logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलौदाबाजार जिले के तिल्दा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहका में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के एक शिक्षक द्वारा छात्र को प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल के शिक्षक लक्ष्मी नारायण वर्मा पर कक्षा छठवीं के छात्र डेमन जायसवाल को प्रताड़ित करने और डराने-धमकाने का आरोप है। पीड़ित छात्र के पिता धीरेंद्र जायसवाल के अनुसार, शिक्षक ने उनके बेटे पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित किया और धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में घर पर किसी को बताया, तो स्कूल में उसकी फिर से पिटाई की जाएगी। इस धमकी के डर से सहमे बच्चे ने स्कूल जाने से मना कर दिया और घर में अकेले बैठकर रोने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रदेश सचिव व बलौदाबाजार जिला प्रभारी मनहरण साहू ने पदाधिकारियों, ग्रामीणों और गांव के पंच के साथ स्कूल जाकर जानकारी ली। हालांकि, स्कूल के हेड मास्टर संतोष कुमार ध्रुव ने मामले पर टालमटोल करते हुए घटना से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद, जायसवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र जायसवाल और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल जायसवाल के नेतृत्व में तिल्दा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले की छानबीन और उचित कार्रवाई की मांग की गई है। शिवसेना और जायसवाल समाज ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द निराकरण कर आरोपी शिक्षक पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से शिवसेना प्रदेश सचिव मनहरण साहू, जिला महासचिव व तिल्दा ब्लॉक प्रभारी बद्री प्रसाद वर्मा, किसान सेना जिला सचिव मनोज यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य कोमल साहू, तिल्दा ब्लॉक उपाध्यक्ष छोटू यादव और अगेश्वर साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
233ddd06-8620-45c7-83cb-4d367407b24b

बलौदाबाजार जिले के तिल्दा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहका में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के एक शिक्षक द्वारा छात्र को प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल के शिक्षक लक्ष्मी नारायण वर्मा पर कक्षा छठवीं के छात्र डेमन जायसवाल को प्रताड़ित करने और डराने-धमकाने का आरोप है। पीड़ित छात्र के पिता धीरेंद्र जायसवाल के अनुसार, शिक्षक ने उनके बेटे पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित किया और धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में घर पर किसी को बताया, तो स्कूल में उसकी फिर से पिटाई की

0f504223-80fe-48f6-bfc9-732d104048f5

जाएगी। इस धमकी के डर से सहमे बच्चे ने स्कूल जाने से मना कर दिया और घर में अकेले बैठकर रोने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रदेश सचिव व बलौदाबाजार जिला प्रभारी मनहरण साहू ने पदाधिकारियों, ग्रामीणों और गांव के पंच के साथ स्कूल जाकर जानकारी ली। हालांकि, स्कूल के हेड मास्टर संतोष कुमार ध्रुव ने मामले पर टालमटोल करते हुए घटना से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद, जायसवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र जायसवाल और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल जायसवाल के नेतृत्व में तिल्दा ब्लॉक शिक्षा

अधिकारी लीलाधर सिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले की छानबीन और उचित कार्रवाई की मांग की गई है। शिवसेना और जायसवाल समाज ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द निराकरण कर आरोपी शिक्षक पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से शिवसेना प्रदेश सचिव मनहरण साहू, जिला महासचिव व तिल्दा ब्लॉक प्रभारी बद्री प्रसाद वर्मा, किसान सेना जिला सचिव मनोज यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य कोमल साहू, तिल्दा ब्लॉक उपाध्यक्ष छोटू यादव और अगेश्वर साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बलौदाबाजार जिले के तिल्दा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहका में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के एक शिक्षक द्वारा छात्र को प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल के शिक्षक लक्ष्मी नारायण वर्मा पर कक्षा छठवीं के छात्र डेमन जायसवाल को प्रताड़ित करने और डराने-धमकाने का आरोप है। पीड़ित छात्र के पिता धीरेंद्र जायसवाल के अनुसार, शिक्षक ने उनके बेटे पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित किया और धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में घर पर किसी को बताया, तो स्कूल में उसकी फिर से पिटाई की जाएगी। इस धमकी के डर से सहमे बच्चे ने स्कूल जाने से मना कर दिया और घर में अकेले बैठकर रोने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रदेश सचिव व बलौदाबाजार जिला प्रभारी मनहरण साहू ने पदाधिकारियों, ग्रामीणों और गांव के पंच के साथ स्कूल जाकर जानकारी ली। हालांकि, स्कूल के हेड मास्टर संतोष कुमार ध्रुव ने मामले पर टालमटोल करते हुए घटना से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद, जायसवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र जायसवाल और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल जायसवाल के नेतृत्व में तिल्दा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले की छानबीन और उचित कार्रवाई की मांग की गई है। शिवसेना और जायसवाल समाज ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द निराकरण कर आरोपी शिक्षक पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से शिवसेना प्रदेश सचिव मनहरण साहू, जिला महासचिव व तिल्दा ब्लॉक प्रभारी बद्री प्रसाद वर्मा, किसान सेना जिला सचिव मनोज यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य कोमल साहू, तिल्दा ब्लॉक उपाध्यक्ष छोटू यादव और अगेश्वर साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    3
    बलौदाबाजार जिले के तिल्दा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहका में शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के एक शिक्षक द्वारा छात्र को प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल के शिक्षक लक्ष्मी नारायण वर्मा पर कक्षा छठवीं के छात्र डेमन जायसवाल को प्रताड़ित करने और डराने-धमकाने का आरोप है। पीड़ित छात्र के पिता धीरेंद्र जायसवाल के अनुसार, शिक्षक ने उनके बेटे पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित किया और धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में घर पर किसी को बताया, तो स्कूल में उसकी फिर से पिटाई की जाएगी। इस धमकी के डर से सहमे बच्चे ने स्कूल जाने से मना कर दिया और घर में अकेले बैठकर रोने लगा।

घटना की जानकारी मिलने पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रदेश सचिव व बलौदाबाजार जिला प्रभारी मनहरण साहू ने पदाधिकारियों, ग्रामीणों और गांव के पंच के साथ स्कूल जाकर जानकारी ली। हालांकि, स्कूल के हेड मास्टर संतोष कुमार ध्रुव ने मामले पर टालमटोल करते हुए घटना से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद, जायसवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र जायसवाल और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल जायसवाल के नेतृत्व में तिल्दा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले की छानबीन और उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

शिवसेना और जायसवाल समाज ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द निराकरण कर आरोपी शिक्षक पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से शिवसेना प्रदेश सचिव मनहरण साहू, जिला महासचिव व तिल्दा ब्लॉक प्रभारी बद्री प्रसाद वर्मा, किसान सेना जिला सचिव मनोज यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य कोमल साहू, तिल्दा ब्लॉक उपाध्यक्ष छोटू यादव और अगेश्वर साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बलौदाबाजार के सदर बाजार और गांधी चौक स्थित बहुमूल्य संपत्तियों से जुड़े वर्षों पुराने बंटवारा एवं कब्जा विवाद में जिला न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने निष्पादन प्रकरण के तहत डिक्रीधारी राजकुमारी चावला, हरजीत चावला और प्रियंका चावला के हिस्से की संपत्ति का रिक्त कब्जा दिलाने के लिए कब्जा वारंट जारी करने का आदेश दिया है। इस बड़े और महत्वपूर्ण अदालती आदेश के बाद पूरे शहर के व्यापारिक वर्ग और आम नागरिकों के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई है। यह पूरा विवाद स्वर्गीय बाबूलाल विश्नोई की संपत्तियों के बंटवारे से जुड़ा हुआ है। उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय स्तर पर प्रकरण के निराकरण के बाद, जिला न्यायालय में निष्पादन प्रकरण क्रमांक Execution/40/2023 के माध्यम से वास्तविक कब्जा दिलाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई। डिक्रीधारियों के हिस्से में आई संपत्तियों का सीमांकन और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार पहले ही किया जा चुका था, लेकिन दूसरे पक्ष समीर विश्नोई और उनके परिवार द्वारा अधिकांश संपत्ति को किरायेदारों को दिए जाने के कारण राजकुमारी चावला और उनके परिवार को वास्तविक कब्जा प्राप्त नहीं हो पा रहा था। इसके बाद डिक्रीधारियों की याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने कब्जा वारंट जारी करने का निर्णय लिया। तृतीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक गर्ग की अदालत द्वारा पारित इस आदेश के तहत सदर बाजार स्थित संपत्ति से राजेन्द्र साहू, कृष्ण कुमार साहू, प्रकाशचंद्र हेमनानी (अंजनि बूट हाउस), अंकित हेमनानी (पूर्व अशोक किराना), राजेश कुमार रोहरा (सूरज बूट हाउस) और वेद प्रकाश आरतानी (कैलाश बूट हाउस) के खिलाफ कब्जा वारंट जारी हुआ है। वहीं, गांधी चौक की संपत्ति से मनोहर गोविंदानी, ललित केशरवानी (ललित किराना स्टोर) और रमेश कुमार सोनी (रमेश रेडियो) से कब्जा खाली कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। न्यायालय के आदेश के पालन में 9 जुलाई 2026 को राजस्व विभाग, न्यायालयीन कर्मचारियों और प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन किया और संबंधित पक्षों व किरायेदारों को तत्काल कब्जा खाली करने के निर्देश दिए। न्यायालय ने बलौदाबाजार तहसीलदार को कब्जा वारंट का विधिसम्मत निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक राजस्व अमला उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।
    1
    बलौदाबाजार के सदर बाजार और गांधी चौक स्थित बहुमूल्य संपत्तियों से जुड़े वर्षों पुराने बंटवारा एवं कब्जा विवाद में जिला न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने निष्पादन प्रकरण के तहत डिक्रीधारी राजकुमारी चावला, हरजीत चावला और प्रियंका चावला के हिस्से की संपत्ति का रिक्त कब्जा दिलाने के लिए कब्जा वारंट जारी करने का आदेश दिया है। इस बड़े और महत्वपूर्ण अदालती आदेश के बाद पूरे शहर के व्यापारिक वर्ग और आम नागरिकों के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई है।

यह पूरा विवाद स्वर्गीय बाबूलाल विश्नोई की संपत्तियों के बंटवारे से जुड़ा हुआ है। उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय स्तर पर प्रकरण के निराकरण के बाद, जिला न्यायालय में निष्पादन प्रकरण क्रमांक Execution/40/2023 के माध्यम से वास्तविक कब्जा दिलाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई। डिक्रीधारियों के हिस्से में आई संपत्तियों का सीमांकन और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार पहले ही किया जा चुका था, लेकिन दूसरे पक्ष समीर विश्नोई और उनके परिवार द्वारा अधिकांश संपत्ति को किरायेदारों को दिए जाने के कारण राजकुमारी चावला और उनके परिवार को वास्तविक कब्जा प्राप्त नहीं हो पा रहा था। इसके बाद डिक्रीधारियों की याचिका पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने कब्जा वारंट जारी करने का निर्णय लिया।

तृतीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक गर्ग की अदालत द्वारा पारित इस आदेश के तहत सदर बाजार स्थित संपत्ति से राजेन्द्र साहू, कृष्ण कुमार साहू, प्रकाशचंद्र हेमनानी (अंजनि बूट हाउस), अंकित हेमनानी (पूर्व अशोक किराना), राजेश कुमार रोहरा (सूरज बूट हाउस) और वेद प्रकाश आरतानी (कैलाश बूट हाउस) के खिलाफ कब्जा वारंट जारी हुआ है। वहीं, गांधी चौक की संपत्ति से मनोहर गोविंदानी, ललित केशरवानी (ललित किराना स्टोर) और रमेश कुमार सोनी (रमेश रेडियो) से कब्जा खाली कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। न्यायालय के आदेश के पालन में 9 जुलाई 2026 को राजस्व विभाग, न्यायालयीन कर्मचारियों और प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर सीमांकन किया और संबंधित पक्षों व किरायेदारों को तत्काल कब्जा खाली करने के निर्देश दिए। न्यायालय ने बलौदाबाजार तहसीलदार को कब्जा वारंट का विधिसम्मत निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक राजस्व अमला उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।
    user_SIDDH JYOTI -LIGHT OF TRUTH
    SIDDH JYOTI -LIGHT OF TRUTH
    पत्रकार बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के बोदरी नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 13 में पिछले डेढ़ वर्षों से वार्डवासी बिजली की समस्याओं से बुरी तरह जूझ रहे हैं। यहाँ सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर और कटे-फटे पुराने तारों को बदलने की लगातार मांग की जा रही है, लेकिन बिजली विभाग इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ट्रांसफार्मर के पास खुले पड़े तारों की वजह से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है, जिससे आम नागरिकों और पशुओं को नुकसान पहुँचने की आशंका बनी हुई है। हद तो तब हो गई जब ट्रांसफार्मर के गले हुए तार लोहे के खंभे से सट गए और उसमें करंट प्रवाहित होने लगा। इस खतरे को दूर करने के लिए विभाग ने तारों को बदलने के बजाय काम चलाने के लिए तार और लोहे के खंभे के बीच एक चप्पल फंसा दी है। इसी चप्पल के सहारे यहाँ काम चलाया जा रहा है। वार्ड में बार-बार बिजली गुल होने की समस्या के कारण पढ़ाई करने वाले बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और पानी की आपूर्ति भी ठप हो जाती है। बिजली विभाग की इस सुस्त और लचर व्यवस्था से वार्डवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर और तार बदलने की मांग की है। वार्डवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर बिजली विभाग ने अब भी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो वे सीधे मुख्यमंत्री शिकायत नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज कराएंगे।
    1
    बिलासपुर जिले के बोदरी नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 13 में पिछले डेढ़ वर्षों से वार्डवासी बिजली की समस्याओं से बुरी तरह जूझ रहे हैं। यहाँ सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर और कटे-फटे पुराने तारों को बदलने की लगातार मांग की जा रही है, लेकिन बिजली विभाग इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ट्रांसफार्मर के पास खुले पड़े तारों की वजह से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है, जिससे आम नागरिकों और पशुओं को नुकसान पहुँचने की आशंका बनी हुई है।

हद तो तब हो गई जब ट्रांसफार्मर के गले हुए तार लोहे के खंभे से सट गए और उसमें करंट प्रवाहित होने लगा। इस खतरे को दूर करने के लिए विभाग ने तारों को बदलने के बजाय काम चलाने के लिए तार और लोहे के खंभे के बीच एक चप्पल फंसा दी है। इसी चप्पल के सहारे यहाँ काम चलाया जा रहा है। वार्ड में बार-बार बिजली गुल होने की समस्या के कारण पढ़ाई करने वाले बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और पानी की आपूर्ति भी ठप हो जाती है।

बिजली विभाग की इस सुस्त और लचर व्यवस्था से वार्डवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर और तार बदलने की मांग की है। वार्डवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर बिजली विभाग ने अब भी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो वे सीधे मुख्यमंत्री शिकायत नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज कराएंगे।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    2 hrs ago
  • बिलासपुर के राजकिशोर नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के तहत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया।
    1
    बिलासपुर के राजकिशोर नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के तहत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया।
    user_Jay dhirhi
    Jay dhirhi
    Citizen Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • बिलासपुर के पेंडारी क्षेत्र स्थित ग्राम लोखंडी में पुश्तैनी कृषि भूमि पर कथित कब्जे और अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने कुछ लोगों पर जबरन कब्जा करने, सीमांकन पिलर तोड़ने और बिना किसी वैधानिक अनुमति के प्लॉटिंग करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने कलेक्टर, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच जारी है और समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में आरोपित पक्ष की कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।
    1
    बिलासपुर के पेंडारी क्षेत्र स्थित ग्राम लोखंडी में पुश्तैनी कृषि भूमि पर कथित कब्जे और अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने कुछ लोगों पर जबरन कब्जा करने, सीमांकन पिलर तोड़ने और बिना किसी वैधानिक अनुमति के प्लॉटिंग करने का गंभीर आरोप लगाया है।

इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने कलेक्टर, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच जारी है और समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में आरोपित पक्ष की कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।
    user_Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Newspaper publisher बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के थाना गिधौरी-टुण्डरा क्षेत्र में एक राहगीर का रास्ता रोककर बेरहमी से मारपीट करने और चांदी की चैन व अंगूठी लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक वयस्क आरोपी और दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट का शत-प्रतिशत माल और वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा साईन मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। घटना को लेकर नवीन अमलीडीह के रहने वाले 20 वर्षीय पंकज कुमार वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, 12 जुलाई 2026 की रात करीब 9:35 बजे जब वह मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे, तभी ग्राम बरपाली स्थित फ्लाईऐश ईंट भट्ठे के पास पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे और मना करने पर अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और कड़े से पंकज के सिर, आंख और शरीर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और उनके गले से चांदी की चैन व अंगूठी लूटकर फरार हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 145/2026 दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदेही नितेश साहू (18 वर्ष) और उसके साथियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में जुर्म कबूलने के बाद आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर लूटी गई चांदी की चैन, अंगूठी और वारदात में प्रयुक्त होंडा साईन मोटरसाइकिल (CG 22 V 1127) जब्त कर ली गई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है और चेतावनी दी है कि राहगीरों से लूटपाट व गुंडागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के थाना गिधौरी-टुण्डरा क्षेत्र में एक राहगीर का रास्ता रोककर बेरहमी से मारपीट करने और चांदी की चैन व अंगूठी लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक वयस्क आरोपी और दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट का शत-प्रतिशत माल और वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा साईन मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

घटना को लेकर नवीन अमलीडीह के रहने वाले 20 वर्षीय पंकज कुमार वर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, 12 जुलाई 2026 की रात करीब 9:35 बजे जब वह मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे, तभी ग्राम बरपाली स्थित फ्लाईऐश ईंट भट्ठे के पास पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे और मना करने पर अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और कड़े से पंकज के सिर, आंख और शरीर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और उनके गले से चांदी की चैन व अंगूठी लूटकर फरार हो गए।

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 145/2026 दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदेही नितेश साहू (18 वर्ष) और उसके साथियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में जुर्म कबूलने के बाद आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर लूटी गई चांदी की चैन, अंगूठी और वारदात में प्रयुक्त होंडा साईन मोटरसाइकिल (CG 22 V 1127) जब्त कर ली गई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है और चेतावनी दी है कि राहगीरों से लूटपाट व गुंडागर्दी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.