logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विडियो देखें- राजस्थान राजस्थान में चलती बस हुई आग का गोला !

2 hrs ago
user_नवीन चन्द्र आर्य
नवीन चन्द्र आर्य
Nainital, Uttarakhand•
2 hrs ago

विडियो देखें- राजस्थान राजस्थान में चलती बस हुई आग का गोला !

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • Post by नवीन चन्द्र आर्य
    1
    Post by नवीन चन्द्र आर्य
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    2 hrs ago
  • शनिवार को विकास भवन भीमताल सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न विभागों को जिला, राज्य, केन्द्र व बाह्य सहायतित योजनाओं में प्राप्त धनराशि से किए गए कार्यों के साथ ही बीस सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। जिले में विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के करीब है, ऐसे में सभी विभाग यह सुनिश्चित कर लें कि सभी मदों में प्राप्त धनराशि 15 मार्च तक शत-प्रतिशत खर्च हो जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य पूर्ण होने के बाद समय पर भुगतान के साथ उपभोग प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाए। सीडीओ ने कहा कि नैनीताल जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे, इसके लिए सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत धनराशि व्यय करने के साथ बीस सूत्रीय कार्यक्रम के सभी मदों में ‘ए’ श्रेणी प्राप्त की जाए। जिन विभागों में अभी भी धनराशि अवशेष है, वे हर हाल में 15 मार्च से पूर्व धनराशि व्यय करना सुनिश्चित करें। बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभागों ने अब तक बेहतर कार्य करते हुए अच्छी प्रगति हासिल की है, उसी तरह इस माह भी जनपद सभी मदों में ‘ए’ श्रेणी प्राप्त करे। बैठक में उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 मार्च से मोटर मार्गों पर हॉटमिक्स और डामरीकरण कार्य हर हाल में प्रारंभ कर दिया जाए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए और वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले लाभार्थियों के खातों में ऑनलाइन धनराशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने तथा बाल विकास विभाग को महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े लक्ष्यों की शीघ्र पूर्ति करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि जिन विभागों के पास लंबे समय से धनराशि पड़ी है और मार्च में भी खर्च नहीं हो पाती है, तो ऐसे विभागीय अधिकारियों से ब्याज सहित धनराशि वसूल की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का पूर्ण सदुपयोग होना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समय पर पूरे किए जाएं। जिन विभागों के निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनके अधिकारी समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण भी करें। यदि कार्य अधूरे पाए जाते हैं तो कार्यदायी संस्था के साथ संबंधित विभागीय अधिकारी की भी जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। बैठक में सीएमओ डॉ. हरीश पंत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी, एपीडी चंदा फर्त्याल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    शनिवार को विकास भवन भीमताल सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न विभागों को जिला, राज्य, केन्द्र व बाह्य सहायतित योजनाओं में प्राप्त धनराशि से किए गए कार्यों के साथ ही बीस सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की।
जिले में विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के करीब है, ऐसे में सभी विभाग यह सुनिश्चित कर लें कि सभी मदों में प्राप्त धनराशि 15 मार्च तक शत-प्रतिशत खर्च हो जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य पूर्ण होने के बाद समय पर भुगतान के साथ उपभोग प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाए।
सीडीओ ने कहा कि नैनीताल जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे, इसके लिए सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत धनराशि व्यय करने के साथ बीस सूत्रीय कार्यक्रम के सभी मदों में ‘ए’ श्रेणी प्राप्त की जाए। जिन विभागों में अभी भी धनराशि अवशेष है, वे हर हाल में 15 मार्च से पूर्व धनराशि व्यय करना सुनिश्चित करें।
बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभागों ने अब तक बेहतर कार्य करते हुए अच्छी प्रगति हासिल की है, उसी तरह इस माह भी जनपद सभी मदों में ‘ए’ श्रेणी प्राप्त करे।
बैठक में उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 मार्च से मोटर मार्गों पर हॉटमिक्स और डामरीकरण कार्य हर हाल में प्रारंभ कर दिया जाए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए और वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले लाभार्थियों के खातों में ऑनलाइन धनराशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने तथा बाल विकास विभाग को महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े लक्ष्यों की शीघ्र पूर्ति करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि जिन विभागों के पास लंबे समय से धनराशि पड़ी है और मार्च में भी खर्च नहीं हो पाती है, तो ऐसे विभागीय अधिकारियों से ब्याज सहित धनराशि वसूल की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का पूर्ण सदुपयोग होना अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समय पर पूरे किए जाएं। जिन विभागों के निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनके अधिकारी समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण भी करें। यदि कार्य अधूरे पाए जाते हैं तो कार्यदायी संस्था के साथ संबंधित विभागीय अधिकारी की भी जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
बैठक में सीएमओ डॉ. हरीश पंत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी, एपीडी चंदा फर्त्याल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    3 hrs ago
  • गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि को लेकर आज कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से कांग्रेसी आक्रोशित नजर आए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि इस प्रकार से गैस सिलेंडरों की कीमत बढ़ाना किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।
    1
    गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि को लेकर आज कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से कांग्रेसी आक्रोशित नजर आए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि इस प्रकार से गैस सिलेंडरों की कीमत बढ़ाना किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • महिला पर्यटक से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में खुलासा ,हल्द्वानी,हल्द्वानी नैनीताल रोड पर महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास और लूटपाट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 5 मार्च की देर रात नैनीताल रोड स्थित पटवाडांगर के पास एक महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म का प्रयास और लूटपाट की घटना हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक दीपक बोरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित महिला का मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में आने वाले पर्यटक सुरक्षित महसूस कर सकें। मंजूनाथ TC SSP
    1
    महिला पर्यटक से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में खुलासा ,हल्द्वानी,हल्द्वानी नैनीताल रोड पर महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास और लूटपाट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 5 मार्च की देर रात नैनीताल रोड स्थित पटवाडांगर के पास एक महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म का प्रयास और लूटपाट की घटना हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक दीपक बोरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित महिला का मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में आने वाले पर्यटक सुरक्षित महसूस कर सकें।
मंजूनाथ TC SSP
    user_Kush BAZPUR
    Kush BAZPUR
    Bajpur, Udam Singh Nagar•
    1 hr ago
  • मिडिल ईस्ट में पैदा हुए तनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया और कुछ इलाकों में तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इन खबरों के चलते कई जगह लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर देखने को मिली, जिससे घबराहट का माहौल बन गया। आजकल सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर फैलने वाली अफवाहें कभी-कभी असली संकट से भी ज्यादा खतरनाक साबित होती हैं। पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर ऐसी ही कुछ खबरें वायरल हो रही हैं, जिससे आम जनता में घबराहट का माहौल बन गया है। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लेकिन, क्या वाकई भारत में तेल खत्म होने वाला है? इस गंभीर स्थिति पर देश की दिग्गज तेल कंपनियों हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और देशवासियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। HPCL और BPCL दोनों ने ट्वीट कर स्पष्ट कर दिया है कि सोशल मीडिया पर चल रही पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें पूरी तरह निराधार और गलत हैं। कंपनियों का कहना है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। अक्सर देखा जाता है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव या अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव की खबरों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है, जिससे आम जनता पैनिक में आकर ज्यादा पेट्रोल-डीजल खरीदने लगती है। कंपनियों ने साफ किया है कि सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य है और तेल की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आई है। पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं'
    1
    मिडिल ईस्ट में पैदा हुए तनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया और कुछ इलाकों में तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। इन खबरों के चलते कई जगह लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर देखने को मिली, जिससे घबराहट का माहौल बन गया।
आजकल सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर फैलने वाली अफवाहें कभी-कभी असली संकट से भी ज्यादा खतरनाक साबित होती हैं। पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर ऐसी ही कुछ खबरें वायरल हो रही हैं, जिससे आम जनता में घबराहट का माहौल बन गया है। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लेकिन, क्या वाकई भारत में तेल खत्म होने वाला है? इस गंभीर स्थिति पर देश की दिग्गज तेल कंपनियों हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और देशवासियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
HPCL और BPCL दोनों ने ट्वीट कर स्पष्ट कर दिया है कि सोशल मीडिया पर चल रही पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें पूरी तरह निराधार और गलत हैं। कंपनियों का कहना है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।
अक्सर देखा जाता है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव या अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव की खबरों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है, जिससे आम जनता पैनिक में आकर ज्यादा पेट्रोल-डीजल खरीदने लगती है। कंपनियों ने साफ किया है कि सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य है और तेल की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आई है।
पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं'
    user_Aasif News Network
    Aasif News Network
    Painter and Decorator बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • बिलासपुर में राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम फाजलपुर रोड स्थित केन्द्र कार्यालय पर रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया।इस भव्य आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक प्रेम नरेश वाल्मीकि विशेष रूप से उपस्थित रहे।संगठन के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर और रोज़ा इफ्तार के लिए आमंत्रित किया गया था।इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि यह पवित्र माह हमें गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने का अवसर प्रदान करता है।रोज़ा इफ्तार पार्टी में अनेकों प्रकार के व्यंजन जैसे कि खजूर, अनेकों प्रकार के फल,और अन्य पारंपरिक व्यंजन शामिल थे।सभी उपस्थित लोगों ने इन व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ मिलकर रोज़ा इफ्तार किया।प्रेम नरेश वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और उनकी सेवा करना है।उन्होंने कहा कि यह संगठन गरीबों और जरूरतमंदों के लिए हमेशा खड़ा रहेगा और उनकी सेवा करने का प्रयास करेगा।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल राज ने कहा कि यह आयोजन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें एक साथ आने और एक-दूसरे के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है और हम इसके लिए हमेशा काम करते रहेंगे। इस अवसर पर, संस्थापक अध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि,राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार विक्की राज एडवोकेट,प्रदेश अध्यक्ष अनिल राज,प्रदेश महासचिव नवीन कुमार सोनू,प्रदेश मिडिया प्रभारी अमन कुमार,नगर प्रभारी लक्ष्मण राठौर,ई रिक्शा यूनियन नगर अध्यक्ष अमानत माहीगीर,संघ अध्यक्ष बब्लू अन्सारी,महामंत्री संजय शर्मा, नगर सचिव शहजादे,अली एहमद,सन्जू सागर,शाहीद ख़ान,खालिद,आसिम, पम्मी,अकरम,नईम,राजू नरेश वाल्मीकि सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    2
    बिलासपुर में राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम फाजलपुर रोड स्थित केन्द्र कार्यालय पर रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया।इस भव्य आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक प्रेम नरेश वाल्मीकि विशेष रूप से उपस्थित रहे।संगठन के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर और रोज़ा इफ्तार के लिए आमंत्रित किया गया था।इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि यह पवित्र माह हमें गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने का अवसर प्रदान करता है।रोज़ा इफ्तार पार्टी में अनेकों प्रकार के व्यंजन जैसे कि खजूर, अनेकों प्रकार के फल,और अन्य पारंपरिक व्यंजन शामिल थे।सभी उपस्थित लोगों ने इन व्यंजनों का आनंद लिया और एक-दूसरे के साथ मिलकर रोज़ा इफ्तार किया।प्रेम नरेश वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्रीय गरीब कल्याण संघ का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और उनकी सेवा करना है।उन्होंने कहा कि यह संगठन गरीबों और जरूरतमंदों के लिए हमेशा खड़ा रहेगा और उनकी सेवा करने का प्रयास करेगा।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनिल राज ने कहा कि यह आयोजन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें एक साथ आने और एक-दूसरे के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है और हम इसके लिए हमेशा काम करते रहेंगे। इस अवसर पर, संस्थापक अध्यक्ष प्रेम नरेश वाल्मीकि,राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार विक्की राज एडवोकेट,प्रदेश अध्यक्ष अनिल राज,प्रदेश महासचिव नवीन कुमार सोनू,प्रदेश मिडिया प्रभारी अमन कुमार,नगर प्रभारी लक्ष्मण राठौर,ई रिक्शा यूनियन नगर अध्यक्ष अमानत माहीगीर,संघ अध्यक्ष बब्लू अन्सारी,महामंत्री संजय शर्मा, नगर सचिव शहजादे,अली एहमद,सन्जू सागर,शाहीद ख़ान,खालिद,आसिम, पम्मी,अकरम,नईम,राजू नरेश वाल्मीकि सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ठाकुरद्वारा। सरकडा परंपुर माफी मे एन०एस०एस० के सात दिवसीय शिविर का शुभआरंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अमजद अली द्वारा शिविर कक्ष का फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजपाल सिंह ने अतिथियो का स्वागत वैज लगाकर किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक सत्य प्रकाश सिंह, आशु, सुनीता यादव, अमृता यादव, ऊषा आंगनवाड़ी भी मोजूद रही,कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजपाल सिंह द्वारा सभी अतिथियों का स्वयंसेवक एवं सेविकाओं से परिचय कराया। मुख्य अतिथि द्वारा समस्त छात्र- छात्राओं को राष्ट्र सेवा करना , राष्ट्रीय कर्त्तव्यों का पालन करना,सत्य, ईमानदारी की राह पर चलने का आवहान किया। इसके वाद सभी ने राष्ट्रीय सेवा योजना गीत उठे उठे समाज के लिए उठे उठे गीत गाया। कार्यक्रम के अगले चरण में समस्त छात्र- छात्राओं ने ग्राम सरकड़ा परमपुर माफी एवं ग्राम नहर वाला में रैली निकालकर ग्राम वासियों को जागरूक करने का प्रयास किया। इसके वाद सभी सभा स्थल पर एकत्र हुए जहाँ पर डॉ रघुनाथ सिंह ने सभी के सम्मुख सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों को समझाया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में समस्त छात्र छात्राओं ने अपनी जिज्ञासा के अनुसार सवाल जवाब किए। आज के कार्यक्रम में निशा, दया विरल, स्वाति, प्रियंका, शिफा सरकार, तनु यादव, विवेक, शरद, राजकुमार, शिवा, शिवम, शंकर, जीवन आदि उपस्थित रहे।
    2
    ठाकुरद्वारा। सरकडा परंपुर माफी मे एन०एस०एस०  के सात दिवसीय शिविर का शुभआरंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय  के सहायक अध्यापक अमजद अली द्वारा शिविर कक्ष का  फीता काटकर  किया गया। 
कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजपाल सिंह ने अतिथियो का स्वागत वैज लगाकर किया।  इस अवसर पर सहायक अध्यापक सत्य प्रकाश सिंह, आशु, सुनीता यादव, अमृता यादव,  ऊषा आंगनवाड़ी भी मोजूद रही,कार्यक्रम अधिकारी डॉ  राजपाल सिंह द्वारा सभी अतिथियों का स्वयंसेवक एवं सेविकाओं से परिचय कराया। मुख्य अतिथि द्वारा समस्त  छात्र- छात्राओं को राष्ट्र सेवा करना , राष्ट्रीय  कर्त्तव्यों का पालन करना,सत्य, ईमानदारी की राह पर चलने का आवहान किया। इसके वाद सभी ने  राष्ट्रीय सेवा योजना  गीत उठे उठे समाज के लिए उठे उठे गीत गाया। कार्यक्रम के अगले चरण में समस्त छात्र- छात्राओं ने ग्राम सरकड़ा परमपुर माफी एवं ग्राम नहर वाला में रैली निकालकर ग्राम वासियों को जागरूक करने का प्रयास किया।   इसके वाद सभी सभा स्थल पर एकत्र हुए जहाँ पर डॉ रघुनाथ सिंह ने सभी के सम्मुख सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों को समझाया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में समस्त छात्र छात्राओं ने अपनी जिज्ञासा के अनुसार सवाल जवाब किए। आज के कार्यक्रम में निशा, दया विरल, स्वाति, प्रियंका, शिफा सरकार, तनु यादव, विवेक, शरद, राजकुमार, शिवा, शिवम, शंकर, जीवन आदि उपस्थित रहे।
    user_Satish tkd
    Satish tkd
    ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    31 min ago
  • Post by नवीन चन्द्र आर्य
    1
    Post by नवीन चन्द्र आर्य
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.