logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवहट्टा कांड पर सियासत तेज, पीड़ित परिवार से मिले युवा नेता सोहन झा सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड में नाबालिग के साथ हुए जघन्य अपराध मामले में राजनीति तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में युवा नेता सोहन झा पीड़ित परिवार से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। इस दौरान सोहन झा ने पीड़ित परिवार का हाल-चाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद के साथ न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। वहीं, उन्होंने स्थानीय विधायक पर भी जमकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं पर उनकी चुप्पी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनता के प्रतिनिधि होने के नाते उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे पीड़ित के साथ खड़े हों और न्याय सुनिश्चित करें। सोहन झा ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए, ताकि समाज में एक मजबूत संदेश जा सके।

11 hrs ago
user_PP News Koshi
PP News Koshi
Voice of people Kahara, Saharsa•
11 hrs ago

नवहट्टा कांड पर सियासत तेज, पीड़ित परिवार से मिले युवा नेता सोहन झा सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड में नाबालिग के साथ हुए जघन्य अपराध मामले में राजनीति तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में युवा नेता सोहन झा पीड़ित परिवार से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। इस दौरान सोहन झा ने पीड़ित परिवार का हाल-चाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद के साथ न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। वहीं, उन्होंने स्थानीय विधायक पर भी जमकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं पर उनकी चुप्पी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनता के प्रतिनिधि होने के नाते उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे पीड़ित के साथ खड़े हों और न्याय सुनिश्चित करें। सोहन झा ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए, ताकि समाज में एक मजबूत संदेश जा सके।

More news from Saharsa and nearby areas
  • सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर अब सियासत गरमा गई है। इस मामले को लेकर आज जन सुराज पार्टी के नेता किशोर कुमार मुन्ना पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मुलाकात के दौरान जन सुराज के युवा नेता सोहन झा ने स्थानीय विधायक पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस तरह की संवेदनशील घटना में जनप्रतिनिधियों को पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए, लेकिन विधायक इस पूरे मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वहीं, पीड़ित के पिता ने भी स्थानीय विधायक डॉ. गौतम कृष्ण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के पिता का कहना है कि विधायक आरोपी पक्ष के लोगों की मदद कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें न्याय मिलने में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, जन सुराज की महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका झा ने राज्य सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि पीड़ित परिवार को कब तक इंसाफ मिल पाता है।
    1
    सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर अब सियासत गरमा गई है। इस मामले को लेकर आज जन सुराज पार्टी के नेता किशोर कुमार मुन्ना पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
मुलाकात के दौरान जन सुराज के युवा नेता सोहन झा ने स्थानीय विधायक पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस तरह की संवेदनशील घटना में जनप्रतिनिधियों को पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए, लेकिन विधायक इस पूरे मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
वहीं, पीड़ित के पिता ने भी स्थानीय विधायक डॉ. गौतम कृष्ण पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के पिता का कहना है कि विधायक आरोपी पक्ष के लोगों की मदद कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें न्याय मिलने में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इधर, जन सुराज की महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका झा ने राज्य सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि पीड़ित परिवार को कब तक इंसाफ मिल पाता है।
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    21 hrs ago
  • संसद साहब बंगलिया में रामधुनी यज्ञ का किया🌺🙏 उद्घाघाटनग्रामीण ने किया 2 मांग देखिए पूरे वीडियो
    1
    संसद साहब बंगलिया में रामधुनी यज्ञ का किया🌺🙏 उद्घाघाटनग्रामीण ने किया 2 मांग देखिए पूरे वीडियो
    user_SHASHI KUMAR DS CLAB
    SHASHI KUMAR DS CLAB
    Video Creator खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    23 hrs ago
  • बाइट..विजय कुमार सिन्हा, पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार *उन्होंने पिछली सरकार में मंत्री रहते जो फैसले लिए, उसको नई सरकार ने पलट दिया..इसपर विजय सिंहा ने कुछ नहीं कहा लेकिन इतना जरूर कहा कि डबल इंजन की ये नई सरकार बेहतर काम करेगी*
    1
    बाइट..विजय कुमार सिन्हा, पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार 
*उन्होंने पिछली सरकार में मंत्री रहते जो फैसले लिए, उसको नई सरकार ने पलट दिया..इसपर विजय सिंहा ने कुछ नहीं कहा लेकिन इतना जरूर कहा कि डबल इंजन की ये नई सरकार बेहतर काम करेगी*
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    4 min ago
  • Post by Jankari Adda
    1
    Post by Jankari Adda
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    5 min ago
  • एनएच-80 पर अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में निर्मित पिस्तौल बरामद
    1
    एनएच-80 पर अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़,
दो तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में निर्मित पिस्तौल बरामद
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    48 min ago
  • खगड़िया जिले के राटन पूर्वी क्षेत्र में बुधवार को एचपीवी टीकाकरण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में दोपहर दो बजे तक लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि 14 से 15 वर्ष तक की सभी बालिकाओं को गार्डासिल (HPV वैक्सीन) का टीका अवश्य लगवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव में बेहद प्रभावी है और समय पर टीकाकरण कराने से कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस टीकाकरण को गंभीरता से लें और निर्धारित समय पर टीका जरूर दिलवाएं। मौके पर CHO रूपक कुमार, पीसीएम नीतू कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।
    1
    खगड़िया जिले के राटन पूर्वी क्षेत्र में बुधवार को एचपीवी टीकाकरण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में दोपहर दो बजे तक लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि 14 से 15 वर्ष तक की सभी बालिकाओं को गार्डासिल (HPV वैक्सीन) का टीका अवश्य लगवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह टीका गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव में बेहद प्रभावी है और समय पर टीकाकरण कराने से कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस टीकाकरण को गंभीरता से लें और निर्धारित समय पर टीका जरूर दिलवाएं।
मौके पर CHO रूपक कुमार, पीसीएम नीतू कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मुंगेर में विरोध प्रदर्शन भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन
    1
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मुंगेर में विरोध प्रदर्शन भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    13 min ago
  • Post by Jankari Adda
    1
    Post by Jankari Adda
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    14 min ago
  • खगड़िया जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र के पतला गांव में पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी बुधवार की शाम चार बजे गोगरी एसडीपीओ ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया। मृतका की पहचान पतला निवासी चुन्नी देवी के रूप में हुई है। मामले में मृतका के बच्ची के आवेदन पर केस दर्ज करते हुए आरोपी हत्यारा पति को शिवाकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पुत्री के लिखित आवेदन के आधार पर महेशखुंट थाना कांड संख्या-66/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। आवेदन में आरोप लगाया गया कि मंगलवार की रात सोए अवस्था में महिला को उसके पति ने सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। तथा अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी, महेशखुंट थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    1
    खगड़िया जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र के पतला गांव में पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दिया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी बुधवार की शाम चार बजे गोगरी एसडीपीओ ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस  कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया। मृतका की पहचान पतला निवासी चुन्नी देवी के रूप में हुई है। मामले में मृतका के बच्ची के आवेदन पर केस दर्ज करते हुए आरोपी हत्यारा पति को शिवाकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 
मृतका की पुत्री के लिखित आवेदन के आधार पर महेशखुंट थाना कांड संख्या-66/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। आवेदन में आरोप लगाया गया कि मंगलवार की रात सोए अवस्था में महिला को उसके पति ने सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसडीपीओ ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। तथा अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी, महेशखुंट थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.