देशभक्ति की भावना के साथ करने से देश के प्रति जिम्मेदारी और आत्मविश्वास मजबूत होता है। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यों को देखते हुए जिला अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने अपने कर कमलों से विनेश गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आयोजित बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष विनेश गुप्ता ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा और गरीबों, पिछड़ों एवं पीड़ितों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। जिला प्रवक्ता डॉ. महेंद्र सिंह चौहान ने विनेश गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए संगठन एवं जनता के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। इस मौके पर राम प्रकाश दुबे, उदय बाबू दीक्षित, महेश बाजपेई, डॉ. राहुल राजपूत, मनोज चौहान, राजीव बाजपेई, अयान सहित आरएलडी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जल भराव और जर्जर रास्ते जहां से निकलना दुर्लभ हो रहा है #असरोही #गांवकीहकीकत #गंदगी #जर्जररास्ते #ग्रामीणसमस्या #विकासपरसवाल #जनप्रतिनिधि #प्रशासन #उत्तरप्रदेश #BreakingNews1