मथुरा रोडवेज कार्यालय की खस्ता हालत, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा छत-दीवारों से झड़ रहा पलस्तर, कार्यालय बना खतरे का केंद्र मथुरा स्थित रोडवेज कार्यालय का भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिससे यहां कार्यरत कर्मचारियों एवं आने-जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। भवन की छत एवं दीवारों से लगातार पलस्तर झड़ रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह भवन लंबे समय से करीब पचास वर्षों से भी अधिक समय पुराना है मरम्मत के अभाव में खस्ता हाल हो गया है। स्थानीय लोगों एवं कर्मचारियों ने भी कई बार इसकी स्थिति को लेकर चिंता जताई है। इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि कार्यालय को जल्द ही नए स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि जयसिंहपुरा बस स्टैंड का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है, केवल कुछ कार्य शेष हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि नए बस स्टैंड के लिए पराग डेयरी से भूमि का समझौता कर उसकी रजिस्ट्री की जा चुकी है। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। फिलहाल, जब तक शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक जर्जर भवन में कार्य करना कर्मचारियों और यात्रियों के लिए जोखिम भरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन से अपेक्षा है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएं।
मथुरा रोडवेज कार्यालय की खस्ता हालत, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा छत-दीवारों से झड़ रहा पलस्तर, कार्यालय बना खतरे का केंद्र मथुरा स्थित रोडवेज कार्यालय का भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में है, जिससे यहां कार्यरत कर्मचारियों एवं आने-जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। भवन की छत एवं दीवारों से लगातार पलस्तर झड़ रहा है, जिससे किसी भी
समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह भवन लंबे समय से करीब पचास वर्षों से भी अधिक समय पुराना है मरम्मत के अभाव में खस्ता हाल हो गया है। स्थानीय लोगों एवं कर्मचारियों ने भी कई बार इसकी स्थिति को लेकर चिंता जताई है। इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि
कार्यालय को जल्द ही नए स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि जयसिंहपुरा बस स्टैंड का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है, केवल कुछ कार्य शेष हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि नए बस स्टैंड के लिए पराग डेयरी से भूमि का समझौता कर उसकी रजिस्ट्री की जा चुकी है। यहां यात्रियों की सुविधा के
लिए समुचित व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। फिलहाल, जब तक शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक जर्जर भवन में कार्य करना कर्मचारियों और यात्रियों के लिए जोखिम भरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन से अपेक्षा है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएं।
- Post by Subhash Chand1
- Apne man baap Ko hamesha Dhyan rakho Aisa mat karo unke sath hamesha Dhyan rakho Jannat hai2
- Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter4
- परिजनों से तंग आई महिला शिकायत करने पहुंची गोवर्धन थाने , सुनवाई न होने पर थाने के गेट पर बैठी धरने पर लगाए गंभीर आरोप1
- मथुरा 19 20 21 मार्च को महा महिमा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगमन की तैयारी पिछले कई दिनों से लगातार जारी है गोवर्धन रोड और मंदिरों की भाव सजावट की जा रही है हम आपको बता दे कि राष्ट्रपति तीन दिन के प्रवास पर मथुरा वृंदावन आ रही है जहां 19 20 को वृंदावन में रहेगी तथा 21 को गोवर्धन दर्शन करेंगी और परिक्रमा लगाएंगी1
- Post by Govind Chaudhary1
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1
- Post by Subhash Chand1